सत्य का अनुसरण कैसे करें (32)
पिछली बार, “सत्य का अनुसरण कैसे करें” पर अपनी संगति में हमने “त्याग देना” के अभ्यास के एक पहलू पर चर्चा की थी, अर्थात देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाओं और कल्पनाओं से संबंधित पहलू पर, जो परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ त्यागने में शामिल है। क्या यह सही नहीं है? (हाँ।) देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ त्यागने पर अपनी संगति में हमने दो मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की थी। क्या तुम्हें याद है कि वे क्या हैं? (पहला है देहधारी परमेश्वर की तुलना स्वर्ग के परमेश्वर से नहीं करना और दूसरा है देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना।) तुमने ये दो मुख्य बिंदु याद कर लिए हैं, है ना? (हाँ, कर लिए हैं।) देहधारी परमेश्वर की तुलना स्वर्ग के परमेश्वर से नहीं करना और देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना—ये दो बिंदु इस बात के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत बनाते हैं कि परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ सही ढंग से कैसे पेश आना है। हमने कुछ विवरणों पर संगति भी की थी। इन दो मुख्य बिंदुओं पर हमारी संगति के माध्यम से, क्या तुम लोगों को देहधारी परमेश्वर के साथ पेश आने के कुछ सिद्धांतों की समझ-बूझ हासिल नहीं हो जानी चाहिए थी? जब तुम देहधारी परमेश्वर को अपनी धारणाओं और कल्पनाओं के अनुसार मापते हो, तब यदि तुम इन सिद्धांतों के आधार पर अपना मिलान करो, तो क्या तुम इसका भेद पहचानने और गहन-विश्लेषण करने में सक्षम नहीं होगे कि देहधारी परमेश्वर के साथ पेश आने के तुम्हारे सिद्धांत सही हैं या नहीं? (हाँ।) हमारे इन बातों पर हमारी संगति के बाद देहधारी परमेश्वर के बारे में लोगों की कुछ धारणाएँ और कल्पनाएँ सैद्धांतिक रूप से, हल हो जानी चाहिए थीं। कुल मिलाकर, यदि तुमसे सकारात्मक रूप से इस बात की गवाही देने के लिए कहा जाए कि परमेश्वर का देहधारी शरीर कैसा है और उसे कैसे जानना चाहिए और उसके साथ कैसे पेश आना चाहिए, तो शायद तुम्हारे पास अधिक सकारात्मक ज्ञान नहीं होगा, और न ही वह विशिष्ट होगा। लेकिन जब तुम देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ बना लेते हो और एक नकारात्मक अवस्था में जीते हो, तब तुम्हें उन्हें हल करने के लिए कुछ सत्य सिद्धांतों का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए। कम से कम, देहधारी परमेश्वर की सामान्यता और व्यावहारिकता के साथ तुम्हारे पेश आने के संदर्भ में और उसकी सामान्य मानवता और बाहरी रूप-रंग से संबंधित मामलों के संदर्भ में तुम इन चीजों को सही ढंग से समझने और इनके साथ सही ढंग से पेश आने में सक्षम होते हो, है ना? (हाँ।) अगर तुम्हें देहधारी परमेश्वर के सार और स्वभाव का, या जो उसके पास है और जो वह स्वयं है उसका बहुत ज्ञान न हो, तो भी इन संगतियों के माध्यम से तुम कम से कम देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी कुछ धारणाओं और कल्पनाओं या भ्रामक समझदारियों का भेद पहचान सकते हो और तुम उसकी सामान्यता, व्यावहारिकता और सामान्य मानवता के साथ सही ढंग से पेश भी आ सकते हो। इस बिंदु पर, यदि तुम फिर से कुछ धारणाएँ और कल्पनाएँ या भ्रामक समझ विकसित कर लेते हो, तो उन्हें हल करने के लिए तुम पहले संगति की गई बातों का उपयोग करने में सक्षम होगे। पहले, हमने देहधारी परमेश्वर की सामान्यता और व्यावहारिकता पर और साथ ही इस बात पर संगति की थी कि सभी प्रकार की चीजों और कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर उसके विचार और दृष्टिकोण क्या हैं। लोगों ने इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर, की बुनियादी समझ हासिल कर ली है और वे ठीक से जानते हैं कि देहधारी परमेश्वर की सामान्य मानवता, सामान्यता और व्यावहारिकता कैसी है। इन मामलों पर संगति के माध्यम से, लोगों ने परमेश्वर के देहधारी शरीर की सबसे बुनियादी सही अवधारणा और सही परिभाषा प्राप्त कर ली है। एक बार जब लोगों के पास यह सबसे बुनियादी सही अवधारणा और परिभाषा आ जाती है, तो जब उनके मन में फिर से देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ पैदा होती हैं, तब क्या वे व्यक्तिपरक स्तर पर अपनी धारणाएँ त्यागने की पहल करने में सक्षम होंगे? (हाँ।) एक हद तक, यह देहधारी परमेश्वर के प्रति लोगों के मन में मौजूद प्रतिरोध, सतर्कता, संदेह, आलोचना या दोषारोपण कम करता है। निस्संदेह, यह एक हद तक परमेश्वर के साथ लोगों का रिश्ता भी सुधारता है, और साथ ही, यह उन्हें उसके साथ एक अधिक सही और अधिक व्यावहारिक रिश्ता स्थापित करने में भी सक्षम बनाता है। यह रिश्ता उस रिश्ते की तुलना में सत्य सिद्धांतों के अधिक अनुरूप होता है जो लोग अपनी धारणाओं और कल्पनाओं के बीच परमेश्वर के साथ स्थापित करते हैं, और लोग परमेश्वर के कुछ अधिक करीब भी होते हैं, है ना? (हाँ।)
देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ त्यागने के संबंध में हमने पहले इन दो मुख्य बिंदुओं पर संगति की थी : “देहधारी परमेश्वर की तुलना स्वर्ग के परमेश्वर से नहीं करना और देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना।” जब तुम लोग देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ बनाते हो, तो मुझे उम्मीद है कि तुम लोग उन्हें हल करने के लिए इन दो मुख्य बिंदुओं का उपयोग कर सकते हो, जिन पर मैंने संगति की थी और जिनके निष्कर्ष पर मैं पहुँचा था। शायद ये दो मुख्य बिंदु देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ पूरी तरह से हल न कर सकें, लेकिन कम से कम वे तुम्हें एक सृजित प्राणी के रूप में अपना उचित स्थान ग्रहण करने और परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ उस सबसे बुनियादी रवैये के साथ पेश आने में सक्षम बना सकते हैं जो एक सृजित प्राणी में होना चाहिए। इस तरह, जहाँ तक परमेश्वर के देहधारी शरीर का संबंध है, तार्किक रूप से कहें तो कम से कम इसे निष्पक्ष और उचित माना जा सकता है; तुम लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सुरक्षा प्रदान करता है। कार्य के तीसरे चरण, इस विशेष अवधि, के दौरान परमेश्वर एक विशेष तरीके से कार्य करता है। इस विशेष तरीके में यह पहलू—परमेश्वर का देहधारी शरीर शामिल है। इसलिए, इस अवधि में, लोगों को इस बारे में सत्य समझना होगा कि देहधारी परमेश्वर के साथ कैसे पेश आना है, और उन्हें इस संबंध में समस्याओं का सामना भी करना होगा। चूँकि लोगों को इन समस्याओं का सामना करना होगा, इसलिए वे देहधारी परमेश्वर के साथ जुड़ने, संवाद करने और मिलने-जुलने से बच नहीं सकते—यह एक पहलू है; दूसरा पहलू यह है कि परमेश्वर के बारे में लोगों की धारणाएँ भी एक अपरिहार्य विषय हैं। इन दो कारणों से, यदि कोई देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ हल करना चाहता है, तो इसका सबसे अच्छा तरीका मेरे द्वारा तुम लोगों को बताए गए दो सिद्धांतों का पालन करना है : देहधारी परमेश्वर की तुलना स्वर्ग के परमेश्वर से नहीं करना और देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना। इन दो सिद्धांतों पर खरा उतरना जरूरी नहीं कि कठिन हो, लेकिन इसे वास्तव में आसान भी नहीं कहा जा सकता—इसमें एक निश्चित स्तर की कठिनाई होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि जब तुम इस संबंध में समस्याएँ हल करते हो और उनमें शामिल सिद्धांतों का अभ्यास करते हो, तब तुम कौन-सा रुख और परिप्रेक्ष्य अपनाते हो और कौन-सा स्थान ग्रहण करते हो। यदि तुम एक सृजित प्राणी का परिप्रेक्ष्य अपनाते हो और सत्य खोजने तथा सकारात्मक चीजों से प्रेम करने का रुख अपनाते हो, तो सामान्य मानवता के संदर्भ में इस संबंध में समस्याएँ हल करना आसान होना चाहिए। कम से कम, जब तुम एक सृजित प्राणी का रुख और परिप्रेक्ष्य अपनाते हो, तब तुम देहधारी परमेश्वर द्वारा किए गए कार्य और उसके द्वारा कहे गए वचनों का आकलन करने के लिए सामान्य मानवता की अंतरात्मा और तर्क-बुद्धि का उपयोग करोगे। जब तुम इस रुख और परिप्रेक्ष्य से उनका आकलन करते हो, तब अगर तुम सत्य ज्यादा नहीं समझते या सत्य बिल्कुल नहीं समझते, तो भी तुम कम से कम इस साधारण व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—के साथ अपनी अंतरात्मा के अनुसार, तर्क-बुद्धिसंगत ढंग से पेश आओगे। जब तुम इस साधारण व्यक्ति के साथ तर्कसंगत ढंग से पेश आते हो, तब तुम कम से कम एक चीज हासिल कर सकते हो, जो यह है कि तुम उसके प्रति शत्रुतापूर्ण नहीं होगे। यदि तुम इस व्यक्ति को एक सृजित प्राणी के परिप्रेक्ष्य और रुख से नहीं देखते, और मानवता की अंतरात्मा और तर्क-बुद्धि के परिप्रेक्ष्य से उसके साथ मेल-जोल और संवाद तो बिल्कुल नहीं करते, तो तुम स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट मानवजाति का परिप्रेक्ष्य और रुख अपनाओगे, और देहधारी परमेश्वर के साथ वैसे ही जुड़ोगे और मेल-जोल करोगे जैसे तुम किसी भ्रष्ट मनुष्य के साथ करते। तब तुम्हारे लिए देहधारी परमेश्वर की तुलना स्वर्ग के परमेश्वर से नहीं करना और देहधारी परमेश्वर को भ्रष्ट मानवजाति के साथ बराबरी पर नहीं रखना बहुत कठिन होगा और तुम्हारे लिए परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ इन दो सिद्धांतों के अनुसार पेश आना बहुत कठिन होगा। स्वाभाविक रूप से, तब तुम देहधारी परमेश्वर के विरोध में खड़े होगे और उसकी जाँच-परख और उसका विश्लेषण करोगे, उससे सतर्क रहोगे और उस पर संदेह करोगे, और इस बात की और भी अधिक संभावना होगी कि तुम इंसानी धारणाओं और कल्पनाओं या मनुष्य के भ्रष्ट विचारों और दृष्टिकोणों के अनुसार उसकी आलोचना करो और उसके साथ पेश आओ। इस तरह, तुम स्वाभाविक रूप से उसके विरोध में खड़े होगे और एक शत्रुतापूर्ण दृष्टि से उसके साथ पेश आओगे। जब तुम एक शत्रुतापूर्ण दृष्टि से उसके साथ पेश आते हो, तो स्वाभाविक रूप से तमाम तरह के भ्रामक विचार और दृष्टिकोण या भ्रामक खयाल पैदा होंगे। इसके बाद, तुम खुद को उसके समान स्तर पर रख सकते हो; तुम उससे ईर्ष्या कर सकते हो; तुम उसे गलत समझ सकते हो, उससे सतर्क हो सकते हो और उसकी आलोचना कर सकते हो; यहाँ तक कि तुम अपने हृदय में उससे झगड़ा भी कर सकते हो या खुले तौर पर उससे झगड़ा भी कर सकते हो। यदि ऐसा है, तो तुम परमेश्वर के देहधारी शरीर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ कभी नहीं त्याग पाओगे और तुम्हारे पास उनका समाधान करने का कोई तरीका भी नहीं होगा। इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि तुम इस साधारण व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—के साथ एक सृजित प्राणी और सृष्टिकर्ता के बीच का रिश्ता स्थापित नहीं कर सकते, जिसका यह अर्थ भी है कि तुम्हारे और परमेश्वर के बीच कोई रिश्ता नहीं है। कोई रिश्ता न होने का क्या अर्थ है? तुम सोचते हो कि तुम परमेश्वर में विश्वास करने वाले और परमेश्वर का अनुसरण करने वाले व्यक्ति हो, लेकिन परमेश्वर के दृष्टिकोण से, उसने तुम्हें इस संबंध में वास्तव में कोई कार्रवाई करते हुए नहीं देखा है और वह तुम्हें अपना अनुयायी या अपनी भेड़ नहीं मानता। तुम परमेश्वर के अनुयायी नहीं हो और परमेश्वर की भेड़ नहीं हो—तो इसका क्या अर्थ है? क्या तुम अब भी उद्धार पा सकते हो? क्या तुम्हारे पास उद्धार पाने की कोई उम्मीद है? (नहीं।) तुम्हारे उद्धार पाने की उम्मीद बहुत कम है। इसलिए, अंतिम विश्लेषण में, क्या मनुष्य अंततः उद्धार पा सकता है या नहीं, इसका सीधा संबंध इस बात से है कि वह परमेश्वर के साथ कैसे पेश आता है? (हाँ।) चूँकि यह एक सीधा रिश्ता है, इसलिए यह कोई साधारण रिश्ता नहीं है। इसलिए परमेश्वर के साथ एक सामान्य रिश्ता स्थापित करना कोई छोटी बात नहीं है और मनुष्य को इसे सावधानी से सँभालना चाहिए। ऐसा मत सोचो, “मेरे मन में परमेश्वर के बारे में बस कुछ धारणाएँ हैं। मेरे मन में उसके बारे में बस कुछ कल्पनाएँ हैं जो वास्तविकता के बहुत अनुरूप नहीं हैं और वास्तविक परिस्थितियों के बहुत अनुरूप नहीं हैं। इसका कोई महत्व नहीं होना चाहिए और इससे सत्य के मेरे अनुसरण और उद्धार पाने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।” यह कहना गलत है कि इसका कोई असर नहीं पड़ता; यह तथ्यों के अनुरूप नहीं है। यदि परमेश्वर के साथ तुम्हारा रिश्ता बहुत दूर का है और तुम्हारे और परमेश्वर के बीच केवल धारणाएँ और कल्पनाएँ ही नहीं हैं बल्कि और भी कई चीजें हैं, तो इसका अर्थ है कि तुम्हारे और परमेश्वर के बीच कई टकराव और बाधाएँ हैं और कई समस्याएँ हैं। इन समस्याओं की जड़ निश्चित रूप से परमेश्वर में नहीं, बल्कि मनुष्य में है। तुम्हारे और परमेश्वर के बीच कई समस्याएँ मौजूद हैं और उनमें से एक समस्या वह है जो तुम्हारे और देहधारी परमेश्वर के बीच मौजूद है। तुम्हारे और देहधारी परमेश्वर के बीच सबसे निर्णायक और सबसे महत्वपूर्ण समस्या देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ हैं। परमेश्वर के देहधारी शरीर के बारे में धारणाओं और कल्पनाओं से भरे होने का अर्थ है कि तुम उसके प्रति शत्रुता से भरे हो और वैर-भाव से भरे हो। इस शत्रुता और वैर-भाव से भरे होने पर तुम वास्तव में मूलभूत रूप से इस साधारण व्यक्ति को अस्वीकार कर रहे हो, जो कि परमेश्वर का देहधारी शरीर है। ऐसा इसलिए है कि तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं का ईश्वर ऐसा नहीं है; तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं का ईश्वर हर लिहाज से परमेश्वर के देहधारी शरीर से अलग है। यदि तुम्हारे मन में परमेश्वर के देहधारी शरीर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ हैं, तो तुम जिसका अनुसरण करते हो और जिसमें विश्वास करते हो, वह तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं का ईश्वर है और इसका परमेश्वर के देहधारी शरीर से कोई लेना-देना नहीं है। इसका क्या अर्थ है? तुम जिसका अनुसरण करते हो, वह परमेश्वर का देहधारी शरीर नहीं है, न ही वह स्वयं परमेश्वर है। तुम जिसका अनुसरण करते हो, वह चाहे तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं की कोई मूर्ति हो या कोई महान या अलौकिक व्यक्ति, संक्षेप में, वह तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं का ईश्वर है; उसका स्वयं परमेश्वर से कोई लेना-देना नहीं है और परमेश्वर यह नहीं मानता कि तुम उसमें विश्वास करते हो। इसलिए, यदि तुम परमेश्वर के अनुयायी बनना चाहते हो, परमेश्वर के साथ एक रिश्ता स्थापित करना चाहते हो और चाहते हो कि परमेश्वर तुम्हें अपना अनुयायी माने और तुम्हें एक ऐसी भेड़ माने जिसे वह बचाना चाहता है, तो तुम्हें पहले देहधारी परमेश्वर को स्वीकार करना होगा और उसके बारे में सब कुछ स्वीकार करना होगा। जब तुम ऐसा करते हो, तो परमेश्वर के आत्मा की नजरों में, तुमने देहधारी परमेश्वर को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया होता है : तुमने अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ त्याग दी होती हैं और उसके बारे में सब कुछ स्वीकार कर लिया होता है। सब कुछ में क्या शामिल है? इसमें उसकी सामान्यता और व्यावहारिकता, उसकी मानवता, उसका जीवन और साथ ही वह हर वचन जो वह तुमसे कहता है, तुमसे उसकी सभी अपेक्षाएँ और तुम्हारे प्रति उसका रवैया शामिल हैं—तुम ये सब स्वीकार करने में सक्षम हो। तुम देहधारी परमेश्वर के साथ उसे सृष्टिकर्ता और परमेश्वर समझकर पेश आते हो; तुम पृथ्वी पर मौजूद परमेश्वर के साथ वैसे ही पेश आते हो जैसे तुम स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के साथ पेश आते हो। जब पृथ्वी पर मौजूद परमेश्वर बोलता है, तब यह ऐसा होता है मानो स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर व्यक्तिगत रूप से तुमसे बोल रहा हो; तुम उसके वचन सुनते हो और उसके वचन स्वीकार करते हो। उसके प्रति तुम्हारा समर्पण और उसके संबंध में तुम्हारा कोई भी रवैया, विचार और दृष्टिकोण वैसा ही होता है जैसा तुम स्वर्ग में मौजूद अदृश्य परमेश्वर और अपने मन में मौजूद परमेश्वर के प्रति रखते हो। तुम्हारा रवैया गंभीर और सच्चा होता है और मानसिकता समर्पण वाली होती है, बिना आंतरिक प्रतिरोध के, बिना वैर-भाव के और बिना तिरस्कार के। चाहे यह व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—कितना भी सामान्य और व्यावहारिक हो, और इस तथ्य के बावजूद कि इस व्यक्ति को सांसारिक लोगों की नजरों में पूरी तरह से महत्वहीन माना जाता है—अपने हृदय में तुम अभी भी दृढ़ता से विश्वास करते हो कि वह स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर की अभिव्यक्ति है और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का साकार रूप है। वे धारणाएँ जो तुम इस व्यक्ति के बारे में रखते हो और उसके प्रति तुम्हारा रवैया अविश्वासियों के समान नहीं होने चाहिए। तुम्हें इस व्यक्ति के साथ, जो देहधारी परमेश्वर है, एक सृजित प्राणी की मानसिकता और रवैये के साथ पेश आना चाहिए। मान लो, वह चाहे जो भी करे, वह चाहे जो भी कहे या वह तुमसे जो भी अपेक्षा करे, तुम उसके साथ एक सृजित प्राणी की मानसिकता और रवैये के साथ पेश आने में सक्षम हो और, इसे एक कदम आगे ले जाते हुए, तुम उसके प्रति समर्पण करने में सक्षम हो। अगर तुम भ्रष्टता प्रकट करते भी हो, धारणाएँ और कल्पनाएँ रखते भी हो या देहधारी परमेश्वर के प्रति प्रतिरोधी महसूस करते भी हो, तो भी तुम इन चीजों का उस तरीके से आकलन करने और इन्हें हल करने में सक्षम होते हो, जो परमेश्वर ने तुम्हें सिखाया है—सत्य सिद्धांतों का उपयोग करके। तुम अपनी जाँच करने और अपनी काट-छाँट करने में सक्षम होते हो और फिर तुम पश्चात्ताप करने में सक्षम होते हो। यदि देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारा ऐसा रवैया है, तो परमेश्वर तुम्हें स्वीकार करेगा और परमेश्वर तुम्हारे विश्वास को मान्यता देगा। यदि तुम देहधारी परमेश्वर के प्रति ऐसा रवैया रखते हो और तुममें सच्चा समर्पण है, यहाँ तक कि जब देहधारी परमेश्वर के बारे में ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें लोग महत्वहीन मानते हैं या जिनका मजाक उड़ाते हैं, तब भी तुम उनके साथ सही ढंग से पेश आ सकते हो और उसके प्रति समर्पण रख सकते हो और उससे प्रेम कर सकते हो, तो परमेश्वर, जो मनुष्य के हृदय की गहराइयों की जाँच-परख करता है, तुम्हारे हृदय को स्वीकार करेगा और तुम्हारे रवैये को मान्यता देगा। कौन-सी चीज इस बात की पुष्टि करती है कि परमेश्वर तुम्हारे रवैये को मान्यता देता है और तुम्हारे हृदय को स्वीकार करता है? वह है तुम पर पवित्र आत्मा का कार्य : वह हर समय, सभी मामलों में और सभी तरह से तुम्हारा मार्गदर्शन करता है, तुम्हारी अगुआई करता है और तुम्हें प्रबुद्ध करता है और तुम्हें परमेश्वर के वचनों और सत्य में प्रबुद्धता और प्रकाश देता है। जो दूसरे लोग प्राप्त नहीं कर सकते या समझ नहीं सकते, वह तुम्हारे लिए बहुत स्पष्ट होता है। तुम चाहे कुछ भी करो, तुम्हारे पास अनुसरण करने के लिए एक मार्ग होता है और आगे का मार्ग धुँधला या अस्पष्ट होने के बजाय पूरी तरह से उज्ज्वल होता है। तुम्हारे पास हर समय और सभी मामलों में परमेश्वर का मार्गदर्शन होता है और तुम महसूस करते हो कि परमेश्वर के प्रति समर्पण करना बहुत आसान है—कि यह कोई कठिन चीज नहीं है और श्रमसाध्य नहीं है। क्या यह इस बात की पुष्टि नहीं है कि परमेश्वर तुम्हें मान्यता देता है और तुम्हें स्वीकार करता है? (हाँ।) इसके अतिरिक्त, कई प्रमुख मामलों में—जीवन और मृत्यु के कुछ महत्वपूर्ण मामलों में, उन मामलों में जो तुम्हारी नियति निर्धारित करते हैं और तुम्हारी मंजिल निर्धारित करते हैं—परमेश्वर तुम्हें आशीष देगा, तुम्हारा मार्गदर्शन करेगा और तुम पर असाधारण रूप से अनुग्रह करेगा। विशेष रूप से उत्पीड़न की कुछ स्थितियों में, परमेश्वर तुम पर विशेष रूप से अनुग्रह करेगा और तुम्हारी रक्षा करेगा। इसका क्या अर्थ है कि वह तुम पर अनुग्रह करता है और तुम्हारी रक्षा करता है? उदाहरण के लिए, जब तुम असाधारण परिस्थितियों का सामना करते हो और जीवन और मृत्यु के एक ऐसे नाजुक क्षण का सामना करते हो जो बहुत खतरनाक प्रतीत होता है, तब परमेश्वर ऐसा कर सकता है कि तुम ठीक बुरे लोगों की या दुष्ट राक्षसों के शासन की नाक के नीचे से बच निकलने में सक्षम हो जाओ। यह ऐसा है मानो वे तुम्हें देख न सकते हों, मानो तुम पारदर्शी हो और तुम खतरे से बाल-बाल बच निकलने में सक्षम हो, शैतान के जाल में फँसने से बच जाते हो और शैतान के प्रभाव में आने से बच जाते हो। परमेश्वर तुम्हारी रक्षा करता है ताकि तुम एक उपयुक्त परिवेश में परमेश्वर के कार्य का अनुभव करते रह सको। क्या यह अच्छी बात नहीं है? क्या यह परमेश्वर का विशेष अनुग्रहपूर्ण व्यवहार और विशेष सुरक्षा नहीं है? (हाँ।) देखो, कुछ लोग जब विशेष परिस्थितियों का सामना करते हैं तब प्रकट हो जाते हैं और निकाल दिए जाते हैं; यह परमेश्वर द्वारा इन लोगों को हटाने के लिए उन परिस्थितियों का उपयोग करना है। निस्संदेह, जब लोगों को हटाने की बात आती है, तो इसके कई तरीके हैं। उदाहरण के लिए, कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाता है, जेल में डाल दिया जाता है और फिर वे परमेश्वर को नकार देते हैं। कुछ लोग, क्रूर यातना दिए जाने के बाद, “तीन कथनों” पर हस्ताक्षर कर देते हैं और परमेश्वर के साथ विश्वासघात करते हैं। कुछ लोग गिरफ्तार होने और पीट-पीटकर मार डाले जाने से डरते हैं, इसलिए वे अब विश्वास करने की हिम्मत नहीं करते और उनके होश उड़ जाते हैं। ये सभी जीवन और मृत्यु के नाजुक मामले हैं और इन विशेष परिस्थितियों और विशेष स्थितियों में ये लोग प्रकट हो जाते हैं और निकाल दिए जाते हैं। जीवन और मृत्यु के ऐसे ही नाजुक मामलों का सामना करने पर कुछ लोगों को परमेश्वर की सुरक्षा प्राप्त होती है, जबकि अन्य को नहीं होती। यद्यपि वे सभी परमेश्वर की संप्रभुता और उसके आयोजनों का अनुभव करते हैं, फिर भी परमेश्वर कुछ लोगों को खतरे से बाल-बाल बचने, जीवित बचे रहने, अपने कर्तव्य करते रहने और परमेश्वर के कार्य का अनुभव करते रहने देता है, जबकि अन्य लोग खतरे से बाल-बाल बचने के इस आशीष और अनुग्रहपूर्ण व्यवहार का आनंद नहीं ले सकते। देखो, क्या वे भिन्न नहीं हैं? (हाँ।) तो, अंततः इस भिन्नता का मूल कारण क्या है? यह एक बात पर आकर टिकता है : परमेश्वर के प्रति लोगों के रवैये भिन्न हैं। यह रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। है ना? (हाँ।) यदि परमेश्वर के प्रति तुम्हारा रवैया परमेश्वर द्वारा स्वीकार किया जाता है और उसे परमेश्वर द्वारा मान्यता दी जाती है, तो परमेश्वर को तुम्हारी आवश्यकता होगी और परमेश्वर तुम्हारा उपयोग करेगा। यदि परमेश्वर तुम्हारा उपयोग करना चाहता है, तो मुझे बताओ, वह तुमसे संबंधित हर चीज पर संप्रभुता कैसे दिखाएगा? क्या परमेश्वर तुम्हें हटा देगा? क्या वह तुम्हें निकाल देगा? (नहीं।) परमेश्वर अनिच्छुक महसूस करेगा, क्योंकि ऐसे बहुत लोग नहीं हैं, इसलिए परमेश्वर तुम्हें नहीं निकालेगा। इसलिए, परमेश्वर के प्रति व्यक्ति का रवैया बहुत अहम और बहुत महत्वपूर्ण है। यदि परमेश्वर के प्रति व्यक्ति का रवैया सही है, उसका रवैया समर्पण वाला है और उसका रवैया परमेश्वर द्वारा स्वीकार किया जाता है, तो परमेश्वर उसे आशीष देगा और उस पर अनुग्रह करेगा। इसके विपरीत, मान लो व्यक्ति का हृदय परमेश्वर के संबंध में धारणाओं और कल्पनाओं से भरा है और वैर-भाव से भरा है। वह रोज परमेश्वर की जाँच-परख करता है और परमेश्वर से सतर्क रहता है, रोज परमेश्वर के साथ सौदेबाजी करने और परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश करता है और रोज अपने हृदय में परमेश्वर के प्रति अवज्ञाकारी होता है, उससे नाराज रहता है और उससे असंतुष्ट रहता है और सत्य खोजने का ज़रा-सा भी इरादा नहीं रखता। यह जानने के बावजूद कि परमेश्वर के प्रति उसका रवैया गलत है, वह कोई पछतावा महसूस नहीं करता, वापस नहीं लौटता और अपने गलत रवैये पर अड़ा रहता है। परमेश्वर में अपने विश्वास में तुम सत्य प्राप्त करना चाहते हो और उससे परमेश्वर का उद्धार प्राप्त करना चाहते हो—क्या इन परिस्थितियों में यह संभव है? मुझे बताओ, क्या परमेश्वर तुम्हें बचाने का इच्छुक है? भले ही परमेश्वर जिन्हें बचाता है वे भ्रष्ट मानव हैं—ऐसे मानव जो परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ रखते हैं और परमेश्वर के प्रति वैर-भाव से भरे हैं—जब तुम समझते हो कि सृष्टिकर्ता के संबंध में एक सृजित प्राणी को जो करना चाहिए वह कैसे करना है, लेकिन तुम वह नहीं करते, तो मुझे बताओ, तुम्हारे प्रति परमेश्वर का रवैया क्या है? परमेश्वर तुम्हारे साथ चाहे जो भी करे, वह निष्पक्ष और उचित है; तुम्हें केवल खुद को दोष देना है और यह तुम्हारा अपना किया-धरा है। क्या यह सही नहीं है? (हाँ।) यदि अन्य मामले शामिल हैं, उदाहरण के लिए, यदि तुम दूसरों के साथ सामंजस्यपूर्ण ढंग से सहयोग नहीं कर सकते या हमेशा अहंकारी और दंभी रहते हो और एकतरफा कार्य करते हो, और ये भ्रष्ट स्वभाव समय पर हल नहीं किए जाते और तुम्हारे पास कोई जीवन प्रवेश नहीं है, तो भी यह सबसे महत्वपूर्ण समस्या नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण समस्या यह है : तुम परमेश्वर के बारे में धारणाओं और कल्पनाओं से भरे हो, तुम सत्य के प्रति अरुचि और घृणा से भरे हो और तुम रोज परमेश्वर की जाँच-परख करते हो; यहाँ तक कि अगर तुम अपना कुछ कर्तव्य करते भी हो, तो भी तुम परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश करते हो, अपने हृदय में लगातार परमेश्वर के साथ तर्क-वितर्क करने की कोशिश करते हो और यह शिकायत करने के लिए विभिन्न कारण और बहाने ढूँढते हो कि परमेश्वर कुछ चीजें करने में गलत था और उसने तुम्हारी इच्छाएँ पूरी नहीं कीं या अन्य मामलों में तुम्हें आशीष नहीं दिया—रोज तुम अपने हृदय में परमेश्वर से असंतुष्ट रहते हो, उसके प्रति अवज्ञाकारी होते हो और उससे नाराज रहते हो, तुममें परमेश्वर के प्रति वह ज़रा-सा भी समर्पण नहीं होता जो एक सृजित प्राणी में होना चाहिए। मुझे बताओ, परमेश्वर तुम्हारे साथ कैसे पेश आएगा? क्या परमेश्वर तुमसे संतुष्ट होगा? (नहीं।) तो क्या परमेश्वर तुम्हें आशीष देगा? (नहीं।) यदि परमेश्वर तुमसे संतुष्ट नहीं है, तो क्या वह फिर भी तुम्हारा उपयोग करेगा? (नहीं।) परमेश्वर तुम्हारा उपयोग नहीं करेगा और वह तुमसे संतुष्ट नहीं है। तो क्या परमेश्वर तुम्हें बचाना चाहेगा? यदि वह तुम्हें बचाता है, तो क्या वह प्रसन्न महसूस करेगा? (नहीं।) यदि परमेश्वर प्रसन्न नहीं है और हमेशा तुमसे असंतुष्ट रहता है, तो मुझे बताओ, तुम किस तरह की स्थिति में हो? क्या पवित्र आत्मा तुम पर कार्य कर रहा है? क्या तुम्हारे पास परमेश्वर की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन है? क्या तुम्हारे पास परमेश्वर की अगुआई है? क्या तुम्हारे पास परमेश्वर का आशीष है? (इनमें से कुछ नहीं है।) तो इस स्थिति को बदलने के लिए व्यक्ति को क्या करना होगा? (व्यक्ति को जल्दी से परमेश्वर के प्रति समर्पण करना होगा और सच्चा पश्चात्ताप करना होगा। उसे परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाओं और कल्पनाओं से चिपके रहना छोड़ना होगा, रोज परमेश्वर की जाँच-परख करना छोड़ना होगा और परमेश्वर के प्रति अवज्ञाकारी होना और उससे नाराज रहना छोड़ना होगा; इसके बजाय, उसे सचेत रूप से अपने खिलाफ विद्रोह करने और सत्य का अभ्यास करने में सक्षम होना होगा। केवल इसी तरह से वह परमेश्वर का आशीष पा सकता है और पवित्र आत्मा का कार्य और अगुआई प्राप्त कर सकता है।) व्यक्ति को पछतावा महसूस करना होगा, अपने हाथों की बुराई त्यागनी होगी और वापस परमेश्वर की ओर मुड़ना होगा; उसे यह अवस्था बदलनी होगी। तुम्हें परमेश्वर के प्रति अपना गलत रवैया बदलना होगा और परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ त्यागनी होंगी; तभी परमेश्वर तुम्हें एक सृजित प्राणी के रूप में मान्यता देगा। तुम हमेशा परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश करते रहते हो, तुम्हारा हृदय परमेश्वर के बारे में धारणाओं और कल्पनाओं से भरा है और तुम हमेशा परमेश्वर से असंतुष्ट रहते हो, उसके प्रति अवज्ञाकारी होते हो और उससे नाराज रहते हो—क्या एक सृजित प्राणी को ऐसा करना चाहिए? (नहीं।) तो यह किस तरह का व्यक्ति है? (एक दानव और शैतान।) क्या परमेश्वर अब भी दानवों और शैतानों को बचा सकता है? (नहीं।) तुम्हें अपना रुख बदलना होगा। तुम्हें एक सृजित प्राणी होना होगा; तुम्हें दानव या शैतान नहीं होना होगा। परमेश्वर सृजित प्राणियों को बचाता है; वह दानवों और शैतानों को नहीं बचाता। यदि तुम एक दानव और शैतान के रूप में कार्य करते हो, उस मार्ग पर चलते हो जिस पर दानव और शैतान चलते हैं और परमेश्वर के साथ उस रवैये से पेश आते हो जिससे दानव और शैतान परमेश्वर के साथ पेश आते हैं, तो परमेश्वर का तुम्हें बचाना असंभव है। इसलिए, तुम चाहे जो भी करो, वह सुचारू रूप से नहीं होगा और तुम हमेशा अड़चनों का सामना करोगे; तुम चाहे जो भी करो, तुम्हारे पास न तो परमेश्वर का मार्गदर्शन होगा और न ही उसकी प्रबुद्धता; और तुम चाहे जो भी करो, तुम्हारे पास कोई मार्ग नहीं होगा और तुम्हारी आँखों के आगे हमेशा घुप अँधेरा छाया रहेगा—यह हमेशा ऐसा होगा मानो तुम अँधेरे में टटोल रहे हो और लंबे समय तक टटोलने के बाद भी तुम मार्ग नहीं देख पाओगे। तुम जितना कम मार्ग देख सकोगे, उतना ही अधिक तुम परमेश्वर पर संदेह करोगे; तुम परमेश्वर पर जितना अधिक संदेह करोगे, तुम्हारा हृदय उतना ही अधिक अंधकारमय हो जाएगा और वह उतना ही अधिक गहरा डूब जाएगा। तुम्हें वापस परमेश्वर की ओर लौटना चाहिए। वापस लौटना बहुत महत्वपूर्ण है। तुम्हें तब तक वापस लौटना चाहिए जब तक कि तुम एक सृजित प्राणी बनने के लिए तैयार न हो जाओ, परमेश्वर के प्रति तुम्हारा रवैया समर्पण वाला न हो जाए, तुम परमेश्वर के प्रति अब और शत्रुतापूर्ण न रहो और अब और परमेश्वर के विरोधी न रहो और तुम्हारी मानसिकता समर्पण वाली न हो जाए—तब परमेश्वर तुम्हें स्वीकार करेगा। यदि तुम इस तरह से चीजें बदलते हो, तो देखो परमेश्वर क्या करेगा और देखो कि क्या तुम्हारी आंतरिक अवस्था बदलेगी। समझे? (समझ गए।)
देहधारी परमेश्वर के प्रति सही रवैये पर संगति का उद्देश्य यह है कि मनुष्य उसकी सटीक परिभाषा और उसका ऐसा सटीक ज्ञान प्राप्त कर सके जो सत्य के अनुरूप हो, और फिर उसके साथ सही रवैये से पेश आ सके। यद्यपि बाहरी तौर पर वह एक साधारण व्यक्ति है, फिर भी उसकी पहचान किसी साधारण व्यक्ति की नहीं है। यह तुम्हें कभी नहीं भूलना है। इसे अपनी नींव बनाकर, परमेश्वर के प्रति तुम्हारा रवैया बिना किसी शर्त के समर्पण करने और अनुसरण करने का होना चाहिए और तुम्हें कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए। हमने देहधारी परमेश्वर से संबंधित सत्यों के बारे में बहुत बात की है। संक्षेप में निष्कर्ष निकालने के लिए : मनुष्य को देहधारी परमेश्वर को कैसे जानना चाहिए? मैं तुम लोगों को सबसे महत्वपूर्ण वचन बताऊँगा—उन्हें याद रखना! देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन है लेकिन परमेश्वर की छवि नहीं है—यह एक पहलू है। दूसरा पहलू यह है कि देहधारी परमेश्वर का बाहरी रूप-रंग मनुष्य जैसा है लेकिन वह भ्रष्ट मानवजाति का सदस्य नहीं है। यह परमेश्वर का देहधारी शरीर है। तुम लोगों को ये दो वाक्य अवश्य याद रखने चाहिए और जब भी समय मिले इन पर विचार करना चाहिए। जब तुम्हारे सामने इस तरह की समस्या आए, तब इन दो वाक्यों को लेना और उन पर ध्यान से विचार करना और देखना कि तुम्हारे सामने जो समस्या आई है, उससे तुम्हें कैसे निपटना चाहिए। क्या तुमने ये दो वाक्य याद कर लिए हैं? (हाँ, हमने इन्हें याद कर लिया है।) मुझे बताओ कि वे क्या हैं। (देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन है लेकिन परमेश्वर की छवि नहीं है; देहधारी परमेश्वर का बाहरी रूप-रंग मनुष्य जैसा है लेकिन वह भ्रष्ट मानवजाति का सदस्य नहीं है।) इन्हें फिर से पढ़ो। (देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन है लेकिन परमेश्वर की छवि नहीं है; देहधारी परमेश्वर का बाहरी रूप-रंग मनुष्य जैसा है लेकिन वह भ्रष्ट मानवजाति का सदस्य नहीं है।) क्या यह परमेश्वर के देहधारी शरीर का सारांश नहीं है? (हाँ।) तुम लोगों को ये वचन अवश्य याद रखने चाहिए और समय-समय पर इन पर विचार करना चाहिए। जब तुम इन दो पहलुओं को समझ लोगे, तब तुम्हें देहधारी परमेश्वर का कुछ ज्ञान हो जाएगा।
अब जबकि हमने इस बात पर संगति कर ली है कि देहधारी परमेश्वर को कैसे जाना जाए, तो आओ आगे संगति करते हैं और इसका सारांश प्रस्तुत करते हैं। तुम्हें देहधारी परमेश्वर के साथ सही ढंग से कैसे पेश आना चाहिए? अपनी धारणाएँ कैसे हल करनी चाहिए? तुम लोगों को देहधारी परमेश्वर के संबंध में अपने विभिन्न गलत रवैये, विचार और दृष्टिकोण कैसे हल करने चाहिए? इसका जायजा लो। तुम चाहे किसी भी तरह की समस्याओं का सामना करो, तुम्हें उन्हें कैसे हल करना चाहिए? तुम्हें देहधारी परमेश्वर के साथ सही ढंग से कैसे पेश आना चाहिए? मुख्य रूप से, इसका संबंध अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ हल करने से है। जब व्यक्ति की धारणाएँ और कल्पनाएँ हल हो जाती हैं, तब खुद समस्या भी काफी हद तक हल हो जाती है—उसके बाद जो बचता है, वह है अपने भ्रष्ट स्वभाव हल करना। क्या ऐसा नहीं है? (हाँ।) तो आओ इस मुद्दे पर संगति करते हैं। जब तुम्हारे मन में देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ होती हैं, तब तुम उनसे कैसे निपटते हो और उन्हें कैसे हल करते हो? उन्हें हल करने के लिए कौन-से मार्ग और कौन-से तरीके और उपाय हैं? (जब मेरे मन में देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ होती हैं, तब मैं यह देखने के लिए आत्मचिंतन करता हूँ कि मेरे मन में ये धारणाएँ और कल्पनाएँ क्यों पैदा हुई हैं और समस्या की जड़ क्या है। चिंतन करने पर मैं पाता हूँ कि मुझमें कई भ्रष्ट स्वभाव हैं, जैसे कि धोखेबाजी और दुष्टता। इन भ्रष्ट स्वभावों के कारण मैं परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ विकसित कर लेता हूँ और इस प्रकार मैं परमेश्वर के कार्यों और वचनों के प्रति शंकित हो जाता हूँ। इसके अतिरिक्त, चूँकि मैं देहधारी परमेश्वर के बारे में बहुत कम समझता और जानता हूँ, इसलिए जो उसके पास है और जो वह स्वयं है, उसे मैं अपनी धारणाओं और कल्पनाओं के चश्मे से देखता हूँ। इसलिए, एक लिहाज से, मैं अपने भीतर के भ्रष्ट स्वभाव और गलत विचार और दृष्टिकोण जानने लगता हूँ, और दूसरे लिहाज से, मैं परमेश्वर को उसके वचनों और उसके कार्य से जानने की कोशिश करता हूँ। मैं इसे परमेश्वर की हाल की संगतियों के बाद समझने लगा हूँ।) अच्छा। पहले, आओ देखें कि यह व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर, जब लोगों के बीच आता है तब वह किसका प्रतिनिधित्व करता है और वह क्या कार्य करता है। लोगों की धारणाओं और कल्पनाओं में देहधारी परमेश्वर की जो परिभाषा और जो दृष्टिकोण होता है, वह यह दर्शाता है कि उनकी धारणाओं और कल्पनाओं का परमेश्वर कैसा है। लोगों की धारणाओं और कल्पनाओं में परमेश्वर की छवि दो प्रकार की होती है : एक है अतिमानव की छवि और दूसरी है किसी बड़ी हस्ती की छवि। अतिमानव एक ऐसा असाधारण व्यक्ति होता है जो सामान्य मानवता के दायरे से परे होता है और कोई साधारण इंसान नहीं होता। इसके अतिरिक्त, यद्यपि उसमें सामान्य मानवता होती है, फिर भी उसमें आम जनता की विशेषताएँ, अभिव्यक्तियाँ या सोचने के तरीके नहीं होते; वह साधारण लोगों से बढ़कर होता है, बिल्कुल मनुष्य की नजरों में किसी बड़ी हस्ती की तरह। लोगों की धारणाओं और कल्पनाओं का परमेश्वर बस इन्हीं दो प्रकार का होता है : या तो कोई अतिमानव या कोई बड़ी हस्ती। तो, परमेश्वर के सार और परमेश्वर के जीवन से आँकते हुए, क्या तुम लोगों को लगता है कि जब परमेश्वर देह धारण करता है और मानव बनता है, तब वह कोई बड़ी हस्ती या अतिमानव बनना चुनेगा? (नहीं।) तुम्हें यह बात किस चीज से स्पष्ट होती है? तुम यह कैसे निश्चित कर सकते हो कि परमेश्वर ऐसा नहीं करेगा? (परमेश्वर के स्वभाव और सार को देखते हुए, परमेश्वर एक ऊँची और बड़ी छवि प्रस्तुत करना पसंद नहीं करता, इसलिए परमेश्वर का देहधारी शरीर साधारण, मामूली, दीन और गुप्त है।) परमेश्वर के सार में कोई अहंकार नहीं है, जो यह निर्धारित करता है कि जब वह देह धारण करता है तब उसकी पसंद एक साधारण, मामूली व्यक्ति बनने की होती है। बाहरी तौर पर, उसकी कोई ऊँची छवि नहीं है, और आंतरिक तौर पर, उसमें कोई असाधारण मानवता नहीं है। अंदर से बाहर तक, तुम उसे चाहे जैसे भी देखो, वह साधारण और सामान्य है। मनुष्य की नजरों में, परमेश्वर का इस तरह कार्य करना उसका दीन और गुप्त होना है, और यह परमेश्वर के सार से और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है, उससे प्रकाशन है। वास्तव में, परमेश्वर जानबूझकर मनुष्य को दिखाने के लिए ऐसा नहीं करता; परमेश्वर का यह चुनाव करना और परमेश्वर का इस तरह कार्य करना उसके जीवन का स्वाभाविक प्रकाशन है। यह कृत्रिम नहीं है, न ही यह कोई दिखावा है। यानी, मनुष्य की कल्पनाओं में परमेश्वर चाहे कितना भी ऊँचा और कितना भी सर्वोच्च हो, परमेश्वर के जीवन का स्वाभाविक प्रकाशन दीन, गुप्त और आडंबरहीन होना है, और जब परमेश्वर देह धारण करता है, तब वह एक साधारण, सामान्य देह बन जाता है—यानी, उसकी मानवता और बाहरी रूप-रंग, उसकी बोलचाल, कार्य और आचरण, और हर अन्य पहलू सामान्य होते हैं। यह सामान्यता अभद्र या अपरिष्कृत नहीं होती; बल्कि, उसकी मानवता और तर्क-बुद्धि सामान्य मानवता के दायरे में होती हैं और उसका जमीर और विवेक सामान्य होता है। यह मामले का एक पहलू है। इसके अतिरिक्त, सामान्य मानवता के जमीर और विवेक के नियंत्रण में, उसके विचार और दृष्टिकोण, उसके काम करने के तरीके और उपाय, यहाँ तक कि उसके आचरण के सिद्धांत भी सत्य के अनुरूप होते हैं। यद्यपि वे मनुष्य को मामूली लग सकते हैं और यद्यपि वे मनुष्य को बहुत आम और बहुत साधारण लग सकते हैं, फिर भी उनके माध्यम से जो प्रकट होता है वह भी परमेश्वर के जीवन का स्वाभाविक प्रकाशन है। चाहे उसकी मानवता के संदर्भ में हो या उसके दिव्य जीवन के प्रकाशन के संदर्भ में, वे सभी परमेश्वर के सार के अनुरूप होते हैं और जो उसके पास है और जो वह स्वयं है, उसके भी अनुरूप होते हैं; बस मनुष्य इसे पहचानता नहीं है। मनुष्य का हृदय धारणाओं और कल्पनाओं से भरा है। मनुष्य यह नहीं समझता कि परमेश्वर की मानवता और उसकी दिव्यता के प्रकाशन दोनों सकारात्मक हैं और वह यह नहीं समझता कि ये सकारात्मक चीजों की वास्तविकताएँ हैं। मनुष्य को शैतान द्वारा भ्रष्ट किया गया है और वह यह नहीं समझता कि सकारात्मक चीजें क्या हैं, न ही वह यह समझता है कि नकारात्मक चीजें क्या हैं, और उसमें सही और गलत का भेद पहचानने की क्षमता का एकदम अभाव है, इसलिए परमेश्वर की ओर से आने वाली चीजें—जो सकारात्मक होती हैं, मानवता के अनुरूप होती हैं और सत्य के अनुरूप होती हैं—मनुष्य द्वारा अक्सर उन सभी की निंदा की जाती है। उनकी निंदा किए जाने का कारण यह है कि मानव परमेश्वर की ओर से आने वाली हर चीज को शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए विभिन्न विचारों और दृष्टिकोणों के नजरिये से देखते हैं। लेकिन जब तुम इन सबको उन विचारों और दृष्टिकोणों के परिप्रेक्ष्य और मुद्रा से देखते हो जो परमेश्वर तुम्हें सिखाता है, तो तुम्हें यह नहीं लगेगा कि परमेश्वर के देहधारी रूप से जो प्रकट होता है—चाहे उसकी मानवता के संदर्भ में हो या उसके दिव्य जीवन के संदर्भ में—वह महत्वहीन या मामूली है। जब तुम जान जाते हो और निश्चित हो जाते हो कि सकारात्मक चीजें क्या हैं, तब तुम देहधारी परमेश्वर के इन प्रकाशनों और अभिव्यक्तियों से प्रेम करोगे जो आम हैं, साधारण हैं और मनुष्य द्वारा मामूली मानी जाती हैं। तुम न केवल उनकी निंदा नहीं करोगे, बल्कि तुम उनसे प्रेम भी कर पाओगे, और उनसे प्रेम करने के अलावा, उसका तिरस्कार करने और उसके प्रति शत्रुतापूर्ण होने के बजाय तुम्हारे मन में उसका अनुकरण करने की दिली इच्छा होगी। व्यावहारिक परिप्रेक्ष्य से परमेश्वर के देहधारी शरीर को देखते हुए, उसके पास जो है वह सामान्य मानवता और परमेश्वर का जीवन है। चाहे परमेश्वर के जीवन के संदर्भ में हो या उसकी सामान्य मानवता के संदर्भ में, जो कि मामूली और साधारण है, वह मनुष्य की नजरों में न तो असाधारण लगता है और न ही महान। यह परमेश्वर का चुनाव है। यह वैसा ही है जैसे परमेश्वर ने सभी चीजों का सृजन किया—हर एक चीज बहुत असली है, और यद्यपि हर चीज मनुष्य की नजरों में बहुत मामूली और साधारण लगती है, फिर भी वे सब परमेश्वर के जीवन और अधिकार द्वारा उत्पन्न और सृजित की गई थीं। पेड़ों, घास और फूलों को देखो, समुद्र की मछलियों, जमीन पर रहने वाले विभिन्न जीवों, आकाश के पक्षियों को देखो—मनुष्य की नजरों में, इनमें से हर एक चीज का जीवन बहुत मामूली और बहुत साधारण है। वे बिल्कुल भी असाधारण नहीं लगते, महान होना तो दूर की बात है, लेकिन उनका जीवन सृष्टिकर्ता के हाथों से, सृष्टिकर्ता के सृजन से आता है। यह बस इतना ही व्यावहारिक है। जमीन पर चींटियों को देखो। क्या इतनी छोटी चीजें परमेश्वर द्वारा बनाई गई हैं? (हाँ।) वे भी परमेश्वर द्वारा बनाई गई हैं। लोगों के देखने के तरीके से, इतनी छोटी चीजें परमेश्वर के सृजन के योग्य नहीं लगतीं; अगर परमेश्वर को सृजन करना ही था, तो वह भव्य चीजें बनाता, जैसे कि ब्रह्मांड, तारों भरा आकाश, और आकाशगंगा और सभी मंदाकिनियाँ, जबकि चींटियों और कीड़ों जैसी छोटी चीजें परमेश्वर के हाथों से नहीं आनी चाहिए। लेकिन उनका जीवन वास्तव में परमेश्वर से ही आता है। लोगों के देखने के तरीके से, कोई महान हस्ती या अतिमानव वे चीजें नहीं करेगा, जिन्हें लोग तुच्छ समझते हैं। लेकिन जहाँ तक परमेश्वर का संबंध है, सभी चीजों के उसके सृजन में बड़े और छोटे के बीच कोई भेद नहीं था। स्थूल से लेकर सूक्ष्म तक सभी चीजें सृष्टिकर्ता के सृजन से आती हैं। जहाँ तक परमेश्वर का संबंध है, जब उसने सभी चीजों का सृजन किया, तो उसने सिर्फ मनपसंद चीजें नहीं चुनी थीं, न ही उसकी व्यक्तिगत प्राथमिकताएँ थीं जैसा कि मनुष्य समझते हैं। इस मानवजाति को जिस चीज की भी आवश्यकता है, परमेश्वर ने उसका सृजन किया और परमेश्वर उसे प्रदान करता है। भले ही ऐसी कई चीजें हैं जो, मनुष्य की नजरों में, इतनी महत्वहीन हैं कि उल्लेख करने योग्य भी नहीं हैं, फिर भी वे परमेश्वर के सृजन से आती हैं; और इस तथ्य के बावजूद कि कई चीजें मानवजाति के अस्तित्व में बहुत छोटी भूमिका निभाती हैं, वे भी परमेश्वर की सृष्टि से आती हैं। देखो, क्या परमेश्वर के जीवन का सार मनोहर है? (हाँ, है।) परमेश्वर का एक मामूली पहलू है और उसका एक साधारण पहलू है, और बेशक, उसका एक असाधारण पहलू भी है। अधिक सटीक रूप से कहें तो, यह असाधारणता परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और परमेश्वर के अधिकार से आती है। लेकिन जहाँ तक परमेश्वर का संबंध है, वह यह महसूस नहीं करता कि वह असाधारण या महान है, जैसा कि भ्रष्ट मानव सोचते हैं। परमेश्वर जो कुछ भी करता है वह सामान्य होता है, वह स्वाभाविक रूप से भी होता है, और बेशक, वह उसके जीवन और अधिकार का स्वाभाविक प्रकाशन भी होता है।
देहधारी परमेश्वर किस तरह की छवि और किस तरह का बाहरी रूप-रंग चुनता है, उसकी मानवता किस तरह की है और उसका व्यक्तित्व कैसा है, वह किस तरह की जीवनशैली और जीवित रहने का तरीका चुनता है और उसके आचरण के सिद्धांत क्या हैं—ये सभी वे चीजें हैं जिन्हें लोग देख सकते हैं। देखो, क्या परमेश्वर के चुनाव भ्रष्ट मानवों के चुनावों या शैतान और दानवों के चुनावों के समान हैं? (नहीं।) वे अलग कैसे हैं? (परमेश्वर जो चुनता है वह मामूली, साधारण और सामान्य होता है, जबकि भ्रष्ट मानव और शैतान जो चुनते हैं वे सभी ऐसी चीजें होती हैं जो बाहर से काफी असाधारण, महान और अलौकिक दिखाई देती हैं।) परमेश्वर के इस चुनाव से मनुष्य जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, उसके किन पहलुओं को देख सकता है? यह परमेश्वर के बारे में मनुष्य के ज्ञान से जुड़ा है। परमेश्वर का स्वभाव दीन और गुप्त है और अहंकार से मुक्त है; यह इस तथ्य से देखा जा सकता है कि देहधारी परमेश्वर सामान्य और साधारण है, असाधारण नहीं, और बहुत व्यावहारिक है। परमेश्वर की एक ऊँची छवि है, परमेश्वर सर्वशक्तिमान है और परमेश्वर के पास अधिकार है, लेकिन जब परमेश्वर देह धारण करता है, तब वह ऐसा साधारण व्यक्ति और साधारण बाहरी रूप-रंग चुनता है और फिर भी कार्य का भार उठा सकता है। तो, परमेश्वर के मूल इरादे से आँकें तो, क्या यह ऐसा नहीं है कि परमेश्वर दिखावा करना पसंद नहीं करता, दिखावा नहीं करना चाहता और दिखावा नहीं करता? (हाँ।) तो इन “नहीं” से, क्या हम निश्चित हो सकते हैं कि परमेश्वर का स्वभाव अहंकारी नहीं है? (हाँ।) परमेश्वर के देहधारी शरीर के बाहरी रूप-रंग से आँकें तो, और देहधारी परमेश्वर के हर पहलू से देखें तो, वह नहीं चाहता कि मनुष्य उसे बहुत ऊँचा, बहुत असाधारण, बहुत असामान्य, बाकी सबसे बहुत अलग या बहुत अद्वितीय समझे। परमेश्वर ये चीजें नहीं चाहता, इसका मतलब है कि वह कभी इस तरह नहीं सोचता। उसका स्वाभाविक प्रकाशन एक साधारण व्यक्ति बनने का चुनाव करना है—मामूली, दीन, विनम्र और सच्चा—और उचित सीमाओं के भीतर रहते हुए एक व्यावहारिक और शिष्ट तरीके से एक साधारण व्यक्ति बनना, और बस उस कार्य को उचित रूप से करना और पूरा करना है, जो उसे करना चाहिए। देखो, परमेश्वर के मन में यही है; शुरुआत से ही देहधारी परमेश्वर के विचार और खयाल यही रहे हैं। तो मुझे बताओ, परमेश्वर क्यों नहीं कहता, “मैं सृष्टिकर्ता हूँ, मैं ब्रह्मांड और सभी चीजों का संप्रभु हूँ। अगर मैं देह धारण करूँ और एक साधारण परिवार में जन्म लूँ, तो यह बिल्कुल नहीं चलेगा, और चरनी में तो और भी असंभव है। मुझे किसी शाही महल में जन्म लेना चाहिए। देहधारी परमेश्वर—मसीह—की एक शाही पहचान होनी चाहिए। चाहे कोई भी राजवंश हो, उसे मानवजाति के बीच सबसे प्रतिष्ठित परिवार में जन्म लेना चाहिए”? मुझे बताओ, क्या परमेश्वर इस तरह सोचेगा? क्या परमेश्वर ऐसे चुनाव करता है और क्या परमेश्वर को ऐसी आवश्यकताएँ हैं? (नहीं।) परमेश्वर ऐसे चुनाव नहीं करता—क्या यह उसका खुद को रोकना कोई दिखावा करना या मनुष्य को दिखाने के लिए कोई नाटक करना है? (इनमें से कोई भी बात नहीं है।) तो फिर यह क्या है? (यह परमेश्वर के जीवन सार से एक प्रकाशन है।) यह परमेश्वर के सार से एक प्रकाशन है। इसी तरह, परमेश्वर स्वाभाविक रूप से एक साधारण परिवार में जन्म लेना और एक साधारण व्यक्ति बनना चुनता है। उसका पालन-पोषण भी बहुत सादा होता है; वह किसी प्रतिष्ठित परिवार से नहीं आता, उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि भी बहुत साधारण है और उसने कोई उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं की है। देखो, काम करने में परमेश्वर की सोच, विचार और दृष्टिकोण भ्रष्ट मानवों और शैतान से अलग हैं। भ्रष्ट मानव कैसे चुनेंगे? किसी प्रतिष्ठित परिवार में जन्म लेना, विलासिता का जीवन जीना, एक असामान्य पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि होना, रुतबा होना और ताकत होना, उच्च शिक्षा प्राप्त करना, विद्वान, प्रतिभाशाली और गुणी होना, बाहरी रूप-रंग शालीन होना, बोलचाल में विशिष्ट होना—संक्षेप में, हर तरह से साधारण लोगों से अलग होना। देखो, मनुष्य यही चुनेगा। अगर शैतान लोगों के बीच काम करने आए, तो उसका चुनाव क्या होगा? अगर उसे किसी साधारण परिवार में जन्म लेने, समाज के सबसे निचले तबके में जन्म लेने के लिए कहा जाए, तो क्या वह तैयार होगा? (नहीं।) तो फिर वह कैसे चुनेगा? (वह किसी प्रतिष्ठित परिवार या शाही महल में जन्म लेना चुनेगा, यानी काफी ऊँचे रुतबे वाले परिवार में।) वह काफी ऊँचे सामाजिक रुतबे वाले परिवार में जन्म लेना चुनेगा, जहाँ कई पीढ़ियों से वंशावली दरबारी अधिकारियों से भरी रही हो, जिनमें प्रधानमंत्री, मंत्री, राज्य सचिव, जनरल और मार्शल शामिल हों—एक प्रतिष्ठित परिवार। वह इस तरह का परिवार चुनेगा। इसके अलावा, शैतान खुद सभी क्षेत्रों में अत्यधिक प्रतिभाशाली होगा और लोगों के बीच सबसे अलग दिखेगा, है ना? (हाँ।) शैतान और भ्रष्ट मानव ऐसे चुनाव क्यों करते हैं? ऐसे चुनाव करने के पीछे क्या इरादा होता है? (ताकि लोग उन्हें मूर्ति की तरह पूजें और उनका बहुत आदर करें।) मुझे बताओ, हमेशा यह चाहना कि दूसरे उसे मूर्ति की तरह पूजें, दूसरे उसका बहुत आदर करें और दूसरे उसकी प्रशंसा करें, यह किस तरह का स्वभाव है? यह किस सार से प्रकट होता है? (अहंकार से।) तुम ऐसा क्यों कहते हो कि यह अहंकार है? अगर कोई सक्षम है और लोगों से मूर्ति की तरह अपनी पूजा करवाता है, तो इसमें बुरा क्या है? लोग परमेश्वर का भी अनुसरण करते हैं और परमेश्वर की भी आराधना करते हैं, तो क्या लोग परमेश्वर को भी मूर्ति की तरह पूजते हैं? इसमें क्या अंतर है? अगर कोई ऊँचा और सक्षम है और दूसरे उसे मूर्ति की तरह पूजते हैं, तो यह दूसरे लोगों की समस्या है—इसका उस व्यक्ति से क्या लेना-देना है जिसे मूर्ति की तरह पूजा जा रहा है? तो तुम ऐसा क्यों कहते हो कि जिस व्यक्ति को मूर्ति की तरह पूजा जा रहा है, उसमें अहंकारी स्वभाव है? (लोगों को शैतान द्वारा भ्रष्ट किया गया है और वे शैतान के विभिन्न भ्रष्ट स्वभावों से भरे हुए हैं; उनमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी शेखी बघारी जाए या जिसका दिखावा किया जाए। फिर भी लोग हमेशा दिखावा करना चाहते हैं, ताकि दूसरे उनका बहुत आदर करें और उन्हें मूर्ति की तरह पूजें। यह एक अहंकारी स्वभाव है और यह शर्मनाक है।) तुम लोग जो कहते हो, वह सैद्धांतिक रूप से सही है, लेकिन समस्या की जड़ अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं समझाई गई है। इसमें सत्य का एक पहलू भी शामिल है, जिसे तुम लोगों को समझना चाहिए। शैतान के पास सत्य नहीं है, न ही उसके पास परमेश्वर का अधिकार या परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता है, परमेश्वर का सार होना तो दूर की बात है। शैतान में प्रेम करने लायक कुछ नहीं है। वह मनुष्य को सत्य प्रदान नहीं कर सकता, न ही वह मनुष्य की नियति पर संप्रभु हो सकता है; उसकी नियति अभी भी परमेश्वर के हाथों में है और परमेश्वर उसकी नियति नियंत्रित करता है। वह मानवजाति का परमेश्वर नहीं है, न ही वह मानवजाति का प्रभु है, सभी चीजों का सृष्टिकर्ता होना तो दूर की बात है। वह क्या है? उसके स्वभाव और सार से आँकें तो, वह भ्रष्टता, दुष्टता और क्रूरता से भरा है। वह सभी सकारात्मक चीजों का विरोधी है और वह सभी नकारात्मक चीजों का चरम बिंदु है। वह किसी भी जीवित प्राणी या मानवजाति के लिए सत्य नहीं ला सकता, मार्ग नहीं ला सकता या जीवित रहने का अधिकार नहीं ला सकता, न ही वह मानवजाति को बचा सकता है। वह मनुष्य के साथ जो कुछ भी करता है, वह उसे बर्बाद करना, भ्रष्ट करना, गुमराह करना और प्रलोभन देना है, जिससे वह पतित हो जाता है, परमेश्वर का विरोधी बन जाता है और सकारात्मक चीजों के प्रति शत्रुतापूर्ण हो जाता है। इसलिए, शैतान मानवजाति की आराधना के योग्य नहीं है। वह मानवजाति की आराधना के योग्य नहीं है, फिर भी वह परमेश्वर का स्थान लेना चाहता है और मानवजाति से अपनी आराधना करवाना चाहता है—क्या वह बेशर्म नहीं है? (है।) वह प्रकृति से बेशर्म है; स्वभाव के संदर्भ में, यह किस तरह के स्वभाव के कारण होता है? (अहंकार और दंभ के कारण।) यह अहंकार और दंभ के कारण होता है। अहंकारी और दंभी होने की अभिव्यक्ति विवेक का न होना है। जिन लोगों में विवेक नहीं होता, वे अहंकारी और दंभी हो सकते हैं। जिस व्यक्ति में सामान्य मानवता का विवेक नहीं होता, उसका स्वभाव अहंकारी और दंभी, यहाँ तक कि पूरी तरह से अवैध होता है। ऐसा व्यक्ति शैतान होता है। मानवजाति को शैतान द्वारा भ्रष्ट किया गया है, तो क्या उसमें इस तरह का स्वभाव होता है? (हाँ।) अहंकार और दंभ के इस स्वभाव के साथ मनुष्य विवेकहीन हो जाता है, उसका विवेक निर्बल हो जाता है और इसलिए वह परमेश्वर की आराधना करने में असमर्थ हो जाता है। मनुष्य परमेश्वर की आराधना करने में असमर्थ है और सकारात्मक चीजों से प्रेम नहीं करता, फिर भी वह हमेशा चाहता है कि दूसरे उसे मूर्ति की तरह पूजें। यह उसे बिल्कुल शैतान जैसा बना देता है। देखो कि शैतान क्या चुनेगा। अगर उसे मानव बनना होता, तो वह एक महान हस्ती या अतिमानव बनना चुनता; वह साधारण व्यक्ति या आम इंसान बनना न चुनता, ऐसा साधारण और मामूली सृजित प्राणी बनना न चुनता जो परमेश्वर की आराधना कर सकता हो। वह यह मार्ग न चुनता। वह एक अतिमानव बनना, एक महान हस्ती बनना, लोगों के बीच सबसे अलग बनना, ऐसा व्यक्ति बनना चुनता जो मानवजाति की अगुआई कर सकता और जो मानवजाति को नियंत्रित कर सकता, और ऐसा व्यक्ति बनना चुनता जो दूसरों से अपना बहुत आदर करवा सकता, दूसरों से खुद को मूर्ति की तरह पुजवा सकता और दूसरों से अपना अनुसरण करवा सकता सकता। फिर वह मनुष्य को और अधिक गुमराह और भ्रष्ट करता, जिससे वह उसकी भ्रष्टता के अधीन पतित हो जाता, परमेश्वर से दूर हो जाता, सच्चे मार्ग से भटक जाता और परमेश्वर का विरोधी बन जाता। देखो, शैतान इसी तरह चुनता। तो, उसके चुनावों से आँकते हुए, शैतान का जीवन सार क्या है? क्या उसमें सुंदरता और अच्छाई है? (नहीं।) क्या उसमें दीनता है? (नहीं।) क्या वह सकारात्मक है? (नहीं, वह पूरी तरह से नकारात्मक है।) इसके विपरीत, परमेश्वर का जीवन क्या है और परमेश्वर का सार क्या है? (बहुत सुंदर और अच्छा।) परमेश्वर का जीवन सार सुंदर और अच्छा है और वह मनुष्य के प्रेम के योग्य है; परमेश्वर मनुष्य द्वारा अनुसरण किए जाने के योग्य है और वह मनुष्य द्वारा आराधना किए जाने के योग्य है। अगर मनुष्य शैतान की आराधना करता है, जिसका स्वभाव अहंकारी है, तो उसका क्या होगा? वह केवल अधिकाधिक पतित, अधिकाधिक अहंकारी होता जाएगा, सही और गलत का भेद पहचानने में अधिकाधिक असमर्थ होता जाएगा और सकारात्मक चीजों से अधिकाधिक घृणा करेगा और परमेश्वर से दूर हो जाएगा। लेकिन अगर मनुष्य परमेश्वर की आराधना करे और परमेश्वर का अनुसरण करे तो क्या होगा? तब परिणाम अलग होगा। मनुष्य का जमीर और विवेक अधिकाधिक सामान्य हो जाएगा, वह सकारात्मक चीजों से अधिकाधिक प्रेम करेगा और वह अपने जीवन से जो प्रकट करता है वह सकारात्मक चीजों के अधिकाधिक करीब और परमेश्वर से प्रकट होने वाली व्यावहारिकता, साधारणता, सामान्यता और मामूलीपन के अधिकाधिक करीब होता जाएगा। जब तुम अहंकार का भ्रष्ट स्वभाव उतार फेंकोगे, तब तुम भी स्वाभाविक रूप से ऐसी मानवता प्रकट करोगे जो साधारण, सामान्य और व्यावहारिक होगी, और साथ ही, तुम साधारण, सामान्य और मामूली सृजित प्राणियों जैसी सकारात्मक चीजें भी पसंद करोगे। जब तुम्हारे पास अपने जीवन के रूप में परमेश्वर के वचन होंगे, तब जिन चीजों से तुम प्रेम करोगे वे अलग होंगी, जो मार्ग तुम चुनोगे वह अलग होगा और किसी भी चीज के संबंध में तुम्हारे दृष्टिकोण और चुनाव भी अलग होंगे। है ना? (हाँ।)
परमेश्वर के देहधारी शरीर का बाहरी रूप-रंग और सभी पहलुओं में उसकी स्थितियाँ, और साथ ही जो उसके पास है उसका जो कुछ भी तुम देख और सुन सकते हो—ये सब परमेश्वर से आते हैं। ये वे चीजें हैं जिन्हें परमेश्वर ने देह धारण करने से पहले चुना था, और ये परमेश्वर के ही किए हुए कार्य भी हैं। तो, परमेश्वर के देहधारी शरीर को देखते हुए, लोगों के बीच आने में, परमेश्वर किसी अतिमानव या किसी महान हस्ती की भूमिका नहीं निभा रहा है—वह बस साधारण, सामान्य स्वयं देहधारी परमेश्वर के रूप में कार्य कर रहा है और उसका उन अतिमानवों या महान हस्तियों से कोई लेना-देना नहीं है जिन्हें भ्रष्ट मानवजाति द्वारा वैसा माना जाता है या जिन्हें भ्रष्ट मानवजाति पसंद करती है। इसलिए, यदि तुम देहधारी परमेश्वर को स्वीकार करना चाहते हो, तो तुम्हें सबसे पहले यह माँग छोड़नी होगी कि देहधारी परमेश्वर कोई अतिमानव या महान हस्ती हो; तुम्हें यह अपेक्षा छोड़नी होगी, यह इच्छा छोड़नी होगी और यह गलत विचार और दृष्टिकोण छोड़ना होगा। देहधारी परमेश्वर की साधारणता, मामूलीपन, सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार करना और अपनी यह अपेक्षा छोड़ना कि देहधारी परमेश्वर महान और असाधारण हो : यह वह सबसे बुनियादी रवैया है जो एक सृजित प्राणी को देहधारी परमेश्वर के प्रति रखना चाहिए, और यह ऐसी चीज भी है जो तुम्हारी तर्क-बुद्धि में होनी चाहिए। देहधारी परमेश्वर के महान और असाधारण होने की अपेक्षा छोड़ने के अलावा, कुछ विशिष्ट मामलों में तुम्हें यह अवश्य जानना चाहिए कि अपना कार्य करने के लिए पृथ्वी पर आने में देहधारी परमेश्वर किसी इंसानी उद्यम में शामिल नहीं हो रहा होता। पहला, वह वैज्ञानिक अनुसंधान में शामिल नहीं होता। दूसरा, वह ज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए नहीं आया है, न ही वह सिद्धांत प्रदान करने, कौशल सिखाने या भ्रम दूर करने के लिए आया है। इसलिए, देहधारी परमेश्वर किसी विद्वान की भूमिका निभाने नहीं आया है; वह कोई प्रोफेसर नहीं है, वह कोई विद्वान नहीं है, न ही वह किसी प्रकार का बुद्धिजीवी है। तुम्हारे विचार में, चूँकि देहधारी परमेश्वर कोई मामूली व्यक्ति नहीं है और वह कोई साधारण भूमिका नहीं निभाता, इसलिए उसे उच्च शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए, उसे अत्यधिक विद्वान और सुसंस्कृत होना चाहिए, उसके पास असाधारण ज्ञान और सिद्धांत होने चाहिए, या उसे विभिन्न विषयों और तकनीकी कौशलों में निपुण होना चाहिए—तुम्हारा इस तरह से सोचना गलत है। परमेश्वर इंसानी उद्यम में शामिल नहीं होता; वह मानवजाति के तकनीकी कौशलों, पेशेवर कौशलों या सांसारिक ज्ञान के किसी भी अनुसरण में शामिल नहीं होता। वह क्या करने आया है? वह परमेश्वर का प्रबंधन कार्यान्वित करने आया है। परमेश्वर का प्रबंधन क्या है? वह है कार्य करने और मनुष्य को बचाने के लिए सत्य का उपयोग करना और अपने वचनों का उपयोग करना—यह परमेश्वर का प्रबंधन है। यद्यपि वह एक साधारण व्यक्ति है और यद्यपि उसका बाहरी रंग-रूप एक मानव का है, फिर भी वह जो करता है, वह मनुष्य का कार्य नहीं बल्कि परमेश्वर का कार्य है। वह जो करता है, वह परमेश्वर की छह हजार वर्षीय प्रबंधन योजना में कार्य की एक मद है, और परमेश्वर की नजर में, यह कार्य परमेश्वर का प्रबंधन है। वह परमेश्वर का प्रबंधन कार्यान्वित कर रहा है, परमेश्वर की कलीसिया का प्रबंधन कर रहा है, परमेश्वर के कार्य का प्रबंधन कर रहा है, मानवजाति को बचाने के परमेश्वर के कार्य का प्रबंधन कर रहा है, परमेश्वर के अधूरे कार्य का प्रबंधन कर रहा है और कार्य की उस मद का प्रबंधन कर रहा है जिसमें परमेश्वर के वचनों को लेना और सत्य को लेना और उन्हें मनुष्य में सन्निविष्ट करना शामिल है ताकि वे उसका जीवन बन जाएँ। इसलिए, यदि तुम अपने हृदय में या अपनी धारणाओं और कल्पनाओं में यह मानते हो कि देहधारी परमेश्वर को अत्यधिक विद्वान होना चाहिए, बिल्कुल व्याकरण-सम्मत तरीके से बोलना चाहिए और ऊँचे-ऊँचे सिद्धांतों के बारे में बोलना चाहिए, तो तुम गलत हो। लोगों के बीच आने में, देहधारी परमेश्वर का कभी भी किसी भी प्रकार की इंसानी शिक्षा प्राप्त करने का इरादा नहीं रहा है, उसका कभी भी कोई इंसानी तकनीकी या पेशेवर कौशल या ज्ञान सीखने का इरादा नहीं रहा है और उसका कभी भी इंसानी ज्ञान प्राप्त करके कोई इंसानी करियर बनाने का इरादा नहीं रहा है, जिससे मानवजाति के बीच जीने और जीवित रहने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। जब तुम्हारे पास देहधारी परमेश्वर के बारे में ये धारणाएँ और कल्पनाएँ हों, तब तुम्हें उन्हें हल करने के लिए सत्य खोजना चाहिए और तुम्हें देहधारी परमेश्वर के साथ सही तरीके से पेश आना चाहिए। यानी, तुम्हें देहधारी परमेश्वर को एक सृजित प्राणी के रवैये से देखना चाहिए, न कि इस साधारण व्यक्ति को एक भ्रष्ट मानव के नजरिये से देखना चाहिए। परमेश्वर लोगों के बीच अपना कार्य करता है, परमेश्वर के वचन व्यक्त करता है, परमेश्वर का स्वभाव व्यक्त करता है, मानवजाति को परमेश्वर का सत्य प्रदान करता है और मानवजाति को मार्ग और जीवन प्रदान करता है। इस साधारण व्यक्ति, परमेश्वर के देहधारी शरीर को इस कार्य की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम होने के लिए केवल एक चीज की आवश्यकता है। वह एक चीज क्या है? उसके पास केवल परमेश्वर का जीवन होने की आवश्यकता है—इतना ही पर्याप्त है। रही बात यह कि वह कितना शिक्षित है, क्या उसके पास गहन ज्ञान है, क्या उसने उच्च शिक्षा प्राप्त की है, क्या उसके पास सामाजिक अनुभव है और क्या उसके पास अंतर्दृष्टि है, उसने किन चीजों का अनुभव किया है, क्या उसने किसी विशेष राष्ट्र या किसी विशेष वंश के लोगों की संस्कृति पर शोध किया है, क्या वह मानव संस्कृति के किसी विशेष पहलू का सार-तत्त्व समझता है, क्या उसने किसी विशेष क्षेत्र में मानवजाति के ज्ञान और सामान्य बुद्धि को समझा है, उसमें क्या गुण और क्षमताएँ हैं, इत्यादि—तो ये सब महत्वहीन हैं। महत्वपूर्ण यह है कि जो जीवन उसके पास है, जो जीवन वह प्रकट करता है, वह परमेश्वर के कार्य की जिम्मेदारी उठाने के लिए पर्याप्त है, वह परमेश्वर के वचनों और परमेश्वर के कार्य को लेने और उन्हें व्यक्त करने और फिर उन्हें मनुष्य में सन्निविष्ट करने, भ्रष्ट मानवजाति को उसके भ्रष्ट स्वभावों से छुटकारा दिलाने और मनुष्य को परमेश्वर के सामने लाने के लिए पर्याप्त है ताकि वह उद्धार प्राप्त कर सके। उसके लिए परमेश्वर के कार्य की जिम्मेदारी उठाने के लिए यह पर्याप्त है। इसलिए, यदि तुम यह माँग करते हो कि देहधारी परमेश्वर किसी अच्छी पृष्ठभूमि और प्रतिष्ठित परिवार से आए, उसने उच्च शिक्षा प्राप्त की हो, वह वाक्पटु और शब्दों पर अच्छी पकड़ रखने वाला हो, वह लेख लिखने में सक्षम हो, संगीत रचने में सक्षम हो और नृत्य करने में सक्षम हो, और कई तकनीकी कौशलों और ज्ञान के क्षेत्रों में निपुण भी हो, तो मैं कहता हूँ कि तुम गलत हो—तुम बिल्कुल गलत व्यक्ति को निशाना बना रहे रहे हो। यदि तुम किसी विश्वविद्यालय में, राजनीतिक हलकों में या विभिन्न उद्योगों और क्षेत्रों में होते, तो किसी प्रोफेसर, किसी अगुआ या किसी सीईओ से ऐसी माँगें करना उचित और तर्कसंगत हो सकता था, लेकिन यदि तुम यह माँग करते हो कि देहधारी परमेश्वर के पास ये चीजें हों, तो मैं कहता हूँ कि तुम गंभीर रूप से गलत हो; यह तुम्हारे मन में आने वाला एक बेहद विद्रोही विचार है। तुम्हें देहधारी परमेश्वर से ये माँगें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। तुम ये माँगें क्यों नहीं कर सकते? हमने अभी कहा कि देहधारी परमेश्वर किसी इंसानी उद्यम में शामिल नहीं होता, न ही वह परमेश्वर के प्रबंधन के बाहर कोई कार्य करता है। इसलिए, यदि तुम देहधारी परमेश्वर के संबंध में ये धारणाएँ और कल्पनाएँ रखते हो या उससे ये माँगें करते हो, तो एक बात तो यह है कि यह अनुचित है, और दूसरी बात यह है कि तुम जो परिप्रेक्ष्य अपना रहे हो, वह गलत है। यदि ये दो समस्याएँ हल हो जाती हैं, तो देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारी कई धारणाएँ हल करना आसान हो जाएगा, है ना? (हाँ।) यदि तुम जो परिप्रेक्ष्य अपना रहे हो वह गलत है, तो तुम्हें उसे सुधारना चाहिए। जब देहधारी परमेश्वर की बात आती है, तब तुम्हें उसे उन मानकों और सिद्धांतों के आधार पर मापना चाहिए जो परमेश्वर के देहधारी शरीर पर लागू होते हैं, है ना? क्या वह सत्य व्यक्त कर सकता है, और क्या उसके पास परमेश्वर का जीवन है? वह जो प्रकट करता है, क्या वह परमेश्वर का स्वभाव है और क्या वह वही है जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है? जहाँ तक मानवजाति का संबंध है, वह जो चीजें व्यक्त करता है और जो उससे प्रकट होती हैं, क्या वे सत्य हैं, क्या वे वही हैं जिनकी मानवजाति को आवश्यकता है, और क्या वे मनुष्य को अपने भ्रष्ट स्वभाव उतार फेंकने और उद्धार प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए पर्याप्त हैं? चाहे उसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले सत्य हों, उसके द्वारा किया जाने वाला कार्य हो या उसके कार्य करने के तरीके हों, क्या वे तुम्हें परमेश्वर का भय मानने और बुराई से दूर रहने के मार्ग पर चलने में सक्षम बनाते हैं, क्या वे तुम्हें परमेश्वर की आराधना करने में सक्षम बनाते हैं और क्या वे अंततः तुम्हें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने और उसका भय मानने में सक्षम बना सकते हैं? यदि ऐसा है, तो तुम्हारे लिए अकेले यही पर्याप्त है, यह निश्चित करने के लिए कि वह परमेश्वर का देहधारी शरीर है। अगर कई मामलों में उसने मानवजाति की अपेक्षाएँ पूरी नहीं की हैं और मानवजाति की धारणाएँ और कल्पनाएँ भी पूरी नहीं की हैं, तो भी इसका केवल यही अर्थ है कि तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ अनुचित हैं, तथ्यों के विपरीत हैं और सकारात्मक चीजें नहीं हैं, या तुम्हारी अपेक्षाएँ बहुत अधिक सख्त और अनुचित हैं और तुम्हारी अपेक्षाएँ सकारात्मक चीजें बिल्कुल नहीं हैं, बल्कि वे शैतान का प्रतिनिधित्व करती हैं। तुम्हारा देहधारी परमेश्वर से ये अनुचित माँगें करना बिल्कुल वैसा ही है, जैसे शैतान का यह माँग करना कि प्रभु यीशु उसकी आराधना करे। शैतान प्रभु यीशु को एक बहुत ऊँचे पहाड़ पर ले गया, दुनिया के सभी राज्य और उनकी महिमा दिखाई और उससे कहा, “यदि तुम झुककर मेरी आराधना करो, तो यह सारी महिमा और धन-दौलत तुम्हारी होगी।” प्रभु यीशु ने क्या कहा? (प्रभु यीशु ने कहा था : “हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है : तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर” (मत्ती 4:10)।) क्या प्रभु यीशु उससे सहमत हुए? (नहीं।) प्रभु यीशु उससे सहमत नहीं हुए; उसने उसकी चालबाजी की असलियत जान ली। देखो, परमेश्वर के प्रति शैतान का यही रवैया है। यदि देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारा ऐसा ही रवैया है और यदि उसके वचनों को पहले ही सुन लेने और उसके कार्य को स्वीकार कर लेने और इस बात से निश्चित हो जाने की परिस्थिति और संदर्भ में कि उसके पास परमेश्वर की पहचान है, परमेश्वर का सार है और परमेश्वर का जीवन है, तुम अभी भी उससे ये अनुचित माँगें करते हो या उसके बारे में ये धारणाएँ और कल्पनाएँ पालते हो, तो यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे शैतान का यह माँग करना कि प्रभु यीशु उसकी आराधना करे। इन दोनों चीजों की प्रकृति एक ही है। क्या तुम समझते हो? (हाँ।)
परमेश्वर के देहधारी शरीर में परमेश्वर का जीवन है और परमेश्वर का सार है, और वह परमेश्वर का स्वभाव व्यक्त कर सकता है। उससे जो प्रकट होता है, उसमें वह शामिल है जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है। यद्यपि यह परमेश्वर की पूर्ण अभिव्यक्ति नहीं है, फिर भी उससे जो प्रकट होता है और वह जो व्यक्त करता है, वे सभी परमेश्वर के जीवन सार के प्रकाशन हैं। जब तुम इसके बारे में निश्चित हो जाओ, तब तुम्हें इसके बारे में भी निश्चित हो जाना चाहिए कि वह परमेश्वर का देहधारी शरीर है—इसमें कोई गलती नहीं है। जब तुम इसके बारे में निश्चित हो जाओ, तब तुम्हें अपनी धारणाएँ छोड़ देनी चाहिए और अपनी अनुचित अपेक्षाएँ छोड़ देनी चाहिए। कुछ लोग कहते हैं कि ये चीजें छोड़ना आसान नहीं है। वास्तव में, यह मुश्किल नहीं है; यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि क्या तुम सत्य स्वीकार कर सकते हो। यदि तुम सत्य स्वीकार कर सकते हो, तो ये चीजें छोड़ना आसान है। यदि तुम स्वेच्छा से और खुशी से इस व्यक्ति को स्वीकार करते हो—उसकी पहचान स्वीकार करते हो, उसका सार स्वीकार करते हो, और वह जो कहता और करता है उसे स्वीकार करते हो, और साथ ही तुमसे उसकी अपेक्षाएँ स्वीकार करते हो—तो तुम्हें उसकी सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार करनी चाहिए। जब तुम उसकी सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार करते हो और स्वेच्छा से उसके प्रति समर्पण करते हो, तो उसके वचनों को फिर से गंभीरता से पढ़ो, और देखो कि तुम्हारे भीतर किस तरह के बदलाव आएँगे। वे विचार और दृष्टिकोण भी देखो, जो मैंने तुम लोगों को इन सभी वचनों में इस बारे में बताए हैं कि सभी प्रकार की चीजों के साथ कैसे पेश आना है, साथ ही ऐसे मामलों से निपटने के लिए अभ्यास के सिद्धांत और उन्हें हल करने के मार्ग भी देखो, और देखो कि क्या वे सही मार्ग हैं और क्या वे सत्य हैं; देखो कि क्या वे उन नियमों के अनुरूप हैं जिनके द्वारा परमेश्वर ने सभी चीजों का सृजन किया, और क्या वे सभी चीजों पर परमेश्वर की संप्रभुता के पीछे के सार के अनुरूप हैं। यदि तुम इन वचनों का प्रार्थना-पाठ करने के लिए अपना हृदय शांत करते हो और इन्हें अपने जीवन के रूप में स्वीकार करते हो, तो धीरे-धीरे तुम्हारे भीतर बदलाव आएँगे। सकारात्मक चीजों के लिए तुम्हारा प्रेम धीरे-धीरे नकारात्मक चीजों के लिए तुम्हारे प्रेम से अधिक हो जाएगा, और जिस मात्रा में तुम सकारात्मक चीजों से प्रेम करते हो, वह उस मात्रा से अधिक हो जाएगी जिससे तुम नकारात्मक चीजों से प्रेम करते हो। अपने किए का यह फल बटोरने के बाद, एक और परिणाम यह होगा कि तुम धीरे-धीरे नकारात्मक चीजों के प्रति नफरत महसूस करने लगोगे, जो शैतान की हैं। चाहे वे दुष्ट चीजें हों, विभिन्न भ्रामक विचार और दृष्टिकोण हों या दुष्ट स्वभाव हों, तुम अनजाने ही इन चीजों से नफरत करने लगोगे, और तुम इन नकारात्मक चीजों से विद्रोह करोगे, इनसे दूरी बना लोगे और इन्हें अस्वीकार कर दोगे। यह तुम्हारे लिए एक बहुत बड़ी बात है। इसका अर्थ है कि अब तुम शैतान द्वारा नियंत्रित नहीं किए जाओगे और अब उसके द्वारा भ्रष्ट नहीं किए जाते रहोगे। इसका अर्थ है कि तुम पहले ही उद्धार के मार्ग पर चल पड़े हो, कि तुम्हारे पास उद्धार प्राप्त करने की उम्मीद है, और कि तुम उद्धार प्राप्त करने वाले हो। तो परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए इन वचनों को देखो : अलग-अलग वाक्यों जैसी छोटी चीज से लेकर, उसमें मौजूद प्रत्येक विचार और दृष्टिकोण जैसी बड़ी चीज तक, और आगे हर प्रकार का काम करने के सिद्धांतों, दिशा-निर्देशों और लक्ष्यों तक—क्या ये वचन वे नहीं हैं जिनकी मानवजाति को आवश्यकता है? क्या ये जीवन का पोषण नहीं हैं? (हाँ।) जब तुम बार-बार इनका प्रार्थना-पाठ करते हो, इन पर मनन करते हो और इनका अनुभव करते हो, तब यदि तुम महसूस करते हो कि ये वचन जीवन का स्रोत हैं, कि ये परमेश्वर से आते हैं, और कि ये सत्य, मार्ग और जीवन हैं, तो तुम धीरे-धीरे परमेश्वर के देहधारी शरीर के संबंध में अपनी विभिन्न धारणाएँ, कल्पनाएँ और अनुचित माँगें छोड़ दोगे। इसके अतिरिक्त, तुम धीरे-धीरे परमेश्वर के देहधारी शरीर की साधारणता, सामान्यता और व्यावहारिकता की सही समझ प्राप्त कर लोगे। उन्हें सही ढंग से समझने के साथ-साथ तुम उन्हें स्वीकार भी करोगे, और फिर यह महसूस करते हुए स्वेच्छा से समर्पण करोगे कि परमेश्वर के देहधारी शरीर की सामान्यता, व्यावहारिकता और साधारणता बस अद्भुत हैं! जब तुम यह महसूस करते हो कि परमेश्वर के देहधारी शरीर की साधारणता, सामान्यता और व्यावहारिकता सकारात्मक चीजें हैं, तब तुम परमेश्वर के देहधारी शरीर की तरह ही एक साधारण, सामान्य और व्यावहारिक व्यक्ति बनने की आकांक्षा करोगे; उसके आचरण करने का तरीका और उसके कार्य करने के सिद्धांत, ये सब तुम्हारे लिए अनुकरणीय चीजें बन जाएँगी। इसके अतिरिक्त, तुम महसूस करोगे कि तुम्हारे भीतर भ्रष्ट स्वभाव हैं, और एक साधारण, सामान्य और व्यावहारिक व्यक्ति बनना बहुत कठिन है, लेकिन तुम्हारे हृदय में देहधारी परमेश्वर के लिए तिरस्कार के बजाय एक प्रकार का आदर विकसित होगा। देखो, परमेश्वर के देहधारी शरीर में परमेश्वर का जीवन है। बाहरी तौर पर वह एक साधारण, सामान्य व्यक्ति की तरह दिखता है, लेकिन लोगों के बीच जीते और मौजूद रहते हुए और आचरण और कार्य करते हुए वह भ्रष्ट मानवजाति के भ्रष्ट स्वभावों द्वारा कभी नियंत्रित या प्रभावित नहीं होता। तुम ऐसे जीवन की आकांक्षा करोगे, और इस बिंदु पर, तुम महसूस करोगे कि इन भ्रष्ट स्वभावों का होना शर्म की बात है, और तुम व्यथित महसूस करोगे। परमेश्वर के देहधारी शरीर के संबंध में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ने और उसके संबंध में अपनी अनुचित अपेक्षाएँ छोड़ने के बाद तुम उसके वचन स्वीकार करोगे और अंततः तुम देहधारी परमेश्वर के प्रकाशनों, उसके जीवन यापन करने और उसकी सामान्यता तथा व्यावहारिकता की आकांक्षा करोगे, जिसके पास परमेश्वर का जीवन है। परमेश्वर का कार्य स्वीकार करने और उसके प्रति समर्पण करने में सक्षम होना इस नींव पर टिका है : तुम्हें पहले परमेश्वर के देहधारी शरीर को स्वीकार करना होगा और फिर देहधारी परमेश्वर के संबंध में अपनी धारणाएँ, कल्पनाएँ और अनुचित अपेक्षाएँ छोड़नी होंगी। बेशक, छोड़ देना अभ्यास का अंतिम मार्ग नहीं है। देहधारी परमेश्वर के संबंध में अपनी धारणाएँ, कल्पनाएँ और अनुचित अपेक्षाएँ छोड़ने का अंतिम लक्ष्य यह है कि तुम अपने लिए उसकी सभी शिक्षाएँ स्वीकार कर पाओ, अपने लिए उसके वचनों का पोषण स्वीकार कर पाओ, वह तुमसे जो अपेक्षाएँ करता है उन्हें स्वीकार कर पाओ और उस बिंदु पर पहुँच पाओ, जहाँ तुम उन अपेक्षाओं के प्रति समर्पण कर सको जो वह तुमसे करता है। केवल इसी तरीके से तुम्हारे पास उद्धार प्राप्त करने की उम्मीद हो सकती है। इसलिए, देहधारी परमेश्वर की सामान्यता और व्यावहारिकता और साथ ही मनुष्य की धारणाओं और कल्पनाओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याएँ मनुष्य के लिए एक बड़ी बाधा हैं। जब तुम इस बड़ी बाधा को लेकर इस पर काबू पा लेते हो और इसे हल कर लेते हो और इसे दूर कर लेते हो, और उससे आने वाले वचन स्वीकार करने में सक्षम हो जाते हो, उसके द्वारा व्यक्त जाने वाले सत्यों के प्रति समर्पण करने और उसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले वचनों के प्रति समर्पण करने में सक्षम हो जाते हो, तब तुम पूरी तरह से उद्धार प्राप्त करने में सक्षम हो जाओगे।
क्या देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ना आसान है? (यदि व्यक्ति सत्य स्वीकार कर सकता है, तो उन्हें छोड़ना आसान है।) यह सही है। तुम कह सकते हो कि यह आसान है, लेकिन तुम यह भी कह सकते हो कि यह काफी कठिन है। यदि तुम हठपूर्वक उसका विरोध करते हो और हमेशा इस व्यक्ति के प्रति शत्रुतापूर्ण रहते हो, तो तुम्हारे लिए परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ना आसान नहीं होगा। यदि तुम हमेशा शैतान का परिप्रेक्ष्य अपनाते हो, शैतान जैसा ही रुख और उसके जैसे ही दृष्टिकोण रखते हो, और तुम हमेशा देहधारी परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण रहते हो, तो तुम कभी उसकी सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार नहीं कर पाओगे, और तुम हमेशा उसका तिरस्कार करोगे। लेकिन यदि तुम एक सृजित प्राणी का परिप्रेक्ष्य अपनाते हो, और परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ उन्हीं विचारों, दृष्टिकोणों और रुख का उपयोग करके पेश आते हो जिनके साथ तुम परमेश्वर के साथ पेश आओगे और सृष्टिकर्ता के साथ पेश आओगे, और तुम देहधारी परमेश्वर द्वारा व्यक्त किया गया सत्य स्वीकार कर सकते हो, तो उसके संबंध में तुम्हारी धारणाएँ, कल्पनाएँ और अनुचित माँगें छोड़ना आसान हो जाएगा, और उन्हें हल करने का एक मार्ग होगा। लेकिन यदि देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ बहुत गंभीर हैं और तुम सत्य बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करते; यदि तुम अपने हृदय में देहधारी परमेश्वर का तिरस्कार करते हो और हमेशा उससे अनुचित माँगें करते हो; यहाँ तक कि यदि तुम उसके प्रति शत्रुतापूर्ण भी रहते हो और अंत तक उसका विरोध करने पर अड़े रहते हो, तो तुम उद्धार से परे हो। क्या तुम देहधारी परमेश्वर से जानबूझकर दुश्मनी मोल लेकर मौत को बुलावा नहीं दे रहे हो? मैं ऐसा क्यों कहता हूँ कि यह मौत को बुलावा देना है? यह व्यक्ति तुमसे कोई दुश्मनी या द्वेष नहीं रखता, फिर भी तुम इसके प्रति इतने शत्रुतापूर्ण हो। क्या तुम्हारे प्रकृति सार के साथ कोई समस्या नहीं है? (हाँ।) मैंने तुम्हें कभी ठेस नहीं पहुँचाई है या तुम्हें नुकसान नहीं पहुँचाया है, न ही मेरा तुम्हारे साथ कोई व्यक्तिगत संबंध रहा है। तो फिर तुम मुझे चैन से क्यों नहीं रहने देते, हमेशा यह शत्रुतापूर्ण रवैया क्यों रखते हो? यहाँ तक कि मैं तुम्हें सत्य की आपूर्ति भी करता हूँ और तुम्हारे लिए उद्धार का मार्ग भी बताता हूँ, फिर भी तुम मेरे प्रति इतने शत्रुतापूर्ण रहते हो। तो स्पष्ट रूप से, समस्या मेरे साथ नहीं, बल्कि तुम्हारे साथ है। चूँकि समस्या तुम्हारे साथ है, इसलिए तुम्हें अपनी समस्या हल करनी चाहिए। मैंने तुम्हें तुम्हारी समस्या का सार, उसका मूल कारण और उसे हल करने का मार्ग बता दिया है। तुम न केवल अपनी समस्या हल करने के लिए सत्य नहीं खोजते, बल्कि तुम मेरे प्रति इतने शत्रुतापूर्ण भी रहते हो। तो, तुम्हारी समस्या कोई साधारण समस्या नहीं है; बल्कि, तुम्हारे प्रकृति सार के साथ गंभीर समस्या है। यदि तुम हमेशा देहधारी परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण रहते हो, तो तुम मौत को बुलावा दे रहे हो; तुम अपना सर्वनाश खोज रहे हो और अपना विनाश ला रहे हो। क्या यह मृत्यु का पात्र होना नहीं है? (हाँ।) परमेश्वर का देहधारी शरीर चाहे कितना भी सामान्य और व्यावहारिक क्यों न हो, अगर उसकी जीवन-शैली, जीवन की आदतों या रोजमर्रा की दिनचर्या का कोई पहलू—या उसकी मानवता का कोई पहलू—तुम्हें दोष लगते हैं, तो भी क्या ये दोष एक प्रकार का पाप हैं, और क्या ये एक प्रकार की भ्रष्टता हैं? (नहीं।) यदि वे भ्रष्टता नहीं हैं, फिर भी तुम हमेशा उनकी निंदा करते हो, तो क्या यह तुम्हारी समस्या नहीं है? (हाँ।) तुम अपनी धारणाओं और कल्पनाओं का गहन-विश्लेषण और उनकी निंदा क्यों नहीं करते? तुम शैतान की निंदा क्यों नहीं करते? शैतान और दानवों ने इतनी बुराई की है, इतने सारे विधर्म और भ्रांतियाँ फैलाई हैं, और ऐसे बहुत-से वचन बोले हैं जो परमेश्वर को बदनाम करते हैं और उसकी निंदा करते हैं—तुम इसके प्रति जागरूक क्यों नहीं हो? तुम शैतान और दानवों से नफरत क्यों नहीं करते? क्या यह कोई समस्या नहीं है? (हाँ।) तुम लगातार उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हो जिन्हें लोग परमेश्वर के देहधारी शरीर में कमियों या अपर्याप्तताओं के रूप में देखते हैं, या उन अभिव्यक्तियों पर जिन्हें लोग महान या असाधारण नहीं मानते, और इन चीजों को छोड़ने से इनकार करते हो, यहाँ तक कि इन्हें लेते हो और इन्हें गलतियाँ, भ्रष्टता, पाप मानते हो। यह कैसी समस्या है? इसे शत्रुतापूर्ण होना कहा जाता है। शत्रुतापूर्ण होने का क्या अर्थ है? (विरोधी और घृणा से भरा होना।) यह इसका शाब्दिक अर्थ है। परमेश्वर के देहधारी शरीर के प्रति शत्रुतापूर्ण होना सकारात्मक चीजों के प्रति शत्रुतापूर्ण होना और सकारात्मक चीजों से प्रेम न करना है। इसका अर्थ यह सोचना है : “तुम बहुत साधारण, सामान्य और व्यावहारिक हो; भले ही तुम सत्य व्यक्त करते हो, मुझे कोई परवाह नहीं है। मुझे किसी साधारण, सामान्य व्यक्ति का सत्य व्यक्त करना बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे यह सकारात्मक चीज पसंद नहीं है।” इसके अतिरिक्त, कुछ लोग देहधारी परमेश्वर को स्वीकार करते हैं और उसका अनुसरण करते हैं, उसके कार्य को स्वीकार करते हैं, उसके उपदेश सुनते हैं, और अपने कर्तव्य भी निभाते हैं, लेकिन वे हमेशा इस साधारण व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर की जाँच-परख करते हैं : “तुममें क्या कमियाँ हैं और तुममें क्या समस्याएँ हैं? क्या तुम्हारे बारे में कोई ऐसी चीजें हैं, जिनका मैं फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल कर सकूँ? मुझे तुम्हारी समस्याओं का पता लगाना होगा और तुम्हारी मानवता में दोष ढूँढ़ने होंगे।” जैसे ही उन्हें कोई ऐसी चीज मिलती है जिसे वे एक समस्या मानते हैं, तो यह उनके लिए एक बहुत बड़ी बात बन जाती है। वे धारणाएँ विकसित करने लगते हैं, लेकिन उन्हें हल करने के लिए सत्य नहीं खोजते, न ही वे संगति करने के लिए किसी को खोजते हैं; इसके बजाय, वे इस समस्या को लेते हैं और इसे अपने हृदयों में असीमित रूप से बड़ा कर लेते हैं। वे परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार करते हैं जैसे कोई न्यायाधीश किसी अपराधी के साथ करता है, और अपने हृदय में यह तय करते हैं : “तुम चाहे जो भी करो, वह गलत है। भले ही तुम सत्य व्यक्त कर सकते हो और मनुष्य को जीवन की आपूर्ति कर सकते हो, फिर भी तुम मेरी शत्रुता के लक्ष्य हो। तुम्हें एक साधारण व्यक्ति होने के लिए किसने कहा? एक साधारण व्यक्ति होने का अर्थ है कि तुम मुझसे आगे नहीं निकल पाओगे।” यद्यपि उन्होंने कार्य का यह चरण स्वीकार कर लिया है और इसके बारे में परमेश्वर के देहधारी शरीर का अनुसरण करने, सर्वशक्तिमान परमेश्वर का नाम स्वीकार करने और परमेश्वर के इस नाम के तहत परमेश्वर का उद्धार स्वीकार करने का प्रभावशाली लगने वाला विवरण देते हैं, फिर भी उन्होंने अपना उचित स्थान नहीं पाया है, न ही उन्होंने अपना उचित स्थान ग्रहण किया है। वे कौन-सा स्थान ग्रहण कर रहे हैं? वे शैतान का स्थान ग्रहण कर रहे हैं; वे परमेश्वर के साथ अविश्वासियों और छद्म-विश्वासियों के स्थान से पेश आ रहे हैं। यह मौत को बुलावा देने वाला स्थान है और यह मौत को बुलावा देने वाला मार्ग भी है। जहाँ तक उन छद्म-विश्वासियों, अविश्वासियों और दानवों और शैतानों की बात है, जब तुम उन्हें बताते हो कि परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है और परमेश्वर सत्य की आपूर्ति करता है, कि परमेश्वर के सभी वचन सत्य हैं, और कि वे मनुष्य को उद्धार प्राप्त करने दे सकते हैं, तब वे मौखिक रूप से इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन बाद में, देहधारी परमेश्वर के खिलाफ निर्देशित कुछ नकारात्मक प्रचार और निराधार अफवाहें सुनने के बाद, वे परमेश्वर को नकार देते हैं और फिर उसे स्वीकार नहीं करते। कलीसिया के लोगों के बारे में क्या विचार है? कुछ लोगों ने उपदेश भी सुने हैं, अपने कर्तव्य भी निभाए हैं और अब तक परमेश्वर का अनुसरण भी किया है, लेकिन देहधारी परमेश्वर के साथ अपने व्यवहार में, उन छद्म-विश्वासियों और दानवों और शैतानों की ही तरह, वे भी लगातार उसकी जाँच-परख करते हैं, अपने हृदयों में उसके प्रति प्रतिरोध रखते हैं, धारणाएँ रखते हैं और उन्हें कभी नहीं छोड़ते या हल नहीं करते। यह स्पष्ट रूप से देहधारी परमेश्वर के साथ एक अपराधी के रूप में व्यवहार करना है, जबकि वे न्याय कायम रखने वाले न्यायाधीशों की तरह कार्य करते हैं। क्या लोगों के पास न्याय है? लोगों के पास तो निष्पक्षता या तर्कसंगतता तक नहीं है। देहधारी परमेश्वर के साथ इस तरह से व्यवहार करके लोग गलत स्थान ग्रहण कर रहे हैं। यदि तुम वास्तव में यह स्वीकार करते हो कि तुम परमेश्वर के अनुयायी और एक सृजित प्राणी हो, तो तुम्हें देहधारी परमेश्वर को एक सृजित प्राणी के परिप्रेक्ष्य से देखना चाहिए। यदि तुम वास्तव में परमेश्वर के सृजित प्राणियों में से एक बनने के इच्छुक हो, तो देहधारी परमेश्वर के साथ अपने व्यवहार में उस तरह की नजर और रवैया मत अपनाओ, जिनसे कोई न्यायाधीश किसी अपराधी को देखता है। वह कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसका तुम न्याय करो, न ही वह तुम्हारी नजरों में कोई पापी है। उसकी मानवता और उसका बाहरी रंग-रूप चाहे कितने भी सामान्य और व्यावहारिक हों—थोड़ा पीछे हटकर देखें तो, अगर उसकी मानवता के प्रकाशनों के कुछ हिस्से ऐसे हों भी जिन्हें तुम मामूली मानते हो, या यहाँ तक कि जिन्हें तुम कमियाँ समझते हो—फिर भी वह कोई पापी नहीं है। अगर उसमें कमियाँ हों तो भी, वह भ्रष्टता नहीं है; यह उसके सत्य व्यक्त करने को प्रभावित नहीं करता, यह उसके तुम्हें बचाने को प्रभावित नहीं करता, और यह उसके परमेश्वर का कार्य करने को प्रभावित नहीं करता। वह अभी भी पृथ्वी पर परमेश्वर का मूर्त रूप है; वह पृथ्वी पर परमेश्वर का प्रतिनिधि है, और उसकी पहचान नहीं बदलेगी। यदि तुम उसे अपनी अपेक्षाओं और दृष्टिकोण के अनुसार देखने पर अड़े रहते हो और देहधारी परमेश्वर के साथ एक सृजित प्राणी के परिप्रेक्ष्य से पेश नहीं आते, तो तुम बड़े खतरे में हो और तुम्हारे मसीह-विरोधी के मार्ग पर चलने की संभावना है। दूसरे शब्दों में, तुम्हारे पास उद्धार प्राप्त करने की कोई उम्मीद तक नहीं है। क्या ऐसा ही नहीं होगा? (हाँ।) इसलिए, जब बात यह आती है कि तुम देहधारी परमेश्वर के साथ कैसा व्यवहार करते हो, तब तुम्हें अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ चाहे कितनी भी तर्कसंगत लगें, और तुम जो नकारात्मक प्रचार और निराधार अफवाहें सुनते हो वे चाहे कितनी भी गंभीर हों, तुम्हें सावधानी से सोचना चाहिए और भेद पहचानने की क्षमता का प्रयोग करना चाहिए, और तुम्हें उन दृष्टिकोणों और रुख पर दृढ़ रहना चाहिए जो एक सृजित प्राणी के पास होने चाहिए। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे जब परमेश्वर ने पहली बार देह धारण किया था—तब यीशु के बारे में लोगों के अनेक विचार और धारणाएँ थीं। लोग उसे नहीं जानते थे, और वे इस बात से अवगत नहीं थे कि वह परमेश्वर का देहधारी शरीर है। बेशक, उस समय लोग देहधारण से संबंधित सत्य से पूरी तरह अनभिज्ञ थे; उन्हें इसके बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। लोग यीशु को एक स्वामी के रूप में, एक शिक्षक के रूप में, एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में या एक नबी के रूप में देखते थे। लोग उसे चाहे किसी भी रूप में देखते रहे हों, परमेश्वर ने इसके कारण उनके बारे में खराब राय नहीं बनाई, क्योंकि उस समय परमेश्वर ने अधिक सत्य व्यक्त नहीं किया था, देहधारण से संबंधित सत्य तो उसने बिल्कुल भी व्यक्त नहीं किया था। उस संदर्भ में परमेश्वर ने अपने बारे में ये धारणाएँ, विचार और दृष्टिकोण रखने के लिए लोगों की निंदा नहीं की। चाहे तुम परमेश्वर को एक नबी मानो या एक आध्यात्मिक व्यक्ति, तुम्हें परमेश्वर को अपना शत्रु बिल्कुल नहीं मानना चाहिए या उसकी जाँच-परख नहीं करनी चाहिए और उसके साथ इस तरह शत्रुतापूर्ण व्यवहार नहीं करना चाहिए मानो वह कोई पापी हो। परमेश्वर इस बात के लिए तुम्हारी निंदा नहीं करता कि तुम उसे नहीं जानते, और न ही इसके कारण तुम्हारे बारे में खराब राय बनाता है, लेकिन यदि तुम इस बारे में निश्चित हो कि वह परमेश्वर का देहधारी शरीर है और तुम फिर भी उसके प्रति शत्रुतापूर्ण हो, तो इसकी प्रकृति गंभीर है। परमेश्वर का देहधारी शरीर चाहे कितना भी सामान्य और व्यावहारिक हो, और चाहे वह मनुष्य की धारणाओं के कितना भी अनुरूप न हो, चाहे मनुष्य की अपेक्षाओं के कितना भी अनुरूप न हो, तुम्हें इस बारे में निश्चित होना होगा कि ये चीजें भ्रष्टता नहीं हैं, और कि ये नकारात्मक चीजें नहीं हैं। यदि तुम ये चीजें स्वीकार नहीं कर सकते, तो कोई बात नहीं; मैं तुम्हें ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करूँगा। लेकिन उसके प्रति शत्रुतापूर्ण मत बनो, उसके विरोधी मत बनो और उसकी जाँच-परख मत करो। तुम्हारे पास ऐसा हृदय अवश्य होना चाहिए जो सत्य खोजता हो, सकारात्मक चीजें स्वीकार करने की मानसिकता अवश्य होनी चाहिए और परमेश्वर के प्रति समर्पण की मानसिकता अवश्य होनी चाहिए। कम से कम, उसकी जाँच-परख मत करो, उसका तिरस्कार मत करो और उसके प्रति शत्रुतापूर्ण मत बनो। फिर, धीरे-धीरे सत्य खोजो, थोड़ा-थोड़ा करके अपनी समस्याएँ हल करो, अपना उचित स्थान खोजो और इस संबंध में अपनी समस्याएँ हल करने के लिए एक सृजित प्राणी के रूप में अपना उचित स्थान ग्रहण करो। तुम्हें अपने हृदय में यह याद रखना चाहिए : तुम अब जिसका अनुसरण करते हो वह मसीह है, परमेश्वर का देहधारी शरीर है, पृथ्वी पर परमेश्वर का मूर्त रूप है और पृथ्वी पर परमेश्वर की अभिव्यक्ति है; तुम्हें जिसका अनुसरण करना है वह सत्य है और तुम्हें जो प्राप्त करना है वह उद्धार है; तुम जिसका अनुसरण करते हो वह कोई महान या प्रसिद्ध व्यक्ति नहीं है, कोई राजनेता नहीं है, न ही कोई अतिमानव है, कोई नबी या प्रेरित तो बिल्कुल भी नहीं है; और उसके बारे में तुम्हारी जो भी धारणा या कल्पना है, और साथ ही तुम्हारी धारणाओं और कल्पनाओं से जुड़ी कोई भी माँग जो सत्य के अनुरूप नहीं है, वे गलत हैं, और तुम्हें इन गलतियों को सुधारना चाहिए और तुम्हें इन्हें छोड़ देना चाहिए। परमेश्वर का देहधारी शरीर कोई नबी, प्रेरित या आध्यात्मिक व्यक्ति नहीं है। तो क्या वह तुम लोगों का अगुआ है? (नहीं।) तुम ऐसा क्यों कहते हो? (परमेश्वर परमेश्वर है; परमेश्वर सृष्टिकर्ता है। अगुआ मनुष्य का कर्तव्य निभाते हैं।) अगुआ कलीसिया की अगुआई करने का कर्तव्य निभाते हैं—क्या देहधारी परमेश्वर यह कर्तव्य निभाता है? (नहीं, परमेश्वर सत्य व्यक्त करता है और सत्य की आपूर्ति करता है; वह अपनी सेवकाई कर रहा है।) अगुआ और कार्यकर्ता कलीसिया की अगुआई करने का कर्तव्य निभाते हैं, जबकि देहधारी परमेश्वर, परमेश्वर का प्रबंधन कार्य करता है। तुम यह बात समझते हो, है ना? (हाँ।) मैं इन सब पर संगति तुम्हें यह बताने के लिए करता हूँ कि तुम्हें देहधारी परमेश्वर के साथ अपना रिश्ता सुधारना चाहिए। वह तुम्हारा वरिष्ठ नहीं है, तुम्हारा पर्यवेक्षक नहीं है, तुम्हारा बॉस नहीं है; वह तुम्हारा डॉक्टर नहीं है, तुम्हारा शिक्षक या प्रोफेसर तो बिल्कुल भी नहीं है; और, बेशक, वह तुम्हारा अगुआ नहीं है। वह परमेश्वर का देहधारी शरीर है। वह जो करता है वह परमेश्वर का कार्य है, और वह स्वयं परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए, वह जो कार्य करता है वह किसी वरिष्ठ या बॉस का कार्य नहीं है। वह किसी पेशेवर या तकनीकी कार्य में शामिल नहीं होता, वह कारखाने नहीं चलाता या संस्थाएँ स्थापित नहीं करता, और न ही वह लोगों के बीच किसी प्रकार का समूह इकट्ठा करता है। वह जो करता है वह परमेश्वर का प्रबंधन कार्य है—मानवजाति को बचाने के लिए सत्य व्यक्त करना। यानी, वह जो सत्य व्यक्त करता है और वह जो कार्य करता है, वे मानवजाति को बचाने के कार्य हैं और उनमें परमेश्वर का प्रबंधन शामिल है। वह किसी खास युग की किसी खास अवधि में परमेश्वर द्वारा खड़ा किया गया कोई आध्यात्मिक व्यक्ति, नबी या प्रेरित नहीं है, बल्कि परमेश्वर का देहधारी शरीर है। वह युग आरंभ करने वाला है, जो मनुष्य को अगले युग में ले जाता है, और वह इस युग में परमेश्वर के स्वभाव और सार का प्रतिनिधित्व करता है। इस पर संगति करने के बाद, परमेश्वर के देहधारी शरीर के बारे में तुम लोगों की काफी धारणाएँ और कल्पनाएँ हल हो गई हैं, है ना? (हाँ।) परमेश्वर का देहधारी शरीर एक युग का कार्य करता है, किसी खास अवधि का कार्य नहीं; इसलिए, वह मानवजाति का अगुआ नहीं है, न ही वह किसी खास अवधि, किसी खास जातीय समूह या किसी खास क्षेत्रीय कलीसिया का अगुआ है। वह मानवजाति को बचाने का कार्य करता है। वह जो कार्य करता है, उसमें परमेश्वर का प्रबंधन शामिल है; उसमें किसी विशेष कलीसिया के सामान्य मामले, प्रशासन, कार्मिक, कार्य या कलीसियाई जीवन शामिल नहीं हैं। इसलिए, वह मनुष्य का अगुआ नहीं है, है ना? (हाँ।)
परमेश्वर के देहधारी शरीर के साथ कैसे पेश आएँ, और देहधारी परमेश्वर के बारे में मनुष्य की धारणाएँ कैसे हल करें, यह एक महत्वपूर्ण सत्य है जिसे मनुष्य को अवश्य समझना चाहिए। हम मुख्य रूप से सत्य पर संगति करते रहे हैं और देहधारी परमेश्वर के साथ पेश आने में मनुष्य में होने वाली विभिन्न धारणाएँ और कल्पनाएँ, और साथ ही उसके द्वारा प्रकट किए जाने वाले विभिन्न भ्रष्ट स्वभाव हल करते रहे हैं। हमने मुख्य रूप से किन पहलुओं पर संगति की है? उनका सारांश दो। (पहला पहलू यह है कि मनुष्य को परमेश्वर के देहधारी शरीर की साधारणता, सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार करनी चाहिए और अपनी यह माँग छोड़ देनी चाहिए कि देहधारी परमेश्वर महान और असाधारण हो। दूसरा पहलू यह है कि मनुष्य को यह अवश्य समझना चाहिए कि जब परमेश्वर देह धारण करता है और पृथ्वी पर आता है, तब वह इंसानी उद्यमों में शामिल नहीं हो रहा होता, वह मानवजाति के बीच कोई पेशा नहीं अपना रहा होता या किसी तरह का आंदोलन शुरू नहीं कर रहा होता और वह किसी राजनेता की तरह काम नहीं कर रहा होता। बल्कि, वह परमेश्वर का प्रबंधन कार्यान्वित कर रहा होता है, मानवजाति को बचाने के परमेश्वर के कार्य का प्रबंधन कर रहा होता है। तीसरा पहलू यह है कि मनुष्य को खुद को अपने उचित स्थान पर रखना चाहिए और देहधारी परमेश्वर के साथ एक सृजित प्राणी के स्थान और परिप्रेक्ष्य से पेश आना चाहिए। मनुष्य को हमेशा परमेश्वर से सतर्क नहीं रहना चाहिए, उसके बारे में अटकलें नहीं लगानी चाहिए, उसकी जाँच-परख नहीं करनी चाहिए, या उसके प्रति शत्रुतापूर्ण नहीं होना चाहिए, देहधारी परमेश्वर की इस तरह आलोचना नहीं करनी चाहिए मानो वह कोई पापी हो; यह मौत को बुलावा देने का मार्ग है।) यदि हम इन पहलुओं पर संगति न करते, तो क्या तुम लोग खुद इन पर विचार करने और इनका अनुभव करने मात्र से इन्हें समझ पाते? (हम केवल कुछ सतही सिद्धांत ही समझ पाते, और हम जो अनुभव कर पाते वह काफी सीमित होता।) ये वचन अधिक स्पष्ट और सीधे तौर पर बोले जाने जरूरी थे; कोई और तरीका काम न आता, क्योंकि तुम लोग खुद इनका अनुभव करने या इन्हें समझने में सक्षम न होते। अभी कुल कितनी मदों का सारांश दिया गया? (तीन।) एक मद और है। आओ हम अपनी संगति जारी रखें।
क्या होगा यदि मेरे द्वारा इस विषय पर संगति करने के बाद भी तुम देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ न छोड़ पाओ? क्या ऐसा होता है? (हाँ।) चूँकि ऐसा होता है, इसलिए हमें इस पर संगति करनी चाहिए। कुछ लोगों ने कई उपदेश सुने हैं और देहधारण से संबंधित सत्य भी सुने हैं, लेकिन वे अभी भी देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ नहीं छोड़ पाते। इसे हल करने का एक मार्ग है। यदि तुम अभी भी देहधारी परमेश्वर के बारे में कई धारणाएँ और कल्पनाएँ पालते हो और अभी भी उससे कई अनुचित माँगें करते हो—ऐसी माँगें जो शायद तुम्हें बहुत उचित और बहुत तर्कसंगत लगती हैं—और यदि तुम लगातार अपने भ्रामक विचारों और दृष्टिकोणों से चिपके रहते हो और उन्हें छोड़ नहीं सकते, न ही तुम उन्हें छोड़ने के इच्छुक हो, तो तुम्हें क्या करना चाहिए? समाधान बहुत सरल है : तुम्हें बस उसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले सत्य सुनने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इस साधारण व्यक्ति के बारे में बहुत अधिक नहीं सोचना चाहिए या इसकी जाँच-परख नहीं करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, वह कैसा दिखता है, उसकी उम्र क्या है, उसका व्यक्तित्व कैसा है, उसकी मानवता कैसी है, उसकी दिनचर्या कैसी है, इत्यादि—उसके, इस व्यक्ति के ये सभी विभिन्न पहलू फिलहाल एक तरफ रख दो और एक संयमित रवैया अपनाओ, और पहले यह स्वीकार करो कि वह व्यावहारिक देहधारी परमेश्वर है। हालाँकि तुम्हारी कई धारणाएँ हो सकती हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें नजरअंदाज कर दो। उन्हें नजरअंदाज करना एक निष्क्रिय रवैया है। तो फिर, अभ्यास का सक्रिय तरीका क्या है? वह है अपनी सारी ऊर्जा लेना और उसे सभी उपदेशों और संगतियों में लगाना, और उसे परमेश्वर के वचनों में लगाना, और सत्य की समझ प्राप्त करने के लिए इन चीजों से सत्य खोजना। जहाँ तक इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर की बात है, उसकी जाँच-परख मत करो। अगर तुम अंत तक उसकी जाँच-परख करोगे, तो भी तुम्हें इससे कुछ हासिल नहीं होगा। यदि तुम इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर को स्वीकार नहीं कर सकते, तो इसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले इन वचनों की बारीकी से जाँच करो और इन्हें लगन से पढ़ो, और देखो कि क्या इसके द्वारा कहे गए वचन मददगार हैं और क्या वे तुम्हारे लिए फायदेमंद हैं; क्या वे तुम्हें शुद्ध कर सकते हैं और तुम्हें बचा सकते हैं; और क्या वे तुम्हारी धार्मिक धारणाएँ, परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ, परमेश्वर के खिलाफ तुम्हारा विद्रोहीपन और तुम्हारे विभिन्न भ्रष्ट स्वभाव उजागर करते हैं। यदि ये वचन वास्तव में ऐसी चीजें उजागर करते हैं, तो विचार करो : क्या तुम उन्हें खुद से जोड़ सकते हो? क्या वे तुम्हारी ही समस्याएँ हैं जिन्हें उजागर किया जा रहा है? क्या यह प्रकाशन तथ्यात्मक है? जब तुम्हें पता चलता है कि यह प्रकाशन वास्तव में तथ्यात्मक है, और तुम ये वचन स्वीकार करते हो, और तुम मानते हो कि तुममें भ्रष्टता है, और यह मानते हो कि—चाहे वह कोई अवस्था हो या किसी विशेष प्रकार का स्वभाव जिसे ये वचन उजागर करते हैं—ये वचन सही हैं और तुम्हारी किसी समस्या की ओर इशारा करते हैं, तो हार मत मानो, बल्कि पढ़ते रहो। जब तुम पढ़ना पूरा कर लो और यह महसूस करो कि तुममें भ्रष्ट स्वभाव हैं और तुम परमेश्वर के प्रति शत्रुता और विद्रोहीपन पालते हो, तब देखो कि क्या इन चीजों को हल करने का कोई मार्ग है, और पता लगाओ कि तुम्हें इन्हें कैसे हल करना चाहिए। पहले, अपने भ्रामक विचार और दृष्टिकोण तथा अपने भ्रष्ट स्वभाव हल करने के लिए परमेश्वर द्वारा बोले गए इन वचनों में सकारात्मक विचारों और दृष्टिकोणों की तलाश करो। यदि तुम उन्हें खुद नहीं ढूँढ सकते, तो तुम अपने आस-पास के भाई-बहनों से मदद माँग सकते हो। उदाहरण के लिए, मान लो तुम्हें पता चलता है कि तुममें कपटी स्वभाव है। उस स्थिति में, देखो कि क्या “वचन देह में प्रकट होता है” के वचनों में कपटी स्वभाव हल करने का कोई मार्ग है। मुझे बताओ, कपटी स्वभाव हल करने का सबसे सरल और सबसे आसान तरीका क्या है? (ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करना।) सही कहा, ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करना—यही कपटी स्वभाव हल करने का मार्ग है। मार्ग मिल जाने के बाद तुम्हें अभ्यास करना चाहिए। जब तुम अभ्यास करोगे, तब तुम्हें पता चलेगा कि ईमानदार व्यक्ति बनना—ईमानदारी से बोलना और ईमानदार रवैया रखना—आसान नहीं है। यदि तुम परमेश्वर के उन वचनों को याद करो जो मनुष्य का कपटी स्वभाव उजागर करते हैं, तो तुम पाओगे कि वह प्रकाशन बहुत सटीक, बहुत उपयुक्त, बहुत विशिष्ट और बहुत गहरा है, और तुम यह सब अपनी अवस्था से जोड़ सकते हो। तो जब तुम इसे अपनी अवस्था से जोड़ लेते हो, तब तुम्हें क्या करना चाहिए? तुम्हें नकारात्मक नहीं होना चाहिए, बल्कि इससे सही तरह से निपटना चाहिए, और यह खोजना चाहिए कि ईमानदार व्यक्ति कैसे बनें। तो, क्या ईमानदार व्यक्ति बनने का कोई मार्ग है? परमेश्वर के वचन इसका विस्तार से उल्लेख करते हैं और तुम्हें बताते हैं कि ईमानदार व्यक्ति कैसे बनें और ईमानदारी से कैसे बोलें। परमेश्वर के वचनों में वह मार्ग शामिल है कि तुम्हें हर प्रकार की स्थिति में ईमानदार व्यक्ति कैसे बनना चाहिए, जैसे कि अपना कर्तव्य निभाते समय, अन्य लोगों के साथ मिलते-जुलते और जुड़ते समय या दूसरों के साथ सहयोग करते समय। यदि तुम परमेश्वर के वचनों में तुम्हें बताए गए मार्गों और सिद्धांतों के अनुसार अभ्यास करते हो, ईमानदारी से बोलने और ईमानदार चीजें करने का प्रशिक्षण लेते हो, तो तुम्हारा कपटी स्वभाव धीरे-धीरे बदल जाएगा। यदि तुम इस तरह परमेश्वर के वचनों के माध्यम से सत्य खोजते और खुद को जानते हो और परमेश्वर के वचनों के अनुसार अभ्यास करते हो, तो तुम्हारे भीतर के भ्रष्ट स्वभाव धीरे-धीरे थोड़ा-थोड़ा करके बदल जाएँगे। तुम्हारी अवस्था भी बदल जाएगी, तुम्हारी विभिन्न धारणाएँ और कल्पनाएँ तथा भ्रामक विचार और दृष्टिकोण बदल जाएँगे, और सभी प्रकार की चीजों को देखने का तुम्हारा परिप्रेक्ष्य, तरीके और विधियाँ पहले से अलग होंगी। इसके अतिरिक्त, वह परिप्रेक्ष्य और आधार भी पहले से अलग होगा, जिससे तुम सकारात्मक चीजों और नकारात्मक चीजों का भेद पहचानते हो और उन्हें परिभाषित करते हो। तुम कई चीजों को सकारात्मक चीजें मानते थे, लेकिन अब तुम स्पष्ट रूप से देखोगे कि वे सब नकारात्मक चीजें हैं—तुम्हारे दृष्टिकोण पहले से पूरी तरह अलग होंगे। बस इसी तरह से अनुभव करो, और धीरे-धीरे तुममें बदलाव आएँगे। कुछ विशिष्ट मामले भी हैं, जैसे कि दूसरों के साथ सामंजस्यपूर्ण ढंग से कैसे सहयोग करें, लोगों को कैसे देखें, लोगों के साथ कैसे पेश आएँ और लोगों के साथ पेश आने के सिद्धांत क्या हैं—परमेश्वर के वचनों में इन सभी के बारे में बताया गया है। वे नकारात्मक परिप्रेक्ष्य से चीजों को उजागर करते हैं, जबकि सकारात्मक परिप्रेक्ष्य से मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। वे समस्या का सार ही उजागर करते हैं और उसकी प्रकृति का निरूपण करते हैं, साथ ही कोई खास नजरिया अपनाने के परिणामों पर भी चर्चा करते हैं, और वे तुम्हें ऐसी समस्या हल करने के सत्य सिद्धांत और अभ्यास के मार्ग भी बताते हैं। बेशक, इन वचनों में कुछ विवरण भी हैं, जिनमें वे विभिन्न अवस्थाएँ शामिल हैं जिनमें लोग सत्य का अभ्यास करते हैं, इत्यादि। इन वचनों को पढ़ने के बाद, देखो कि क्या तुम्हें अपने भीतर पोषण और प्रावधान प्राप्त होता है। यदि इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर की जाँच-परख करने के बजाय, तुम केवल उसके वचनों को पढ़ने और उसके वचनों के माध्यम से सत्य समझने और आत्मचिंतन करने पर ध्यान केंद्रित करते हो, तो देखो कि क्या तुम्हारी भीतरी अवस्था बदलती है, और देखो कि क्या इन वचनों में सत्य है और क्या ये सभी सकारात्मक चीजें हैं। देखो कि क्या इन वचनों में मानव जीवन के लिए कोई मार्ग है, क्या वे तुम्हारा जीवन बदल सकते हैं, क्या वे तुम्हारे जीवन का लक्ष्य और दिशा बदल सकते हैं, क्या वे तुम्हें जीवन में सही लक्ष्य और दिशा प्रदान करते हैं, और क्या वे तुम्हें अपने भ्रष्ट स्वभाव छोड़ने और उद्धार पाने में सक्षम बना सकते हैं। जब तुम इन वचनों का अनुभव कर लेते हो और इन्हें समझ लेते हो, और तुम अंततः कुछ प्राप्त कर लेते हो, तो जब तुम इस व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—पर फिर से विचार करते हो, तब तुम्हारा दृष्टिकोण अलग होगा। तुम महसूस करोगे, “मैं पहले इतना मूर्ख कैसे हो सकता था? देहधारी परमेश्वर के बारे में मुझमें इतनी सारी धारणाएँ क्यों थीं? यह देखकर कि इस व्यक्ति का बाहरी रंग-रूप अलक्ष्य था, और उसकी बातचीत असाधारण नहीं थी बल्कि बहुत साधारण थी, मैंने उसका तिरस्कार किया, और अपने हृदय में मैंने उसे नजरअंदाज किया और तुच्छ जाना, यहाँ तक कि उसके प्रति शत्रुतापूर्ण भी रहा। अब, उसके वचनों को पढ़ने और उसके कार्य का अनुभव करने से ये चीजें हासिल करने के बाद, जब मैं इस व्यक्ति पर फिर से विचार करता हूँ, तब वह मुझे कहीं बेहतर नजर आता है। अब मुझमें उतनी धारणाएँ नहीं हैं, और मैं बुनियादी रूप से उसके साथ सही ढंग से पेश आ सकता हूँ। हालाँकि अभी भी कभी-कभार मेरे मन में उसके बारे में धारणाएँ पैदा हो सकती हैं, लेकिन अब इसका इस बात पर असर नहीं पड़ता कि मैं उसका कैसे अनुसरण करता हूँ और कैसे उसके प्रति समर्पण करता हूँ, और उसके प्रति मेरा रवैया सुधरा है।” तुम यह सोचते हुए अपने हृदय में इस व्यक्ति का तिरस्कार करते थे, “क्या यह परमेश्वर हो सकता है? वे वचन परमेश्वर द्वारा बोले गए थे; उनका इस व्यक्ति से क्या लेना-देना है?” अब जाकर तुम्हें समझ आया है कि उस तरह की सोच कितनी बचकानी, बेतुकी और हास्यास्पद थी, और यह इंसानी मूर्खता और अज्ञानता, और इंसानी भ्रष्टता के कारण था। जैसा कि तुम देख सकते हो, इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारा दृष्टिकोण बदल गया है। यह किस पर आधारित है? यह इस तथ्य पर आधारित है कि कई चीजों को देखने का तुम्हारा आधार पूरी तरह से बदल गया है; चीजों के सही और गलत होने और उनकी सकारात्मकता और नकारात्मकता का भेद पहचानने और मापने का तुम्हारा आधार पहले से अलग है। तुम्हारा आधार अब सही है, और तुम सत्य को अपनी कसौटी मानकर, परमेश्वर के वचनों के अनुसार, वास्तविक जीवन में उन कुछ चीजों को जो तुमसे निकटता से संबंधित हैं, और देहधारी परमेश्वर को माप सकते हो। जब तुम अब इस व्यक्ति पर फिर से विचार करते हो, तब तुम महसूस करते हो कि वह अब उतना मामूली नहीं है, अब इतना महत्वहीन नहीं है कि तुम उस पर ध्यान ही न दो, और तुम देख सकते हो कि मसीह सत्य, मार्ग और जीवन है, वह जो सामान्य मानवता धारण करता है वह भ्रष्ट स्वभावों से मुक्त है, और वह जो कुछ जीता है वह सब सत्य वास्तविकता है—यह ठीक वही मानव छवि है जिसका हमें अनुकरण करना चाहिए और जिसे हमें जीना चाहिए। जब तुम इस बदलाव से गुजरते हो, तब तुम उसके प्रति शत्रुतापूर्ण नहीं रहोगे या अपने हृदय में उसे अस्वीकार नहीं करोगे। क्या यह एक अच्छा बदलाव नहीं है? (हाँ।) यह एक अच्छा बदलाव है। तो यह अच्छा बदलाव किस चीज से शुरू होता है? (लोगों द्वारा परमेश्वर के वचनों का अनुभव करने और उनका अभ्यास करने से, और फिर धीरे-धीरे यह स्वीकार करने से कि परमेश्वर के वचन सत्य हैं, जिससे उनके जीवन के बेहतरी के लिए बदलने और चीजों को देखने के उनके तरीके में बदलाव आने का अवसर मिल सकता है। यह वह बदलाव है, जो इस प्रकार की समझ होने से आता है।) जबकि हो सकता है पहले तुमने किसी को हमेशा ईमानदार व्यक्ति बनने का अभ्यास करते हुए देखा हो और सोचा हो कि वह बहुत निष्कपट और बहुत दयनीय है—कि वह समाज में अवांछनीय है—और तुम उस जैसे किसी व्यक्ति के साथ जुड़ने के अनिच्छुक रहे हो, लेकिन इस बदलाव से गुजरने के बाद अब तुम चीजों को कैसे देखते हो? अब तुम देखते हो कि यह व्यक्ति ईमानदार है, इसमें जमीर है, यह दयालु है और सकारात्मक चीजों का अनुसरण करता है। तुम उसे एक सकारात्मक व्यक्ति और एक अच्छा इंसान मानते हो और उस जैसे लोगों के साथ जुड़ने के इच्छुक होते हो। तुम सकारात्मक चीजों से प्रेम करने लगे हो, और तुम महसूस करते हो कि जिन चीजों से तुम मूल रूप से प्रेम करते थे और जिन्हें सकारात्मक चीजें मानते थे, वे नकारात्मक चीजें हैं, और चीजों के प्रति तुम्हारे दृष्टिकोण विरूपित थे। इसी तरह, देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारा दृष्टिकोण भी बदल गया है। मूल शरीर से, तुम सोचते थे कि यह साधारण, सामान्य व्यक्ति उल्लेख करने लायक नहीं है। तुम मानते थे कि परमेश्वर के वचन बहुत महान हैं और सत्य बहुत महान है, लेकिन तुम इस व्यक्ति को तुच्छ समझते थे। इन वचनों को खाने-पीने से, तुम्हारा दृष्टिकोण अब अलग है, और चीजों को देखने के तुम्हारे तरीके, विधियाँ और आधार सब अलग हैं। जब तुम अब इस व्यक्ति पर फिर से विचार करते हो, तब तुम सोचते हो, “हालाँकि वह साधारण और सामान्य है, लेकिन वह सत्य व्यक्त कर सकता है। उसने श्रेय लिए बिना ऐसा महान कार्य किया है, और न ही वह श्रेष्ठ होने का दिखावा करता है या अविश्वासियों की दुनिया की रुतबे वाली महान हस्तियों और प्रसिद्ध लोगों जैसे भव्य तौर-तरीके अपनाता है। यह बहुत दुर्लभ है! देहधारी परमेश्वर भ्रष्ट मानवजाति से बिल्कुल अलग है! यदि मैं दुनिया में किसी बड़ी हस्ती, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या किसी अतिमानव का अनुसरण कर रहा होता, तो क्या मुझे इस तरह का व्यवहार मिलता? क्या मैं उसके करीब जा पाता? क्या वह मुझ पर कोई ध्यान देता?” देखो, तुम्हारा रवैया अब अलग है, है ना? तुमने सैद्धांतिक स्तर पर परमेश्वर के देहधारी शरीर की साधारणता, सामान्यता और व्यावहारिकता स्वीकार कर ली है और परमेश्वर को मानना शुरू कर दिया है। सैद्धांतिक स्तर पर, तुमने यह महसूस करना शुरू कर दिया है कि यह एक सकारात्मक चीज है, नकारात्मक चीज नहीं, और मानवजाति द्वारा इसकी निंदा या इसका तिरस्कार नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि यह ऐसी चीज है जिसका मनुष्य को अनुकरण करना चाहिए और जिसे उसे सँजोना चाहिए। क्या यह एक बड़ा बदलाव है? (हाँ, है।) यदि तुम ज्ञान प्राप्त करने और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के लिए इंसानी शक्ति पर भरोसा करते हो, और इस साधारण व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर की जाँच-परख करते हो—यदि तुम हमेशा उसकी जाँच-परख करते रहते हो, उसके प्रति शत्रुतापूर्ण रहते हो और उसे अस्वीकार करते हो, लेकिन तुम बस उसके वचन नहीं पढ़ते या उसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले सत्य और विभिन्न चीजों पर उसके विचार और दृष्टिकोण स्वीकार नहीं करते, तो क्या तुम्हारी ये समस्याएँ हल हो सकती हैं? क्या तुम उस तरह के बदलाव से गुजरोगे? (नहीं।) तुम निश्चित रूप से उस तरह नहीं बदलोगे। देखो, बिल्कुल उसी व्यक्ति को लो, जब वह शैतान के विचार और दृष्टिकोण स्वीकार करता है और उसका जीवन शैतान के विचारों और दृष्टिकोणों तथा शैतानी भ्रष्ट स्वभावों से भरा होता है, तब सकारात्मक चीजों के प्रति उसका रवैया उन्हें तुच्छ मानने और उनके प्रति शत्रुतापूर्ण होने का होता है। ऐसा क्यों है? उसमें अहंकारी स्वभाव और दुष्ट स्वभाव होता है; उसमें वह स्वभाव होता है जो सत्य से विमुख होता है, और एक अड़ियल स्वभाव होता है। जब उसमें शैतान के ये स्वभाव होते हैं, तब वह सकारात्मक चीजों को तुच्छ मानता है और उनके प्रति शत्रुतापूर्ण होता है, यहाँ तक कि उनका तिरस्कार करता है और उनकी निंदा करता है। लेकिन जब तुम सत्य स्वीकार करते हो और परमेश्वर से आने वाले विभिन्न विचार और दृष्टिकोण स्वीकार करते हो, तब सकारात्मक चीजों के प्रति तुम्हारा दृष्टिकोण बदलना शुरू हो सकता है और तुम्हारे उद्धार पाने से पहले भी यह जैसा हुआ करता था, उससे भिन्न हो जाता है। फिर, जब परमेश्वर के वचन तुम्हारे भीतर जड़ पकड़ना और अंकुरित होना शुरू कर देते हैं और तुम्हारा जीवन बनने वाले होते हैं, तब सकारात्मक चीजों के प्रति तुम्हारा रवैया अब उन्हें अस्वीकार करने का नहीं रहता, बल्कि उनके लिए थोड़ी लालसा और प्रेम रखने का हो जाता है। फिर, यदि तुम सत्य का अनुसरण करना जारी रखते हो, और तुम सत्य खोजना, सत्य का अभ्यास करना और परमेश्वर के वचनों का अनुभव करना जारी रखते हो, तो क्या तुम सत्य समझने और सत्य का अभ्यास करने में सक्षम नहीं होगे? क्या तुम्हारे शैतान के विचारों और दृष्टिकोणों या भ्रष्ट स्वभावों से प्रभावित और नियंत्रित होने की संभावना कम नहीं होगी? (हाँ।) देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारा समर्पण और भी अधिक होगा। मूल रूप से, तुम इस व्यक्ति को ध्यान देने योग्य नहीं मानते थे। जब वह कुछ ऐसा कहता था जो तुम्हारी धारणाओं के अनुरूप नहीं होता था या जब तुम उसके द्वारा तुम्हारे कार्य को निर्देशित करने के बारे में अवज्ञाकारी महसूस करते थे, तब तुम उसे तुच्छ मानते थे। तुम सोचते थे कि वह केवल सत्य समझता है और सत्य व्यक्त कर सकता है लेकिन अत्यधिक विद्वान या कुशल नहीं है, और इसलिए तुम उसके संकेत और उसकी मदद स्वीकार नहीं करते थे। अब, उसके वचन खाने-पीने के माध्यम से ये सत्य समझने के बाद, क्या तुम्हारा अभी भी यही रवैया होगा? (नहीं।) हो सकता है कि तुम अभी भी उसके खिलाफ विद्रोह करो, उसके प्रति समर्पण करने से इनकार करो, या उसके प्रति प्रतिरोधी महसूस करो, या तुम उसके वचन नजरअंदाज कर सकते हो, या उसकी किसी निश्चित अपेक्षा के बारे में धारणाएँ रख सकते हो और अवज्ञाकारी महसूस कर सकते हो। लेकिन इसे तुम्हारी व्यक्तिपरक इच्छा और चेतना के परिप्रेक्ष्य से देखने पर, उसके प्रति तुम्हारा रवैया पहले से ही समर्पण करने का इच्छुक होने की ओर झुका हुआ है। अपने हृदय से, तुम मानते हो कि उसके वचन सत्य, मार्ग और जीवन हैं। तुम महसूस करते हो कि तुम अपने विश्वास में गलत नहीं रहे हो, और जिसका तुम अनुसरण करते हो वह ठीक व्यावहारिक देहधारी परमेश्वर ही है, कोई व्यक्ति मात्र नहीं। इस तरह, क्या परमेश्वर में तुम्हारे विश्वास की नींव ने जड़ नहीं पकड़ ली है? (हाँ।) वास्तव में परमेश्वर का अनुसरण करने का यही अर्थ है। सिद्धांत, रूप और मौखिक दावों के संदर्भ में परमेश्वर का अनुसरण करने से लेकर अपने मन की स्थिति और चेतना में देहधारी परमेश्वर के प्रति सक्रिय रूप से समर्पण करने, परमेश्वर के हर वचन के प्रति समर्पण करने और परमेश्वर की हर विशिष्ट अपेक्षा के प्रति समर्पण करने का इच्छुक होने तक—इस प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा क्या है? (परमेश्वर के वचनों का अनुभव करना और उन्हें समझना।) मनुष्य को देहधारी परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए वचनों का अनुभव करना होगा। तुम्हें पहले उसके वचन स्वीकार करने होंगे, और फिर इन वचनों के प्रति समर्पण करना, इनका अनुभव करना और इन्हें समझना होगा। जब तुम इन वचनों का अनुभव कर लेते हो और इन्हें समझ लेते हो, और तुम निश्चित हो जाते हो कि ये वचन सत्य, मार्ग और जीवन हैं, तब देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारी शत्रुता, तिरस्कार, अवज्ञा और नाराजगी धीरे-धीरे हल हो जाएगी। जितना अधिक तुम उसके वचन खाते-पीते हो और जितना अधिक तुम उसके वचनों का अनुभव करते हो, उतना ही अधिक तुम सत्य समझ सकते हो और खुद को जान सकते हो, और तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव हल होना उतना ही अधिक आसान हो जाएगा; और वे धारणाएँ और कल्पनाएँ तथा अनुचित माँगें जो मूल रूप से तुम्हारे मन में उसके प्रति थीं, उसी अनुपात में कम और क्षीण हो जाएँगी। जब देहधारी परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ कम से कम होती जाती हैं और सच्चा ज्ञान ज्यादा से ज्यादा होता जाता है, और व्यावहारिक परमेश्वर के प्रति तुम्हारा सच्चा समर्पण होता है, तो इसका अर्थ है कि स्वर्ग स्थित परमेश्वर के प्रति तुम्हारा सच्चा समर्पण है। क्या ऐसा नहीं है? (हाँ।) तो क्या परमेश्वर के प्रति तुम्हारे समर्पण का मुद्दा हल नहीं हो जाएगा? (हाँ।)
मुझे बताओ, क्या देहधारी परमेश्वर द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका महत्वपूर्ण है? (हाँ, है।) देहधारी परमेश्वर सृजित मनुष्यों के लिए सृष्टिकर्ता के साथ एक सामान्य संबंध स्थापित करने वाला पुल है। देहधारी परमेश्वर एक अपरिहार्य कड़ी है और वह एक अपरिहार्य भूमिका निभाता है। हालाँकि देहधारी परमेश्वर स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर को यह कहते हुए रिपोर्ट नहीं करता, “फलाँ व्यक्ति तुम्हारा अनुसरण करने में सच्चा है, और फलाँ व्यक्ति हमेशा तुम्हारे खिलाफ विद्रोही और अवज्ञाकारी रहता है और तुम्हारे प्रति खराब रवैया रखता है”—हालाँकि वह स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर, सृष्टिकर्ता को ऐसी रिपोर्टें नहीं देता या यह जानकारी नहीं पहुँचाता, फिर भी मैं ऐसा क्यों कहता हूँ कि जब किसी व्यक्ति में देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा होती है और देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण करने का रवैया होता है, तो यह दर्शाता है कि उसमें स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण है और सही रवैया है? यहाँ क्या संबंध है? क्या तुम लोग इसे स्पष्ट रूप से समझा सकते हो? यहाँ मुख्य बात क्या है? क्या देहधारी परमेश्वर स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का पूरी तरह से प्रतिनिधित्व कर सकता है? सिद्धांत रूप में, वह नहीं कर सकता, क्योंकि देहधारी परमेश्वर अपनी मानवता द्वारा सीमित है और देह के विभिन्न कार्यों द्वारा सीमित है। बाहरी तौर पर, उसके पास स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का अधिकार और सामर्थ्य, और विशेष रूप से उसकी सर्वशक्तिमत्ता नहीं है। लेकिन उसमें और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर में एक बात समान है। क्या तुम लोग जानते हो कि वह क्या है? (देहधारी परमेश्वर और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का स्वभाव, सार और जीवन समान हैं।) यह सैद्धांतिक है—विशिष्ट रूप से, वह क्या है जो उनमें समान है? (देहधारी परमेश्वर और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर दोनों के पास सत्य है।) यह सही है। मनुष्य जिसके संपर्क में आ सकता है, वह यह तथ्य है कि स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर और पृथ्वी पर देहधारी परमेश्वर दोनों के द्वारा कही और की गई हर चीज सत्य है; इस मामले में वे बिल्कुल समान हैं। ऐसा क्यों है कि वे दोनों जो व्यक्त करते हैं, वह सत्य है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका जीवन सार एक ही है, और पृथ्वी पर मौजूद परमेश्वर—देहधारी परमेश्वर—के पास स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का जीवन है और इसलिए वह स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के सत्य व्यक्त कर सकता है। तो फिर मैं ऐसा क्यों कहता हूँ कि जब किसी में देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा और उसके प्रति समर्पण करने का रवैया होता है, तो वह स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण करने में सक्षम होता है? इस पर विचार करो : यहाँ क्या संबंध है? यहाँ मुख्य बात सत्य में निहित है। (सत्य स्वीकार करने और सत्य के प्रति समर्पण करने में सक्षम होना वास्तव में स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण करना है।) सही है। जब तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण करते हो, तब तुम परमेश्वर की उपाधि के प्रति समर्पण नहीं कर रहे होते, उसके नाम के प्रति समर्पण नहीं कर रहे होते, उसके रुतबे के प्रति समर्पण नहीं कर रहे होते; बल्कि, तुम सत्य के प्रति समर्पण कर रहे होते हो। परमेश्वर सत्य का मूर्त रूप है। यदि तुम सत्य के प्रति समर्पण कर सकते हो, तो तुम परमेश्वर द्वारा किए जाने वाले हर काम, परमेश्वर के स्वभाव, परमेश्वर के सार, परमेश्वर की संप्रभुता, परमेश्वर की व्यवस्थाओं, परमेश्वर के विधानों, परमेश्वर के आयोजनों, यहाँ तक कि परमेश्वर की ताड़ना और न्याय, और परमेश्वर द्वारा तुम्हारी निंदा और शाप के प्रति भी समर्पण कर सकते हो। परमेश्वर और सत्य एक हैं। तो फिर वह क्या है, जो देहधारी परमेश्वर व्यक्त करता है? (देहधारी परमेश्वर जो व्यक्त करता है, वह सत्य है।) वह जो व्यक्त करता है, वह पूरी तरह से सत्य है। चूँकि उसके पास परमेश्वर का जीवन, परमेश्वर का स्वभाव और परमेश्वर का सार है, इसलिए वह मनुष्य के साथ जो कुछ भी करता है और जो कुछ भी वह व्यक्त करता है, वह सत्य है। ठीक इसलिए कि वह स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का प्रतिनिधित्व कर सकता है और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का मूर्त रूप है, वह जो व्यक्त करता है वह पूरी तरह से सत्य है; यह बिना किसी संदेह के निश्चित है। यदि तुम सत्य के प्रति समर्पण कर सकते हो, तो मुझे बताओ, क्या तुम देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण कर सकते हो? (हाँ।) देहधारी परमेश्वर का सार सत्य है। यदि तुम सत्य के प्रति समर्पण कर सकते हो, तो मुझे बताओ, क्या तुम स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण कर सकते हो? (हाँ, कर सकते हैं।) स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर जो कहता है और पृथ्वी पर मौजूद परमेश्वर जो व्यक्त करता है, वे सुसंगत हैं। चाहे वे रूप में कितने भी अलग हों, उनके जीवन का प्रकाशन पूरी तरह से समान है। बेशक, यह मोटे तौर पर कहना है। हमें इसे विशिष्ट शब्दों में कैसे कहना चाहिए? हमें कहना चाहिए कि सभी प्रकार के लोगों, घटनाओं और चीजों के साथ कैसे पेश आना है, इस पर उनकी राय और दृष्टिकोण पूरी तरह से समान हैं, और वे सब सत्य हैं, और विशेष रूप से वे दृष्टिकोण, तरीके और विधियाँ जिनके द्वारा देहधारी परमेश्वर हर काम करता है, स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के पूरी तरह समान हैं। यह वह चीज है, जिसे तुम्हें स्पष्ट रूप से देखना चाहिए। क्या देहधारी परमेश्वर जो कहता और करता है और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर जो कहता और करता है, उनके बीच कोई विरोध है? उदाहरण के लिए, किसी खास मामले पर स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का एक दृष्टिकोण है, लेकिन देहधारी परमेश्वर एक नया मार्ग बनाता है और एक नए दृष्टिकोण के साथ आता है जिसमें स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के दृष्टिकोण के साथ कुछ विसंगतियाँ हैं—क्या ऐसा हो सकता है? (नहीं।) क्या यह निश्चित है कि ऐसा कभी नहीं होगा? (हाँ।) यह निश्चित है। ऐसी गलतियाँ कभी नहीं होंगी; ऐसे विरोध कभी नहीं होंगे। उदाहरण के लिए, स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर स्वयं द्वारा सृजित सभी चीजों से प्रेम करता है और स्वयं द्वारा सृजित सभी चीजें सँजोता है और उनकी चिंता करता है। तो फिर, जब परमेश्वर देह में आता है, तब क्या वह इन भावनाओं से रहित होता है, और क्या वह उस उच्च परिप्रेक्ष्य और अवस्था से रहित होता है, परमेश्वर द्वारा सृजित सभी चीजें नहीं सँजोता, परमेश्वर द्वारा सृजित सभी चीजों को मूल्यवान नहीं मानता, और इससे भी बढ़कर, परमेश्वर द्वारा सृजित मानवजाति की चिंता नहीं करता? क्या यह समस्या उत्पन्न होना संभव होगा? (नहीं।) देहधारी परमेश्वर का जीवन परमेश्वर का जीवन है, जिसका अर्थ है कि उसमें परमेश्वर का सार है। हर व्यक्ति का जीवन होता है। उसके सभी कार्य और कर्म, और काम करने के वे सभी विचार, दृष्टिकोण और सिद्धांत जिन्हें वह विकसित करता है, उसके जीवन द्वारा नियंत्रित और निर्देशित होते हैं। उसका जीवन जिस तरह का होता है, वह वे विचार और दृष्टिकोण निर्धारित करता है जिन्हें वह प्रकट करता है। देहधारी परमेश्वर में जो है, वह परमेश्वर का जीवन है। तो, क्या उसके द्वारा प्रकट किए जाने वाले विचार और दृष्टिकोण सत्य से संबंधित नहीं हैं, और क्या वे सब सत्य नहीं हैं? (हैं।) तो फिर स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के लिए तो यह और भी अधिक कहने की आवश्यकता नहीं है। क्या इस तरह से संगति करना विशिष्ट है? (हाँ।)
हमने अभी उल्लेख किया कि सत्य के प्रति समर्पण करना देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण करना है। उस स्थिति में, जब किसी में देहधारी परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा होती है और उसके प्रति समर्पण करने का रवैया होता है, तब क्या वह परमेश्वर के प्रति समर्पण करने या उद्धार पाने से दूर होता है? (नहीं।) शायद कुछ लोग कह सकते हैं, “तुम खुद को इतना ऊँचा क्यों बताते हो?” ऐसा नहीं है कि मैं ऊँचा हूँ; बल्कि ऐसा है कि सत्य ऊँचा है। मैं तुमसे उस व्यक्ति के प्रति समर्पण करने के लिए नहीं कह रहा हूँ जो मैं हूँ, न ही मैं तुमसे अपने व्यक्तित्व, अपनी जीवन-शैली या अपनी व्यक्तिगत रुचियों और प्राथमिकताओं के प्रति समर्पण करने के लिए कह रहा हूँ। मैं तुमसे सत्य के प्रति समर्पण करने के लिए कह रहा हूँ। अगर तुम सत्य के प्रति समर्पण करते हो, और सत्य के प्रति तुम्हारा रवैया समर्पण का है और तुम्हारी मानसिकता समर्पण की है, तो तुम स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण हासिल कर पाओगे। जब तुम स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के प्रति समर्पण हासिल कर सकते हो, तब तुम्हारे पास उद्धार पाने की उम्मीद होगी। इसके अलावा, यह समर्पण मनुष्य की धारणाओं और कल्पनाओं का समर्पण नहीं है, और यह कोई कृत्रिम समर्पण नहीं है, न ही यह किसी प्रकार के अधिकार का अनुपालन है; बल्कि, यह सत्य के प्रति समर्पण है। कुछ लोग कहते हैं, “सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया में, परमेश्वर के घर में, मसीह सत्ता सँभालता है।” मैं कहता हूँ कि तुमने इसे केवल आधा ही सही समझा है। केवल यह कहना कि “मसीह सत्ता सँभालता है” ऐसा आभास देता है, जैसे कि वह व्यक्ति जो मैं हूँ, वही है जिसका निर्णय अंतिम होता है। मैं तुम लोगों का अगुआ नहीं हूँ, न ही मैं कलीसिया के कार्य के सभी पहलुओं का समग्र रूप से निरीक्षण करता हूँ—ऐसा कैसे हो सकता है कि केवल मेरा ही निर्णय अंतिम हो? यह कथन कि “मसीह सत्ता सँभालता है” सैद्धांतिक रूप से सही है, लेकिन यह पर्याप्त रूप से यथार्थ नहीं है; सटीक रूप से कहा जाए तो, वह सत्य है जो सत्ता सँभालता है। सत्य के सत्ता सँभालने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि वे सिद्धांत, मानक, दिशा और लक्ष्य, जिनके द्वारा हम प्रत्येक व्यक्ति को मापते हैं और सभी मामलों को मापते हैं, और जिनके द्वारा हम हर चीज करते हैं, पूरी तरह से सत्य पर आधारित हैं। यह कहना कि वे सत्य पर आधारित हैं, इसे कहने का एक अपेक्षाकृत व्यापक तरीका है। विशेष रूप से, इसका अर्थ है कि ये चीजें पूरी तरह से देहधारी परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए विभिन्न सत्यों और विभिन्न वचनों पर आधारित हैं। इन वचनों में प्रत्येक मामले का विस्तृत गहन-विश्लेषण और प्रकाशन और साथ ही हर चीज करने के लिए अभ्यास के सिद्धांत भी शामिल हैं। बेशक, प्रत्येक मामले के गहन-विश्लेषण और प्रकाशन और साथ ही अभ्यास के सिद्धांतों को देखते हुए, परमेश्वर के वचनों का हर अध्याय सत्य के किसी पहलू पर संगति करता है। इसलिए, कलीसिया में चाहे जो भी समस्याएँ उत्पन्न हों या व्यक्ति चाहे जिस भी प्रकार के भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करें, वे सब परमेश्वर के वचनों के अनुसार हल किए जा सकते हैं। सभी प्रकार की चीजों से निपटने और सभी प्रकार की चीजें करने के सिद्धांत पूरी तरह से परमेश्वर के वचनों पर आधारित हैं। मोटे तौर पर कहें तो, वे सत्य पर आधारित हैं; अधिक विशेष और सटीक रूप से, वे परमेश्वर के वचनों पर आधारित हैं। तो परमेश्वर के घर में, कलीसिया में सत्ता कौन सँभालता है? (सत्य सत्ता सँभालता है।) कलीसिया किसी एक व्यक्ति के कहने पर नहीं चलती, न ही यह किसी एक व्यक्ति द्वारा नियंत्रित होती है, किसी एक व्यक्ति द्वारा स्थापित होने की तो बात ही छोड़ दो। बल्कि, यह परमेश्वर द्वारा स्थापित है; यह परमेश्वर द्वारा निर्मित कलीसिया है, और यह परमेश्वर का काम है। कलीसिया सभी प्रकार की चीजें अंततः परमेश्वर के वचनों के आधार पर और सत्य के आधार पर सँभालती है—वह सत्य है जो सत्ता सँभालता है। सत्य के सत्ता सँभालने के साथ, क्या यह कहा जा सकता है कि परमेश्वर सत्ता सँभाल रहा है और पवित्र आत्मा सत्ता सँभाल रहा है? ये सभी कथन सही हैं, है ना? (हाँ।) सत्य के सत्ता सँभालने का यह अर्थ भी हो सकता है कि परमेश्वर के वचन सत्ता सँभाल रहे हैं और परमेश्वर का अधिकार काम कर रहा है। कलीसिया, परमेश्वर का घर, वह जगह है जहाँ परमेश्वर का अधिकार और बुद्धि काम कर रहे हैं। देखो, इस तरह विस्तार से समझाने पर तुम लोग यह सब समझ सकते हो।
जब तुम ठीक से समझ लेते हो और पूरी तरह से जान लेते हो कि इस व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—को सत्य और स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के संबंध में कैसे रखा जाए, तब तुम देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ धीरे-धीरे छोड़ पाओगे, चाहे वे सामान्य धारणाएँ हों या विशेष। यहाँ मुख्य बात यह है कि तुम्हें सत्य का अनुसरण अवश्य करना चाहिए। यदि तुम लगातार इस व्यक्ति की जाँच-परख करने और इसके बारे में पता लगाने का प्रयास करते रहते हो, तो वह एकमात्र निष्कर्ष क्या है जिस पर तुम पहुँच सकते हो? तुम सोचोगे कि वह बस एक साधारण व्यक्ति है। यदि तुम ऐसे निष्कर्ष पर पहुँचते हो, तो यह कल्पना करना कठिन नहीं है कि तुम्हारा अंतिम परिणाम क्या होगा—यह बहुत आशाजनक नहीं दिखता। यदि तुम इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर के बारे में अनेक धारणाएँ विकसित कर लेते हो, लेकिन तुम सत्य का अनुसरण करना नहीं छोड़ते, और तुम उसके वचनों में और खुद सत्य में सत्य खोजने का प्रयास करते हो, तो सत्य तुम्हारी सभी धारणाएँ हल कर देगा। सत्य मनुष्य के सभी भ्रष्ट स्वभाव और उसकी विभिन्न समस्याएँ हल कर सकता है। चाहे वे भ्रष्ट स्वभावों के कारण पैदा हुई समस्याएँ हों या मानवीय धारणाओं के कारण पैदा हुई समस्याएँ—चाहे कोई भी समस्या हो—अगर तुम सत्य का अनुसरण करते हो, तो वे सब हल हो सकती हैं। यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि क्या तुम इस तरह से अभ्यास कर सकते हो। यदि तुम अभ्यास नहीं करते, और अपनी समस्याएँ हल करने के लिए सत्य नहीं खोजते, तो भले ही तुम सौ वर्षों तक परमेश्वर में विश्वास करो, तुम फिर भी धारणाओं से लदे रहोगे, जिन्हें छोड़ना तुम्हारे लिए कठिन होगा। चाहे तुम कितने भी समय तक परमेश्वर का अनुसरण करो, अगर तुम्हें हटाया या निष्कासित न किया जाए और तुम अभी भी कलीसिया में अपना कर्तव्य निभाओ, तो भी तुम परमेश्वर के अनुयायी नहीं होगे। अधिक से अधिक, तुम एक धार्मिक विश्वासी, मात्र एक कलीसियाई मित्र होगे। यद्यपि तुमने बुराई नहीं की है, या गड़बड़ियाँ पैदा नहीं की हैं, या विघ्न-बाधाएँ नहीं डाली हैं, और तुम अपने काम करने के तरीके में काफी चालाक रहे हो, किसी ने तुम्हें पकड़ा नहीं या तुम पर बढ़त हासिल नहीं की, और तुम्हें बाहर भी नहीं निकाला गया—फिर भी चिंता करने की एक बात है : इतने लंबे समय तक अनुसरण करने के बाद भी ऐसा कैसे है कि तुम्हें परमेश्वर का ज़रा-सा भी ज्ञान नहीं है? तुमने यह तय नहीं किया है कि क्या यह व्यक्ति देहधारी परमेश्वर है—क्या यह दयनीय नहीं है? तुमने यह तय नहीं किया है कि क्या वह देहधारी परमेश्वर है, और तुम अभी भी उसके बारे में धारणाओं से लदे हुए हो। इसका क्या अर्थ है? यह तुम्हारे लिए अच्छा संकेत है या बुरा संकेत? (बुरा संकेत।) कितना बुरा? इसके क्या परिणाम होंगे? (हमें सत्य और जीवन प्राप्त नहीं होगा और हमारे पास उद्धार पाने की कोई आशा नहीं होगी। हमारा परिणाम नष्ट होना होगा।) तुम देहधारी परमेश्वर का अनुसरण करते हो, और तुमने परमेश्वर द्वारा मनुष्य को बचाने के लिए कार्य करने का यह महान अवसर रूबरू देखा है, फिर भी तुमने सत्य और जीवन प्राप्त नहीं किया है और उद्धार नहीं पाया है। मुझे बताओ, क्या तुम मूर्ख नहीं हो? इतना महान अवसर—और वह भी एकमात्र अवसर—और तुम इसका लाभ उठाने में विफल रहे। तुमने इसे हाथ से जाने दिया, और अंततः तुम, एक सृजित प्राणी, कुछ भी नहीं रह जाओगे। क्या यह दयनीय नहीं है? (है।) चूँकि इस मार्ग पर चलना दयनीय है, इसलिए लोगों को क्या करना चाहिए? वह समय, जिसके दौरान देहधारी परमेश्वर अपना कार्य करता है, एक विशेष अवधि है, और मानवजाति के लिए यह एक बहुत अच्छी अवधि भी है; यह एक बहुत अच्छी अवधि है जिसमें मानवजाति परमेश्वर को जान सकती है, सृष्टिकर्ता को जान सकती है और अंततः उद्धार पा सकती है। लेकिन यदि मनुष्य, इस अवधि के दौरान, परमेश्वर द्वारा बड़े पैमाने पर कार्य किए जाने और बहुत अधिक संख्या में वचन बोले जाने के बावजूद, अभी भी सत्य प्राप्त नहीं करता, तो परमेश्वर को दोष नहीं दिया जा सकता। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर तुम्हें नहीं बचाता; बल्कि, ऐसा है कि तुम खुद इस अवसर को नहीं सँजोते, और इस अवधि के दौरान सत्य का अनुसरण नहीं करते और सृष्टिकर्ता के प्रभुत्व में नहीं लौटते, और अंत में तुम नष्ट हो जाओगे। यानी, इस अवधि के दौरान तुम अभी भी उद्धार के मार्ग पर नहीं चले हो, और अंततः उद्धार पाने की अपनी आशा पूरी तरह से नष्ट कर देते हो, इसलिए उस समय पछतावे का कोई फायदा नहीं है। यदि तुम अभी भी इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर के बारे में अनेक धारणाएँ और कल्पनाएँ पालते हो, और अभी भी उससे कई अनुचित माँगें रखते हो, तो मेरी दृष्टि में, यह वास्तव में कोई समस्या नहीं है। चाहे तुम किसी भी प्रकार की धारणाएँ रखो, अगर तुम सत्य का अनुसरण करते हो, तो वे सब हल हो सकती हैं। मनुष्य द्वारा धारणाएँ और कल्पनाएँ रखने का मूल कारण यह है कि वह परमेश्वर को नहीं जानता और सत्य नहीं समझता, या यह है कि उसे परमेश्वर को जानने का कोई अवसर नहीं मिला है। इसके अलावा, हजारों वर्षों से शैतान द्वारा मानवजाति को भ्रष्ट किए जाने ने कई धारणाओं को लेकर उन्हें मनुष्य के हृदय में गहराई तक बो दिया है, जिससे वह परमेश्वर से दूर हो गया है, और इसके परिणामस्वरूप परमेश्वर के प्रति उसकी बार-बार की शत्रुता भी पैदा हुई है। अधिक विशेष रूप से, इसने मनुष्य को परमेश्वर के बारे में कई धारणाएँ और कल्पनाएँ रखने और उससे कई अनुचित माँगें करने के लिए प्रेरित किया है। परमेश्वर वास्तव में इन सभी वस्तुनिष्ठ तथ्यों के अस्तित्व को बहुत स्पष्ट रूप से देखता है और परमेश्वर इनसे बहुत अच्छी तरह परिचित है। लेकिन परमेश्वर मनुष्य को केवल इसलिए नहीं छोड़ देता कि परमेश्वर के प्रति उसका रवैया शत्रुतापूर्ण है और उसमें समर्पण का रवैया नहीं है। इसके विपरीत, परमेश्वर स्वयं देह धारण करता है और बिल्कुल इसी तरह के लोगों के एक समूह पर कार्य करता है, बिना इसमें होने वाले कष्ट की परवाह किए मनुष्य को बचाने के लिए सत्य व्यक्त करता है, और उसे सत्य समझने और परमेश्वर के इरादे समझने में मदद करने के लिए गंभीर और अडिग धैर्य के साथ सत्य पर संगति करता है। परमेश्वर के गंभीर और अडिग धैर्य और श्रमसाध्य इरादों का अंतिम लक्ष्य केवल मनुष्य को परमेश्वर की आराधना करने में सक्षम बनाने जितना सरल नहीं है; बल्कि, यह उसे अंततः जीवित बच पाने की आशा और ऐसा करने का एक अवसर देना है। व्यक्ति के लिए यह अवसर प्राप्त करने की शर्त यह है कि उसे परमेश्वर के वचन स्वीकार करने होंगे और सत्य को अपना जीवन स्वीकार करना होगा और एक नया मानव बनना होगा। केवल तभी वह जीवित बचने के योग्य होगा; केवल तभी वह परमेश्वर द्वारा सृजित सभी चीजों के बीच जीवित बचे रहने के योग्य होगा। यह एकमात्र अपेक्षा है जो परमेश्वर मनुष्य से करता है और यह एकमात्र शर्त भी है जो उसने उसके लिए निर्धारित की है। देहधारी परमेश्वर जो कुछ भी करता है, चाहे वे उसके औपचारिक उपदेश हों या वे वचन जिन पर वह संगति करता है और वह कार्य जो वह साधारण समय में व्यक्तियों या विशेष टीमों के साथ करता है, वास्तव में परमेश्वर के लिए उसका केवल एक ही उद्देश्य है, जो मनुष्य को परमेश्वर की मान्यता, स्वीकृति और स्वीकारोक्ति प्राप्त करने देना है—उसकी यह स्वीकारोक्ति कि तुम परमेश्वर के सृजित प्राणी हो। परमेश्वर के लिए, इसका उद्देश्य मनुष्य को सृष्टिकर्ता को पहचानने और सृष्टिकर्ता के सामने लौटने में सक्षम बनाना है। ठीक यही वह कार्य है जो देहधारी परमेश्वर करता है और इससे हासिल होने वाला परिणाम यह है कि यह मनुष्य को सृष्टिकर्ता को जानने में सक्षम बनाता है, और परमेश्वर भी मनुष्य को मान्यता देता है; यह ठीक यही कार्य है। चूँकि देहधारी परमेश्वर द्वारा किया गया कार्य मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत लाभदायक है, जो उसे बिना ज़रा-से भी नुकसान के अनगिनत लाभ पहुँचाता है, तो तुम्हें हमेशा उसके विरोध में क्यों रहना पड़ता है? तुम हमेशा उसकी जाँच-परख क्यों करते हो और उसके प्रति शत्रुता क्यों रखते हो? समस्या मनुष्य के साथ है। तुम हमेशा उसके जीवन की जाँच-परख करते रहते हो, उसके व्यक्तित्व की जाँच-परख करते रहते हो, उसकी रुचियों और शौकों की जाँच-परख करते रहते हो और उसके हर पहलू के बारे में सभी प्रकार की धारणाएँ और कल्पनाएँ, अनुचित माँगें, यहाँ तक कि निंदा भी विकसित करते रहते हो। सृजित मानव के मामले में यह ऐसी चीज है, जो कभी नहीं होनी चाहिए। तुम लोगों से देहधारी परमेश्वर की अपेक्षाएँ बहुत बड़ी नहीं हैं। इसके अलावा, मैं ऐसा व्यक्ति हूँ जो वास्तव में उचित सीमाओं के भीतर रहता है और वास्तव में शिष्ट है। मेरी कभी तुम लोगों से जुड़ी कोई महत्वाकांक्षा नहीं रही है। मैं तुम लोगों से यह नहीं कहता कि मेरे सामने साष्टांग दंडवत करो, मैं तुम लोगों से यह नहीं कहता कि मुझे प्रति करो, और मैं तुम लोगों से यह नहीं कहता कि मेरे सामने झुको, और यह तो बिल्कुल नहीं कहता कि तुम लोग मेरे हर वचन का पालन करो। मैं बस सत्य पर संगति करता हूँ, सत्य से तुम लोगों का सिंचन करता हूँ और तुम्हें सत्य प्रदान करता हूँ, तुम लोगों का मार्गदर्शन करता हूँ और तुम लोगों को सहारा देता हूँ, तुम लोगों को सही मार्ग पर ले जाता हूँ, तुम लोगों को परमेश्वर के सामने लाता हूँ, तुम लोगों को सत्य समझने में सक्षम बनाता हूँ, और तुम लोगों को सत्य स्वीकार करने और सत्य के प्रति समर्पण करने में सक्षम बनाता हूँ, अंततः तुम लोगों को ऐसे लोग बनाता हूँ जिनका जीवन सत्य है, इस बिंदु पर मैंने अपना कार्य पूरी तरह से कर लिया होगा और अपना काम पूरा कर लिया होगा। क्या यह बिना कोई नुकसान पहुँचाए तुम लोगों को अनगिनत लाभ नहीं पहुँचाता? (हाँ।) यदि तुम मेरे द्वारा व्यक्त किए जाने वाले सत्य नहीं सुनते, बल्कि इसके बजाय मेरी जाँच-परख करते हो, यहाँ तक कि मेरा मजाक उड़ाते हो, मेरी आलोचना करते हो और मेरी निंदा करते हो, तो क्या तुम्हारी मानवता में कोई समस्या नहीं है? (हाँ।) क्या तुम ऐसे व्यक्ति हो, जो सत्य से प्रेम करता है? (नहीं।) मैं तुम लोगों से अत्यधिक माँगें नहीं करता, न ही मैं कोई ऐसी माँग करता हूँ जो अनुचित हो। मैं कभी तुम लोगों से यह नहीं कहता कि मेरी आराधना में झुको, न ही मैं तुम लोगों से यह कहता हूँ कि तुम लोग मुझे प्रति करो। मैं बदले में कुछ भी माँगे बिना तुम लोगों को पोषण प्रदान करता हूँ और तुम लोगों को मानव जीवन का मार्ग और उद्धार का मार्ग दिखाता हूँ। यदि तुम लोग फिर भी हमेशा मेरी जाँच-परख करते हो, तो यह बहुत अनुचित है। तुम्हारे लिए मेरे बारे में किसी भी चीज की जाँच-परख करना गलत है—यह विवेक या मानवता न होने की अभिव्यक्ति होगी। एक सच्चा सृजित प्राणी परमेश्वर की जाँच-परख नहीं करता, न ही वह सत्य की जाँच-परख करता है; बल्कि, वह बिना किसी शर्त के समर्पण और स्वीकार करता है। स्पष्ट रूप से कहूँ तो : तुम हमेशा मेरी पीठ पीछे मेरी जाँच-परख करते रहते हो; जबकि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहता, मैं तुम्हारे साथ दिन-रात नहीं बिताता और मैं तुम्हारे लिए चीजें मुश्किल नहीं बनाता—मेरी जाँच-परख करने में इतनी मेहनत करके तुम भला क्या हासिल कर सकते हो? मैंने तुम्हें नुकसान नहीं पहुँचाया है, न ही मैंने कभी तुम पर नियंत्रण किया है। मैं तुम्हें पर्याप्त स्वतंत्रता देता हूँ। इसके अलावा, मैं जिससे तुम्हारा सिंचन करता हूँ और जो तुम्हें प्रदान करता हूँ, वे पूरी तरह से सत्य हैं, पूरी तरह से सकारात्मक चीजें हैं और तुम्हारे लिए पूरी तरह से लाभदायक हैं। तो तुम हमेशा मेरी जाँच-परख क्यों करते हो? यह ऐसी चीज है जिसे तुम्हें हल करना चाहिए, और इसे हल करने के मार्ग में, जैसा कि हमने अभी कहा, सत्य का उपयोग करना शामिल है। देखो, मैंने तुम लोगों को जो मार्ग दिया है, वह बहुत स्पष्ट है, है ना? क्या मैं तुम लोगों के प्रति पर्याप्त सच्चा और पर्याप्त सहनशील नहीं रहा हूँ? (हाँ, रहे हो।) मैं तुम्हारी निंदा नहीं करता, और मैं यह निर्धारित नहीं करता कि तुम्हारे ऐसा करने के परिणामस्वरूप तुम्हारे साथ क्या होगा या तुम्हारा भविष्य कैसा होगा। मैं बस यह कहता हूँ कि तुम सत्य का अनुसरण करो और अपनी समस्याएँ हल करने के लिए सत्य का उपयोग करो। चाहे कोई भी समस्या हो, कोई भी नकारात्मक चीज हो, चाहे वह नकारात्मक अवस्था हो, कोई ऐसा दृष्टिकोण या नजरिया हो जो सत्य के अनुरूप न हो, या यहाँ तक कि परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ हों या परमेश्वर के प्रति तुम्हारी शत्रुता हो—ये और अन्य चीजें सत्य से हल की जा सकती हैं। यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि क्या तुम सत्य स्वीकार कर सकते हो और सत्य का अभ्यास कर सकते हो। यदि तुम ऐसे व्यक्ति हो जिसके पास थोड़ा जमीर है और जिसमें अभी भी कुछ हद तक तर्क-बुद्धि बाकी है, तो तुम्हें सत्य का अनुसरण करना चाहिए। तुम्हें यह अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। तुम्हें अपना ध्यान इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर की जाँच-परख करने के बजाय सत्य का अनुसरण करने और उद्धार पाने पर केंद्रित करना चाहिए। तुम अंत तक उसकी जाँच-परख कर सकते हो और फिर भी सत्य प्राप्त नहीं करते; अंततः तुम जो हासिल करोगे वह सत्य नहीं होगा। इसके विपरीत, तुम जितनी अधिक उसकी जाँच-परख करोगे, परमेश्वर से उतने ही दूर होते जाओगे। तुम जितनी अधिक उसकी जाँच-परख करते हो, परमेश्वर के प्रति तुम्हारी शत्रुता उतनी ही गंभीर होती जाती है। जब मनुष्य परमेश्वर के प्रति शत्रुतापूर्ण होता है, तब परमेश्वर इसे पसंद नहीं करता। यदि तुम्हें कोई समस्या है, भले ही तुम्हारे भ्रष्ट स्वभाव बहुत गंभीर हों, तुम्हारी समस्याएँ बहुत गंभीर हों और तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ बहुत गंभीर हों, लेकिन तुम्हारा रवैया बहुत अच्छा है और तुममें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा है, और तुम कहते हो, “मैं परमेश्वर के प्रति समर्पण करना चाहता हूँ। मैं अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ हल करने और परमेश्वर के प्रति अपना शत्रुतापूर्ण रवैया हल करने के उद्देश्य से सत्य खोज रहा हूँ। परमेश्वर मुझे प्रबुद्ध करे”—यदि तुम इस प्रकार का रवैया रखते हो, तो क्या तुम फिर भी डरोगे कि तुम्हारी समस्याएँ हल नहीं हो सकतीं? तुम्हारी समस्याएँ हल होना बहुत आसान है। यदि तुम उन्हें हल नहीं करना चाहते, तो वह एक अलग बात है; तुम्हारी स्थिति अलग होगी, और तुम्हें सृजित प्राणी नहीं माना जा सकता—तुम्हारी श्रेणी अलग होगी। तो वह दूसरी श्रेणी क्या होगी? यह उस प्रकार के लोगों से संबंधित है, जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे : उस प्रकार के लोग जो अपनी धारणाएँ हल नहीं करना चाहते और अपनी धारणाएँ छोड़ना नहीं चाहते।
हम पहले ही इस बात का गहन-विश्लेषण कर चुके हैं कि जब किसी के मन में हमेशा देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ होती हैं तो वह कौन-सी प्रकृति होती है, और हमने धारणाएँ छोड़ने के मार्ग पर भी संगति की है। तो फिर, अपनी धारणाएँ छोड़ने की इच्छा न करना किस प्रकार की समस्या है? ऐसे लोग हैं, है ना? (हाँ।) कुछ लोग अपनी धारणाओं से बुरी तरह चिपके रहते हैं और उन्हें छोड़ते नहीं। वे सोचते हैं, “देहधारी परमेश्वर बस एक साधारण व्यक्ति है। यद्यपि वह कई सत्य व्यक्त कर सकता है, फिर भी वह निश्चित रूप से यह नहीं जानता कि मैं उसकी पीठ पीछे क्या करता हूँ। अगर मैं बुरे काम करता भी हूँ, तो भी मैं उन्हें उससे छिपा सकता हूँ, और मुझे चीजें हल करने के लिए सत्य खोजने की आवश्यकता नहीं है। मैं निश्चित हूँ कि वह बस एक साधारण व्यक्ति है; परमेश्वर के आत्मा की तरह वह सभी चीजों की जाँच-परख नहीं कर सकता या मनुष्य के हृदय की अंतर्तम गहराइयों की जाँच-परख नहीं कर सकता। उसके पास परमेश्वर का अधिकार नहीं है और परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता तो उसमें बिल्कुल भी नहीं है। सत्य बोलने और व्यक्त करने और कलीसिया का कुछ कार्य करने के अलावा, वह कुछ और नहीं कर सकता, इसलिए मैं उससे नहीं डरता, मैं बस उसका विरोध करूँगा, मैं बस वही करूँगा जो मैं चाहता हूँ, और अगर मैं अपने हृदय में प्रसिद्धि, लाभ और रुतबे के पीछे भागता भी हूँ, तो भी उसे पता नहीं चलेगा। वह बस एक साधारण व्यक्ति है। उसका परमेश्वर होना असंभव है। अगर मुझमें उसके बारे में धारणाएँ हैं, तो भी वह मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं अपने हृदय में उसे परमेश्वर नहीं मान सकता।” यह बिल्कुल उस समय के पौलुस जैसा है। पौलुस ने प्रभु यीशु को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया। उसने यह स्वीकार नहीं किया कि प्रभु यीशु जीवित परमेश्वर का पुत्र है, न ही उसने यह स्वीकार किया कि प्रभु यीशु मसीह है। उसने प्रभु यीशु द्वारा व्यक्त किए गए सत्य स्वीकार नहीं किए, न ही उसने प्रभु यीशु की परमेश्वर के रूप में पहचान स्वीकार की। उसने उसे बस एक साधारण व्यक्ति समझा, यहाँ तक कि प्रेरित या नबी भी नहीं माना। उसने प्रभु यीशु को स्वीकार नहीं किया, फिर भी उसने उससे आशीष प्राप्त करने चाहे—क्या यह निर्लज्जता नहीं है? कुछ लोग आशीष प्राप्त करने की अपनी इच्छा पूरी करने के लिए और रुतबा प्राप्त करने की अपनी इच्छा पूरी करने के लिए कलीसिया में बेमन से अनुसरण करते हैं, लेकिन उनके मन में चाहे जो भी धारणाएँ हों, वे उन्हें हल करने के लिए सत्य नहीं खोजते। उनमें देहधारी परमेश्वर को स्वीकार करने की इच्छा बिल्कुल नहीं होती, और बेशक उनमें समर्पण करने की इच्छा तो और भी कम होती है, और समर्पण का रवैया होना तो दूर की बात है। ऐसे लोग परमेश्वर के शत्रु हैं। वे न केवल देहधारी परमेश्वर के विरोधी हैं, बल्कि इससे भी बढ़कर, वे सत्य के विरोधी हैं। देहधारण का तथ्य अपने आप में सत्य का एक पहलू है, फिर भी वे अपने हृदय में इस तथ्य को नकारते हैं। अपने हृदय में वे परमेश्वर के देहधारी रूप को बिल्कुल भी नहीं मानते या स्वीकार नहीं करते, और वे यह नहीं मानते कि देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन है। वे सोचते हैं, “तुम बस एक प्रवक्ता हो, वही कहते हो जो परमेश्वर तुमसे कहने के लिए कहता है। अधिक से अधिक, तुम एक नबी की तरह हो। यदि परमेश्वर कार्य न करे, तो तुम कुछ भी नहीं हो!” कुछ लोग तो इससे भी ज्यादा भद्दी बातें कहते हैं। इसलिए, ऐसे लोगों की दृष्टि में देहधारी परमेश्वर कोई प्रेरित, नबी या आध्यात्मिक हस्ती भी नहीं है, बल्कि बस एक साधारण व्यक्ति है जिसे दूसरे लोग तुच्छ समझते हैं। ऐसे लोग देहधारी परमेश्वर के कार्य को स्वीकार नहीं करते, न ही वे उसकी पहचान और सार को स्वीकार करते हैं, और देहधारी परमेश्वर का जीवन का पोषण स्वीकार करना तो दूर की बात है। बेशक, यह और भी अधिक सच है कि वे उसके द्वारा व्यक्त किए गए सभी सत्य स्वीकार नहीं करते। तो फिर वे अभी भी परमेश्वर के घर में क्यों रहते हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनमें महत्वाकांक्षाएँ हैं और आशीष प्राप्त करने की इच्छा है। कलीसिया में कुछ लोगों की अन्य मंशाएँ होती हैं, शायद कलीसिया की देखरेख में अपना घर भरना और किसी प्रकार का लाभ प्राप्त करना। संक्षेप में, ऐसे लोगों की निश्चित रूप से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएँ और मंशाएँ होती हैं। हमें ऐसे लोगों से सत्य स्वीकार करने का आग्रह करने की आवश्यकता नहीं है और उनकी समस्याएँ हल करने के लिए उनके साथ सत्य पर संगति करने का कोई तरीका नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे सत्य से प्रेम नहीं करते और सत्य को ज़रा-सा भी स्वीकार नहीं करते, और क्योंकि वे अपने हृदय में देहधारी परमेश्वर को नकारते हैं, और यह नहीं मानते कि मसीह स्वयं परमेश्वर है। ऐसे लोग मसीह को मान्यता नहीं देते, बल्कि उसे नकारते हैं; वे मसीह-विरोधी हैं। उनका प्रकृति सार मसीह-विरोधी का है और वे शैतान की किस्म के हैं। ऐसे लोग कभी सकारात्मक चीजों में विश्वास नहीं करते या सकारात्मक चीजें स्वीकार नहीं करते। वे केवल रुतबे में विश्वास करते हैं, केवल परमेश्वर से आशीष प्राप्त कर पाने में विश्वास करते हैं और यह विश्वास करते हैं कि स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर ही है जो मनुष्य को आशीष दे सकता है और मनुष्य को एक अच्छी मंजिल दे सकता है। उनके विचार में, यदि परमेश्वर का आत्मा उन पर कार्य करे, तो वे भी मसीह बन सकते हैं, वे भी स्वयं परमेश्वर बन सकते हैं, वे भी परमेश्वर का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और उनके पास भी परमेश्वर का जीवन हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे पौलुस ने कहा था, “मेरे लिये जीवित रहना मसीह है” (फिलिप्पियों 1:21)। ऐसे लोगों का सार पौलुस के सार जैसा ही है। वे सभी अहंकारी और आत्मधर्मी हैं, और किसी के आगे नहीं झुकते। उनमें बहुत बड़ी महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ होती हैं और वे मसीह को कभी गंभीरता से नहीं लेते। वे मसीह के समान स्तर पर होना चाहते हैं और वे मसीह की पहचान भी पाना चाहते हैं। उनके विचार में, अगर परमेश्वर उन पर कार्य करे, और अगर वे कलीसिया को नियंत्रित कर सकें और उनके पास रुतबा हो, तो वे मसीह बन सकते हैं; अगर उनकी शक्ति पर्याप्त बड़ी हो, और अगर उनके अधिकार-क्षेत्र का दायरा पर्याप्त व्यापक हो और उनके पास पर्याप्त अनुयायी हों, तो वे मसीह के समान स्तर पर हो सकते हैं और उनकी पहचान मसीह के समान हो सकती है। मुझे बताओ, क्या इस तरह के लोगों से सत्य स्वीकार करने और परमेश्वर के वचन स्वीकार करने का आग्रह करने की अभी भी कोई आवश्यकता है? (नहीं।) मुझे भी ऐसा नहीं लगता और मैं ऐसे लोगों से आग्रह नहीं करना चाहता। उनसे आग्रह क्यों नहीं करना चाहिए? (ऐसे लोगों में मसीह-विरोधियों का सार होता है। उनके लिए सत्य स्वीकार करना और सकारात्मक चीजें स्वीकार करना असंभव है। इसलिए उनसे आग्रह करने की कोई आवश्यकता नहीं है।) बाहरी तौर पर वे मसीह के विरोधी हैं, लेकिन वास्तव में, क्या वे केवल मसीह के ही विरोधी हैं? (वे सत्य के विरोधी हैं।) वे सत्य के, सकारात्मक चीजों के और परमेश्वर के विरोधी हैं, है ना? (हाँ।) परमेश्वर ने बहुत सारे वचन व्यक्त किए हैं और वे सभी सत्य हैं—क्या ये लोग इसे स्वीकार करते हैं? (नहीं।) उनके सार से आँकें तो, वे इसे स्वीकार नहीं करते। वे यह स्वीकार नहीं करते कि परमेश्वर के वचन सत्य हैं, न ही वे यह स्वीकार करते हैं कि परमेश्वर के वचन मनुष्य को बदल सकते हैं, मनुष्य का जीवन बन सकते हैं और मनुष्य को जीवित बचने दे सकते हैं। वे यह स्वीकार नहीं करते कि देहधारी परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए ये वचन सत्य हैं। तो क्या वे यह स्वीकार करते हैं कि देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन और सार है? (नहीं।) चूँकि वे यह स्वीकार नहीं करते कि देहधारी परमेश्वर के पास परमेश्वर का जीवन और सार है, तो क्या वे स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के जीवन और सार को स्वीकार करते हैं? (नहीं।) चूँकि वे स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर के जीवन और सार को स्वीकार नहीं करते, तो क्या वे परमेश्वर की पहचान और दर्जे को स्वीकार करते हैं? (वे उसे भी स्वीकार नहीं करते।) चूँकि वे परमेश्वर की पहचान और दर्जे को स्वीकार नहीं करते, तो क्या वे यह स्वीकार करते हैं कि परमेश्वर सभी चीजों पर संप्रभुता रखता है? (नहीं।) चूँकि वे यह स्वीकार नहीं करते कि परमेश्वर सभी चीजों पर संप्रभुता रखता है, तो क्या वे परमेश्वर के आयोजनों के प्रति समर्पण कर सकते हैं? (नहीं।) चूँकि वे समर्पण नहीं कर सकते, तो वे क्या करेंगे? वे अवज्ञा दिखाएँगे, और वे परमेश्वर को नकारेंगे और परमेश्वर की जगह लेने का प्रयास करेंगे। ये उनकी महत्वाकांक्षाएँ और इच्छाएँ हैं, और वे जो कुछ भी करते हैं, उसका उद्देश्य यह लक्ष्य हासिल करना और यह परिणाम प्राप्त करना है। ऐसे लोग बस कलीसिया में सत्ता सँभालना चाहते हैं, परमेश्वर की जगह लेना चाहते हैं और परमेश्वर के चुने हुए लोगों को नियंत्रित करना चाहते हैं। परमेश्वर को नकारने में उनका उद्देश्य लोगों को परमेश्वर का अनुसरण करने से रोकना है; परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए सभी सत्य नकारने में उनका उद्देश्य लोगों को परमेश्वर से दूर करना और उनसे उसके बजाय अपना अनुसरण करवाना है। वे भ्रमवश परमेश्वर की जगह लेने का प्रयास करते हैं और वे लोगों से अपनी आराधना करवाने के लिए परमेश्वर का स्थान लेने की कोशिश करते हैं, ताकि मानवजाति को और अधिक गुमराह और भ्रष्ट करने तथा मानवजाति को नियंत्रित करने का अपना लक्ष्य हासिल कर सकें। यह ऐसे लोगों—मसीह-विरोधियों—का प्रकृति सार है और यह उनके सभी कार्यों और कर्मों के पीछे छिपी सच्ची तस्वीर भी है। चूँकि उनमें मसीह-विरोधी का स्वभाव है और उनमें शैतानी प्रकृति सार है, इसलिए वे लोगों को गुमराह करने, लोगों को फँसाने और लोगों को नियंत्रित करने के लिए अनिवार्य रूप से कई चीजें कहेंगे और कई चीजें करेंगे। जब वे अपने अधीन बड़ी संख्या में अनुयायी इकट्ठे कर लेते हैं और उनके पास पर्याप्त बल हो जाता है, तब वे हर जगह विधर्म और भ्रांतियाँ फैलाते हुए, परेशानी खड़ी करना शुरू कर देंगे, और कहेंगे, “चूँकि यह देहधारी परमेश्वर चिह्न और चमत्कार नहीं दिखाता, और सभी चीजों की जाँच-परख करने में असमर्थ है, इसलिए हमारा तुम्हारे बारे में बहुत सारी धारणाएँ रखना सामान्य है। शायद एक दिन तुम कथन कहना और वचन बोलना बंद कर दोगे, तुम्हारे पास व्यक्त करने के लिए और सत्य नहीं होंगे, और तुम्हारा मिशन पूरा हो जाएगा और तब तुम किसी काम के नहीं रहोगे। उस स्थिति में, हम इन वचनों को लेंगे और अपना अलग खेमा स्थापित करेंगे, अपना खुद का गुट बनाएँगे और एक अलग शक्ति-आधार स्थापित करेंगे। हम केवल स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर को मान्यता देते हैं, हम केवल स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर में विश्वास करते हैं, हम केवल स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर का अनुसरण करते हैं और हम केवल स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर की आराधना करते हैं। देहधारी परमेश्वर का मिशन यहीं समाप्त होता है, इसलिए उसने जो कुछ भी किया है वह कोई मायने नहीं रखता।” वे परमेश्वर के वचनों को लेते हैं और अपना अलग खेमा स्थापित कर लेते हैं और अपना खुद का गुट बना लेते हैं, जिससे एक नया संप्रदाय बन जाता है। हो सकता है कलीसिया का नाम सर्वशक्तिमान परमेश्वर की कलीसिया न हो; उसे सर्वज्ञता की कलीसिया या सर्व-सिद्धि कलीसिया जैसा कुछ कहा जा सकता है। वे परमेश्वर के इन वचनों को लेते हैं और उन्हें अपना बताकर इस्तेमाल करते हैं। क्या यह तुम लोगों को स्वीकार्य होगा? क्या तुम लोग इसके लिए सहमति दोगे? (नहीं।) क्यों नहीं? क्या तुम लोगों की इसमें कुछ चलेगी? क्या तुम लोगों को इसके बारे में निर्णय लेने का अधिकार होगा? (हम उन्हें अस्वीकार कर सकते हैं और फिर उन्हें उजागर कर सकते हैं।) तुम लोग उन्हें कैसे उजागर करोगे? अभ्यास का विशिष्ट मार्ग क्या होगा? (हम सत्य के अनुसार उनका निरूपण करेंगे। उनके सार के अनुसार, उनका व्यवहार एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना करने और एक अलग गुट स्थापित करने जैसा है, भ्रमवश परमेश्वर की जगह लेने का प्रयास है—यानी, वे परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए सत्यों का उपयोग लोगों का दिल जीतने के लिए करना चाहते हैं। यह मसीह-विरोधी का सार है। उनका अनुसरण करने वाले और वे, दोनों हटा दिए जाएँगे और नष्ट हो जाएँगे।) इसके संबंध में अभ्यास के कई विशिष्ट मार्ग हैं। आओ उन पर संगति करें।
जब कोई परमेश्वर के वचनों को लेता है और उन्हें अपना बताकर इस्तेमाल करता है और अपना उद्यम चलाता है, तब इस मामले को कैसे देखा जाना चाहिए और इससे कैसे निपटा जाना चाहिए? आओ पहले इस बारे में बात करते हैं कि इंसानी परिप्रेक्ष्य से इस मामले को कैसे देखा और इससे कैसे निपटा जाए। इंसानी परिप्रेक्ष्य से, “वचन देह में प्रकट होता है” के खंड एक से सात तक इस व्यक्ति, देहधारी परमेश्वर द्वारा व्यक्त किए गए थे। उस स्थिति में, वे उसकी निजी संपत्ति हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि, उन पर मेरा अनन्य अधिकार है। वे कलीसिया के नहीं हैं, न ही वे किसी एक समूह के हैं, किसी एक प्रजाति के मानवों के तो वे बिल्कुल भी नहीं हैं। स्वामित्व के संदर्भ में, “वचन देह में प्रकट होता है” के ये खंड मेरी निजी संपत्ति हैं और किसी को भी इन्हें खरीदने, बेचने या प्रशासित करने का अधिकार नहीं है। रही बात यह कि इसका अधिकार किसे है, तो यह आवंटित करने का अधिकार केवल मुझे है; केवल मुझे ही यह तय करने का अधिकार है कि कौन इन किताबों को पढ़ सकता है और कौन नहीं, और क्या ये मुफ्त हैं या इनके लिए भुगतान आवश्यक है। यदि तुम गुप्त रूप से इन किताबों को लेते हो, तो इसे क्या माना जाता है? (चोरी।) इसे चोरी, डकैती माना जाता है। यदि तुम मेरी अनुमति के बिना परमेश्वर के वचनों की इन किताबों को गुप्त रूप से लेते, खरीदते या बेचते हो, या लोगों का दिल जीतने और अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए इनका उपयोग करते हो, तो यह चोरी है। चोरी एक अवैध कृत्य और कानून के तहत अपराध माना जाता है। मैं तुम पर मुकदमा कर सकता हूँ या कलीसिया को तुम पर मुकदमा करने के लिए अधिकृत कर सकता हूँ; हम इसे कानूनी तरीकों से हल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि तुमने मेरी सहमति के बिना या मेरे द्वारा प्राधिकृत किए बिना मेरी निजी चीजें ले ली हैं और उनका उपयोग अपने व्यक्तिगत मामले करने के लिए किया है, जो चोरी है और कानून के तहत अवैध है। इंसानी परिप्रेक्ष्य से यह मुद्दा इसी तरह देखा जाएगा और इससे इसी तरह निपटा जाएगा। तो फिर सत्य के परिप्रेक्ष्य से यह मुद्दा कैसे देखा जाएगा? सत्य जीवन है, और वह मार्ग है; वह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे तुम इन किताबों का पाठ लेने मात्र से प्राप्त कर सकते हो। सत्य न तो कोई नारा है और न ही कोई लेख; वह न तो कोई सिद्धांत है और न ही ज्ञान का कोई अंश। सत्य का उद्देश्य मनुष्य का जीवन बनना है, यह उसका मार्गदर्शन करने के लिए है और यह उसे उद्धार पाने में सक्षम बनाने के लिए है। इन किताबों को लेना और इन्हें अपना बताकर इस्तेमाल करना एक तो अवैध है। दूसरे, अपना अलग खेमा स्थापित करने के लिए परमेश्वर के वचनों को ले जाना और अपना उद्यम चलाने, अपने रुतबे की रक्षा करने या अपनी मनचाही चीजें प्राप्त करने के लिए उनका उपयोग करना—तुम्हें पता होना चाहिए कि परमेश्वर इसे कैसे देखता है और वह इसका कैसे निरूपण करता है। सत्य परमेश्वर का जीवन है, कोई वस्तु नहीं, और परमेश्वर लोगों को इसे खरीदने या बेचने की अनुमति नहीं देता। सत्य जीवन का जीवंत जल है। जब इसे व्यापार में बदल दिया जाता है, वस्तु में बदल दिया जाता है, तब न केवल परमेश्वर कार्य नहीं करता, बल्कि मनुष्य भी सत्य प्राप्त नहीं कर सकता, और इतना ही नहीं, परमेश्वर ऐसी चीजें करने वालों को आसानी से बिल्कुल नहीं छोड़ेगा। जब कोई परमेश्वर के वचनों को लेता है और उन्हें अपना बताकर इस्तेमाल करता है और अपना उद्यम चलाता है, तब यह प्रकृति में किसके बराबर है? यह प्रकृति में वैसा ही है जैसे परमेश्वर कहे : “परमेश्वर सृष्टिकर्ता है; परमेश्वर ने मानवजाति की रचना की” और इसके बजाय मानवजाति कहे : “मानवजाति परमेश्वर द्वारा नहीं रची गई, बल्कि वानरों से विकसित हुई।” जब तुम परमेश्वर की सृष्टि को नकारते हो और परमेश्वर के अधिकार को नकारते हो, तब तुम एक साधारण भ्रष्ट मानव नहीं रह जाते, बल्कि परमेश्वर के विरोधी एक दुष्ट दानव बन जाते हो। तुमने खुद को परमेश्वर के विरोध में खड़ा कर लिया है और तुम्हारा उसके साथ कोई मेल नहीं हो सकता। परमेश्वर की दृष्टि में तुम शैतान हो, तुम एक दानव हो। न केवल वह तुम्हें नहीं बचाएगा, बल्कि तुम जैसे लोगों के लिए सजा भी वैसी ही होगी, जैसे पौलुस के साथ निपटा गया था—अनंत सर्वनाश! अनंत सर्वनाश आध्यात्मिक क्षेत्र में सबसे कठोर सजा है। इसका अर्थ है आध्यात्मिक क्षेत्र में अनंत दंड भुगतना, निरंतर दंडित किया जाना—इसका अर्थ होगा तुम्हारे लिए सब कुछ ख़त्म होना। तुमने वह लिया और छीन लिया जो परमेश्वर का था, उसे खरीदने और बेचने की वस्तु में बदल दिया, जो ऐसी चीज है जिससे परमेश्वर घृणा करता है। ऐसे लोगों को अपने कृत्यों की कीमत चुकानी होगी; मुख्य अपराधियों और सह-अपराधियों दोनों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा—उन्हें आसानी से बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा! ऐसे लोगों के प्रति परमेश्वर का यही रवैया है और यह बिल्कुल कभी नहीं बदलेगा। ऐसे लोगों के लिए सजा अनंत सर्वनाश है। हो सकता है, भौतिक संसार में रहने वाले लोग सजा के इस रूप को न समझ पाएँ। सजा का यह रूप आध्यात्मिक क्षेत्र में सबसे कठोर सजा है। अनंत सर्वनाश आग और गंधक की झील में डाले जाने या नरक के अठारहवें स्तर पर भेजे जाने से अधिक कठोर है। ऐसे व्यक्ति को परमेश्वर द्वारा इस तरह से ठहराया जाना एक विपदा है; भविष्य में उन्हें जो सजा मिलेगी वह हजारों विपदाएँ होंगी। फिलहाल हमें इस बात से सरोकार नहीं है कि उन्हें किस प्रकार की सजा मिलेगी; संक्षेप में, जब कोई व्यक्ति ऐसी चीज करता है, तब परिणाम इतने भयानक होते हैं कि उन पर सोचा भी नहीं जा सकता। चाहे मुख्य अपराधी हो या सह-अपराधी, चाहे स्वेच्छा से कार्य कर रहा हो या दबाव में, जब कोई व्यक्ति ऐसी चीज करता है और उसमें हिस्सा लेता है, तब उसे एक भयानक कीमत चुकानी होती है। परमेश्वर ऐसी चीजें करने वालों को आसानी से बिल्कुल नहीं छोड़ेगा! यदि तुम परमेश्वर के बारे में केवल सरल, साधारण धारणाएँ और कल्पनाएँ रखते हो, तो परमेश्वर तुम्हारी निंदा नहीं करेगा। परमेश्वर तुम्हारे साथ एक सृजित प्राणी के रूप में, एक बचाए जाने वाले व्यक्ति के रूप में व्यवहार करेगा और तुम्हें सत्य प्रदान करेगा। लेकिन जब तुम परमेश्वर को त्यागने, परमेश्वर से अलग होने, परमेश्वर का सत्य मानने से इनकार करने, सकारात्मक चीजों को मानने से इनकार करने का इरादा कर लेते हो, और परमेश्वर के साथ संबंध तोड़ने का इरादा कर लेते हो, तब परमेश्वर तुम्हारे प्रति उदार नहीं होगा। वह अब और प्रचुर दया प्रदान नहीं करेगा, और कहने को दया नाम की कोई चीज नहीं होगी—यह एक भयानक परिणाम है। निस्संदेह, यदि कलीसिया को ऐसे लोगों का पता चलता है, तो वह उचित समय पर और उचित परिस्थितियों में सिद्धांतों के अनुसार उनसे निपट सकती है। ऐसे लोगों के प्रति उदारता बिल्कुल नहीं दिखाई जाएगी, क्योंकि वे जो प्रकट करते हैं उसे और उनकी अभिव्यक्तियों को देखते हुए, उनका प्रकृति सार साधारण भ्रष्ट मानवजाति का प्रकृति सार नहीं होता, उनमें परमेश्वर के प्रति समर्पण बिल्कुल नहीं होता, और वे जो भूमिका निभाते हैं वह दानव शैतान की होती है—वे बस अंत तक परमेश्वर के विरोधी बने रहना चाहते हैं। दानव शैतान और बड़े लाल अजगर की तरह, ऐसे लोग अंत तक परमेश्वर के विरोधी बने रहना चाहते हैं। तो, जब परमेश्वर का कार्य समाप्त होगा, तब अंततः ऐसे लोगों के लिए केवल एक ही परिणाम होगा, जो कि सजा भुगतना है। कुछ नष्ट कर दिए जाएँगे और कुछ अनंत सर्वनाश का सामना करेंगे और अंतहीन सजा भुगतेंगे। ऐसे लोगों से निपटना सख्त और गंभीर होता है। इसलिए, चाहे कोई भी अवधि हो, चाहे कोई भी युग हो, ऐसे किसी भी व्यक्ति के मामले में, जो परमेश्वर से अलग होना चाहता है और अपना अलग खेमा स्थापित करना चाहता है, और जो पवित्र आत्मा की धारा का विरोधी है या परमेश्वर के कार्य का विरोधी है—चाहे तुम्हारा प्रभाव कितना भी हो, तुम एक आध्यात्मिक हस्ती हो सकते हो, तुम एक प्रेरित हो सकते हो, तुम एक नबी हो सकते हो—अगर तुम परमेश्वर के विरोधी हो और सत्य के विरोधी हो, तो परमेश्वर की दृष्टि में तुम शैतान और दानवों के हो, तुम एक विरोधी शक्ति का हिस्सा हो और तुम पौलुस के समान हो—परमेश्वर तुम्हें बिल्कुल नहीं बचाएगा! परमेश्वर जिन्हें बचाता है, वे वो लोग होते हैं जिन्हें बचाया जा सकता है, लेकिन जो बचाए जाने से परे हैं, परमेश्वर के उनसे निपटने के भी तरीके और विधियाँ हैं, उनसे निपटने की योजनाएँ हैं और उनसे निपटने के साधन हैं। यदि कलीसिया में ऐसे लोग दिखाई देते हैं, ऐसे लोग जो हमेशा परमेश्वर के वचन चुराना चाहते हैं, उनका उपयोग अपने मामलों के लिए करना चाहते हैं या हमेशा अपना अलग खेमा स्थापित करना चाहते हैं—हमेशा इन वचनों को लेकर गलत इरादे रखने वाले, तो कलीसिया को उनसे तुरंत निपटना चाहिए। समझे? (समझे।)
अनुग्रह के युग में प्रभु यीशु का अनुसरण करने वाले कितने शिष्य उसे जानते थे? उनमें से किसने पहचाना कि प्रभु यीशु ही प्रभु है, कि वह मसीह है? (केवल पतरस ने पहचाना कि प्रभु यीशु मसीह है।) पतरस ने कैसे पहचाना कि प्रभु यीशु ही प्रभु है, कि वह मसीह है? (यह पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और रोशनी से हुआ था।) सही है, परमेश्वर ने ही उसे प्रबुद्ध किया था, और पवित्र आत्मा ने ही उसे यह कहने के लिए प्रेरित किया था। लेकिन, जहाँ तक खुद पतरस का संबंध है—व्यक्तिपरक रूप से कहें तो—उसे परमेश्वर की पहचान या परमेश्वर के जीवन सार का ज्ञान नहीं था। यानी, अपनी नजरों में उसे इस व्यक्ति—देहधारी परमेश्वर—में परमेश्वर के जीवन, पहचान और सार की कोई पुष्टि नहीं मिली। वह इसे नहीं देख सका। ऐसा नहीं था कि उसे पहले कोई प्रकाशन मिला और फिर उसे प्रभु यीशु का ज्ञान हुआ। यद्यपि उसने प्रभु यीशु के वचन, कार्य, जीवन और स्वभाव के प्रकाशन देखे थे, फिर भी वह नहीं जानता था कि ये परमेश्वर के जीवन स्वभाव के प्रकाशन हैं। यानी, जो परमेश्वर के पास है और जो वह स्वयं है, उसके बारे में वह कुछ नहीं जानता था; उसे बस यह लगा कि प्रभु यीशु एक अच्छा व्यक्ति है, और उसने जो उपदेश दिया वह अच्छा है, और वह बस उसका अनुसरण करने के लिए तैयार था। कहने की आवश्यकता नहीं कि जहाँ तक अन्य शिष्यों का संबंध है, उनके पास तो वह थोड़ा-सा ज्ञान भी नहीं था जो पतरस के पास था। क्या प्रभु यीशु यह जानता था? (हाँ।) प्रभु यीशु लोगों की अवस्थाओं और आध्यात्मिक कद के बारे में बहुत स्पष्ट था। तो क्या प्रभु यीशु ने इन चीजों के बारे में कोई निश्चित निष्कर्ष निकाले? क्या उसने उन्हें फटकार लगाई? (नहीं।) प्रभु यीशु ने इन चीजों के बारे में कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाले और उसने उन्हें कभी फटकार नहीं लगाई। उसने कभी-कभार बस यह कहा कि उनकी आस्था कम है और फिर धैर्यपूर्वक उन्हें आपूर्ति की और उनका मार्गदर्शन किया, उदाहरण दिए और तुलनाएँ कीं, ताकि लोग वह मार्ग या सत्य का वह खास पहलू समझ सकें, जिसे परमेश्वर लोगों को समझाना चाहता था। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान, शुरू से अंत तक, लोग नहीं जानते थे कि प्रभु यीशु परमेश्वर है और उसके पास परमेश्वर का जीवन है—लेकिन इसके प्रति परमेश्वर का रवैया क्या था? यह बहुत सामान्य बात थी कि लोग नहीं जानते थे और परमेश्वर ने इस बात को कभी याद नहीं रखा या इसके लिए लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया; यह कोई समस्या नहीं थी और यह लोगों की गलती नहीं थी। परमेश्वर ने बस अटूट धैर्य के साथ लोगों को आपूर्ति की और लोगों का मार्गदर्शन किया, परमेश्वर के रूप में अपनी पहचान के भीतर उन्हें अपने जीवन की आपूर्ति की। यह मायने नहीं रखता था कि लोग उसे नहीं जानते थे; जब तक लोग उसका अनुसरण करते रहते, वे देर-सबेर उसे जान ही जाते, वे जान जाते कि वह परमेश्वर है और उसके पास परमेश्वर का जीवन है, और वे उसे स्वीकार कर लेते। परमेश्वर के उस समय के देहधारी शरीर ने मनुष्य के लिए केवल पाप-बलि के रूप में कार्य किया। समय की बाध्यताओं और साथ ही परमेश्वर के कार्य के चरणों और अन्य कारकों के कारण परमेश्वर ने उस युग में सत्य के सभी पहलुओं को लेकर उनके बारे में एक-एक करके लोगों को नहीं बताया, न ही उसने इतने विशिष्ट और व्यवस्थित तरीके से उन पर स्पष्ट रूप से संगति की। इसलिए, परमेश्वर ने अपने बारे में धारणाएँ रखने के लिए लोगों को जवाबदेह नहीं ठहराया। जब प्रभु यीशु अपने पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण के बाद फिर से लोगों के सामने प्रकट हुआ, तब लोगों ने जिस प्रभु यीशु को देखा, वह वास्तव में छवि और बाहरी रूप-रंग में पहले के समान ही था; केवल उसके शरीर के मूल कार्य ही भिन्न थे। लेकिन लोगों को अभी भी परमेश्वर का कोई ज्ञान नहीं था। उन्हें अभी भी परमेश्वर के जीवन, परमेश्वर के सार, परमेश्वर के स्वभाव या मनुष्य से परमेश्वर की विभिन्न अपेक्षाओं का कोई ज्ञान नहीं था। प्रभु यीशु के पुनरुत्थित होने के बाद, उसके पास लोगों को चीजें स्पष्ट रूप से समझाने के कई अवसर या स्थितियाँ रही होंगी, लेकिन परमेश्वर ने ऐसा नहीं किया, क्योंकि लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा था और वे ये चीजें नहीं समझ सकते थे। सत्य स्वीकार करने के सबक और परमेश्वर को जानने के सबक—विशेष रूप से परमेश्वर की पहचान और सार, परमेश्वर की सर्वशक्तिमत्ता और अन्य पहलू जानने के सबक—सबसे गहन चीजें है, और ये दीर्घकालिक उपक्रम हैं। लोगों को परमेश्वर के साथ घनिष्ठता से जुड़ना और मिलना-जुलना चाहिए, जिससे परमेश्वर आमने-सामने, दिल से दिल मिलाकर और हाथ में हाथ डालकर उनका मार्गदर्शन करे और उन्हें आपूर्ति करे। जब लोग वास्तव में परमेश्वर के संपर्क में आए होते हैं, उन्होंने परमेश्वर के वचन सुने होते हैं, परमेश्वर के वचनों का अनुभव किया होता है, वास्तविक जीवन में व्यक्तिगत रूप से कई चीजों का अनुभव किया होता है, अधिक अनुभव और प्रत्यक्ष समझ प्राप्त की होती है और ये सब चीजें संचित की होती हैं, केवल तभी उन्हें परमेश्वर का थोड़ा-सा ज्ञान होगा—शायद दस हजारवाँ हिस्सा। जब ज्ञान का यह दस-हजारवाँ हिस्सा धीरे-धीरे संचित होता है, तब थोड़ा-थोड़ा करके लोग आम तौर पर यह पुष्टि करेंगे कि परमेश्वर सृष्टिकर्ता है, आम तौर पर यह सुनिश्चित करेंगे कि परमेश्वर पवित्र है और आम तौर पर यह जान जाएँगे कि परमेश्वर सर्वशक्तिमान है और परमेश्वर मानवजाति की नियति पर संप्रभु है। जब यह संकल्पना लोगों के दिलों में जड़ पकड़ लेती है, तब परमेश्वर की दृष्टि में उनके पास बुनियादी रूप से उसका ज्ञान होता है, और उसमें उनका विश्वास सच्चा होता है। जब लोगों में परमेश्वर के प्रति सच्ची आस्था हो जाती है और वे पुष्टि कर देते हैं कि परमेश्वर सृष्टिकर्ता है, तो परमेश्वर की दृष्टि में, वे सृजित प्राणियों के रूप में मानक स्तर के होते हैं; यानी, वे पहले ही सृष्टिकर्ता के सामने लौट आए होते हैं। देखो, परमेश्वर का केवल यह थोड़ा-सा ज्ञान होने का, परमेश्वर की दृष्टि में, यह अर्थ है कि तुमने पहले ही यह निर्धारित कर लिया है कि वह सृष्टिकर्ता है, और यह निर्धारित कर लिया है कि वह सभी चीजों पर संप्रभु है और वह मानवजाति की नियति पर संप्रभु है, कि वह जो कुछ भी कहता और करता है वह सत्य है, कि वह जो कुछ भी व्यक्त करता है वह सत्य है, और जो कुछ उससे प्रकट होता है और मानवजाति से उसकी जो अपेक्षाएँ हैं, वे सब वही हैं जिनकी मानवजाति को आवश्यकता है, और वे सब सकारात्मक चीजें हैं। परमेश्वर सभी सकारात्मक चीजों का स्रोत है, इसके बारे में तुम निश्चित होते हो, लेकिन तुम अभी भी कई विवरणों के बारे में पूरी तरह से अनजान और अस्पष्ट हो सकते हो, हो सकता है तुम्हारे पास कोई तथ्यात्मक आधार न हो, और तुम पुष्टि प्राप्त करने में असमर्थ हो सकते हो। लेकिन समग्र परिदृश्य के संदर्भ में, तुमने अय्यूब या पतरस की तरह पहले ही यह निर्धारित कर लिया होता है कि परमेश्वर सृष्टिकर्ता है और परमेश्वर मानवजाति की नियति पर संप्रभु है, और कि तुम परमेश्वर के अधिकार के तहत और परमेश्वर की संप्रभुता के अधीन केवल एक बहुत छोटे-से मानव, एक बहुत छोटे-से सृजित प्राणी हो। तुमने सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण करने, सृष्टिकर्ता की आराधना करने, उसके द्वारा व्यक्त किए जाने वाले सत्य के प्रति समर्पण करने और तुमसे उसकी सभी अपेक्षाएँ स्वीकार करने के लिए स्वाभाविक रूप से एक सृजित प्राणी का परिदृश्य अपना लिया होता है। जब तुममें ऐसी इच्छा होती है, ऐसी जागरूकता होती है, और ऐसी सहज प्रवृत्ति होती है, तब परमेश्वर की दृष्टि में तुम एक मानक स्तर के सृजित प्राणी होते हो। मानवजाति से परमेश्वर की अपेक्षाएँ ऊँची नहीं हैं, हैं क्या? (नहीं, वे ऊँची नहीं हैं।) ये अपेक्षाएँ पूरी करने के लिए एक सबसे बुनियादी शर्त है : कम से कम, परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ और कल्पनाएँ, परमेश्वर से तुम्हारी अनुचित माँगें और परमेश्वर के प्रति तुम्हारी शत्रुता हल होनी चाहिए। परमेश्वर यह अपेक्षा नहीं करता कि तुम्हें उसका बहुत गहरा ज्ञान हो, बल्कि वह चाहता है कि तुम उसके प्रति अपनी शत्रुता और विरोधी रुख लेकर उसे उसके प्रति समर्पण में और उसके प्रति समर्पण करने की इच्छा में बदल दो। फिर भी लोग यह छोटी-सी अपेक्षा भी पूरी नहीं कर सकते। ऐसे कई लोग हैं, जो तब स्वीकार करने और समर्पण करने के लिए तैयार नहीं होते, जब तुम उन्हें कलीसिया का थोड़ा-सा काम भी करने के लिए सौंपते हो, और वे इतना-सा भार भी नहीं उठा सकते। क्या होगा यदि उनसे जहाज बनाने के लिए कहा जाए? तब क्या वे स्वीकार और समर्पण कर सकेंगे? क्या वे इस कार्य की जिम्मेदारी उठा सकेंगे? उदाहरण के लिए, मान लो एक दिन परमेश्वर कहे कि बाढ़ आने वाली है, और वह तुमसे एक जहाज बनाने के लिए कहे। यदि तुम परमेश्वर के बारे में धारणाओं से भरे होगे, तो तुम सोचोगे, “जहाज बनाने में इतनी बड़ी कठिनाइयाँ हैं। इसमें कई साल लग जाएँगे। मैं अपने बाकी जीवन में कुछ और नहीं कर पाऊँगा। यह काम मेरी क्षमता से ज्यादा है।” तुम अपने मन में यह भी सोचोगे, “तुम हो कौन? मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूँ?” परमेश्वर कहेगा, “मैं परमेश्वर हूँ, मैं तुम्हारा सृष्टिकर्ता हूँ।” तब तुम विचार करोगे, “क्या सृष्टिकर्ता इस तरह बोल सकता है? क्या सृष्टिकर्ता लोगों से ऐसी माँगें कर सकता है? परमेश्वर सर्वशक्तिमान है, तो वह खुद जहाज क्यों नहीं बनाता? मुझसे इसे बनाने के लिए क्यों कहता है? इसे बनाने में कितने साल लगेंगे? इसे बनाने के बाद मुझे क्या फायदे मिलेंगे?” इत्यादि। तुम सवालों और कठिनाइयों की यह पूरी शृंखला खड़ी कर दोगे, और तुम परमेश्वर के साथ मोल-भाव करने की कोशिश करोगे। तुम यह नहीं जानोगे कि वह सृष्टिकर्ता है, न ही तुम उसकी आवाज़ पहचान पाओगे, और जब उसकी अपेक्षाओं की बात आएगी तो तुम्हारे पास समर्पण की थोड़ी-सी भी इच्छा या रवैया नहीं होगा। यदि परमेश्वर के प्रति तुम्हारा यह रवैया होगा, तो यह साबित करेगा कि तुम सृष्टिकर्ता को नहीं जानते। उस स्थिति में, परमेश्वर तुम्हें कैसे देखेगा? परमेश्वर तुम्हें एक सृजित प्राणी के रूप में मान्यता नहीं देगा। जब परमेश्वर तुमसे माँगें करेगा, तब तुम उसके प्रति ऐसा रवैया अपनाओगे। तुम्हारी अवस्था देखकर परमेश्वर अपने हृदय में कहेगा, “तुम्हें हटा दिया जाना चाहिए,” और एक सृजित प्राणी के रूप में तुम परमेश्वर की दृष्टि से स्थायी रूप से गायब हो जाओगे और एक सृजित प्राणी के रूप में तुम्हारी पहचान परमेश्वर द्वारा स्थायी रूप से रद्द कर दी जाएगी। जब यह स्थायी रूप से रद्द हो जाएगी, तब शायद परमेश्वर बिल्कुल परवाह न करे कि तुम कहाँ गए, या शायद वह तुम्हें तुम्हारी पहचान के अनुरूप स्थान दे और तुम्हें वहाँ भेज दे जहाँ तुम्हें जाना चाहिए। परमेश्वर अब और तुम्हें सँजोकर नहीं रखेगा या तुम्हारे बारे में और फिक्र नहीं करेगा। इसके विपरीत, यदि परमेश्वर तुम्हें अपने इरादे बताए, और कहे कि कि वह दुनिया को नष्ट करने के लिए बाढ़ का उपयोग करने वाला है, और तुमसे एक जहाज बनाने के लिए कहे, तो तुम यह सुनो और अपने मन में सोचो, “यह सृष्टिकर्ता है, है ना? यह सृष्टिकर्ता की आवाज़ है। सृष्टिकर्ता का आदेश मेरे पास आया है—वह मुझसे एक जहाज बनाने के लिए कह रहा है।” तुम लापरवाह होने की हिम्मत न करो; तुम दंडवत हो जाओ और तुरंत परमेश्वर का आदेश स्वीकार कर लो, अवज्ञा दिखाने का कोई इरादा न रखो, केवल समर्पण का रवैया रखो। परमेश्वर तुम्हें जो विवरण बताए—किस तरह की लकड़ी का उपयोग करना है, जहाज बनाने में कितना समय लगाना है, इत्यादि—तुम उन्हें भी एक-एक करके लिख लेते हो, उन्हें ध्यान से लिख लेते हो, और उन्हें कागज पर लिख लेते हो और उन्हें अपने हृदय में उतार लेते हो। तुम परमेश्वर द्वारा तुम्हें बताए गए हर कदम को गंभीरता से लेते हो। यद्यपि परमेश्वर के बारे में तुम्हारी समझ इतनी व्यापक नहीं है, और यद्यपि परमेश्वर का तुम्हारा ज्ञान उतना गहरा या उतना विशिष्ट नहीं है—क्योंकि तुमने परमेश्वर को नहीं देखा है या तुम उसके साथ घनिष्ठता से नहीं जुड़े और नहीं मिले-जुले—फिर भी तुम परमेश्वर की आवाज पहचान लेते हो, तुम वे तरीके पहचान लेते हो जिनसे परमेश्वर मानवजाति से अपेक्षाएँ करता है और उसके बोलने का तरीका पहचान लेते हो, तुम उन्हें समझ जाते हो और तुम उनसे परिचित होते हो। इसलिए, जब परमेश्वर तुमसे ऐसी अपेक्षा करेगा, तब तुम जिम्मेदारी से बचने में असमर्थ होगे, और तुम उसे पूरे दिल से स्वीकार कर लोगे—यह परमेश्वर का आदेश है, और यह वह मिशन है जो परमेश्वर ने तुम्हें दिया है; तुम उसे पूरा करने के इच्छुक होगे, और तुम उसे अच्छी तरह से पूरा करना चाहोगे। जब तुम्हारी ऐसी इच्छा होती है और तुम्हारा ऐसा रवैया होता है, तब परमेश्वर की दृष्टि में, जिसे उसने आदेश दिया है वह एक सही व्यक्ति है। एक लिहाज से, तुम सृष्टिकर्ता को पहचानते हो, और दूसरे लिहाज से, तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के इच्छुक होते हो। तुम परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिया गया एक बहुत कठिन कार्य स्वीकार करने के इच्छुक होते हो, और कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी बड़ी हों, तुम उनसे भागते नहीं, इनकार नहीं करते, अवज्ञा नहीं दिखाते और शत्रुतापूर्ण नहीं होते। बल्कि, तुम परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने में अपना सब कुछ लगा देते हो और अपना मिशन पूरा करने के लिए परमेश्वर को अपनी लगन अर्पित करते हो। इस तरह, जब परमेश्वर तुम्हारे अंतर्तम हृदय की जाँच-परख करेगा, तब वह तुम्हें अपने सृजित प्राणियों में से एक के रूप में मान्यता देगा। और तुम, यह सृजित प्राणी, परमेश्वर से क्या प्राप्त करते हो? तुम परमेश्वर के प्रति एक सृजित प्राणी की लगन या समर्पण प्रमाणित करने वाला “पहचान पत्र” प्राप्त करते हो। अपनी दृष्टि में, परमेश्वर तुम्हें मान्यता देता है; वह सत्यापित करता है कि तुम एक मानक स्तर के सृजित प्राणी हो, और इस तरह तुम निश्चितता प्राप्त करते हो। तुमने न केवल परमेश्वर की फिक्र और उसके द्वारा सँजोया जाना प्राप्त किया है, बल्कि तुमने वह सबसे अच्छा वादा भी प्राप्त किया है जिसका परमेश्वर द्वारा मानवजाति से वादा किया गया था; तुमने वह प्राप्त किया है जिसका परमेश्वर ने मानवजाति से वादा किया था। यह बहुत बड़ी बात है! जब यह प्रमुख मुद्दा सुलझ जाता है, तब तुम, एक सृजित प्राणी के रूप में, सुरक्षित हो जाते हो, और तुम्हें अब खुद से यह पूछते हुए घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं रहती, “क्या शैतान मुझे प्रलोभन देगा या मुझ पर हमला करेगा? क्या मैं शैतान द्वारा बंदी बना लिया जाऊँगा? क्या मैं मसीह-विरोधियों द्वारा सताया जाऊँगा? क्या मैं कलीसिया से निष्कासित कर दिया जाऊँगा?” तुम्हें अब दोबारा उन चीजों के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उस समय तुम उन सब चीजों का आनंद ले पाओगे, जिनका आनंद अय्यूब ने लिया था। बेशक, एक चीज है जो अय्यूब के पास थी जिसे आज मानवजाति प्राप्त नहीं कर सकती : अय्यूब मानवजाति के लिए एक मिसाल है। तुम लोगों को मिसाल बनने की कोशिश करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कम से कम, तुम उसी व्यवहार का आनंद लोगे जिसका आनंद अय्यूब ने लिया था, और तुम उसका आनंद लोगे जिसका परमेश्वर ने वादा किया था। यह पूरे इतिहास में परमेश्वर द्वारा मानवजाति को दिया गया सबसे बड़ा आशीष है; यह सृष्टिकर्ता से मानवजाति को मिला सर्वाधिक मूर्त वादा है। ये चीजें प्राप्त करने के बाद, तुम और क्या माँगोगे? सभी चीजों के बीच तुम सर्वाधिक धन्य प्राणी हो, सर्वाधिक धन्य सृजित प्राणी हो, तो मुझे बताओ, तुम और क्या माँगोगे? यह “धन्यता” सृष्टिकर्ता द्वारा तुम्हें व्यक्तिगत रूप से प्रदान की गई है और व्यक्तिगत रूप से तुम्हें दी गई है। मुझे बताओ, यह आशीष कितना बड़ा होगा? इसलिए, अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ हल करने के लिए लोगों को परमेश्वर के इतने गहन ज्ञान, इतने विस्तृत ज्ञान या इतने सटीक ज्ञान की आवश्यकता नहीं है; बल्कि तुम्हें अपनी सबसे बुनियादी धारणाएँ और कल्पनाएँ, वे धारणाएँ और कल्पनाएँ जो भ्रष्ट मानवजाति की हैं और वे धारणाएँ और कल्पनाएँ जो परमेश्वर की विरोधी हैं, लेनी होंगी और हल करनी होंगी। तुम्हें वे सब धारणाएँ और कल्पनाएँ, और परमेश्वर से अनुचित माँगें भी छोड़नी होंगी, जो देहधारी परमेश्वर के प्रति तुम्हारे समर्पण को प्रभावित करती हैं और सत्य के प्रति तुम्हारे समर्पण को प्रभावित करती हैं। पहले उन्हें छोड़ो और फिर धीरे-धीरे उन्हें हल करो। जब वह दिन आएगा जब तुम ये समस्याएँ लोगे और इन्हें सत्य का उपयोग करके हल कर लोगे और तुम परमेश्वर के सामने आ जाओगे, तब तुम सुरक्षित होगे और अब शैतान द्वारा बंदी नहीं बनाए जाओगे। वे धारणाएँ और कल्पनाएँ, और परमेश्वर से वे अनुचित माँगें—चाहे वे देहधारी परमेश्वर की ओर निर्देशित हों, परमेश्वर के आत्मा की ओर निर्देशित हों या स्वर्ग में मौजूद परमेश्वर की ओर निर्देशित हों—हर हाल में तुम्हारे और परमेश्वर के बीच एक गहरी खाई हैं, और साथ ही परमेश्वर को जानने के तुम्हारे मार्ग में खड़ी सबसे बड़ी बाधा हैं। बेशक, यह और भी अधिक सच है कि वे सत्य के प्रति समर्पण करने और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने और इस प्रकार उद्धार पाने के तुम्हारे मार्ग में खड़ी सबसे बड़ी कठिनाई हैं। जब यह कठिनाई हल हो जाती है, और फिर तुम अपने भ्रष्ट स्वभावों का हर पहलू हल करते हुए कदम-दर-कदम और थोड़ा-थोड़ा करके सत्य में प्रवेश करते हो, तब एक सृजित प्राणी के रूप में जिन कठिनाइयों का तुम सामना करते हो, वे सब हल हो जाएँगी। अंत में, सबसे अहम मुद्दा क्या है? सृजित प्राणी को सृजित प्राणी के रूप में अपना उचित स्थान लेना चाहिए। सृजित प्राणी को सृजित प्राणी क्यों कहा जाता है? क्योंकि वह सृष्टिकर्ता द्वारा सृजित प्राणी है। चूँकि तुम सृष्टिकर्ता द्वारा सृजित प्राणी हो, इसलिए तुम्हें बिना किसी शर्त के सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण करना चाहिए और सत्य के प्रति समर्पण करना चाहिए; केवल तभी तुम सृष्टिकर्ता की मान्यता प्राप्त कर सकते हो। सृष्टिकर्ता की मान्यता प्राप्त करने में पहली बाधा क्या है? वह है सृजित प्राणी के रूप में अपना उचित स्थान लेना और सृष्टिकर्ता के साथ संबंध स्थापित करना। तुम वह व्यक्ति हो जो परमेश्वर का अनुसरण करता है; तुम कोई तमाशबीन नहीं हो। तुम परमेश्वर के सृजित प्राणी हो; तुम शैतान नहीं हो, तुम कोई अन्य प्राणी नहीं हो। तुम्हारी जिम्मेदारी सृष्टिकर्ता के वचनों के प्रति समर्पण करना और सृष्टिकर्ता की संप्रभुता और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करना है। यह तुम्हारी जिम्मेदारी और दायित्व है, और यह वह है जिसका तुम्हें अनुसरण भी करना चाहिए। यदि तुम्हें उद्धार पाना है और यदि तुम सृष्टिकर्ता को पहचानने और सृष्टिकर्ता की मान्यता प्राप्त करने में सक्षम होना चाहते हो, तो तुम्हें पहले परमेश्वर के साथ संबंध स्थापित करना होगा, है ना? (हाँ।)
परमेश्वर के साथ संबंध स्थापित करने के लिए तुम्हें कौन-सी समस्याएँ हल करने की आवश्यकता है? (हमें सृजित प्राणियों के रूप में अपना उचित स्थान लेना चाहिए।) तुम सृजित प्राणियों के रूप में अपना उचित स्थान कैसे ले सकते हो? (यह स्वीकार करके कि हम सृजित प्राणी हैं और परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़कर।) परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़कर, और सचेत और सक्रिय रूप से परमेश्वर के प्रति समर्पण करके और सत्य के प्रति समर्पण करके; इस जागरूकता के साथ तुम्हारा रवैया और मानसिकता ठीक हो जाएगी, परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा और तुम्हारे और परमेश्वर के बीच एक संबंध स्थापित हो जाएगा। यह कहना आसान है, लेकिन करना इतना आसान नहीं है। अब, चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ हों, उन्हें एक-एक करके हल करने के लिए सत्य खोजो। तुम्हें पता चले बिना ही तुम्हारी समस्याएँ और कठिनाइयाँ धीरे-धीरे कम हो जाएँगी, परमेश्वर के बारे में तुम्हारी धारणाएँ क्षीण हो जाएँगी, और तुम्हारे और परमेश्वर के बीच टकराव और समस्याएँ उत्तरोत्तर कम हो जाएँगी। इस बिंदु पर पहुँचने पर, क्या तुम कहोगे कि परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध अधिक नजदीक हो रहा है या अधिक दूर हो रहा है? (अधिक नजदीक।) तो, परमेश्वर के साथ अधिक नजदीक संबंध होने से क्या अच्छे परिणाम मिलेंगे? (हमारे दिलों में शांति और स्थिरता का एहसास होगा।) यह वह चीज है, जो तुम महसूस कर सकते हो। विशेष रूप से, तुम जिन चीजों का अपने दैनिक जीवन में सामना करते हो, उन्हें थोड़ा अधिक स्पष्ट रूप से देख पाओगे। अपने हृदय में तुम इस बारे में अधिकाधिक स्पष्ट हो जाओगे कि कौन-सी चीजें परमेश्वर से आती हैं और कौन-सी चीजें इंसानी इच्छा से आती हैं, जिन चीजों का तुम सामना करते हो उनमें परमेश्वर तुमसे क्या अपेक्षा करता है, तुम्हें क्या करना चाहिए, और ये चीजें करने के लिए दिशा, लक्ष्य और सिद्धांत क्या हैं। बार-बार परमेश्वर के करीब जाने और उसके साथ एक सामान्य संबंध रखने में परिलक्षित होने वाला यह एक अच्छा परिणाम है। यदि परमेश्वर के साथ तुम्हारा संबंध दूर का है और समस्याओं का सामना करने पर तुम परमेश्वर से प्रार्थना नहीं करते या सत्य नहीं खोजते, तो तुम्हारे दैनिक जीवन में होने वाली चीजें तुम्हारे लिए धुँधली हो जाएँगी और तुम उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं देख पाओगे। तुम नहीं जानोगे कि कौन-सी चीजें परमेश्वर की संप्रभुता से आती हैं और सकारात्मक हैं, न ही तुम जानोगे कि कौन-सी चीजें शैतान से आती हैं और शैतान के प्रलोभन और बाधाएँ हैं; तुम इन चीजों का भेद स्पष्ट रूप से पहचानने में असमर्थ होगे। यह मामले का एक पहलू है। इसके अतिरिक्त, परमेश्वर की अपेक्षाओं, परमेश्वर के परीक्षणों या उसके द्वारा व्यवस्थित परिवेशों का सामना करने पर, तुम्हारे पास उनसे निपटने के लिए कोई मार्ग नहीं होगा; तुम्हारे सामने सब कुछ घुप अँधेरा होगा। लेकिन यदि परमेश्वर के साथ तुम्हारा करीबी संबंध है और तुम परमेश्वर के वचन खाने-पीने के इच्छुक हो और उनके भीतर खोजने के लिए कड़ी मेहनत करने के इच्छुक हो, तो परमेश्वर तुम्हें अपने वचनों से प्रबुद्धता और रोशनी प्राप्त करने देगा। तुम्हारे आगे का मार्ग स्पष्ट हो जाएगा; समस्याओं का सामना करने पर तुम भ्रमित नहीं होगे और तुम्हारे पास अभ्यास का एक मार्ग होगा। हो सकता है एक-दो दिन तुम कुछ चीजें न समझो, लेकिन तीन से पाँच दिनों के बाद सिद्धांत धीरे-धीरे तुम्हारे सामने प्रकट और स्पष्ट हो जाएँगे और तुम जान जाओगे कि अभ्यास कैसे करना है। क्या चीजें करने का यह तरीका तुम्हें काफी अच्छा नहीं लगता? (हाँ।) तुम्हारे लिए, एक स्पष्ट मार्ग होना अच्छी बात है। तुम्हारा मार्ग जितना अधिक स्पष्ट होगा, तुम उतनी ही अधिक चीजों का अनुभव करोगे, और तुम सत्य सिद्धांतों को जितना अधिक समझोगे, तुम उतना ही अधिक प्राप्त करोगे, है ना? जब तुम अधिक प्राप्त करोगे, तब क्या सकारात्मक चीजों और नकारात्मक चीजों का भेद पहचानने की तुम्हारी क्षमता अधिक मजबूत नहीं हो जाएगी? (हाँ।) जब सकारात्मक और नकारात्मक चीजों का भेद पहचानने की तुम्हारी क्षमता अधिक मजबूत हो जाएगी, तब समस्याओं का सामना करने पर तुम्हें क्या करना है, इसके सिद्धांत स्पष्ट हो जाएँगे। जब सिद्धांत स्पष्ट हो जाएँगे, तब तुम भटकोगे नहीं या आसानी से विघ्न-बाधाएँ पैदा नहीं करोगे, और तुम जल्दी प्रगति करोगे। क्या तुम इस प्रकार उद्धार पाने के अधिकाधिक करीब नहीं पहुँच जाओगे? (हाँ।) मान लो कोई व्यक्ति सत्य का अनुसरण नहीं करता और हमेशा परमेश्वर के साथ दूर का संबंध रखता है; वह अक्सर अपने हृदय में अँधेरे में होता है और नहीं जानता कि किस दिशा में आगे बढ़ना है। जब वह समस्याओं का सामना करता है, तब वह नहीं जानता कि वे परमेश्वर से आती हैं या मनुष्य से, वे परमेश्वर द्वारा आयोजित हैं या लोगों द्वारा पैदा की गई बाधाएँ हैं; वह नहीं जानता कि उसे किन सिद्धांतों के आधार पर इन समस्याओं से निपटना चाहिए या उसे कैसे अभ्यास करना चाहिए। समस्याएँ उत्पन्न होने पर वह भ्रमित हो जाता है। कभी-कभी वह अनजाने ही शैतान की भूमिका निभाता है और ऐसी चीजें करता है जो विघ्न-बाधाएँ पैदा करती हैं, और जब बाद में उससे निपटा जाता है, तब पछतावों के लिए बहुत देर हो चुकी होती है। देखो, तुमने गलत मार्ग अपना लिया है, है ना? तुमने कुछ गलत किया है, सिद्धांतों का उल्लंघन किया है, कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधा डाली है, और तुमसे निपटा गया है। जब तुम बाद में आत्मचिंतन करते हो, तब तुम्हारे पास कोई प्रबुद्धता या रोशनी नहीं होती, और पवित्र आत्मा तुममें कार्य नहीं कर रहा होता; तुम्हारे मन और तुम्हारे हृदय में सब गड्ड-मड्ड होता है। यह गड्ड-मड्ड क्यों होता है? शैतान तुम्हारे भीतर हावी है और परमेश्वर अब तुम पर कार्य नहीं करता, इसलिए तुम बहुत दयनीय दिखाई देते हो और तुम्हारे पास अनुसरण करने के लिए कोई मार्ग नहीं होता। चाहे तुम किसी भी चीज का सामना करो, तुम नहीं जानते कि उससे कैसे निपटना है। आगे बढ़ना गलत है और पीछे हटना भी गलत है; बाएँ जाना गलत है और दाएँ जाना भी गलत है। तुम यह तक नहीं जानते कि सही तरीके से कैसे कार्य करना है। तुम डरते हो कि यदि तुम एक तरीके से कार्य करोगे तो गलती करोगे, और तुम डरते हो कि यदि तुम दूसरे तरीके से कार्य करोगे तो गलती करोगे, इसलिए तुम बस कुछ नहीं करते। क्या कुछ न करने से अंततः कोई परिणाम निकलेगा? क्या यह तुम्हें कुछ भी प्राप्त करने देगा? जब तुम्हारे साथ इतनी सारी चीजें होती हैं और तुम नहीं जानते कि क्या करना है, तो मुझे बताओ, क्या तुम अभी भी कुछ प्राप्त कर सकते हो? क्या तुम्हारे पास अभी भी अनुभव हो सकते हैं? अनुभव न होने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि तुम परमेश्वर के वचनों की अगुआई में नहीं जी रहे हो, तुमने सत्य प्राप्त नहीं किया है और तुमने किसी भी चीज के संबंध में सत्य सिद्धांत प्राप्त नहीं किए हैं। तो फिर, सत्य तुम्हारा जीवन कब बन सकता है? यदि सत्य कभी तुम्हारा जीवन नहीं बन सकता, तुम्हारे अभ्यास और अनुभव करने के लिए वास्तविक जीवन में नहीं लाया जा सकता, और तुम्हारा कभी भी सत्य से कोई व्यक्तिगत सामना नहीं होता, तो तुम कब उद्धार पाने में सक्षम होगे? क्या तुम्हारे पास अभी भी उद्धार पाने की कोई उम्मीद होगी? (नहीं।)
इस पर इतनी अधिक संगति करने के बाद, क्या अब तुम लोग समझते हो कि परमेश्वर के साथ संबंध स्थापित करने के लिए अंततः तुम्हें कैसे अभ्यास करना चाहिए? (हमें सृजित प्राणियों के रूप में अपना उचित स्थान लेना चाहिए, परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाएँ और गलतफहमियाँ छोड़ देनी चाहिए, परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा रखनी चाहिए, और अंततः बिना किसी शर्त के परमेश्वर के प्रति समर्पण करने में सक्षम होना चाहिए। हमें इन लक्ष्यों की दिशा में सक्रिय रूप से प्रयास अवश्य करना चाहिए।) तुम्हारी मानसिकता ऐसी ही होनी चाहिए। जब तुम पहली बार अभ्यास करना शुरू करते हो, तब यह थोड़ा कठिन हो सकता है। हो सकता है यह बहुत सुचारु रूप से न चले और तुम चीजें काफी बेढंगेपन से और मशक्कत के साथ करो। जब तुम इन कठिनाइयों का सामना करते हो, तब कमजोर मत पड़ो, नकारात्मक मत बनो और हिम्मत मत हारो। अभ्यास करना जारी रखो। अगर तुम्हारा मार्ग सही है और अगर तुममें समर्पण करने की इच्छा है, तो देर-सबेर तुम पाओगे कि परमेश्वर व्यक्तिगत रूप से तुम्हारा मार्गदर्शन कर रहा है। तुममें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की मानसिकता और सत्य का अनुसरण करने की मानसिकता अवश्य होनी चाहिए, तुममें सक्रिय रूप से परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा अवश्य होनी चाहिए और तुम्हें उसका विरोध बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर परमेश्वर अन्य लोगों को आशीष दे लेकिन तुम्हें आशीष न दे, या वह स्पष्ट रूप से अन्य लोगों को प्रबुद्ध करे और उनकी अगुआई करे लेकिन तुम्हें प्रबुद्ध न करे और तुम्हारी अगुआई न करे, या वह अन्य लोगों को आगे बढ़ाए लेकिन तुम्हें आगे न बढ़ाए, तो भी तुम्हें क्रोधित या ईर्ष्यालु नहीं होना चाहिए। क्यों नहीं होना चाहिए? क्योंकि इस तरह से कार्य करने में परमेश्वर का अपना उद्देश्य है, और इसका महत्व है। परमेश्वर को अपनी इच्छानुसार कार्य करने की स्वतंत्रता है। तुम्हें कभी नहीं भूलना चाहिए कि तुम एक सृजित प्राणी हो। तुम परमेश्वर से अनुचित माँगें नहीं कर सकते। यदि परमेश्वर अन्य लोगों का उपयोग करता है और तुम्हारा उपयोग नहीं करता, और तुमसे अगुआ के रूप में सेवा नहीं करवाता, तो बस एक साधारण अनुयायी रहो; तुम्हें बस परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की आवश्यकता है। हो सकता है कि तुम कलीसिया का कार्य सँभालने में असमर्थ हो क्योंकि तुम्हारी काबिलियत कम है, या हो सकता है कि तुममें बस आवश्यक आध्यात्मिक कद न हो। जब तुमसे कार्य सँभालने के लिए कहा जाता है, तब यदि परमेश्वर तुम्हें अन्य लोगों की तुलना में अधिक प्रबुद्धता देता है, तो यह आसानी से तुम्हारे अहंकारी स्वभाव को बढ़ावा देगा। इस प्रकार, यह तथ्य कि परमेश्वर तुम्हें प्रबुद्ध नहीं करता या तुमसे अगुआ के रूप में सेवा नहीं करवाता, तुम्हारे लिए एक सुरक्षा है; तुम्हें इसमें परमेश्वर के श्रमसाध्य इरादे समझने होंगे। परमेश्वर तुम्हारे प्रति बिल्कुल भी छिपे हुए इरादे नहीं रखता; बल्कि, उसके श्रमसाध्य इरादे होते हैं। तुम में परमेश्वर के प्रति समर्पण होना चाहिए; भले ही तुम न समझो, तो भी तुम्हें समर्पण करना चाहिए और तुम्हें बिल्कुल अंत तक समर्पण करना चाहिए। कुछ लोग कह सकते हैं कि इस तरह समर्पण करना बहुत मूर्खता और बहुत बेअक्ली है और यह तुम्हें बिना किसी गरिमा या मानवाधिकार के छोड़ देता है, जिस पर तुम्हें कहना चाहिए, “मैं फिर भी समर्पण करूँगा!” यह ठीक वैसा ही है, जैसे कुछ विश्वासियों को बुरे लोगों द्वारा धमकी दी जाती है : “यदि तुम परमेश्वर में विश्वास करते हो, तो मैं सरकार से तुम्हारी शिकायत कर दूँगा और तुम्हें गिरफ्तार करवा दूँगा!” जिस पर विश्वासी कहते हैं, “मैं फिर भी विश्वास करूँगा!” परमेश्वर के प्रति तुम्हारे समर्पण में इसी तरह का जज्बा होना चाहिए। तुम्हें इस तरह से समर्पण क्यों करना चाहिए? जब तुम इस तरह से समर्पण का अभ्यास करते हो, सिर्फ तभी परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की तुम्हारी इच्छा परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की वास्तविकता और कार्य बन सकती है। अगर ऐसे कई सत्य हों जिन्हें तुम नहीं समझते, अगर ऐसे कई मामले हों जिनमें तुम अभ्यास के सिद्धांत नहीं समझते और परमेश्वर के इरादे नहीं समझते, और तुम्हें परमेश्वर का अधिक ज्ञान न हो, तो भी यदि तुम वास्तविक जीवन में और अपना कर्तव्य निभाने के दौरान समर्पण करने का अभ्यास कर सकते हो, तो तुम्हारी इच्छा धीरे-धीरे तुम्हारी वास्तविकता, तुम जिसे जीते हो और जो तुम प्रकट करते हो वह बन जाएगी। जब तुम अपनी महत्वाकांक्षाएँ, इच्छाएँ और प्रतिस्पर्धात्मकता छोड़ देते हो, अपने अहंकारी स्वभाव और अपने व्यक्तिगत हितों और शौकों जैसी चीजों से विद्रोह करते हो, और तुम परमेश्वर की संप्रभुता और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करते हो, तब परमेश्वर की दृष्टि में, तुममें केवल परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने का रवैया ही नहीं होता, बल्कि तुममें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की वास्तविकता भी होती है। शायद एक दिन, जब परमेश्वर देखेगा कि तुम्हारा आध्यात्मिक कद पर्याप्त है, और कि तुम उसका अनुग्रहपूर्ण व्यवहार और विशेष सुरक्षा या उसकी विशेष प्रबुद्धता और मार्गदर्शन वहन कर सकते हो, तब वह तुम पर कुछ विशेष कार्य करेगा। जहाँ तक उन कुछ लोगों का संबंध है जिन पर परमेश्वर विशेष कार्य करता है, हो सकता है कि, परमेश्वर की दृष्टि में, उनके पास वह मानक स्तर की मानवता हो जिसकी उसे आवश्यकता है, या हो सकता है कि उनके पास वह काबिलियत हो जिसकी उसे आवश्यकता है, या वह उनके अनुसरण को उचित मान सकता है, या उनके पास कुछ ऐसा हो सकता है जिसका वह उपयोग कर सकता है, और वह इन लोगों पर कुछ कार्य करता है—यह परमेश्वर का चुनाव है। परमेश्वर कैसे कार्य करता है इसमें उसकी अपनी स्वतंत्रता है, लेकिन कुछ लोगों में कोई विवेक नहीं होता और वे परमेश्वर से हमेशा माँगें करते हैं। वे कहते हैं, “परमेश्वर धार्मिक नहीं है। क्यों वह उस व्यक्ति को सुर्खियों में रहने और नजरों में आने देता है? वह उनका उपयोग क्यों करता है और मेरा क्यों नहीं?” यदि तुम्हारा उपयोग किया जाता तो क्या तुम कार्य को अच्छी तरह से कर पाते? तुम हमेशा सुर्खियों में रहना, नजरों में आना और दिखावा करना चाहते हो; यदि तुम्हारा उपयोग किया जाता तो यह केवल तुम्हारे भ्रष्ट स्वभावों को बढ़ावा देने का काम करता। परमेश्वर का घर किसका उपयोग करता है या किसका उपयोग नहीं करता, यह सत्य सिद्धांतों पर आधारित होता है। जब तुम खुद को इस स्थिति में पाते हो, तब तुम्हें समर्पण करना होगा और सत्य खोजना होगा। यदि सत्य खोजने, खुद पर विचार करने और खुद का गहन-विश्लेषण करने के माध्यम से तुम देखते हो कि तुममें अभी भी रुतबे और प्रतिष्ठा के लिए तीव्र इच्छा और महत्वाकांक्षा है तो तुम्हें यह एहसास करना चाहिए कि परमेश्वर का दूसरे लोगों का उपयोग करना और तुम्हारा उपयोग न करना पूरी तरह से उचित है और यह तुम्हारे लिए एक सुरक्षा है। भले ही यह तुम्हारी धारणाओं के अनुरूप हो या न हो और भले ही तुम इसे स्वीकार कर सको या नहीं, हर हाल में, तुम्हें एक सृजित प्राणी का परिप्रेक्ष्य और स्थान ग्रहण करना चाहिए और समर्पण का रवैया अपनाना चाहिए, या कम से कम समर्पण करने की इच्छा रखनी चाहिए। समर्पण करने की इच्छा का क्या अर्थ है? इसका अर्थ यह है : “मेरे साथ क्या हुआ है या क्या नहीं हुआ है, इसकी परवाह किए बिना, मुझे पहले अपना दिल तैयार करना होगा। मुझे परमेश्वर के प्रति समर्पण करने वाले दिल के साथ सब कुछ स्वीकार करने और उसका सामना करने में सक्षम होना होगा। यह वह विवेक है जो मुझमें होना चाहिए, वह अभ्यास है जो मुझे करना चाहिए, और यह वह रवैया भी है जो एक सृजित प्राणी के रूप में सृष्टिकर्ता के प्रति मुझे रखना चाहिए।” यह समर्पण करने की इच्छा है। जब तुममें यह इच्छा होती है, तब तुम्हारे साथ चीजें घटित होने पर परमेश्वर के प्रति समर्पण करना कम कठिन होगा। क्या यह तुम्हारे लिए एक सुरक्षा नहीं है? (हाँ।) इस सुरक्षा के साथ, तुम बहुत कम गलतियाँ करोगे और बहुत कम भटकोगे। यह तुम्हें विघ्न-बाधाएँ डालने से रोकेगा, तुम्हें खुद को आगे रखने से रोकेगा, और साथ ही तुम्हें श्रेष्ठता का स्थान लेने और मनमाने और एकतरफा तरीके से कार्य करने से रोकेगा। परिणामस्वरूप यह तुम्हें कई अपराध करने से रोकता है, और तुम्हें कई ऐसे बुरे कर्म करने से रोकता है जिनकी परमेश्वर द्वारा निंदा की जाती है। इस तरह, जब एक दिन तुम सत्य समझ जाते हो, वास्तव में खुद को जान जाते हो, अपना कर्तव्य सामान्य रूप से करने में सक्षम हो जाते हो और तुम्हारे पास कई अच्छे कर्म होते हैं, तब तुम्हारा आध्यात्मिक कद थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ गया होगा, और तुम्हारे गलत रास्तों पर जाने या गलतियाँ करने की संभावना कम होगी। यानी, जब तुम काम करोगे, तब तुम्हारे विघ्न-बाधाएँ डालने, मनमाने और एकतरफा तरीके से कार्य करने या लापरवाही से दुष्कर्म करने की संभावना कम होगी, और बुरे काम करने और बुराई करने की संभावना कम होगी। क्या तब भविष्य में तुम्हारे दंडित होने की संभावना कम नहीं हो जाएगी? क्या यह अच्छी चीज नहीं है? (है।) इसलिए आगे का मार्ग चाहे कैसा भी हो और परमेश्वर तुम्हारे लिए चाहे जिन भी परिवेशों का इंतजाम करे, तुम्हें सबसे पहले समर्पण करने की इच्छा तैयार करनी चाहिए और परमेश्वर से अपनी अनुचित माँगों और परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाओं और कल्पनाओं को त्याग देना चाहिए। तुम्हें सबसे पहले खुद को नकारना चाहिए, अपनी धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ देनी चाहिए और समर्पण करने की इच्छा रखनी चाहिए। एक सृजित प्राणी के रूप में तुम्हारे पास यही विचार और दृष्टिकोण होने चाहिए, और एक सृजित प्राणी का सृष्टिकर्ता के प्रति यही रवैया भी होना चाहिए। जब तुम समर्पण का रवैया रखते हो, तब परमेश्वर की दृष्टि में एक सृजित प्राणी के रूप में तुम्हारे लिए अभी भी उम्मीद है, और तुममें पूर्ण बनाए जाने की एक बुनियादी स्थिति मौजूद है। केवल इसी तरह से परमेश्वर धीरे-धीरे तुम पर पूर्ण बनाने का कार्य करेगा, तुम्हें प्रबुद्ध और रोशन करेगा, या तुम्हें ताड़ना देगा और अनुशासित करेगा, तुम्हारा परीक्षण करेगा, या उठाने के लिए तुम्हें भारी बोझ देगा; केवल इसी तरह से पूर्ण बनाने का यह कार्य धीरे-धीरे किया जाएगा।
आओ अब सारांश निकालते हैं : देहधारी परमेश्वर के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ छोड़ने का सबसे बुनियादी अभ्यास क्या है? (परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा होना।) पहले, तुममें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा अवश्य होनी चाहिए। परमेश्वर के प्रति समर्पण करना महत्वपूर्ण है और शुरुआत में इसे अभ्यास में लाना आसान नहीं है। तुममें पहले समर्पण करने की इच्छा अवश्य होनी चाहिए और अपनी जागरूकता में या अपनी मनोदशा और मनःस्थिति में तुममें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने का संकल्प अवश्य होना चाहिए। जब तुममें यह संकल्प होता है, तब तुम्हें धीरे-धीरे इसे अभ्यास में बदलना चाहिए। इस तरह, तुम धीरे-धीरे एक सृजित प्राणी के स्थान की ओर बढ़ रहे होते हो। शुरू-शुरू में तुम एक भ्रष्ट मनुष्य, शैतान की किस्म, शैतान के वंशज, परमेश्वर की शत्रु शक्ति और परमेश्वर के विपक्षी के परिप्रेक्ष्य और स्थान से परमेश्वर में विश्वास करते थे। तुम परमेश्वर के विरोधी थे और तुम हमेशा परमेश्वर की जाँच-परख करते थे। यह स्पष्ट रूप से वह रवैया नहीं है, जो एक सृजित प्राणी का होना चाहिए। इसलिए आज से तुम्हें परमेश्वर के प्रति समर्पण करने की इच्छा वाला परिप्रेक्ष्य और रुख अपनाना होगा और तुम्हें ऐसा रवैया रखना होगा : “परमेश्वर चाहे जो भी कहे, मैं सुनूँगा। परमेश्वर चाहे जो भी करे, मैं स्वीकार करूँगा और समर्पण करूँगा। यदि मुझे कुछ समझ न आया, तो मैं सत्य खोजूँगा या संगति करने के लिए किसी को ढूँढ़ूँगा और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने में सक्षम होने का प्रयास करूँगा।” जब तुम इस तरह की इच्छा और जागरूकता तैयार करते हो और सृष्टिकर्ता के प्रति इस तरह का रवैया अपनाते हो, तब तुमने खुद को एक सृजित प्राणी के स्थान पर रख लिया होता है। तब से तुम परमेश्वर के विरोधी नहीं रहोगे, तुम एक सृजित प्राणी के रूप में शिष्ट तरीके से अपना उचित स्थान ले पाओगे और तुममें वह रवैया होगा, जो एक सृजित प्राणी का सृष्टिकर्ता के प्रति होना चाहिए। कुछ लोग कहते हैं, “इस रवैये का मेरी जागरूकता में जड़ जमाना बहुत कठिन है। मुझे क्या करना चाहिए?” ऐसे में तुम्हें यह कहते हुए परमेश्वर से बार-बार प्रार्थना करनी चाहिए, “परमेश्वर, मेरी भ्रष्टता बहुत गहरी है। मुझमें कभी तुम्हारे प्रति समर्पण क्यों नहीं होता? मेरे दिल में तुम्हारे लिए कोई जगह क्यों नहीं है? मैं इस तरह नहीं जीना चाहता, मैं तुम्हारे खिलाफ खड़ा नहीं होना चाहता, न ही मैं तुम्हारे प्रति शत्रुतापूर्ण होना चाहता हूँ; मैं तुम्हारे प्रति समर्पण करने का इच्छुक हूँ। मैं तुमसे प्रार्थना करता हूँ कि मुझ पर कार्य करो, मेरी अगुआई और मार्गदर्शन करो, अपने वचनों के संबंध में मुझे प्रबुद्ध करो और जब मैं विद्रोही होऊँ तब मुझे अनुशासित करो। मैं प्रार्थना करता हूँ कि मेरे दिल के सिंहासन पर विराजमान होओ और राजा के रूप में सत्ता सँभालो, ताकि मेरे दिल में तुम्हारे लिए जगह बन सके। मैं तुम्हारे प्रति समर्पण करने का इच्छुक हूँ। मैं तुमसे प्रार्थना करता हूँ कि हर समय और सभी मामलों में मेरा मार्गदर्शन करो।” तुम्हें इस तरह प्रार्थना करनी होगी, परमेश्वर के सामने अपना रवैया व्यक्त करना होगा और परमेश्वर को अपने अंतर्तम हृदय के बारे में जानने देना होगा। तुम्हें परमेश्वर की जाँच-परख स्वीकार करनी होगी : परमेश्वर द्वारा तुम्हारे अंतर्तम हृदय की जाँच-परख स्वीकार करो और परमेश्वर द्वारा तुम्हारे विभिन्न व्यवहारों और अभ्यासों की जाँच-परख भी स्वीकार करो; तुम्हें प्रार्थना करनी होगी और परमेश्वर को कार्य करने देना होगा। जब तुम्हारा यह रवैया होता है, तब बाहरी तौर पर इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि तुम शैतान से नाता तोड़ना चाहते हो; तुम अब और परमेश्वर के खिलाफ खड़े नहीं होते और तुम अब और परमेश्वर का विरोध नहीं करते; तुम व्यक्तिपरक रूप से सृष्टिकर्ता को अपने प्रभु और अपने परमेश्वर के रूप में स्वीकार करने के इच्छुक हो और उसे अपनी नियति पर संप्रभु होने और उसकी व्यवस्था करने देना चाहते हो; और तुम सृष्टिकर्ता के खिलाफ खड़े होने के लिए अब और शैतान के विचारों और दृष्टिकोणों का उपयोग नहीं करते, और शैतान को अब और तुम्हें पीड़ित करने या तुम पर नियंत्रण करने नहीं देते। इसका मतलब है कि तुमने शैतान के सामने एक घोषणा कर दी है, और इसका मतलब है कि तुमने शैतान से नाता तोड़ने का दृढ़ निश्चय किया है। जब परमेश्वर तुम्हारा दृढ़ निश्चय देखता है और तुम्हारा संकल्प देखता है, तब वह तुम्हारी जाँच-परख करेगा और वह तुम्हें परखेगा। यदि तुम्हारा दृढ़ निश्चय और संकल्प परमेश्वर की जाँच-परख और परख पर खरे उतरते हैं, तो देखो कि क्या तुम्हारी आंतरिक अवस्था बदलती है और क्या परमेश्वर में तुम्हारी आस्था बढ़ती है। यदि परमेश्वर पाता है कि तुम उसकी जाँच-परख और परख के संबंध में सफल हो गए हो और उत्तीर्ण हो गए हो, तो देखो कि क्या परमेश्वर तुम पर कार्य करता है और देखो कि उस समय तुम किस तरह की अवस्था में होते हो। यदि परमेश्वर पाता है कि तुम उत्तीर्ण हो गए हो, तो तुम्हें, एक छोटे-से सृजित प्राणी को, सृष्टिकर्ता की मान्यता और स्वीकृति मिलनी शुरू हो जाएगी। परमेश्वर तुम्हारे बारे में क्या स्वीकार करेगा? वह स्वीकार करेगा कि तुम उसके अनुयायी हो और तुम वह व्यक्ति हो जिसे वह बचाना चाहता है। शैतान की जो छाप तुम पर है—परमेश्वर तब उसे मिटा देगा और हटा देगा और तुम्हें बचाने के लिए तुम पर कार्य करते हुए वह व्यक्तिगत रूप से तुम्हारी अगुआई करेगा और तुम परमेश्वर के उद्धार के कार्य के सदस्य बन जाओगे। देखो, तुम्हें परमेश्वर से प्रार्थना करनी होगी, विनती करनी होगी और उसे पुकारना होगा; तुम्हें हर समय परमेश्वर के सामने आना होगा। परमेश्वर तुम्हारा सच्चा दिल देखना चाहता है। जब परमेश्वर ने अब्राहम का परीक्षण किया, तब उसने उससे कहा, “अपने पुत्र इसहाक को, जिसे मैंने तुम्हें प्रदान किया था, ले जाओ और उसे बलिदान के रूप में चढ़ाओ।” अब्राहम मान गया, लेकिन अब्राहम के मान जाने के बाद परमेश्वर ने यह अपेक्षा वापस नहीं ली; इसके बजाय उसने उसका अवलोकन किया। जब परमेश्वर द्वारा निर्धारित दिन आया, तो उसने जलाऊ लकड़ी तैयार की और अपने बच्चे को उस पर लिटा दिया। ये सभी कार्य परमेश्वर की आँखों के सामने किए गए थे और उसके द्वारा पूरी तरह से देखे गए थे; परमेश्वर ने सब कुछ स्पष्ट रूप से देखा। लेकिन जब यह हो रहा था, तब परमेश्वर ने अब्राहम से बात नहीं की, न ही उसने उसे रोका और रुकने के लिए कहा। परमेश्वर लगातार उसके दिल का अवलोकन और जाँच-परख कर रहा था। यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है; तुम जो कुछ भी करते हो, उसका परमेश्वर की जाँच-परख और परख पर खरा उतरना जरूरी है। केवल अंतिम क्षण में परमेश्वर यह निर्धारित करेगा कि क्या तुम वही व्यक्ति हो, जिसे वह मान्यता देता है। यह ठीक वैसा ही है, जैसा अब्राहम के साथ हुआ था—उसने आग उठाई, लकड़ी जलाई, अपने बेटे को बाँधा और चाकू उठाया और तब जाकर परमेश्वर ने उसे रुकने की आज्ञा दी। यह इसी महत्वपूर्ण क्षण में था कि परमेश्वर की दृष्टि में इसहाक को अर्पित करने में अब्राहम का दिल सच्चा था और केवल तभी अब्राहम के कार्यों को परमेश्वर द्वारा मान्यता दी गई और याद रखा गया। इसलिए कोई परमेश्वर को धोखा नहीं दे सकता; तुम्हें उसे अपना सच्चा दिल दिखाना होगा। परमेश्वर तुम्हें खानापूरी नहीं करने देता। परमेश्वर के प्रति व्यक्ति के सच्चे दिल में झूठ या मिलावट का नामोनिशान भी नहीं होना चाहिए। क्या तुम समझते हो? (हाँ।) किसी भी एक व्यक्ति के लिए यह वह तरीका है, जिसके द्वारा परमेश्वर उनकी जाँच-परख करता है और परख करता है; यह सभी के लिए समान होता है। तुम कहते हो कि तुम परमेश्वर के प्रति सच्चा दिल रखते हो, परमेश्वर के प्रति वफादार हो और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के इच्छुक हो, लेकिन खुद ऐसा कहने का कोई फायदा नहीं है। परमेश्वर तुम्हारी जाँच-परख करेगा और वह तुम्हें परखेगा भी; तुम्हें उसकी जाँच-परख और उसके परखने पर खरा उतरना होगा। जब तुमने अपना पूरा तन-मन और अपना सच्चा दिल अर्पित कर दिया होता है, तब परमेश्वर उस क्षण देखता है कि तुम्हारा दिल सच्चा है और कि तुम मिलावट से मुक्त हो और दिखावे से मुक्त हो; परमेश्वर उस क्षण देखता है कि तुम मानक स्तर के हो। इसके अलावा जब परमेश्वर के प्रति तुम्हारा दिल पूरी तरह से सच्चा होता है—सौ प्रतिशत एकनिष्ठ और अब और दुविधा में नहीं होता—केवल तभी शैतान तुम्हें ऐसे व्यक्ति के रूप में देखेगा जिस पर हमला नहीं किया जा सकता; यानी, शैतान तुम्हें फिर से नहीं ले जा सकता, शैतान तुम्हें फिर से भ्रष्ट नहीं कर सकता। शैतान के पास तुम्हें भ्रष्ट करने, तुम्हें गुमराह करने या तुम्हारा शोषण करने का कोई अवसर नहीं होगा। केवल तभी परमेश्वर तुम्हें मान्यता देगा। यह परमेश्वर का न्यूनतम मानक है और यह वह सिद्धांत है जिसके द्वारा परमेश्वर इस मामले में कार्य करता है। इसलिए परमेश्वर जो कुछ भी करता है, वह अनावश्यक या मूल्यहीन नहीं होता। परमेश्वर जो कुछ भी करता है, वह मनुष्य के लिए, स्वयं परमेश्वर के लिए और शैतान के लिए उचित और तर्कसंगत होता है। वह हर पक्ष के साथ जो करता है, उसका कारण बताने में सक्षम है और यह सब सत्य के अनुरूप है और सिद्धांतों के अनुरूप है। परमेश्वर का कोई व्यक्तिगत पूर्वाग्रह नहीं होता। वह यह नहीं कहेगा, “मैंने तुम्हें चुना है, इसलिए मुझे तुमसे स्नेह है और तुम वह हो जिसे मैं सँजोता हूँ। चूँकि मैंने तुम्हें पसंद किया है, इसलिए तुम्हारा केवल एक अच्छा गुण भी तुम्हारी सभी खामियों की भरपाई कर सकता है और तुममें कोई भ्रष्टता नहीं है।” यह नहीं चलेगा; शैतान आरोप लगाएगा। परमेश्वर सिद्धांतों के साथ कार्य करता है और शैतान को पूरी तरह से आश्वस्त करता है। देखो, सृष्टिकर्ता अपने कार्य करने के तरीके में कितना कठोर है। परमेश्वर यह बिल्कुल नहीं कहेगा, “जिन्हें मैंने चुना है, वे कोई गलत काम नहीं कर सकते।” परमेश्वर इस तरह से कार्य नहीं करेगा। परमेश्वर बिना भावना के या बिना इंसानी जज्बात का रंग चढ़ाए कार्य करता है। वह निस्स्वार्थ है और वह धार्मिक है, इसलिए कहा जाता है कि वह सत्य है। अकेले इसी एक तथ्य को देखते हुए—कि परमेश्वर सत्य है—सभी चीजों और जीवित प्राणियों को परमेश्वर की आराधना करनी चाहिए; सत्य वह चीज है, जो शैतान के पास नहीं है। इसलिए एक सृजित प्राणी के रूप में तुम्हारे लिए परमेश्वर की अपेक्षाएँ कभी शिथिल नहीं हुई हैं। किसी भी व्यक्ति से परमेश्वर की अपेक्षाएँ सिद्धांतों पर आधारित होती हैं; इंसानी शब्दों में, वह अत्यधिक सिद्धांतवादी है। परमेश्वर का अत्यधिक सिद्धांतवादी होना किन तरीकों से सामने आता है? परमेश्वर को जानने की भाषा में इसे इस तथ्य के माध्यम से देखा जा सकता है कि परमेश्वर धार्मिक है, कि उसमें कोई व्यक्तिगत पूर्वाग्रह या अशुद्धताएँ नहीं हैं, कि परमेश्वर किसी भी व्यक्ति पर जो कार्य करता है वह भावनाओं से रंगा नहीं होता और वह इंसानी इच्छा से पैदा होने वाले जज्बात से मुक्त होता है। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर कुछ लोगों के साथ अच्छा और दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करता है, या कि वह कुछ लोगों के करीब है और दूसरों से दूर है; जहाँ तक परमेश्वर का संबंध है, वह सभी लोगों के साथ कैसे व्यवहार करता है, इसके सिद्धांत हैं। यदि तुम सत्य के प्रति समर्पण नहीं करते, यदि तुम परमेश्वर की अपेक्षाएँ पूरी नहीं कर सकते और यदि तुम सृष्टिकर्ता की आराधना करने और सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण करने के लिए एक सृजित प्राणी का स्थान नहीं लेते, तो भले ही तुम परमेश्वर द्वारा पूर्व-निर्धारित किए और चुने गए हो, फिर भी तुम्हें हटा दिया जाएगा और फिर भी तुम्हें अविश्वासियों की तरह ही परमेश्वर के महान दिन का न्याय और उसका धार्मिक दंड प्राप्त होगा। परमेश्वर में कोई दैहिक भावनाएँ नहीं हैं; वह निस्स्वार्थ और धार्मिक है। क्या तुम समझते हो? (हाँ।) देखो, परमेश्वर ने व्यवस्था के युग और अनुग्रह के युग में अपने सेवकों के साथ कैसा व्यवहार किया? परमेश्वर ने नूह, अब्राहम, अय्यूब और अनुग्रह के युग में पतरस जैसे प्रेरितों के साथ कैसा व्यवहार किया? परमेश्वर किसी भी सृजित प्राणी के साथ जिस तरह से व्यवहार करता है, वह सख्ती से नियमों के अनुसार और सिद्धांतों के अनुसार ऐसा करता है; वह किसी के साथ पक्षपात नहीं करता। जब तुम इसके बारे में निश्चित हो जाते हो, तब क्या तुम कहोगे कि सृष्टिकर्ता की आराधना करने और सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण करने से तुम्हारा नुकसान होता है? (नहीं।) यदि तुम किसी मानव का अनुसरण कर रहे होते और डरते कि तुम गलत व्यक्ति का अनुसरण कर रहे हो और ठगे जा रहे हो और धोखा खा रहे हो, तो तुम्हें हमेशा अपने बचने का एक रास्ता छोड़ना पड़ता और हमेशा कुछ बचाकर रखना पड़ता। लेकिन तुम सृष्टिकर्ता का अनुसरण कर रहे हो, क्या तुम्हें अभी भी अपने बचने का कोई रास्ता छोड़ने की आवश्यकता है? (नहीं।) यदि तुम अपना सच्चा दिल दिखाते हो और उसे परमेश्वर को अर्पित करते हो और तुममें परमेश्वर के प्रति वास्तविक समर्पण है, तो तुम अंततः जो प्राप्त करते हो वह है परमेश्वर का वादा और आशीष और इस प्रकार तुम बहुत बड़ा लाभ प्राप्त करते हो—तुम्हारा नुकसान नहीं होता। यदि तुम लोगों के प्रति सच्चे हो, तो किसी बुरे व्यक्ति से पाला पड़ने पर हो सकता है कि तुम ठगे जाओ और धोखा खा जाओ। यदि तुम किसी मानव का अनुसरण करते हो तो ठगे जाने और धोखा खाने की संभावना है, लेकिन यदि तुम परमेश्वर का अनुसरण करते हो और सत्य के प्रति समर्पण करने और परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के मार्ग पर चलते हो, तो ठगे जाने की बिल्कुल कोई संभावना नहीं है। परमेश्वर के प्रति समर्पण करो, उसके आयोजनों और व्यवस्थाओं के प्रति समर्पण करो और देहधारी परमेश्वर द्वारा कही गई हर चीज के प्रति समर्पण करो और फिर देखो कि तुम अंततः परमेश्वर का आशीष और वादा प्राप्त कर सकते हो या नहीं। एकमात्र चिंता यह है कि शायद तुम अपना सच्चा दिल न दिखा सको और तुम्हारा सच्चा दिल परमेश्वर की जाँच-परख और उसके परखने पर खरा न उतर सके। यदि वह उन पर खरा न उतर पाए, तो तुम्हें क्या करना चाहिए? तुम्हें अपना सच्चा दिल दिखाना जारी रखना होगा—परमेश्वर को धोखा देने की कोशिश मत करो। यदि तुम परमेश्वर को धोखा देने की कोशिश करते हो, तो मुझे बताओ, क्या परमेश्वर को पता चल जाएगा? (हाँ।) यदि तुम जोर से कहते हो कि तुम परमेश्वर के प्रति समर्पण करने के इच्छुक हो, लेकिन जब चीजें घटित होती हैं तब तुम अपने हितों और संभावनाओं पर विचार करते हो, अपने गौरव और रुतबे पर विचार करते हो और अपने भोजन, कपड़े और आनंद पर विचार करते हो और इस दौरान कभी सत्य का अभ्यास नहीं करते, तो परमेश्वर तुम्हें लेकर एक तरफ रख देगा। वह कहेगा, “तुम मेरे आशीष और वादे के योग्य नहीं हो!” तुम झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं करते, परमेश्वर को धोखा देने की कोशिश करने के अलावा कुछ नहीं करते, इसलिए परमेश्वर तुमसे अरुचि महसूस करता है और वह तुम्हें नजरअंदाज कर देता है। तुमने परमेश्वर का दिल लिया है और उसे तोड़ दिया है और वह अब तुम्हें नजरअंदाज करता है—क्या यह अच्छी बात है? (नहीं।) यह क्या बताता है? क्या तुम अब भी उद्धार प्राप्त करने में सक्षम होगे? परमेश्वर तुम्हें नजरअंदाज करता है—तुम्हें अब अपना सच्चा दिल अर्पित करने की आवश्यकता नहीं है और तुम्हें किसी तरह की कीमत चुकाने की आवश्यकता नहीं है, न ही तुम्हें कोई कष्ट सहने की आवश्यकता है और कोई अनुशासन, कोई ताड़ना और कोई परीक्षण नहीं होंगे, जिससे तुम बहुत आराम से और बहुत आसानी से जी सकोगे। यह अच्छी चीज है या बुरी चीज? (बुरी चीज।) जैसा कि मैं इसे देखता हूँ, ऐसे व्यक्ति का मर जाना ही बेहतर है। जब परमेश्वर भी तुम्हें नहीं चाहता, तब जीने का क्या मतलब है? यहाँ तक कि साँस लेना भी फालतू होगा।
बहरहाल, आज की संगति के लिए बस इतना ही। अलविदा!
14 दिसंबर 2024