सत्य का अनुसरण कैसे करें (38)
इस अवधि के दौरान, हम “सत्य का अनुसरण कैसे करें” के अंतर्गत “देहधारी परमेश्वर के बारे में अपनी धारणाओं और कल्पनाओं को छोड़ने” की विषय-वस्तु पर संगति कर रहे हैं। पिछली कुछ बार से, हमने परमेश्वर के साथ अनकही समझ होने के विषय पर संगति की है। इस विषय के अंतर्गत, हमने विशेष रूप से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के हर पहलू—उसके कार्य, उसके व्यक्तिगत अभ्यास, आदि—से जुड़ी बारीकियों पर संगति की है। पिछली बार, हमने पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर की सेवा में अपना कार्य न छोड़ने के विषय पर संगति की थी। उसके द्वारा अपना कार्य न छोड़ने की विषय-वस्तु के बारे में तुम लोगों को कौन-से मुख्य बिंदु याद हैं? (मुझे याद है कि परमेश्वर ने संगति की थी कि परमेश्वर की अपनी सेवा में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों को करने में हमेशा एक दायित्व और जिम्मेदारी की भावना रखता है, और यह उसके जीवन का सामान्य नियम है। इस बिंदु ने वास्तव में मेरे दिल को छुआ। साथ ही, जब वह समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करता है, तो उसके पास अभ्यास के कई मार्ग होते हैं, जिनका हमें भी अनुकरण करना चाहिए। पहला यह है कि जब वह कठिनाइयों का सामना करता है, तो वह एकांत में जाकर प्रार्थना करता है और समाधान का मार्ग तलाशता है। यदि बहुत सारे लोग हों और शांत परिवेश न हो, तो वह भाई-बहनों को एक साथ लाकर संगति करेगा और सामूहिक रूप से मार्ग खोजेगा। एक और बात यह है कि वह कलीसिया के कार्य की स्थिति, कार्य की समस्याओं और भाई-बहनों की अवस्थाओं के बारे बारे में जानकर समाधान का मार्ग तलाशता है। ये वे तरीके हैं जिनके जरिए पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अपने कार्य में सत्य खोजता है और परमेश्वर के इरादों को खोजता है। परमेश्वर ने हमारे गलत दृष्टिकोण को भी उजागर किया, जो यह है कि हम मानते हैं कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन प्राप्त करने में सक्षम है और कार्य करने में सिद्धांतों को समझने में सक्षम है, क्योंकि परमेश्वर उसके साथ विशेष और अनुग्रहपूर्ण व्यवहार करता है। वास्तव में, ऐसा नहीं है—उसने ये चीजें कष्ट सहकर और कीमत चुकाकर, और अपनी सच्चाई और आस्था के साथ चीजों का थोड़ा-थोड़ा करके अनुभव करके प्राप्त की हैं। ऐसा नहीं है कि परमेश्वर ने संकेत और चमत्कार दिखाए, जिससे वह इन चीजों को प्राप्त करने में सक्षम हुआ। इसने हमारी धारणाओं और कल्पनाओं को भी चकनाचूर कर दिया। अंत में, परमेश्वर की हमसे एक अपेक्षा थी, जो हमारे लिए उसकी आशा भी है : भले ही हम अभी परमेश्वर के साथ अनकही समझ प्राप्त नहीं कर सकते, फिर भी हम पहले परमेश्वर के प्रति सच्चाई रखने और परमेश्वर में सच्ची आस्था रखने के लिए खुद को प्रशिक्षित कर सकते हैं; अपने कर्तव्य निभाने में हम चाहे किसी भी कठिनाई का सामना करें, हमें हार नहीं माननी चाहिए, और हम परमेश्वर पर निर्भर रह सकते हैं और उन्हें हल करने के लिए सत्य खोज सकते हैं। यदि हम इस तरह से अनुसरण करते रह सकते हैं, तो हम निश्चित रूप से उद्धार प्राप्त कर सकते हैं; परमेश्वर ने हमें ऐसा वादा दिया है। मुझे लगता है कि यह मार्ग अपेक्षाकृत स्पष्ट है।) बहुत अच्छा। ऐसा लगता है कि सत्य के इस पहलू पर संगति करना तुम लोगों के लिए बहुत मददगार है, है ना? (हाँ।) परमेश्वर की सेवा करने के संदर्भ में, चाहे उसके कार्य में हो या उसके व्यक्तिगत अभ्यास में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के पास अभ्यास के बहुत विशिष्ट मार्ग हैं। वास्तव में, तुम लोगों को अभ्यास के इन विशिष्ट मार्गों या कुछ क्रियाकलापों, तरीकों और विधियों को समझने में सक्षम होना चाहिए। हालाँकि, तुममें से अधिकांश लोग इन चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करते हैं। तुम सभी में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य में प्रकट होने वाली इन बहुत ही व्यावहारिक अभिव्यक्तियों और क्रियाकलापों के बारे में धारणाएँ और कल्पनाएँ हैं, और तुमने परमेश्वर की सेवा करने के संदर्भ में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के अभ्यास के विशिष्ट मार्गों पर ध्यान नहीं दिया है। इसलिए, इतने वर्षों से पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के संपर्क में रहने और उसके साथ मेलजोल करने के बाद भी तुम लोगों ने उससे परमेश्वर की सेवा करने और व्यक्तिगत अभ्यास के संबंध में सिद्धांतों को नहीं सीखा है, न ही इस संबंध में सत्य वास्तविकता को सीखा है। तो क्या तुम लोगों को मेरे द्वारा संगति की गई विषय-वस्तु के माध्यम से इसकी पुष्टि प्राप्त हुई है? (हाँ।) अब जबकि तुम लोगों को इसकी पुष्टि प्राप्त हो गई है, तो क्या यह तुम लोगों को यह सीखने में भी मदद करता है कि परमेश्वर की सेवा कैसे करनी है या यह जानने में मदद करता है कि परमेश्वर की सेवा करने के दौरान तुम्हारा अपना अभ्यास और प्रवेश क्या होना चाहिए? (हाँ।) यदि मैं इस पर संगति नहीं करता, तो तुम लोगों को केवल एक एहसास और आभास होता कि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कैसे कार्य करता है और कैसे परमेश्वर की सेवा करता है, लेकिन तुम इसके भीतर के सिद्धांतों और अभ्यास के मार्गों को नहीं समझ पाते, है ना? (हाँ।)
आज, आओ हम परमेश्वर के साथ अनकही समझ होने पर अपनी संगति जारी रखें। परमेश्वर की सेवा करने के दौरान पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का एक और बहुत ही अहम अभ्यास—या दूसरे शब्दों में कहें तो, एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम सिद्धांत, जिस पर वह स्वयं ध्यान देता है और कार्य करने के दौरान जिसका पालन करता है—यह है कि वह उस मार्ग पर बहुत ध्यान देता है जिस पर वह चलता है। यह बिंदु बहुत अहम है; चाहे अगुआओं और कार्यकर्ताओं के लिए हो या साधारण अनुयायियों के लिए, यह एक बहुत ही अहम सिद्धांत है। परमेश्वर में विश्वास करने के अपने व्यक्तिगत मार्ग पर और परमेश्वर की सेवा करने के दौरान, दोनों ही मामलों में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का एक बहुत ही अहम और बहुत प्रमुख पहलू यह है कि वह उस मार्ग पर बहुत ध्यान देता है जिस पर वह चलता है। जिस मार्ग पर वह चलता है, उस पर ध्यान देने का वास्तव में क्या अर्थ है? इसका अर्थ यह है कि परमेश्वर की सेवा करने के दौरान, वह जो भी कार्य करता है उसके हर क्षेत्र में, वह इस बात पर ध्यान देता है कि क्या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लक्ष्य, दिशा और सिद्धांत वास्तव में परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हैं, क्या वे वास्तव में परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार हैं या क्या वे वास्तव में परमेश्वर के कार्य और परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करते हैं—यह सबसे बुनियादी बात है। यह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के उस मार्ग पर ध्यान देने की अभिव्यक्ति है जिस पर वह चलता है; यह वह सिद्धांत भी है जिसे वह अपने हृदय में रखता है, और यह उस मार्ग के संबंध में उसके हृदय में एक बुनियादी विचार है जिस पर वह चलता है। कोई व्यक्ति जिस मार्ग पर चलता है उस पर ध्यान देना कोई सामान्यीकृत धर्म-सिद्धांत या नारा नहीं है, बल्कि यह हर क्षेत्र के मामलों में परिलक्षित होता है। कुछ मामले किसी व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़े होते हैं और कुछ मामले परमेश्वर के घर के कार्य से जुड़े होते हैं। आओ हम इस पर संगति करें कि ऐसी कौन-सी विशिष्ट अभिव्यक्तियाँ हैं जो उस मार्ग के विषय से संबंधित हैं जिस पर कोई व्यक्ति चलता है।
कलीसिया के सर्वोच्च अगुआ के रूप में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को अपने दैनिक जीवन में सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर पहलू में, भाई-बहनों को उससे जो देखने को मिलता है, उससे उन्हें लाभ मिले और उनकी आध्यात्मिक उन्नति हो या कम से कम, उसे उन्हें यह देखने देना चाहिए कि वह एक सकारात्मक व्यक्ति है, एक अच्छा व्यक्ति है, और जमीर और विवेक वाला व्यक्ति है—यानी, कम से कम, लोगों की नजरों में वह एक गरिमापूर्ण और सत्यनिष्ठ व्यक्ति है, और ऐसा व्यक्ति है जो भरोसेमंद है। सबसे पहले, पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इस संबंध में जिस मार्ग पर चलता है उस पर, साथ ही इस संबंध में अपनी अभिव्यक्तियों, क्रियाकलापों और अभ्यास पर बहुत ध्यान देता है। पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में, वह दोनों लिंगों के बीच की सीमाओं पर बहुत ध्यान देता है, और जहाँ तक संभव हो विपरीत लिंग के किसी भी व्यक्ति के साथ आमने-सामने संपर्क या करीबी संपर्क रखने से बचने की कोशिश करता है। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसे वह अपने अभ्यास में अपनाता है। विशेष रूप से जब विपरीत लिंग के उन लोगों की बात आती है जो अपेक्षाकृत अच्छे दिखने वाले और अपेक्षाकृत आकर्षक होते हैं, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य उनके साथ अपने संपर्क में विशेष रूप से सतर्क रहता है। विशेष परिस्थितियों में, कभी-कभार काम से संबंधित ऐसा संपर्क भी होगा जिससे बचा नहीं जा सकता—यानी, जब कुछ विशेष कार्यों के लिए किसी व्यक्ति को कुछ मामलों के संबंध में भाई से आमने-सामने मार्गदर्शन माँगने की आवश्यकता होती है। इन विशेष परिस्थितियों के अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य, जहाँ तक संभव हो, विपरीत लिंग के साथ आमने-सामने संपर्क करने से बचने की कोशिश करता है। यदि कलीसिया के कार्य के लिए उसे विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से संपर्क करने की आवश्यकता होती है, तो कम से कम दो या तीन लोगों का उपस्थित होना आवश्यक है; भाई-बहनों का उपस्थित होना आवश्यक है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। कलीसिया के सर्वोच्च अगुआ के रूप में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लोगों की नजरों में रुतबे वाला व्यक्ति है। चाहे तुम पुरुष हो या महिला, तुम्हारा रूप-रंग कैसा भी हो, चाहे तुम लंबे हो या छोटे, चाहे तुम सुंदर हो, और चाहे तुम्हारी व्यक्तिगत योग्यताएँ या तुम्हारा व्यक्तिगत ज्ञान और प्रतिभाएँ कैसी भी हों, लोगों की नजरों में, जब तक तुम्हारे पास रुतबा है, तुम्हारे सिर के ऊपर एक प्रभामंडल होता है, तुम्हारा मूल्य कई गुना बढ़ जाता है और तुम्हारी हैसियत बढ़ जाती है। विशेष रूप से विपरीत लिंग की नजरों में—जब तक तुम्हारे पास रुतबा है, तो तुम्हारी उम्र या रूप-रंग की परवाह किए बिना, उनके लिए तुम्हारे बारे में सब कुछ अच्छा है। मूल रूप से, तुम लोगों की नजरों में औसत दिखने वाले थे, और तुम्हारी कार्यक्षमता भी औसत थी, लेकिन एक बार जब तुम्हारे पास रुतबा आ जाता है, तो तुम्हारे बारे में लोगों के दृष्टिकोण बदल जाते हैं; वे सभी तुम्हारा बहुत आदर करते हैं और इसके बाद प्रलोभन आता है। इस प्रलोभन का एक पहलू पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में प्रलोभन है। परमेश्वर के घर में सर्वोच्च अगुआ के रूप में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य भी इस प्रलोभन का सामना करता है। क्योंकि उसके पास रुतबा है, इसलिए विपरीत लिंग के कई सदस्यों की नजरों में, वह बहुत सुंदर भी है, उसका व्यवहार गरिमापूर्ण है, वह मजाकिया और हाजिरजवाब है, उसमें कार्यक्षमता है, और उसमें एक असाधारण व्यक्ति की आभा और तौर-तरीके हैं। हो सकता है कि मैं इसे बहुत उचित तरीके से नहीं कह रहा हूँ, लेकिन यह भी एक तथ्य है। इसलिए, यद्यपि विपरीत लिंग के कई सदस्य खुले तौर पर खुद को उस पर नहीं थोपते हैं, फिर भी अपने दिलों में वे भाई के प्रति विशेष सम्मान रखते हैं। यहाँ तक कि कुछ ऐसे भी हैं जो मन ही मन भाई को बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उसके करीब जाना चाहते हैं। मुझे बताओ, यदि विपरीत लिंग के सदस्य हमेशा उसके करीब जाना और उससे सटकर रहना चाहते हैं, तो क्या यह प्रलोभन बड़ा है? (हाँ, है।) विपरीत लिंग के कुछ सदस्य केवल बातचीत या शारीरिक निकटता में ही उसके करीब नहीं आते हैं। इसके बजाय, वे कामुक और उत्तेजक इशारे करते हैं, आँख मारते हैं और इशारे करते हैं, एक विशिष्ट लहज़े में बोलते हैं या दिखावा करने और खुद को प्रदर्शित करने के लिए सुंदर कपड़े पहनते हैं या वे चापलूसी करने की कोशिश करते हैं, उसके खाने के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाते हैं या उसके लिए कुछ अच्छा खरीदते हैं। संक्षेप में, वे उसकी चापलूसी करने की कोशिश करते हैं। मुझे बताओ, जब ये चीजें होती हैं, तो क्या एक वयस्क स्पष्ट रूप से देख सकता है कि क्या हो रहा है? (हाँ।) फिर जब ये चीजें होती हैं तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इनसे कैसे निपटता है? एक बात तो यह है कि वह जानबूझकर ऐसे लोगों से बचता है। दूसरी बात यह है कि वह सीधे तौर पर उनकी चापलूसी को अस्वीकार कर देता है। इसके अलावा, उचित समय पर, वह ऐसे लोगों को उजागर भी करता है और उन्हें समस्या के प्रति सचेत करता है। यदि ये चीजें करने वाला व्यक्ति कोई ऐसा है जिसे पदोन्नत और विकसित किया जा सकता है, जो केवल कभी-कभार ही थोड़ा-सा भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करता है, और जिसका प्रकृति सार उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति का नहीं है, तो वह उसे याद दिलाता है और उसकी मदद करता है, और उसकी काट-छाँट करता है और उसे उजागर करता है। यदि वह पश्चात्ताप कर सकती है, तो उसे रख लिया जाता है और विकसित करना जारी रखा जाता है; यदि वह पश्चात्ताप नहीं करती है, और वह ठीक उसी प्रकार की व्यक्ति है, तो उसे नहीं रखा जा सकता। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इन मामलों से कैसे निपटता है, इस बारे में उसके सिद्धांत हैं। यदि किसी व्यभिचारी का सामना इस प्रकार के व्यक्ति से होता, तो वह उसे अपने पास रखता, हर दिन उसे देखने में आनंद पाता, और उससे चिपके रहने में सक्षम होता, वह प्रफुल्लित और विशेष रूप से प्रसन्न महसूस करता। लेकिन जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इस प्रकार के व्यक्ति का सामना करता है, तो वह उससे दूर रहता है, उसे अपना कर्तव्य निभाने के लिए कहीं और भेज देता है, और उसे अपने पास नहीं रखता है। विशेष परिस्थितियों में, जैसे कि सहकर्मियों की सभाओं के दौरान या जब कार्य की रिपोर्ट देने की आवश्यकता होती है, तो भाई इस प्रकार के व्यक्ति से जहाँ तक संभव हो दूर रहने के लिए कुछ तरीके अपनाता है, उसके साथ आमने-सामने कोई संपर्क नहीं रखता या बहुत कम संपर्क रखता है, उसे फायदा उठाने का कोई मौका नहीं देता, और उसे यह महसूस नहीं होने देता कि उसके मन में उसके प्रति कोई अनुकूल भावनाएँ हैं। दूसरे शब्दों में, भाई सभी के प्रति निष्पक्ष है, वह उसे महसूस कराता है कि वह उसके साथ वैसा ही व्यवहार करता है जैसा वह बाकी सभी के साथ करता है, उसके साथ उसके व्यवहार में कुछ भी विशेष नहीं है, और उसका उसके साथ आमने-सामने संपर्क रखने का कोई इरादा नहीं है। चाहे वह कितनी भी चापलूसी करे और चाहे वह कैसा भी व्यवहार करे, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य उसे नजरअंदाज करता है; वह चीजों को पूरी तरह से काम तक ही सीमित रखता है।
दैनिक जीवन में या कलीसिया का काम करते समय, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के रूप में अपनी भूमिका के कारण, उसे अनिवार्य रूप से अक्सर ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा जहाँ विपरीत लिंग के सदस्य उसकी चापलूसी करते हैं। एक बार, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कुछ अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ कार्य के बारे में संगति कर रहा था। भाई उनके सामने बैठा था और जब वह संगति कर रहा था, तो एक बहन खड़ी हुई और बोली, “यह कमरा बहुत बड़ा है और भाई बहुत धीमी आवाज में बोल रहा है, मैं उसे सुन नहीं पा रही हूँ।” यह कहकर, वह भाई के पास गई और उसके ठीक बगल में बैठ गई। उस समय कमरे में लगभग एक दर्जन अन्य लोग थे, और जब उन्होंने उसे भाई की ओर जाते देखा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या करने जा रही थी। उनमें से किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि वह मान-अपमान से इतनी बेपरवाह होगी कि सबके सामने भाई के ठीक बगल में बैठ जाएगी। एक सेकंड के लिए भी हिचकिचाए बिना, भाई तुरंत खड़ा हो गया। यद्यपि यह महिला उससे चिपकने के अपने प्रयास में विफल रही, फिर भी वह बिल्कुल भी शर्मिंदा नहीं हुई और न ही झेंपी; इसके बजाय, उसने भाई को बहुत असहज कर दिया। भाई ने पहले कभी ऐसी स्थिति का अनुभव नहीं किया था और इस तरह अचानक खड़ा होना आत्मरक्षा का एक स्वाभाविक कृत्य था। उस समय उपस्थित सभी लोग बहुत असहज महसूस कर रहे थे और क्षण भर के लिए समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें। भाई ने अपनी संगति जारी रखते हुए कमरे में इधर-उधर कदम बढ़ाए, मानो कुछ हुआ ही न हो। क्या तुम नहीं कहोगे कि उसने काफी तेज़ी से प्रतिक्रिया दी? कुछ देर खड़े रहकर संगति करने के बाद, भाई ने इस महिला से कहा, “जाओ, वापस वहाँ बैठ जाओ!” इतने सारे लोगों के उसे देखने पर, उसने भी थोड़ा असहज महसूस किया। तुम्हें क्या लगता है कि अधिकांश लोगों के मन में इस महिला की क्या छवि बनी? उन्होंने महसूस किया, “यह सचमुच आँखें खोलने वाला है; यह विशाल दुनिया वास्तव में हर कल्पनीय विचित्रता से भरी है! यहाँ मान-अपमान की परवाह न करने वाले लोगों की कमी नहीं है। उन्हें किसी बात की परवाह नहीं है और उनमें शर्म की कोई भावना नहीं है!” सार्वजनिक जगह पर इतना भड़काऊ व्यवहार करना और यहाँ तक कि भाई की बात सुन न पाने का एक दिखावटी बहाना खोजना—अगर तुम सचमुच नहीं सुन पा रही थी, तो क्या तुम बस एक स्टूल लेकर थोड़ी पास नहीं बैठ सकती थी? तुम्हारा उसके ठीक बगल में बैठना और उससे सटकर बैठना क्यों जरूरी था? उस समय मैं युवा था और मैंने पहले इस तरह की चीज नहीं देखी थी, इसलिए मुझे बहुत हैरानी हुई। तब से, इस संबंध में मेरी आँखें खुल गईं, और मैंने महसूस किया कि लोग सचमुच जटिल हैं! बाहरी रंग-रूप से देखने पर वह परमेश्वर की विश्वासी लग रही थी और वह चालीस साल से अधिक उम्र की एक वयस्क थी—उस उम्र में, वह वास्तव में ऐसा काम करने में सक्षम थी, और वह भी सार्वजनिक जगह पर! भले ही वह अपनी मंशा में सफल नहीं हुई और कुछ नहीं हुआ, फिर भी यह दृश्य लोगों को अकल्पनीय लगा। मैं ऐसा क्यों कहता हूँ कि यह अकल्पनीय था? क्योंकि, अगर इस तरह की कोई महिला सार्वजनिक जगह पर ऐसा काम कर सकती है, तो वह लोगों की पीठ पीछे, एकांत में कैसा आचरण करेगी? क्या वास्तव में उसमें शर्म की कोई भावना है? इस तरह का व्यक्ति बहुत भयानक होता है! उस घटना का अनुभव करने के बाद, भाई ने भी असहज और हैरान महसूस किया; उसे इसकी उम्मीद नहीं थी। उसकी आँखें भी खुल गईं और उसने कहा, “तो रुतबा व्यक्ति को इतना अधिक आकर्षण देता है! मुझे लगता है कि मैं बहुत लंबा नहीं हूँ और मुझमें बहुत आकर्षण नहीं है, तो कोई मेरे प्रति ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है? ऐसा लगता है कि रुतबे के कारण आने वाले प्रलोभन बहुत अधिक और बहुत भयानक होते हैं—मुझे सावधान रहना होगा! भविष्य में ऐसी स्थितियों का सामना करते समय, मुझे ज्यादातर समय बोलते हुए खड़ा ही रहना होगा, और मैं केवल एक जगह पर स्थिर नहीं खड़ा रह सकता। अन्यथा, अगर वह मुझे लगातार उसी जगह पर खड़ा देखती है, तो वह मेरे करीब आने और मेरे पास आने के बारे में सोचेगी, और मैं एक बहुत ही निष्क्रिय स्थिति में पड़ जाऊँगा। मैं सोचता था कि जब अन्य लोग मौजूद होते हैं, तो विपरीत लिंग के सदस्य आम तौर पर कोई कदम उठाने की हिम्मत नहीं करेंगे। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि इतने सारे लोगों की मौजूदगी में भी वह कोई कदम उठाने की हिम्मत करेगी। यह महिला तो सचमुच कुछ और ही है—उसे मान-अपमान की कोई परवाह ही नहीं है!” तब से, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की आँखें खुल गईं, और जब उसका सामना दोबारा इस तरह के व्यक्ति से हुआ, तो उसने एक तरीका अपनाया : अगर वह देखता कि कोई हमेशा उसके करीब आने की कोशिश कर रहा है, और वह देखता कि उसे मान-अपमान की कोई परवाह नहीं है, उसमें शर्म की कोई भावना नहीं है, और वह सार्वजनिक जगह पर इस तरह का काम कर सकती है, तो भाई उसे सीधे सबके सामने कहता, “मुझसे दूर रहो। जाओ वहाँ बैठो!” वह इस समस्या को हल करने के लिए इसी तरीके का उपयोग करता। इस घटना के होने के बाद, मैंने उस महिला को फिर कभी नहीं देखा। मैंने बाद में सुना कि कलीसिया में इस महिला का लगातार व्यवहार ऐसा ही था : जो भी अगुआ बनता, जिसका भी रुतबा होता, वह उससे चिपक जाती थी। जब वह अपने मूल संप्रदाय में थी, तब वह विशेष रूप से उन लोगों से चिपकती थी जो प्रेरित थे और जिनके हाथ में निर्णय लेने की शक्ति थी। उसकी यह चाल अधिकांश अगुआओं और कार्यकर्ताओं पर काम कर गई और उन्होंने इसे अच्छी तरह स्वीकार भी किया, लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने इस सिलसिले को खत्म कर दिया। बाद में, इस महिला को कलीसिया से निष्कासित कर दिया गया।
पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में प्रलोभन का सामना करने से पहले, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य पहले से ही अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ अक्सर इस बात पर संगति कर रहा था कि लोगों को कैसे व्यवहार करना चाहिए और पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में उन्हें किन बातों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इसके अलावा, उसने कार्य व्यवस्थाओं में विशिष्ट नियम भी बनाए कि अगुआओं और कार्यकर्ताओं को सेवा में कैसे सहयोग करना चाहिए : विपरीत लिंग के सदस्य आमने-सामने सहयोग नहीं कर सकते। विशेष परिस्थितियों में, यदि सहयोग करने के लिए कोई उपयुक्त तीसरा व्यक्ति नहीं है, तो सहयोग विपरीत लिंग के ऐसे सदस्यों के बीच होना चाहिए जिनकी उम्र में अपेक्षाकृत बड़ा अंतर हो। इस विशेष परिस्थिति के अलावा, मूल रूप से, कलीसिया में अगुआओं और कार्यकर्ताओं के बीच पुरुषों और महिलाओं का आमने-सामने सहयोग करना बिल्कुल वर्जित है। यह कार्य व्यवस्थाओं में स्पष्ट रूप से निर्धारित है, है ना? (हाँ।) अपने कार्य में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कलीसिया के कार्य के संबंध में अक्सर कुछ युवा और अधेड़ उम्र की महिलाओं के साथ मेलजोल करता है, और उसे अक्सर इन लोगों का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार, यह अपरिहार्य है कि कुछ लोगों के मन में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के प्रति मानवीय इच्छाओं से उत्पन्न होने वाली अनुकूल भावनाएँ होंगी, और वे उसे इशारे देंगी। भाई ने इस संबंध में भी अभ्यास के कुछ सिद्धांत अपनाए हैं। चाहे कार्य के बारे में संगति करना हो, सभाएँ आयोजित करना हो या यात्रा करना हो, भाई जहाँ तक संभव हो विपरीत लिंग के किसी सदस्य के साथ आमने-सामने संपर्क रखने से बचने की कोशिश करता है। विशेष रूप से, कुछ व्यक्तियों के मन में भाई के प्रति अनुकूल भावनाएँ होती हैं और वे कुछ चापलूसी भरा व्यवहार भी करते हैं। ऐसे व्यक्ति के लिए, यदि वे उसके द्वारा उजागर किए जाने या अस्वीकार किए जाने के बाद भी उसे परेशान करना जारी रखते हैं, तो एक अंतिम उपाय है : उनकी सख्ती से काट-छाँट करना। वह उनकी इस हद तक काट-छाँट करता है कि वे आहत महसूस करते हैं, उन्हें लगता है कि भाई रूखा और निर्मम है, उसके प्रति उनकी अनुकूल भावनाएँ खत्म हो जाती हैं, और वे अब उसके करीब नहीं जाना चाहते। तब भाई का मन शांत हो सकता है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अक्सर संगति करता है कि परमेश्वर की सेवा करने वालों को, सबसे पहले, पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में गलतियाँ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए और पाप बिल्कुल नहीं करना चाहिए—यह वह सिद्धांत है जिसे वह दृढ़ता से कायम रखता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई गलतियाँ न करे और पाप न करे, विपरीत लिंग के सदस्यों के साथ व्यवहार करने के तरीके में कुछ विधियाँ और दृष्टिकोण अवश्य अपनाना चाहिए। सबसे पहले, जहाँ तक संभव हो विपरीत लिंग के सदस्यों के साथ आमने-सामने संपर्क रखने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, किसी को व्यक्तिगत आधार पर विपरीत लिंग के किसी विशेष सदस्य की देखभाल नहीं करनी चाहिए या उसके प्रति विचारशीलता नहीं दिखानी चाहिए या उस व्यक्ति पर विशेष ध्यान नहीं देना चाहिए—किसी को भी विपरीत लिंग के किसी भी सदस्य को कल्पनाओं में लिप्त होने का अवसर नहीं देना चाहिए। भले ही विपरीत लिंग के किसी सदस्य के मन में भाई के प्रति अनुकूल भावनाएँ हों या वह कुछ चापलूसी भरा व्यवहार प्रदर्शित करती हो, भाई उसे अस्वीकार करने और उसे उजागर करने और चेतावनी देने के लिए हर संभव प्रयास करता है, साथ ही उससे दूर रहता है, जिससे उसे फायदा उठाने का कोई मौका नहीं मिलता। ये अपने व्यक्तिगत अभ्यास में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की कुछ अभिव्यक्तियाँ हैं और ये वे सिद्धांत भी हैं जिनका वह पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में पालन करता है। बेशक, यह उन सिद्धांतों का एक पहलू भी है जिनका परमेश्वर की सेवा करने वालों को अवश्य पालन करना चाहिए। भले ही तुम परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति नहीं हो, तुम्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि तुम पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में गलतियाँ न करो या पाप न करो। यह स्व-आचरण के लिए सबसे बुनियादी सिद्धांत है। यदि तुम इस पर भी दृढ़ नहीं रह सकते, और तुम अभी भी गलतियाँ कर सकते हो और अभी भी पाप कर सकते हो, तो परमेश्वर ने क्रूस पर जो कीमती रक्त बहाया है वह तुम्हें छुटकारा नहीं दिला सकता, है ना? पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में, “गलती करने” का अर्थ है कुछ पल के लिए गलत मार्ग पर चले जाना और प्रलोभन में पड़ जाना, जबकि “पाप करने” का अर्थ है एक निरंतर पैटर्न के रूप में पुरुषों और महिलाओं के बीच अवैध संबंधों में शामिल होना। कलीसिया में जो कोई भी पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में गलती करता है, यदि वह कोई अगुआ या कार्यकर्ता है, तो भाई उसे चेतावनी देगा और उसकी काट-छाँट करेगा। यदि वह बार-बार की चेतावनियों के बावजूद अपने तरीके नहीं सुधारता है और वह चीजों को आगे बढ़ाता है, तो परमेश्वर का घर उसे बर्खास्त कर देगा और अगुआ या कार्यकर्ता होने की उसकी योग्यता रद्द कर देगा। ऐसे मामलों का सामना करने पर, जो लोग बार-बार की चेतावनियों के बावजूद अपने तरीके नहीं सुधारते हैं वे गिर जाएँगे और उनमें फँस जाएँगे और कलीसिया का कार्य छोड़ देंगे—ऐसे लोगों का उपयोग नहीं किया जा सकता। वे न केवल कार्य करने में असमर्थ होते हैं, बल्कि वे परमेश्वर को कलंकित भी कर सकते हैं; उन्हें अवश्य बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में गलतियाँ करने वालों के लिए, चाहे वे अगुआ और कार्यकर्ता हों या साधारण विश्वासी, यदि भाई का ऐसे लोगों से सामना होता है तो वह उन्हें चेतावनी देगा। एक चेतावनी जो मैं अक्सर भाई को देते हुए सुनता हूँ, वह बाइबल का एक संदर्भ है : यदि कोई जानबूझकर और स्वेच्छा से पाप करता है, तो पाप-बलि भी खत्म हो जाती है। मूल उद्धरण क्या है? (“यदि हम जान बूझकर पाप करते रहें..., तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं” (इब्रानियों 10:26)।) इसका अर्थ है कि यदि तुम जानबूझकर पाप करते हो, तो पाप-बलि खत्म हो जाती है। पुरुषों और महिलाओं के संबंध में हम यहाँ जिन मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं, उनका संबंध उचित डेटिंग और विवाह से नहीं करते है, बल्कि पुरुषों और महिलाओं के बीच अनुचित संबंधों, यानी पुरुषों और महिलाओं के बीच संबंधों में अव्यवस्था से है। उदाहरण के लिए, प्रेम त्रिकोण या विवाहेतर संबंधों में शामिल होना; अंधाधुंध यौन-संबंध बनाना, विपरीत लिंग के कई सदस्यों के साथ संबंध बनाना, और विपरीत लिंग के कई सदस्यों के साथ संबंध रखना, और बार-बार की चेतावनियों के बावजूद अपने तौर-तरीके सुधारने में विफल रहना; या डेटिंग या विवाह के आधार के बिना विपरीत लिंग के किसी सदस्य के साथ संबंध रखना, बल्कि विपरीत लिंग के उस सदस्य के साथ खिलवाड़ करना या यहाँ तक कि विपरीत लिंग के कई सदस्यों के साथ खिलवाड़ करना। ये पुरुषों और महिलाओं के बीच अनुचित संबंध हैं; यह पाप करना है। कोई भी चीज जो उचित डेटिंग नहीं है या उचित विवाह संबंध नहीं है, वह पाप है। यदि सुसमाचार का प्रचार करने के दौरान या कलीसियाई जीवन में विपरीत लिंग के सदस्यों के बीच ऐसा अनुचित संबंध उत्पन्न होता है, तो भाई अक्सर उनके साथ संगति करता है, “यदि हम जान बूझकर पाप करते रहें..., तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं।” इसका क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि यदि तुम बार-बार की चेतावनियों के बावजूद अपने तरीके सुधारने में विफल रहते हो और हमेशा पाप करते हो, तो पाप-बलि खत्म हो जाती है, और तुम्हारा वह पाप एक ऐसा अपराध बन जाता है जिसे स्थायी रूप से दोषी ठहराया जाता है; तुम्हें परिणाम भुगतने होंगे और दंडित होना पड़ेगा। यदि किसी व्यक्ति के पापों को क्षमा नहीं किया जा सकता है, तो वह परमेश्वर का उद्धार स्वीकार करने के लिए योग्य नहीं है, और वह ऐसा व्यक्ति हैं जो नष्ट हो जाएगा। चाहे तुम किसी भी प्रकार का अपराध करो, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में अपराध भी शामिल हैं, यदि पाप-बलि खत्म हो जाती है, तो तुम्हारे अपराध को पाप के रूप में निरूपित किया जाता है, तुम दंड के पात्र होते हो, और परमेश्वर की नजरों में तुम छुटकारे के पात्र नहीं हो। छुटकारे का पात्र न होने का क्या परिणाम है? वह यह है कि तुम परमेश्वर द्वारा तुम्हें बचाए जाने की बुनियादी शर्त खो देते हो। तब तुम परमेश्वर के चुने हुए लोगों के सदस्य नहीं रह जाते। चूँकि तुम परमेश्वर के चुने हुए लोगों में से एक नहीं हो, इसलिए तुम्हें पहले ही उन लोगों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है जिन्हें परमेश्वर बचाता है, और परमेश्वर के घर में तुम्हारा कोई हिस्सा या अधिकार नहीं है।
परमेश्वर के घर में सर्वोच्च पद पर आसीन होने के नाते, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अक्सर पुरुषों और महिलाओं के बीच प्रलोभन से संबंधित मुद्दों का सामना करता है। एक बात तो यह है कि वह इस मामले के संबंध में अपने विचारों, रुख और अभ्यास के सिद्धांतों को सभी के सामने स्पष्ट करता है। दूसरी बात यह है कि ऐसी चीजों का सामना करने पर, वह सार्वजनिक रूप से दूसरे पक्ष को और भी अधिक स्पष्ट रूप से जोर देकर बताएगा या दूसरे पक्ष को स्पष्ट रूप से यह जानने देगा कि इस मामले के संबंध में उसके विचार और रुख क्या हैं और उसका रवैया क्या है। उसके अपने शब्दों में, जब तुम देखते हो कि विपरीत लिंग का कोई सदस्य तुममें रुचि दिखा रहा है या तुम्हारी चापलूसी कर रहा है, तो तुम्हें सख्त होना होगा और स्पष्ट रूप से उसे अस्वीकार करना होगा। तुम्हें उसे फायदा उठाने का कोई अवसर नहीं देना होगा; उसे फायदा उठाने का कोई मौका मत दो और वह पीछे हट जाएगा। तुम अस्वीकार करने में बहुत संकोच नहीं कर सकते और तुम उनकी भावनाओं का लिहाज नहीं कर सकते। तुम्हें सख्त और कठोर होना होगा। जब तुम्हारा सामना इस प्रकार के व्यक्ति से होता है, तो तुम्हें और भी अधिक सख्त होना होगा। तुम्हें किस हद तक सख्त होना चाहिए? इस हद तक कि तुम उसे यह महसूस कराओ कि तुम एक निर्दयी व्यक्ति हो, तुम पर किसी भी पहल का कोई असर नहीं होता और तुममें भावनाएँ नहीं हैं। अंततः, विपरीत लिंग के अधिकांश सदस्य देखते हैं कि भाई इस प्रकार का व्यक्ति है और उसे इस प्रकार का व्यवहार पसंद नहीं है, और सोचते हैं, “यदि मैं तुम्हारे प्रति ऐसा व्यवहार करूँ, तो क्या तुम मुझे भी फटकारोगे? क्या तुम मुझे अजीब स्थिति में डाल दोगे?” जब विपरीत लिंग के कुछ सदस्य इस परिणाम पर विचार करते हैं, तो वे उसकी चापलूसी करने की हिम्मत नहीं करते। मुझे बताओ, क्या यह भाई के लिए अच्छी बात है या बुरी बात? (अच्छी बात है।) भाई बहुत खुश होता है : “यह अच्छा है कि तुम हिम्मत नहीं करते। हिम्मत न करना बिल्कुल सही है।” क्योंकि भाई इतना सख्त और कठोर है, और लोगों की नजरों में किसी की भावनाओं का लिहाज नहीं करता, इसलिए विपरीत लिंग के कई सदस्य उस पर डोरे डालने की हिम्मत नहीं करते; वे थोड़े डर जाते हैं और उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं करते। क्या इससे भाई बहुत-सी परेशानियों से नहीं बच जाता? (हाँ।) तुम लोगों को इस तरह से अभ्यास करने के बारे में क्या लगता है? (यह अच्छा है।) इसमें क्या अच्छा है? (यह विपरीत लिंग को फायदा उठाने का कोई मौका नहीं देता, जिससे बहुत सारे प्रलोभनों से बचा जा सकता है।) यदि थोड़े-से रुतबे वाला कोई औसत व्यक्ति विपरीत लिंग के गहरे प्रेम का आनंद नहीं ले पाता है, तो वह निराश महसूस करता है, और सोचता है, “मेरा रुतबा इतना ऊँचा है, फिर भी विपरीत लिंग का एक भी सदस्य मुझसे चिपकने या मेरे करीब आने, मेरे साथ प्यार की चिंगारी पैदा करने या प्यार में मेरी ओर हाथ बढ़ाने नहीं आता।” सामान्य तौर पर, चाहे तुम पुरुष हो या महिला, यदि कोई तुमसे गहरा प्रेम नहीं करता, तो क्या तुम अंदर से निराश महसूस नहीं करते? यदि विपरीत लिंग के सदस्यों के मन में तुम्हारे प्रति अनुकूल भावनाएँ हों, वे तुम पर फिदा हों, तुम्हें अपने सपनों का व्यक्ति मानें या यहाँ तक कि तुमसे प्यार करें और तुम्हारा अनुसरण करें, तो क्या तुममें से अधिकांश लोग बहुत अच्छा महसूस नहीं करेंगे और अपने दिलों में इसका बहुत आनंद नहीं लेंगे? (हाँ।) अधिकांश लोगों को यह डरावना नहीं लगता, न ही उन्हें यह परेशानी भरा लगता है। परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, यदि तुम अविश्वासियों की तरह हो, जहाँ तुम्हारे पास रुतबा नहीं होने पर, तुम चाहते हो कि विपरीत लिंग के सदस्य तुम पर फिदा हों और तुम्हारे करीब आने की कोशिश करें, और जब तुम्हारे पास रुतबा होता है, यदि विपरीत लिंग के सदस्य तुम पर फिदा होते हैं, तुम्हारे दीवाने होते हैं, तुम्हारी प्रशंसा करते हैं, तुम्हारा अनुसरण करते हैं या तुम पर कामुक नजरें डालते हैं, और तुम न केवल उन्हें अस्वीकार नहीं करते बल्कि इसका आनंद भी लेते हो और इसमें डूब जाते हो, तो तुम परमेश्वर की सेवा करने में असमर्थ हो। कुछ लोग कहते हैं, “मैं परमेश्वर की सेवा करने में सक्षम क्यों नहीं होऊँगा? यह तो बस दूसरों का मुझ पर फिदा होना है, जिसमें कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है। उनका फिदा होना उनका मामला है। उनके फिदा होने का मुझसे क्या लेना-देना है? लोगों के मेरे करीब आने की कोशिश करने, मुझसे गहरा प्रेम करने और मुझ पर फिदा होने का थोड़ा-सा आनंद लेने में क्या गलत है? यह उनकी स्वतंत्रता है। मैं उनकी पहल को अस्वीकार क्यों करूँ?” मुझे बताओ, इसमें क्या गलत है? तुम्हें उनकी पहल को अस्वीकार क्यों करना चाहिए? (यदि कोई व्यक्ति विपरीत लिंग द्वारा उसका अनुसरण करने को अस्वीकार नहीं करता है, और उसके विचार और मन हमेशा रूमानी प्यार में उलझे रहते हैं, तो उसका मन उसके कर्तव्य पर नहीं होगा। इस तरह, वह अपना कर्तव्य अच्छी तरह से नहीं निभा पाएगा।) एक वस्तुनिष्ठ और व्यावहारिक बिंदु यह है कि तुम्हें अपना अच्छी तरह से बचाव करना चाहिए, ताकि तुम परमेश्वर के सामने पाप न करो या परमेश्वर की घृणा का पात्र न बनो। तुम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते कि दूसरे क्या सोचते हैं, लेकिन कम से कम, तुम्हें दूसरों को अपना रवैया बताना चाहिए, और तुम्हें स्वयं यह जानना चाहिए कि ऐसी चीजों का सामना करने पर क्या करना है। यदि विपरीत लिंग का कोई सदस्य तुम पर फिदा है और तुम्हारे करीब आने की कोशिश करता है, यहाँ तक कि दीवानगी और गहरे प्रेम की हद तक, और तुम उसकी पहल को अस्वीकार नहीं करते बल्कि उसका आनंद लेते हो, तो तुम पूरे दिन इन उलझी हुई भावनाओं की दुनिया में जिओगे, और तुम अनिवार्य रूप से प्यार के जाल में फँस जाओगे और वासना में गिर जाओगे। एक बार जब कोई व्यक्ति प्यार के जाल में और वासना में गिर जाता है, तो क्या उसका हृदय परमेश्वर के सामने आ सकता है? क्या वह अपना कार्य कर सकता है? क्या वह अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभा सकता है? (नहीं।) ये सभी उचित कार्य उसके रूमानी स्नेह और वासना से पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाएँगे, और पवित्र आत्मा के लिए उसमें कार्य करना असंभव हो जाएगा। तुम कहते हो, “मुझे पता होगा कि सीमा कहाँ खींचनी है। जब मैं खाली रहूँगा और कार्य नहीं कर रहा होऊँगा या अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा होऊँगा, तो मैं दिल के मामलों के बारे में सोचूँगा और विपरीत लिंग द्वारा मुझे दिए जाने वाले रूमानी स्नेह और प्यार का आनंद लूँगा। जब कार्य करने का समय होगा, तो मैं इन चीजों को किनारे रख दूँगा। मैं इन चीजों को आसानी से सँभाल सकता हूँ और इन्हें नियंत्रण में रख सकता हूँ। जब आनंद लेने का समय होगा तो मैं इसका आनंद लूँगा, और जब आनंद लेने का समय नहीं होगा तो मैं कार्य करूँगा, और जब मैं कार्य कर रहा होऊँगा तो मैं इन चीजों से बाधित नहीं होऊँगा।” मुझे बताओ, क्या यह संभव है? (नहीं।) एक बात तो यह है कि मानवीय सहज प्रवृत्ति के परिप्रेक्ष्य से, लोग मूल रूप से एक ही समय में दो चीजों पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ होते हैं। दूसरी बात यह है—और यह मुख्य बिंदु है—परमेश्वर की सेवा करने वालों के लिए परमेश्वर की अपेक्षाओं के परिप्रेक्ष्य से, अपना कर्तव्य निभाने, परमेश्वर की सेवा करने और परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए, तुम्हें अपना पूरा तन और मन समर्पित करना होगा। कार्य करने और परमेश्वर की सेवा करने में तुम्हारे अंदर सच्चाई अवश्य होनी चाहिए और तुम्हें अपना सर्वस्व लगा देना चाहिए, और तुम्हें आधे-अधूरे मन से काम नहीं करना चाहिए। परमेश्वर की सेवा करने और कलीसिया का कार्य करने के दौरान, यदि तुम अन्य चीजें भी कर रहे हो, अन्य चीजों के बारे में सोच रहे हो या यहाँ तक कि तुम्हारा हृदय अन्य चीजों से भरा है, तो परमेश्वर तुम्हें बिल्कुल भी प्रेरित नहीं कर सकता। परमेश्वर किसी घिनौने मंदिर में निवास नहीं करता और परमेश्वर ऐसे व्यक्ति का उपयोग नहीं करता। प्रलोभन के बीच जीना, प्यार के जाल में फँसे रहना और परमेश्वर की सेवा करते हुए वासना और रूमानी प्यार का आनंद लेना—यह परमेश्वर के खिलाफ ईशनिंदा है। इसलिए, परमेश्वर की अपेक्षाओं के संदर्भ में इसे देखते हुए, जब कोई व्यक्ति इस अवस्था में फँसा होता है, तो परमेश्वर कार्य नहीं करता। कुछ लोग कहते हैं, “मेरे हृदय में परमेश्वर है। मैं अभी भी कलीसिया का कार्य कर सकता हूँ। मैंने कलीसिया के कार्य में बाधा नहीं डाली है।” तुम गलत हो; तुम केवल अपने बारे में अच्छा महसूस करते हो। वास्तव में, परमेश्वर तुम्हें पहले ही त्याग चुका है, और उसने तुम पर कार्य करना बहुत पहले ही बंद कर दिया है, क्योंकि इस समय परमेश्वर तुम्हारा उपयोग बिल्कुल नहीं कर सकता। जब तुम्हारी अवस्था वापस सामान्य हो जाती है, जब तुम परमेश्वर की सेवा करने के लिए उपयुक्त होते हो और जब तुम परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए गए कार्य को अपने पूरे हृदय, अपनी पूरी शक्ति और अपने पूरे मन से पूरा कर सकते हो—जब तुम्हारी अवस्था और तुम्हारा हृदय इन शर्तों को पूरा करते हैं—केवल तभी परमेश्वर तुम्हारा उपयोग कर सकता है। पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में, यदि तुम इस संबंध में प्रलोभन में पड़ जाते हो और परमेश्वर की सेवा करते हुए प्यार के जाल में फँस जाते हो, और इसमें आनंद लेते हो और मजे लेते हो, तो परमेश्वर बहुत पहले ही तुम्हें अपनी सेवा करने वाला व्यक्ति मानना बंद कर दिया होगा और तुम अब परमेश्वर की सेवा करने के योग्य नहीं रहोगे। इसलिए, अगुआओं और कार्यकर्ताओं के लिए अपेक्षा यह है : यदि तुम किसी को डेट कर रहे हो, तो इस प्रकार का कर्तव्य मत निभाओ; तुम कुछ साधारण कर्तव्य निभा सकते हो, लेकिन तुम परमेश्वर की सेवा नहीं कर सकते। यदि तुम डेट करना चाहते हो, और शादी करके अपना जीवन जीना चाहते हो, तो तुम्हें सबसे पहले इन चीजों को देखना चाहिए। बाद में, यदि तुम पदोन्नत और विकसित किए जाने की शर्तों को पूरा करते हो, तो सही समय आने पर परमेश्वर का घर तुम्हारा उपयोग कर सकता है। यदि तुम शर्तों को पूरा नहीं करते हो, तो तुम बस अपना जीवन जीते रह सकते हो और अपनी क्षमताओं के भीतर कुछ कर्तव्य निभा सकते हो। परमेश्वर का घर तुम्हें तुम्हारा कर्तव्य निभाने के अधिकार से वंचित नहीं करेगा, लेकिन तुम परमेश्वर की सेवा नहीं कर सकते। कहने का तात्पर्य यह है कि तुम्हारे लिए एक ही समय में परमेश्वर की सेवा करना और डेट करना असंभव है। यदि तुम डेट करना चाहते हो, तो तुम परमेश्वर की सेवा नहीं कर सकते; यदि तुम परमेश्वर की सेवा करना चाहते हो, तो डेट मत करो—यही अपेक्षा है। परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, जब तुम पुरुषों और महिलाओं के बीच प्रलोभन का सामना करते हो, यदि तुम्हारे पास इस मामले को हल करने के लिए अभ्यास के सटीक सिद्धांत नहीं हैं और तुम प्रलोभन में पड़ जाते हो, तो ऐसा हो सकता है कि परमेश्वर की सेवा करने का तुम्हारा मार्ग समाप्त हो जाए। यदि तुम्हारे पास इस प्रकार की समस्या को पूरी तरह से रोकने और इसका हल करने के लिए अभ्यास का एक उपयुक्त मार्ग है, जिससे तुम खुद को ऐसे प्रलोभन में नहीं पड़ने देते, और यदि अपनी व्यक्तिपरक इच्छा से, तुम दृढ़ता से ऐसी चीजों को अस्वीकार कर सकते हो और उनसे दूर रह सकते हो, और उन्हें अपने साथ नहीं होने देते, तो तुम्हारे लिए परमेश्वर की सेवा करने के मार्ग पर चलते रहने की अभी भी उम्मीद है। इसलिए, पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के अभ्यास के ये कुछ सिद्धांत और अभ्यास के मार्ग वे सभी चीजें हैं जिनसे तुम लोगों को सबक लेना चाहिए, और ये वे चीजें भी हैं जिनका तुम लोगों को अभ्यास करना चाहिए।
परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, तुम्हें यह अवश्य जानना चाहिए कि परमेश्वर द्वारा तुम्हें यह रुतबा दिए जाने का तुम्हारे लिए क्या अर्थ है और तुम्हारे लिए उसकी अपेक्षाएँ क्या हैं। जब तुम्हारे पास यह रुतबा होता है और विपरीत लिंग के सदस्य तुम्हें ईर्ष्या और प्रशंसा की दृष्टि से देखते हैं, और तुम्हारा आदर करते हैं या यहाँ तक कि तुम्हारा अनुसरण करते हैं और तुम्हारी चापलूसी करते हैं, तो तुम्हें पता होना चाहिए कि इससे कैसे निपटना है। यदि तुम इससे अच्छी तरह से नहीं निपटते हो, तो इसके परिणाम होंगे। यदि तुम्हारे पास रुतबा नहीं है, तो पुरुषों और महिलाओं के संबंध में प्रलोभन बड़ा नहीं हो सकता है, लेकिन एक बार जब तुम्हें रुतबा मिल जाता है, तो यह प्रलोभन बाद में बड़ा हो जाएगा, और तुम्हारे ऐसे प्रलोभन का सामना करने की संभावना बढ़ जाएगी। यदि तुम इस मामले की गंभीरता और इसके कारण होने वाले परिणामों को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते, और जब ऐसी चीजें होती हैं, तो तुम न केवल अपने रवैये में ढुलमुल होते हो, न तो उन्हें अस्वीकार करते हो और न ही उनसे दूर रहते हो, बल्कि तुम विपरीत लिंग द्वारा तुम्हारे लिए लाए गए रूमानी प्यार और भावनात्मक संतुष्टि का आनंद लेने के लिए अपने रुतबे का फायदा भी उठाते हो, तो तुम परेशानी में पड़ जाओगे। यदि तुम प्रलोभन में पड़ जाते हो, तो परमेश्वर तुमसे घृणा करेगा और तुम्हारा त्याग कर देगा, और तुम अब परमेश्वर की सेवा नहीं कर पाओगे। परमेश्वर की सेवा करने वाले किसी व्यक्ति के लिए, यह परिणाम बहुत गंभीर है; तुम लोगों को इस परिणाम के बारे में अवश्य पता होना चाहिए। परमेश्वर की सेवा करने के दौरान, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के परिणामों को बहुत गंभीर मानता है। अपनी ओर से, उसने इन समस्याओं को पूरी तरह से रोकने और हल करने के लिए कुछ सही विधियों और दृष्टिकोणों के साथ-साथ अभ्यास के उपयुक्त सिद्धांतों को अपनाया है। भले ही लोग भावनाओं की इस दुनिया में रहते हैं और वे अनिवार्य रूप से पुरुषों और महिलाओं के बीच प्रलोभन का सामना करेंगे, फिर भी इन समस्याओं को हल करने के तरीके हैं। यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि तुम उनसे कैसे निपटते हो; यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि परमेश्वर की सेवा करने और परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए तुम्हारा संकल्प और तुम्हारी इच्छा कैसी है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने शायद तुम लोगों के साथ इस पहलू पर भी संगति की है : इतने वर्षों तक परमेश्वर की सेवा करने के बाद, उसने कभी विपरीत लिंग के किसी एक सदस्य का हाथ तक नहीं छुआ है, न ही उसने कभी जानबूझकर विपरीत लिंग के किसी सदस्य के साथ कोई शारीरिक संपर्क किया है या उससे टकराया है—वह यह कहने की हिम्मत करता है। इसके अलावा, भाई ने तुम लोगों को यह भी बताया है कि उसने विपरीत लिंग के किसी भी सदस्य को लुभाने के लिए कभी भी इश्कबाजी वाले शब्दों या यौन उत्तेजक भाषा का उपयोग नहीं किया है। बेशक, कोई भी इस संबंध में इनकार नहीं कर सकता या उस पर आरोप लगाने के लिए खड़ा नहीं हो सकता; ये सभी तथ्य हैं। इतने वर्षों तक परमेश्वर की सेवा करने के बाद, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने हमेशा इसी तरह से व्यवहार किया है और उसका रवैया इतना दृढ़ है। उसने छोटे-बड़े कुछ प्रलोभनों का सामना किया है, विभिन्न स्थितियों का अनुभव किया है और विपरीत लिंग के सभी प्रकार के सदस्यों के साथ संपर्क रखा है—जो सुंदर हैं, जिनकी शक्ल-सूरत अच्छी है, जिनमें गुण हैं और जिनमें प्रतिभाएँ हैं; उसने उन सभी के साथ संपर्क रखा है। अंत में, वह यह कहने की हिम्मत करता है, “इतने वर्षों तक परमेश्वर की सेवा करने के बाद, मैंने कभी विपरीत लिंग के किसी एक सदस्य का हाथ नहीं छुआ है, न ही मैंने विपरीत लिंग के किसी सदस्य के साथ कोई शारीरिक संपर्क किया है या उससे टकराया है।” यह विजयी गवाही है। यदि कई वर्षों तक परमेश्वर की सेवा करने के बाद, तुम्हारे पास भी ऐसी गवाही है, और तुम स्वयं सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत करते हो, और विपरीत लिंग का कोई भी सदस्य इससे इनकार नहीं कर सकता या तुम पर आरोप नहीं लगा सकता, तो तुम इस संबंध में अपनी गवाही में अडिग रहे हो और परमेश्वर तुम्हें स्वीकृति देता है। यह एक बहुत ही अहम मुद्दा है। सिद्धांतों पर कायम रहने में सक्षम होने और पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में अडिग रहने में सक्षम होने के लिए यह आवश्यक है कि तुममें परमेश्वर के प्रति सच्ची आस्था, परमेश्वर के प्रति सच्चाई और परमेश्वर के प्रति विचारशीलता हो; इसके अतिरिक्त, तुम्हारे चरित्र में खूबियाँ और योग्यताएँ भी होनी चाहिए। अभी, तुम लोग शायद यह कहने की हिम्मत न करो कि तुम्हारे पास ऐसी गवाही है, क्योंकि तुममें से कुछ ने पहले गलतियाँ की होंगी और कुछ ने अपराध भी किए होंगे। लेकिन यदि दस, बीस या तीस वर्षों के समय में, हर दस वर्ष में तुम यह कहने में सक्षम होते हो, “मैंने इतने वर्षों तक परमेश्वर की सेवा की है, और मैंने पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में गलतियाँ नहीं की हैं, न ही मैंने इस संबंध में कोई अपराध किया है,” तो तुम्हारे पास पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों के संबंध में गवाही होगी, और परमेश्वर की नजरों में, तुम इस संबंध में उत्तीर्ण हो गए होगे। परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के लिए ऐसी गवाही प्राप्त करने के वास्ते, तुम्हारे पास सबसे पहले इस मामले के संबंध में जागरूकता, दृढ़ संकल्प और दृढ़ निश्चय होना चाहिए, और तुम्हें इस संबंध में अभ्यास के सिद्धांतों पर दृढ़ता से कायम रहने में सक्षम होना चाहिए। यह पवित्र आत्मा की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन प्राप्त करने, और स्वयं परमेश्वर का न्याय, ताड़ना प्राप्त करने और उसके द्वारा पूर्ण बनाए जाने के लिए सबसे बुनियादी शर्तों में से एक है। यदि तुमने पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों में बड़ी गलतियाँ नहीं की हैं, लेकिन लगातार छोटी-छोटी गलतियाँ करते हो, तो यह साबित करता है कि इस मामले के संबंध में तुम्हारी जागरूकता और संकल्प, और इस संबंध में परमेश्वर को संतुष्ट करने की तुम्हारी इच्छा बहुत मजबूत नहीं है, और यह कि तुममें परमेश्वर के प्रति बहुत सच्चाई नहीं है और तुम परमेश्वर के प्रति विचारशील नहीं हो। उस स्थिति में, तुम्हारे चरित्र पर सवाल उठाया जाना आवश्यक होगा। यदि परमेश्वर में दस साल तक विश्वास करने पर भी तुम्हारे पास ऐसी गवाही नहीं है और बीस साल पूरे होने पर भी तुम्हारे पास ऐसी गवाही नहीं है, और तीस साल पूरे होने पर भी तुम लगातार छोटी-छोटी गलतियाँ कर रहे हो, तो तुम्हारे चरित्र को खारिज कर दिया जाना चाहिए—तुम्हारे चरित्र में कोई समस्या है। पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामले भी लोगों के लिए एक प्रकार की परख हैं। वे तुम्हारे चरित्र को परखते हैं, तुम्हारे अनुसरण को परखते हैं, इस बात को परखते हैं कि परमेश्वर के आदेश के प्रति तुम्हारा रवैया कैसा है, और इस बात को परखते हैं कि क्या तुम परमेश्वर की सेवा करने में परमेश्वर का आदेश पूरा कर सकते हो। तो, क्या तुम लोगों को इस संबंध में गवाही प्राप्त करने में कोई कठिनाई आती है? (हमें कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन हमारे पास सहयोग करने का संकल्प है।) तुम्हें प्रमुख पहलुओं से शुरुआत करनी चाहिए। पहले यह सुनिश्चित करो कि तुम कोई अपराध न करो और फिर धीरे-धीरे अपनी गलतियों को ठीक करो। एक बार जब तुम कोई गलती नहीं करोगे, तो अपराध नहीं होंगे। यही मार्ग है। तुम्हें अक्सर परमेश्वर से प्रार्थना करनी होगी। यदि तुम्हारे हृदय में परमेश्वर है, तो परमेश्वर तुम्हें संयमित करेगा और तुम्हें अनुशासित करेगा, जिससे तुम्हारे हृदय को इन चीजों से अरुचि महसूस होगी। इसके अलावा, तुम्हारी सच्चाई को देखते हुए, परमेश्वर उपयुक्त परिवेशों का इंतजाम करेगा ताकि ये प्रलोभन तुम पर न आएँ। ऐसा इसलिए है क्योंकि परमेश्वर लोगों की कमजोरियों को जानता है और परमेश्वर लोगों के आध्यात्मिक कद को भी जानता है; जब ये प्रलोभन तुम पर नहीं आते हैं, तो तुम्हें बहुत सुरक्षा प्राप्त हुई है। जब तुम एक निश्चित आध्यात्मिक कद तक पहुँच जाते हो, भले ही परमेश्वर तुम्हारी रक्षा न करे और तुम किसी प्रलोभन का सामना करो, तुम उसमें नहीं पड़ोगे क्योंकि तुम्हारे पास आध्यात्मिक कद है। तब तुम गवाही देने के करीब होगे, है ना? (हाँ।) पुरुषों और महिलाओं के बीच के मामलों पर हम बस इतनी ही संगति करेंगे। मूल रूप से, तुम लोगों को अब इस संबंध में समस्याओं को हल करने का मार्ग समझना चाहिए, साथ ही ऐसे मामलों के प्रति तुम्हारे सही विचारों और दृष्टिकोणों, और इस संबंध में प्रलोभन में पड़ने से लोगों को होने वाले प्रभाव और नुकसान को समझना चाहिए।
परमेश्वर की सेवा करने के दौरान, पुरुषों और महिलाओं के बीच के उन मामलों के अलावा, जिनका लोगों को अक्सर सामना करना पड़ता है और जरूर सामना करना होता है, एक और चीज जिसका उन्हें जरूर सामना करना होता है, वह है पैसा और हित। एक बार जब लोगों के पास रुतबा आ जाता है, तो वे अक्सर कुछ भौतिक हितों के संपर्क में आते हैं, जिनका प्रतिनिधित्व पैसों से किया जाता है। परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य—कलीसिया में अपने रुतबे के कारण—आम भाई-बहनों की तुलना में कलीसिया के पैसे के संपर्क में ज्यादा आ सकता है; यानी, वह कलीसिया के पैसे के संपर्क में आने वाले पहले मनुष्यों में से एक हो सकता है। कलीसिया के पैसे और संपत्ति के प्रबंधन के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कार्य-व्यवस्थाएँ और प्रबंधन प्रणालियाँ तैयार कीं, जिनमें स्पष्ट नियम बनाए गए कि हर कलीसिया, जिले और क्षेत्र को भेंट के पैसों का प्रबंधन कैसे करना चाहिए। इन प्रबंधन प्रणालियों और प्रासंगिक सिद्धांतों को सभी कलीसियाओं के लिए जारी किए जाने के बाद, पैसे और संपत्ति के प्रबंधन का अधिकार कलीसियाओं को सौंप दिया गया—यानी, प्रबंधन प्रत्येक कलीसिया के स्तर पर किया जाना था, जिसमें सभी स्तरों के अगुआओं और कार्यकर्ताओं को ऊपरवाले की कार्य-व्यवस्थाओं और नियमों के अनुसार इस मामले को लागू करना था। इससे आँका जाए तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लगभग स्वयं कलीसिया की भेंट के पैसों के संपर्क में नहीं आता; चाहे वह कलीसिया की भेंट का धन हो या क्षेत्रीय स्तर का, वह उसके संपर्क में नहीं आता। यहाँ तक कि जब कुछ कलीसिया अगुआ या क्षेत्रीय अगुआ भाई को प्रबंधन के लिए भेंट का पैसा सौंपते हैं, तो उसे प्राप्त करने के बाद, भाई उसे अपने पास नहीं रखता, बल्कि उसे कलीसिया के वित्त समूह को सौंप देता है। वह वित्त समूह से उसे सिद्धांतों के अनुसार सभी कलीसियाओं में वितरित करवाता है, ताकि पूर्णकालिक रूप से अपना कर्तव्य निभाने वाले कर्मियों और अगुआओं और कार्यकर्ताओं के रहने के खर्चों और यात्रा के खर्चों को पूरा किया जा सके, और साथ ही परमेश्वर के घर के कार्य की विभिन्न मदों के लिए आवश्यक पैसों के रूप में भी इसका उपयोग किया जा सके। कलीसिया की भेंट के पैसों का प्रबंधन पूरी तरह से कलीसिया द्वारा चुने गए वित्तीय कर्मियों द्वारा किया जाता है। राशि चाहे जो भी हो, भेंट के पैसों का प्रबंधन कलीसिया के विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों में उपयुक्त लोगों द्वारा किया जाता है। जहाँ तक भेंट के पैसों की कुल राशि का सवाल है या प्रत्येक कलीसिया में कौन कितना चढ़ावा चढ़ाता है इसका सवाल है, भाई कभी इन मामलों की परवाह नहीं करता, न ही वह इन मामलों के बारे में पूछताछ करता है। इसके बजाय, वह केवल इस बात की परवाह करता है कि क्या पैसा कलीसिया के कार्य के लिए पर्याप्त है, क्या भेंट के पैसों का कोई अधिशेष है और उसका प्रबंधन कैसे किया जाता है। इसके अलावा, उसने विशेष अवधियों के दौरान भेंटों के संबंध में विनियम भी बनाए हैं; विशेष रूप से, उसने एक बार यह नियम बनाया था, “गरीब लोगों को भेंट बिल्कुल नहीं देनी चाहिए, जबकि अमीरों की भेंटों पर कोई सीमा नहीं है।” किसी भी मामले में, भेंट के पैसों के संबंध में, भाई ने कभी भी भेंट के पैसों की किसी भी राशि को अपने खाने, पीने या मनोरंजन के लिए अपने पैसों के रूप में नहीं लिया है। यहाँ तक कि जब उसके अपने रहने के खर्चे होते हैं, तो मेजबान परिवार या कोई कलीसिया उन्हें सँभालने में मदद करती है। भाई स्वयं शायद ही कभी कलीसिया की भेंट के पैसों के संपर्क में आता है; भेंट का पैसा लगभग उस प्रशासनिक ढाँचे के भीतर घूमता है जिसकी इकाइयाँ अलग-अलग कलीसियाएँ हैं। यही स्थिति है। इसके अलावा, भाई अपने रोजमर्रा के भोजन, कपड़ों और खर्चों के मामले में बहुत मितव्ययी है। चाहे कपड़े हों, मोजे हों या जूते, वह उन्हें बहुत लंबे समय तक पहनता है; यहाँ तक कि जब वे घिस जाते हैं, तो भी वह उन्हें फेंकना सहन नहीं कर पाता, बल्कि उन्हें रफू करके पहनना जारी रखता है। वह पैसे के मामले में बेहद मितव्ययी है। हालाँकि, कलीसिया के कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों और साधनों के लिए, भाई हमेशा लोगों से अच्छी गुणवत्ता और उचित मूल्य वाले उपकरण खरीदवाता है, और उन्हें केवल पैसे बचाने के लिए घटिया उत्पाद खरीदने की अनुमति नहीं देता। इस तरह वह कलीसिया के कार्य के लिए पैसा खर्च करता है। जहाँ तक अपने लिए चीजें खरीदने की बात है, वह सस्ती चीजें खरीदता है; जब तक वे लगभग उपयोग करने लायक हैं, तब तक ठीक है। कभी-कभी, कुछ प्यार करने वाले और दानशील भाई-बहन देखते हैं कि भाई बहुत व्यस्त है और काम से बहुत थका हुआ है, और वे निजी तौर पर उसे अपने शरीर को पोषण देने के लिए स्वास्थ्य के लिए पूरक चीजें खरीदने के लिए पैसे देते हैं। भाई कहता है, “मैं तुम्हारे अच्छे इरादों की कद्र करता हूँ। मेरा स्वास्थ्य अच्छा है और मुझे इस पैसे की जरूरत नहीं है। यदि तुम भेंट चढ़ाना चाहते हो, तो इसे परमेश्वर को चढ़ाओ और कलीसिया को दे दो। व्यक्तिगत रूप से, मुझे किसी चीज की कमी नहीं है, इसलिए तुम्हें मुझे पैसे देने की जरूरत नहीं है।” भाई कभी भी दूसरों द्वारा उसे दिया गया पैसा स्वीकार नहीं करता। वह कहता है, “कार्य करने और परमेश्वर की सेवा करने में, मैं किसी व्यक्ति की सेवा नहीं कर रहा हूँ, न ही मैं किसी को खुश करने के लिए ऐसा कर रहा हूँ। मैं बस ऐसा व्यक्ति हूँ जो परमेश्वर की सेवा करता है।” वह कभी भी ऐसा पैसा स्वीकार नहीं करता; वह बस लोगों से इसे कलीसिया को सौंप देने के लिए कहता है। कभी-कभी भाई-बहन उसे पैसे देने की जिद करते हैं। इसे प्राप्त करने के बाद, भाई उस पैसे को उस कलीसिया में रख देता है जहाँ वह उस समय होता है, और लोगों से इसे भेंट के पैसों के रूप में सुरक्षित रखने और खातों में दर्ज करने के लिए कहता है। वित्तीय खातों के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य उन्हें बेदाग रखने का सचेत प्रयास करता है। एक बात तो यह है कि वह भाई-बहनों द्वारा उसे दिया गया पैसा स्वीकार नहीं करता। दूसरी बात, परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति और परमेश्वर के घर के अगुआ के रूप में, वह उस पैसे—यानी भेंट—का उचित प्रबंधन करता है जिसे भाई-बहन परमेश्वर को चढ़ाते हैं; वह यह सब कलीसिया के सामान्य कार्य के खर्चों में उपयोग करवाता है, और बुरे लोगों या मसीह-विरोधियों को इसे हड़पने नहीं देता, न ही बड़े लाल अजगर को इस पर कब्जा करने देता है। इसके अलावा, वह भेंट का अच्छी तरह से प्रबंधन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि खाते बेदाग रहें, उपयुक्त लोगों की व्यवस्था करता है। वह कहता है, “भेंट का यह पैसा भाई-बहनों द्वारा परमेश्वर को चढ़ाया जाता है; यह कलीसिया को नहीं चढ़ाया जाता, न ही यह अगुआओं या किसी व्यक्ति को चढ़ाया जाता है। चूँकि यह परमेश्वर को चढ़ाया जाता है, इसलिए यह भेंट है और यह परमेश्वर का पैसा है; परमेश्वर की सेवा करने वालों को इसका अच्छी तरह से प्रबंधन करना चाहिए और इसे उचित रूप से सुरक्षित रखना चाहिए, और इसे परमेश्वर के घर का कार्य करने में खर्च करना चाहिए। उन्हें उतना ही खर्च करना चाहिए जो खर्च किया जाना चाहिए और उतना खर्च नहीं करना चाहिए जो खर्च नहीं किया जाना चाहिए, भेंट के इस पैसे को सिद्धांतों के अनुसार खर्च करना चाहिए, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर खर्च का उपयोग परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने और परमेश्वर के घर के हितों को सुरक्षित रखने के लिए किया जाए। इस तरह, मेरी जिम्मेदारी पूरी होती है।” जहाँ तक कुछ लोगों द्वारा उसे कुछ प्यार दिखाने, उसकी अतिरिक्त परवाह करने और उसे पैसे देने की बात है, तो वह इसे कभी स्वीकार नहीं करता। उसके द्वारा इसे स्वीकार न किए जाने का क्या कारण है? वह कहता है, “परमेश्वर ने मुझे जो प्रदान किया है, वह पर्याप्त है। भोजन, कपड़े, रोजमर्रा की जरूरतों और आवास के मामले में, परमेश्वर ने जो अनुग्रह दिया है वह प्रचुर और भरपूर है। मुझे अतिरिक्त इनाम या आय की आवश्यकता नहीं है, न ही भाई-बहनों द्वारा चढ़ाई गई भेंट का आनंद लेने की मुझे कोई आवश्यकता है।” उसका ऐसा ही दृष्टिकोण है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य द्वारा परमेश्वर की सेवा किए जाने के दौरान, जब कलीसिया की भेंट के पैसों की बात आती है, तो उसने एक बार भी अपनी व्यक्तिगत चीजें खरीदने के लिए कलीसिया की भेंट के पैसों को अपनी जेब में नहीं डाला है, और उसने कभी भी परमेश्वर की भेंट को अपना मानकर अपने बैंक खाते में जमा नहीं किया है। इसलिए तुम लोग पूरी तरह से निश्चिंत हो सकते हो : पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य परमेश्वर के चुने हुए लोगों द्वारा परमेश्वर को चढ़ाई गई भेंट को कभी भी अपना नहीं मानेगा; वह उन्हें अपनी निजी संपत्ति में नहीं बदलेगा। जहाँ तक उसके अपने रोजमर्रा के खर्चों की बात है, वे सभी परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए हैं और वे ऐसी चीजें हैं जिनका पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के रूप में उसे आनंद लेना चाहिए। “जिसका उसे आनंद लेना चाहिए” का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि उसका इन चीजों का आनंद लेना कोई अनावश्यक इच्छा नहीं है, और हर कोई इसे समझ सकता है; ये आनंद के सबसे साधारण रूप हैं। इन चीजों को लेकर उसकी कोई बड़ी अपेक्षाएँ नहीं हैं। उसे लगता है कि उसका वर्तमान जीवन स्तर तीस से पचास साल पहले की तुलना में कहीं बेहतर है। उसके पास पर्याप्त भोजन और कपड़े हैं, और वह घर का बना साधारण भोजन खाता है, जो उसे सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। वास्तव में, उसके रोजमर्रा के जीवन में भोजन, कपड़े, रोजमर्रा की जरूरतों और आवास के खर्च, ज्यादा से ज्यादा, अमेरिकी मध्यम वर्ग के स्तर पर ही रहते हैं या उस स्तर तक भी नहीं पहुँचते हैं। एक बात तो यह है कि वह स्वयं दैहिक आनंद के पीछे नहीं भागता और सुख-सुविधा की लालसा नहीं करता। उसका रोजमर्रा का जीवन मुख्य रूप से परमेश्वर की सेवा करने के सभी कार्यों और मामलों के इर्द-गिर्द घूमता है। वह आलीशान रेस्तराओं में नहीं जाता और आलीशान होटलों में नहीं ठहरता, आलीशान क्रूज पर जाने की तो बात ही छोड़ दो, और उसने दर्शनीय स्थलों या ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा नहीं की है; उसने कभी इन चीजों पर पैसा खर्च नहीं किया है। इसके अतिरिक्त, अपनी व्यक्तिगत चीजों के लिए, वह ज्यादा से ज्यादा, घरेलू अमेरिकी ब्रांडों के कपड़े या रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदता है। चीजें खरीदने के लिए उसका दृष्टिकोण और सिद्धांत यह है कि कभी भी ऊँची कीमतें न चुकाई जाएँ। यहाँ तक कि जब वह कुछ अच्छा पहनता है या कुछ अच्छा खाता है, तो वह ऐसी चीज होती है जिसकी मैंने उसके लिए व्यवस्था की होती है। या फिर ऐसा हो सकता है कि किसी भाई या बहन ने उसके लिए एक ब्रांडेड घड़ी खरीदी हो, उसके लिए एक अच्छी टोपी खरीदी हो, उसके लिए चमड़े के जूतों की एक अच्छी जोड़ी खरीदी हो या उसके लिए एक अच्छा सूट खरीदा हो। जब भाई मुख्यभूमि चीन में था, तो उसने बहुत अच्छी गुणवत्ता वाला एक सूट खरीदा था। कुछ सबसे ठंडे दिनों को छोड़कर, वह लगभग इसे पूरे साल पहनता था, और इतने सालों के बाद भी, उसके पास वह सूट है। बाद में, कुछ भाई-बहनों ने उसके लिए कुछ ब्रांडेड सूट खरीदे। यह महसूस करते हुए कि उसे इतने सारे सूट की आवश्यकता नहीं है, उसने उच्च श्रेणी के कपड़े से बना एक सूट एक अगुआ को दे दिया। वह विशेष रूप से मितव्ययी व्यक्ति है; चाहे उसके रोजमर्रा के जीवन का कोई भी पहलू हो, वह अपने व्यय और खर्चों के मामले में विशेष रूप से सिद्धांतवादी है। बाहरी तौर पर, यह व्यक्ति इस बात पर बहुत ध्यान देता हुआ नहीं लगता कि वह क्या खाता और पहनता है, लेकिन वास्तव में, वह इन सभी चीजों को समझता है। कपड़ों की कौन-सी शैलियाँ मानक और पारंपरिक हैं, जो किसी को गरिमापूर्ण और सत्यनिष्ठ दिखाती हैं, और कौन-सी शैलियाँ विचित्र और अपरंपरागत हैं—वह यह सब जानता है। वह बस भोजन, कपड़ों और आनंद पर ध्यान केंद्रित नहीं करता।
कलीसिया में, कुछ प्यार करने वाले भाई-बहन अक्सर पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के लिए कुछ अच्छी चीजें खरीदते हैं। ज्यादातर समय, वह इन चीजों को अपने आस-पास के उन भाई-बहनों और अगुआओं और कार्यकर्ताओं को दे देता है जिन्हें उनकी आवश्यकता होती है और जो ईमानदारी से खुद को खपाते हैं। यदि कुछ खाने का सामान होता है, तो वह उसे मेजबान परिवारों को दे देता है ताकि सभी एक साथ खा सकें; यदि कपड़े होते हैं, तो वह उन्हें सीधे अपने आस-पास के उन भाइयों को दे देता है जिनके पास कपड़ों की कमी होती है। वह स्वयं बहुत कम आनंद लेता है। पैसे, हितों और भौतिक आनंद के मामले में, वह बहुत सतर्क रहता है। मुख्यभूमि चीन में कार्य करने के दौरान, कभी-कभी, किसी सभा के बाद, उसे जल्दी से किसी दूसरी जगह जाने के लिए गाड़ी लेनी पड़ती थी। चूँकि उसके पहुँचने तक खाने का समय पहले ही बीत चुका होता था, इसलिए वह बस स्टेशन के पास किसी खाने के ठेले पर बस कुछ नूडल्स, राइस नूडल्स या फ्राइड नूडल्स खा लेता था, और इसे ही एक अच्छा भोजन मान लिया जाता था। कुछ लोग बिना मांस वाले व्यंजनों को देखकर मुँह बनाते थे और उन्हें खाने से इनकार कर देते थे, और वे स्टर-फ्राइड व्यंजन भी खाना चाहते थे, जबकि कुछ लोग तो बीयर भी पीते थे, लेकिन भाई को लगता था कि सड़क किनारे का खाना खाना बहुत अच्छा है। देखो, वह कभी भी प्रसिद्ध व्यंजन या स्वादिष्ट पकवान खाने पर ध्यान केंद्रित नहीं करता, और वह कभी नहीं मानता कि वह कोई उच्च श्रेणी का व्यक्ति है और उसे ऐसी चीजें खानी चाहिए जो उसके रुतबे से मेल खाती हों। वह कभी इस तरह नहीं सोचता; उसे लगता है कि वह बस परमेश्वर की सेवा करने वाला व्यक्ति है, बस एक साधारण व्यक्ति है। वह कहता है, “यदि परमेश्वर ने मेरा उत्कर्ष न किया होता, तो मैं बस शारीरिक श्रम करने वाला कोई व्यक्ति होता, और कोई भी मेरे बारे में ज्यादा नहीं सोचता। कलीसिया में, केवल इसलिए कि परमेश्वर ने मेरा उत्कर्ष किया है, मुझे उसकी सेवा करने और कलीसिया की अगुआई करने और भाई-बहनों की अगुआई करने के उसके आदेश को स्वीकार करने का अवसर मिला है। परमेश्वर के घर में मेरा रुतबा ऊँचा है; हर कोई मेरी बातें सुनता है और मेरा बहुत आदर करता है। ऐसा लगता है जैसे मैं मूल्यवान हूँ और मेरी कोई कीमत है, लेकिन वास्तव में, मैं बस एक साधारण व्यक्ति हूँ; मैं कुछ भी नहीं हूँ और मेरे पास शेखी बघारने के लिए कुछ भी नहीं है।” वह अक्सर ऐसा कहता है। इसके अलावा, बीस साल पहले वह हमेशा विचार करता था, “परमेश्वर मेरे जैसे व्यक्ति का उपयोग क्यों करेगा? मैं बस एक साधारण व्यक्ति हूँ।” जितना अधिक वह महसूस करता है कि वह साधारण है, उतना ही अधिक वह महसूस करता है कि यह परमेश्वर है जो उसका उत्कर्ष कर रहा है, और केवल इसी तरह उसे परमेश्वर का आदेश स्वीकार करने और परमेश्वर की सेवा करने का यह अवसर मिल सकता है। जितना अधिक वह इस तरह सोचता है, उतना ही अधिक वह आभारी होता है, उतना ही अधिक वह परमेश्वर का धन्यवाद करता है, और उतना ही अधिक वह महसूस करता है कि परमेश्वर एक असाधारण तरीके से उसका उत्कर्ष कर रहा है। इसलिए, वह अक्सर भाई-बहनों से कहता है, “मैं बस एक भ्रष्ट व्यक्ति हूँ, बस एक साधारण व्यक्ति हूँ। यह केवल परमेश्वर द्वारा किया गया मेरा उत्कर्ष है जो मुझे उसकी सेवा करने में सक्षम बनाता है।” इसका क्या निहितार्थ है? लोगों को अपनी हैसियत अवश्य पता होनी चाहिए; उन्हें किस चीज का आनंद लेना चाहिए और किस चीज का आनंद नहीं लेना चाहिए—परमेश्वर की सेवा करने वाले लोगों के रूप में, उन्हें अपने दिलों में इस बारे में स्पष्ट होना चाहिए। जब पैसे, हितों और भौतिक आनंद की बात आती है, तो वह सचेत विकल्प चुनता है और सचेत अभ्यास करता है। मैं इतने वर्षों से उसके संपर्क में हूँ और मैंने उसके साथ मेलजोल किया है, और उसकी मानवता को देखते हुए, मैं कह सकता हूँ कि इन सभी भौतिक और वित्तीय मामलों, जैसे कि दैहिक आनंद, रहन-सहन के खर्चों, भोजन, कपड़े, आवास और परिवहन के संबंध में उसकी कोई बड़ी अपेक्षा नहीं है। उदाहरण के लिए, यदि कोई कहता है कि कोई चीज कितनी स्वादिष्ट या कितनी जायकेदार है, तो वह कहेगा, “इसका क्या फायदा? कोई चीज कितनी भी स्वादिष्ट क्यों न हो, एक बार जब वह तुम्हारे पेट में चली जाती है तो सब एक समान हो जाता है। तुम कितना भी अच्छा क्यों न खा लो, सब खाली है।” देखो, वह बस इसी तरह का व्यक्ति है। वास्तव में, वह भी जानता है कि क्या स्वादिष्ट लगता है। वह भोजन, कपड़ों और आनंद का बहुत ध्यान नहीं रखता है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि वह इन चीजों को नहीं समझता, और इसका यह अर्थ तो बिल्कुल नहीं है कि वह मूर्ख है—तुम्हें बिल्कुल नहीं सोचना चाहिए कि वह मूर्ख है। कुछ लोग कहते हैं, “वह बस मूर्ख है, सीधा-सादा है, और उसने दुनिया बहुत कम देखी है।” तुमने दुनिया बहुत देखी होगी, लेकिन यदि तुम्हारे पास रुतबा होता, तो तुम भोजन, कपड़ों और आनंद के बारे में बहुत ध्यान देते, और तुम विदेशी स्वादिष्ट व्यंजन खाते और उच्च श्रेणी के कपड़े पहनते; तुम उस दायरे को पार कर जाते जिसका तुम्हें आनंद लेना चाहिए, और संवेदनहीन, बेलगाम और सिद्धांतहीन तरीके से चीजों का आनंद लेते, बिना यह सोचे कि तुम्हारी अंतरात्मा तुम्हें दोषी ठहराएगी। देखो, लोग एक-दूसरे से अलग होते हैं, है ना? (हाँ।) एक बार जब कुछ लोगों के पास रुतबा आ जाता है, तो वे सिर्फ उच्च श्रेणी के रेस्तराओं में जाते हैं, और अक्सर पूछताछ करते हैं कि किन रेस्तराओं में विदेशी स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं और कौन-से प्रसिद्ध रसोइए अच्छा खाना बनाते हैं; और जब वे खरीदारी करने जाते हैं, तो वे हमेशा प्रसिद्ध भोजनालयों और पेस्ट्री की दुकानों पर जाते हैं। भाई लगभग पेस्ट्री नहीं खाता; विशेष परिस्थितियों में जब वह भूखा होता है, तो शायद वह काम चलाने के लिए थोड़ा-सा खा भी ले। वह कभी पेस्ट्री नहीं खरीदता, न ही वह कभी इस बारे में पूछताछ करता है कि कौन-से खाद्य पदार्थ प्रसिद्ध व्यंजन हैं। एक बार जब कई अगुआओं और कार्यकर्ताओं के पास रुतबा आ जाता है, तो वे सबसे पहला काम यह करते हैं कि वे अपने लिए चीजों का एक पूरा सेट तैयार कर लेते हैं। वे क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, कहाँ रहते हैं और क्या उपयोग करते हैं, यह सब उनकी पहचान और रुतबे से अवश्य मेल खाना चाहिए, और यह सब अवश्य उच्च श्रेणी का और उच्चतम स्तर का होना चाहिए। वे हमेशा इस बारे में पूछताछ करते हैं कि उपयोग करने के लिए कौन-सी चीजें सबसे अच्छी हैं, कौन-सा खाना सबसे स्वादिष्ट है और कौन-सी चीजें सबसे महँगी हैं, और एक बार जब उन्हें पता चल जाता है, तो वे उन चीजों को पाने के तरीके सोचते हैं। वे परमेश्वर के चुने हुए लोगों द्वारा परमेश्वर को चढ़ाई गई भेंटों को अपना मान लेते हैं, अपनी मर्जी से उनका उपयोग करते हैं और अपनी मर्जी से उन्हें खर्च करते हैं। रुतबा हासिल करने के बाद, उन्हें लगता है, “परमेश्वर का पैसा मेरा है और मेरा पैसा भी परमेश्वर का है। मैं स्वयं परमेश्वर का हूँ, इसलिए मैं बस परमेश्वर का पैसा ले सकता हूँ और अपनी मर्जी से खर्च कर सकता हूँ। यदि परमेश्वर इसे खर्च नहीं कर सकता, तो मैं उसके लिए इसे खर्च करूँगा।” वे खुद ही फैसला कर लेते हैं। क्या ऐसे लोग बड़े खतरे में नहीं हैं? (हाँ।) परमेश्वर की सेवा करते समय एक बार जब वे रुतबा हासिल कर लेते हैं, तो वे सबसे पहला काम यह करते हैं कि वे भेंटों पर अपनी नजरें गड़ा देते हैं, और विचार करते हैं, “हमारी कलीसिया के पास कितना पैसा है? पैसे को सुरक्षित कौन रख रहा है? क्या पैसे को सुरक्षित रखने वाला व्यक्ति मेरी बात सुनता है? मुझे सबसे पहले पैसे का एक हिस्सा लेना चाहिए और उसे अपने पास रखना चाहिए; इस तरह मेरे लिए इसे खर्च करना सुविधाजनक होगा—मुझे कार्य करना है! अब मेरे पास रुतबा है और मैं परमेश्वर की सेवा करने वाला व्यक्ति हूँ। मेरे कपड़े, बेल्ट या चमड़े के जूते, कुछ भी ब्रांडेड नहीं है, मेरा कंप्यूटर और मेरा सेल फोन दोनों पुराने हैं, मेरे कमरे का कोई भी फर्नीचर शीशम का नहीं है, और मैं जो रजाइयाँ इस्तेमाल करता हूँ उनमें से कोई भी असली रेशम की नहीं है। क्या इन सभी चीजों को बदलने की जरूरत नहीं है? क्या इन चीजों को पूरी तरह से नया रूप देने की जरूरत नहीं है?” वे भोजन, कपड़ों और आनंद के बारे में बहुत ध्यान देने लगते हैं। मुझे बताओ, क्या ऐसे लोग परमेश्वर की सेवा कर सकते हैं? क्या वे मुफ्त का खाना खाने की कोशिश करने वाले निकम्मे नहीं हैं? अमेरिका में, जब अविश्वासी कोई व्यवसाय चलाते हैं, तो बॉस का कार्यालय छोटा और कम ध्यान खींचने वाला होता है। हालाँकि, जब चीनी लोग कोई व्यवसाय चलाते हैं, तो उसके खुलने से पहले ही, वे सबसे पहला काम बॉस के कार्यालय को सजाने का करते हैं, उसे एक महल जैसा दिखने के लिए सजाते हैं; वहाँ चाय परोसने वाली सुंदर महिलाएँ भी होती हैं और उनकी सेवा में विशेष कर्मचारी लगे होते हैं—वे दिखावा करने पर बहुत ध्यान देने लगते हैं। कलीसिया में कुछ नकली अगुआ और नकली कार्यकर्ता भी इसी दयनीय तरीके से व्यवहार करते हैं। कुछ लोग अगुआ या कार्यकर्ता भी नहीं होते, बल्कि केवल कार्य के एक पहलू के लिए जिम्मेदार होते हैं, फिर भी वे विशेष व्यवहार का आनंद लेना चाहते हैं। जब वे बाहर जाते हैं, तो वे माँग करते हैं कि उनके विशेष उपयोग के लिए एक गाड़ी भेजी जाए, और कहते हैं, “यदि तुम चाहते हो कि मैं कार्य करूँ, तो तुम्हें मेरे विशेष उपयोग के लिए एक गाड़ी भेजनी होगी। मैं गाड़ी के बिना बाहर नहीं जा सकता। गाड़ी के बिना, मैं कार्य कैसे कर सकता हूँ?” यहाँ तक कि वे पुरानी गाड़ियों को नीची नजर से देखते हैं, और सोचते हैं, “क्या तुम्हें पता है कि मेरी क्या कीमत है? क्या तुम्हें पता है कि मैं जिन मामलों को सँभालता हूँ वे कितने महत्वपूर्ण हैं? तुम्हें मुझे एक अच्छी सेडान कार देनी होगी; इसमें नेविगेशन जरूर होना चाहिए और एयर कंडीशनिंग जरूर होनी चाहिए।” उनकी अपेक्षाएँ काफी ऊँची होती हैं। उनकी कई अनावश्यक इच्छाएँ होती हैं और वे कोई भी माँग करने का साहस करते हैं। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य पैसे और भौतिक आनंद के संबंध में विशेष रूप से सतर्क रहता है। वह अपने रोजमर्रा के जीवन को सख्ती से नियंत्रित करता है और स्वयं से कई चीजों की सख्ती से अपेक्षा भी करता है। पहला, जब पैसे की बात आएगी तो उसे चीजों को स्पष्ट रखना होगा। वह परमेश्वर की भेंटों को बिल्कुल भी अपना वेतन नहीं मानेगा जिसे वह अपनी मर्जी से उड़ाए और अपनी मर्जी से उपयोग करे, और फिजूलखर्ची करे—वह ऐसा बिल्कुल नहीं करेगा। इसके अलावा, वह भेंटों के प्रबंधन और उपयोग के संबंध में भी असाधारण रूप से सख्त है। भाई ने यह नियम बनाया है कि कलीसिया के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों में भेंटों का प्रबंधन करने के लिए उपयुक्त लोगों की व्यवस्था अवश्य की जानी चाहिए। विशेष रूप से, उस दायरे के भीतर जहाँ तक उसकी पहुँच है, वह स्वयं भेंटों का प्रबंधन करने के लिए लोगों की व्यवस्था करता है। वह हमेशा क्या कहता है? “भेंटों का पैसा परमेश्वर की भेंटें हैं। यदि हम उनका अच्छी तरह से प्रबंधन नहीं करते हैं और बड़े लाल अजगर द्वारा उन पर कब्जा कर लिया जाता है, तो यह मानव के रूप में हमारा अपने कर्तव्य में लापरवाह होना है, और यह अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में हमारी विफलता है; यह सबसे बड़ा अपराध है। इसके अलावा, यदि हम सिद्धांतों के अनुसार भेंटों का प्रबंधन नहीं कर सकते और कलीसिया के कार्य पर भेंटों का उपयोग नहीं करते या यदि हमारी लापरवाही और अनुचित प्रबंधन के कारण परमेश्वर की भेंटों को नुकसान पहुँचता है और कार्य प्रभावित होता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है और हम परमेश्वर के ऋणी हैं।” क्या तुम लोगों ने कभी भाई को ये शब्द कहते सुना है? (हाँ, सुना है।) अधिकांश साधारण भाई-बहनों ने शायद उन्हें नहीं सुना होगा, लेकिन अगुआओं और कार्यकर्ताओं ने ये शब्द सुने होंगे। एक बात तो यह है कि वह स्वयं ऐसा करता है; दूसरी बात, वह तुम लोगों को सिखाता है और इस तरह से कार्य करने के लिए तुम लोगों का मार्गदर्शन करता है। भाई का ये बातें कहना तुम लोगों के लिए मददगार है। शायद तुम लोगों में भेंटों का अच्छी तरह से प्रबंधन करने का संकल्प हो और तुम लोग महसूस करते हो कि भाई द्वारा कहे गए ये शब्द तुम लोगों के लिए थोड़े अनावश्यक हैं, लेकिन भाई तुम लोगों को याद दिलाता है और जाँच-परख करने में तुम लोगों की मदद करता है, और इस प्रकार तुम लोग कम गलतियाँ कर सकते हो। यह भी संभव है कि तुम लोग बस यह नहीं समझते कि भेंटों का अच्छी तरह से प्रबंधन कैसे किया जाए, और यह कि परमेश्वर की सेवा में, तुम लोगों को भेंटों के प्रबंधन से संबंधित मुद्दों के बारे में थोड़ी-सी भी जागरूकता नहीं है। उस स्थिति में, जब भाई इस संबंध में मुद्दों पर तुम लोगों के साथ संगति करता है, तो तुम लोगों को ध्यान से सुनना चाहिए और सीखने में अपना दिल लगाना चाहिए; तुम लोगों को उसकी बातों को अनसुना नहीं करना चाहिए।
परमेश्वर की सेवा करने, परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने और परमेश्वर के हितों को सुरक्षित रखने में भेंटों का प्रबंधन करना एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। यद्यपि यह एक प्रशासनिक कार्य है, फिर भी परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में, तुम्हें इस कार्य के महत्व को अवश्य समझना चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मान लो कि तुम हमेशा महसूस करते हो, “वे परमेश्वर की भेंटें हैं—उनका हमसे क्या लेना-देना है? उनका उपयोग कलीसिया का कार्य करने के लिए किया जाता है; वे हमें नहीं दी जाती हैं और यह पैसा हमारी जेबों में नहीं जाएगा, न ही हमें खर्च करने के लिए एक भी पैसा दिया जाएगा। इसलिए, इस पैसे का उपयोग कौन करता है, कौन नहीं करता है, इसका उपयोग कैसे किया जाता है, क्या इसका उचित रूप से उपयोग किया जाता है, क्या कोई नुकसान हुआ है, और कितना नुकसान हुआ है—इन सब चीजों का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। हम उन चीजों की परवाह नहीं करते। हम बस कलीसिया को अच्छी तरह से सींचेंगे और अपना कार्य अच्छी तरह से करेंगे, और बस इतना ही काफी है।” जहाँ तक इसका सवाल है कि भेंटों का प्रबंधन कैसे किया जाए, क्या उनका उचित प्रबंधन किया जाता है, क्या कोई नुकसान हुआ है और क्या उनका प्रबंधन करने वाले लोग उपयुक्त हैं, तुम इनमें से किसी भी चीज की परवाह नहीं करते, और तुम इनमें से किसी भी चीज के बारे में पूछताछ, पर्यवेक्षण या अनुवर्ती कार्रवाई नहीं करते। तो फिर, परमेश्वर की नजरों में तुम्हारी सेवा को क्या ठहराया जाएगा? तुम्हारे लिए, परमेश्वर के हितों और परमेश्वर के घर के हितों का तुमसे बिल्कुल भी कोई लेना-देना नहीं है; तुममें परमेश्वर के प्रति कोई सच्चाई और कोई विचारशीलता नहीं है, और तुम्हारे दिल में परमेश्वर के लिए कोई जगह नहीं है—परमेश्वर तुम्हें नापसंद करता है। तुम परमेश्वर के हितों और परमेश्वर के घर के हितों से जुड़े मामलों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते और उनके प्रति तुममें कोई सच्चाई नहीं है। तुम कभी भी परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने का कार्य नहीं करते, तुम अपनी जिम्मेदारियों या दायित्वों को पूरा नहीं करते, और तुमने भेंटों के प्रबंधन को परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए गए मिशन के भीतर के किसी कार्य के रूप में नहीं लिया है और न ही वैसा माना है। इसलिए, परमेश्वर तुम्हें बहुत नापसंद करता है। परमेश्वर द्वारा तुम्हें नापसंद करने का अर्थ यह नहीं है कि वह तुम्हारा उपयोग नहीं करेगा; वह अब भी तुम्हारा उपयोग कर सकता है, लेकिन वह तुम्हारे बारे में कोई बहुत अच्छी छवि नहीं रखता है। तुममें परमेश्वर के प्रति कोई सच्चाई नहीं है। परमेश्वर के हितों का तुम्हारे लिए कोई महत्व नहीं है और तुम उन्हें बिल्कुल भी दिल से नहीं लगाते। यहाँ तक कि तुम परमेश्वर के हितों को किसी और के हित भी मानते हो। तुम्हारा दृष्टिकोण यह है कि इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है और तुम बस किनारे खड़े रह सकते हो; परमेश्वर के हितों को चाहे कितना भी बड़ा नुकसान क्यों न हो, तुम व्याकुल या परेशान नहीं होते। तुम कभी भी परमेश्वर के हितों की रक्षा नहीं करते। तो फिर परमेश्वर तुम्हें कैसे देखता है? तुम कहते हो, “मैं परमेश्वर के प्रति सच्चा हूँ,” लेकिन परमेश्वर कहता है कि तुम कपट कर रहे हो और तुम झूठ बोल रहे हो। तुम परमेश्वर की वेदी पर जो चढ़ाते हो वह झूठ है; तुमने परमेश्वर की भेंटों के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की है और इस संबंध में तुम्हारी कोई गवाही नहीं है, इसलिए परमेश्वर के प्रति तुम्हारी सच्चाई पर सवाल उठाया जाना चाहिए। तुम अपना पूरा तन और मन परमेश्वर के आदेश को समर्पित नहीं कर रहे हो। ऐसा ही है, है ना? (हाँ।) देखो, क्या लोगों के लिए परमेश्वर की अपेक्षाएँ ऊँची हैं? परमेश्वर सभी पहलुओं में तुम्हारी सच्चाई को परखता है। परमेश्वर अपने प्रति और परमेश्वर के घर के हितों के प्रति तुम्हारे विचारों, दृष्टिकोणों और रवैये के साथ-साथ तुम्हारे वास्तविक क्रियाकलापों के माध्यम से तुम्हारी सच्चाई को परखता है। वह इनका उपयोग यह मापने के लिए करता है कि क्या तुम उसकी सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में मानक स्तर के हो, और यह मापने के लिए भी कि क्या तुम अंततः उद्धार प्राप्त कर सकते हो, क्या तुम उस तरह के व्यक्ति हो जिसकी उसे तलाश है, जो उसके इरादों के अनुरूप है और उसके इरादों के प्रति विचारशील है, और क्या तुम उस तरह के व्यक्ति हो जिसे वह पूर्ण बनाने का इरादा रखता है। परमेश्वर तुम्हारे नारों को नहीं सुनता और वह तुम्हारे द्वारा व्यक्त किए गए संकल्पों को नहीं सुनता; परमेश्वर तुम्हारे वास्तविक क्रियाकलापों को देखना चाहता है।
पहले मुख्यभूमि चीन में, कलीसिया का काम करते हुए, कुछ अगुआओं और कार्यकर्ताओं ने मनमाने ढंग से भेंटों को उड़ाया, और यहाँ तक कि बिना अनुमति के परमेश्वर की भेंटों का उपयोग मोटरसाइकिलें खरीदने के लिए किया; वे उन पर घूमते हुए काफी बेशर्म थे। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कभी कोई मोटरसाइकिल या कार नहीं खरीदी है; उसने केवल कुछ साइकिलें और तिपहिया साइकिलें ही खरीदी हैं। कलीसिया का काम करने के अपने सभी वर्षों में, भाई ने कभी अपने लिए महँगी चीजें नहीं खरीदी हैं, न ही उसने कोई उच्च-स्तरीय संचार उपकरण खरीदा है। जब किसी साधारण व्यक्ति के पास थोड़ा रुतबा होता है, तो वह सबसे पहले अपने लिए फायदे खोजता है, रुतबे के फायदों का आनंद लेता है—अच्छा खाना खाता है, अच्छे कपड़े पहनता है और अच्छी चीजों का उपयोग करता है। भाई ने ऐसा कभी नहीं किया है। कुछ बार, मैंने कलीसिया अगुआओं और कार्यकर्ताओं को भाई के पास भेंटों का पैसा लाते देखा और उसने हमेशा उनसे भेंटों का पैसा उन लोगों को सौंपने के लिए कहा जो इसके प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं। भाई कभी भी स्वयं पैसे का प्रबंधन नहीं करता, लेकिन वह अक्सर अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ भेंटों के प्रबंधन के सिद्धांतों के बारे में संगति करता है, जैसे कि कहाँ उनका उपयोग करना सबसे उपयुक्त है, और यदि दुरुपयोग या गबन का कोई मामला सामने आता है, तो कैसे उसकी रिपोर्ट की जानी चाहिए और कैसे उससे निपटा जाना चाहिए। भेंटों का प्रबंधन करने वाले लोगों को चुनने के सिद्धांतों के संबंध में, भाई अक्सर कहता है कि उन भाई-बहनों को चुना जाना चाहिए जो बहुत अधिक भेंट चढ़ाते हैं या जो दूसरों की मदद करने और उन्हें देने के शौकीन हैं, क्योंकि ये लोग अपेक्षाकृत विश्वसनीय होते हैं। भाई के अलावा, मैंने कभी किसी और को भेंटों का इतनी सख्ती से प्रबंधन करते नहीं देखा है। अधिकांश लोग सोचते हैं, “परमेश्वर के घर के पास विशाल संपत्ति है। यह सारा पैसा मुफ्त में आता है; इसे कमाने के लिए किसी को कड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ती। एक बार जब तुम अगुआ या कार्यकर्ता बन जाते हो, तो तुम इसे अपनी मर्जी से खर्च कर सकते हो। यह पैसा सभी के द्वारा भेंट किया गया था, इसलिए यह सभी का है।” बहुत कम लोग सोचते हैं, “यह पैसा परमेश्वर की भेंट है। इसकी प्रकृति अन्य प्रकार के पैसों से अलग है। लोगों को इसका अच्छी तरह से प्रबंधन अवश्य करना चाहिए। इस पैसे का उपयोग कलीसिया के कार्य पर किया जाना है और सुसमाचार का प्रचार करने के कार्य पर किया जाना है; यह किसी व्यक्ति के उपयोग के लिए नहीं है।” बहुत कम लोगों के पास ऐसी अवधारणा होती है। देखो, भाई भेंट के पैसे के साथ कितनी सावधानी और सतर्कता से पेश आता है और वह कितनी सख्ती से उनका प्रबंधन करता है। यदि वह किसी के द्वारा भेंटों को हड़पने या उड़ाने के बारे में सुनता है, तो वह बहुत क्रोधित हो जाता है; वह सभाओं के दौरान उनकी काट-छाँट करता है और इस प्रकार की चीज की प्रकृति और इसके परिणामों का गहन-विश्लेषण करता है। कुछ लोग डर जाते हैं और भेंटों को हड़पने या उड़ाने की हिम्मत नहीं करते, लेकिन वे फिर भी सकारात्मक और सक्रिय तरीके से भेंटों का प्रबंधन करने में विफल रहते हैं। जब परमेश्वर की भेंटों के साथ तुम्हारे व्यवहार की बात आती है, यदि तुम्हारा रुतबा साधारण है और तुम जिस धनराशि का इस्तेमाल कर सकते हो वह बहुत कम है, जब तुम्हें लगता है कि यह नगण्य है या बहुत कम उपयोग की है, तो शायद यह तुम्हारे लिए प्रलोभन न हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह प्रलोभन तुम पर नहीं आएगा। यदि तुम्हारी मानवता बहुत अच्छी नहीं है, तुममें जमीर और विवेक नहीं है, और विशेष रूप से, भेंटों के प्रति तुम्हारा रवैया गलत और गैर-जिम्मेदार है—जो यह साबित करता है कि तुम्हारे पास परमेश्वर का भय मानने वाला दिल नहीं है—तो तुम आसानी से पैसे के लालच में आ जाओगे और आसानी से इसके प्रलोभन में भी पड़ जाओगे। उदाहरण के लिए, मान लो कि तुम एक अगुआ या कार्यकर्ता हो और कलीसियाओं का दौरा करते समय तुम भेंटों के पैसे के संपर्क में आते हो। यदि किसी कलीसिया के पास भेंटों के पैसे के रूप में केवल एक या दो हजार युआन हैं, तो तुम शायद नहीं ललचाओगे, और कहोगे, “ये परमेश्वर की भेंटें हैं। इनका अच्छी तरह से प्रबंधन किया जाना चाहिए और इनका उपयोग कलीसिया के काम के लिए ही किया जाना चाहिए।” तुम इस तरह से सोचने में सक्षम हो सकते हो और तुम इस तरह से व्यवहार करने में भी सक्षम हो सकते हो। लेकिन यदि किसी कलीसिया के पास बड़ी मात्रा में भेंटों का पैसा है, यदि उसके पास दसियों हजार या लाखों युआन हैं, तो क्या तुम ललचाओगे? क्या तुम अपने दिल पर संयम रख पाओगे और भेंटों को हड़पने या गबन करने से खुद को रोक पाओगे? यह कहना मुश्किल है। अधिकांश अगुआ और कार्यकर्ता छोटी मात्रा की भेंटों के संपर्क में आने पर नहीं ललचाते हैं, लेकिन जब मात्रा बड़ी होती है तो वे ललचा जाते हैं। विशेष रूप से कुछ खास परिस्थितियों में, वे भेंटों पर नजरें गड़ा सकते हैं—क्या यह ठीक वही समय नहीं है जब उन पर प्रलोभन आता है? तीस साल पहले, हेनान के एक क्षेत्र में कोई व्यक्ति कलीसिया की अगुआई का काम कर रहा था। कलीसिया ने उसे पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को देने के लिए भेंटों के पैसे के रूप में दस हजार युआन सौंपे। उस समय इस राशि को एक बहुत बड़ी रकम माना जाता था। पैसा मिलने के बाद, उस आदमी ने विचार किया, “अगर मैं इन दस हजार युआन को व्यापार करने के लिए अपने घर ले जाऊँ, तो दस हजार बीस हजार में, बीस हजार चालीस हजार में, और चालीस हजार अस्सी हजार में बदल जाएँगे। जब वह समय आएगा, तो मैं परमेश्वर के घर को दस हजार युआन लौटा दूँगा। यह इन दस हजार युआन को पूँजी के रूप में उपयोग करने जैसा होगा। मैं इसे अपने लिए नहीं हड़प रहा हूँ; मैं इसे उधार ले रहा हूँ।” देखो, ये ऐसे ही सक्रिय विचार थे जिनके कारण वह भेंटों को लेकर भाग गया। यह सुनकर, भाई बहुत क्रोधित हो गया, और कहने लगा कि दस हजार युआन कोई छोटी रकम नहीं है और इसे वापस पाने का कोई तरीका खोजना होगा। कलीसिया का काम बहुत ज्यादा था और परमेश्वर के वचनों की किताबें छापने का खर्च बहुत अधिक था; कई जगहों पर पैसे की जरूरत थी। उस समय कलीसिया के लिए दस हजार युआन बेहद अहम थे और ठीक उसी समय जब पैसे की जरूरत थी, वह आदमी इसे लेकर भाग गया। यह कितना बड़ा नुकसान था! भाई ने इस पैसे को वापस पाने का तरीका सोचने की कोशिश की। बाद में, भाई ने उस आदमी के साथ इस मामले पर संगति और चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त व्यक्ति को ढूँढा, जिसने उससे भेंटों को हड़पने और उनका गबन करने की गंभीरता और परिणामों के बारे में बात की। अंततः, वह बिना खर्च किया गया पैसा लौटाने के लिए सहमत हो गया। देखो, जब कोई साधारण व्यक्ति इस स्थिति का सामना करता है और दस हजार युआन देखता है, तो वह ललचा सकता है और इसे हड़पने और इसका गबन करने की हिम्मत कर सकता है। और कलीसिया का काम करने के अपने समय के दौरान पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के हाथों से दस हजार युआन कितनी बार गुजरे हैं? उसके हाथों से चाहे कितना भी पैसा क्यों न गुजरा हो, उसने कभी नहीं कहा, “मैं अपने लिए कोई रास्ता छोड़ दूँ। मैं बुढ़ापे में अपना भरण-पोषण करने के लिए कुछ पैसा रखूँगा, अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कुछ पैसा रखूँगा और कुछ महँगी चीजें खरीदूँगा। पिछली बार मैंने अपनी पसंद की कोई चीज देखी थी, लेकिन उसे खरीदने के लिए मेरे पास पर्याप्त पैसा नहीं था। अब चूँकि मेरे पास पर्याप्त पैसा है, इसलिए मैं इसे चीजें खरीदने के लिए रखूँगा।” उसने ऐसा कभी नहीं किया है। जहाँ तक अब तुम लोगों की बात है, परमेश्वर में विश्वास करने के तुम लोगों के वर्षों और तुम लोगों की उम्र को देखते हुए, शायद तुम लोग तीस साल पहले हुई कई चीजों के बारे में नहीं जानते हो, लेकिन तुम लोग अब हो रही चीजों के बारे में जानते हो। उसके हाथों से परमेश्वर की चाहे कितनी भी भेंटें क्यों न गुजरी हों, उसने बुढ़ापे में अपना भरण-पोषण करने, अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने या अपने खाने, पीने और मनोरंजन पर खर्च करने के लिए एक पैसा भी नहीं रखा है। भाई तुम लोगों को यह गारंटी देने की हिम्मत करता है। यदि तुम लोग परमेश्वर की सेवा करने वाले अगुआ होते, तो क्या तुम लोग ऐसा कर पाते? क्या तुम लोग यह गारंटी देने की हिम्मत करते? (नहीं।) तुम लोग ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने ऐसा कर दिखाया है। केवल इतना ही नहीं, बल्कि उसने कभी भी अपने लिए महँगी कारें, ब्रांडेड घड़ियाँ या उच्च-स्तरीय उपकरण खरीदने के लिए भेंटों का उपयोग नहीं किया है। न केवल उसने कभी इस तरह से भेंटों का उपयोग नहीं किया है, बल्कि उसने इस पर विशिष्ट विनियम भी बनाए हैं कि परमेश्वर की भेंटों का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए और उन्हें कैसे खर्च किया जाना चाहिए। वह भेंटों का असाधारण रूप से अच्छी तरह से प्रबंधन करता है और यथासंभव सबसे बड़ा मानवीय प्रयास करता है—यानी, वह जो कुछ हासिल कर सकता है और जो कुछ उसकी पहुँच के भीतर है, उसके दायरे में, वह भेंटों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व लगा देता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि परमेश्वर की सभी भेंटों का उपयोग परमेश्वर के घर के कार्य पर किया जाए और सभी का उपयोग सिद्धांतों के अनुसार किया जाए। साधारण विश्वासी शायद इन चीजों के बारे में न जानते हों, लेकिन कलीसिया के उच्च-स्तरीय अगुआओं और कार्यकर्ताओं के एक हिस्से को इनके बारे में जानना चाहिए। जहाँ तक उन भाई-बहनों की बात है जो बहुत अधिक भेंट चढ़ाते हैं, परमेश्वर का घर भी उनके साथ सिद्धांतों के अनुसार पेश आता है : इन भाई-बहनों का उपयोग तब किया जाता है जब उनका उपयोग किया जाना चाहिए, और वे जो भी कर्तव्य करने के लिए उपयुक्त हैं, वे वही कर्तव्य करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि भाई कोई अपवाद बनाए और किसी को केवल इसलिए पदोन्नत करे क्योंकि उसने बहुत अधिक भेंट चढ़ाई है। भाई ने ऐसा कभी नहीं किया है। अधिक से अधिक, जो लोग बहुत अधिक भेंट चढ़ाते हैं, उन्हें कर्तव्य के किसी खास पहलू को करने में एक फायदा होता है : उनके परिवार अपेक्षाकृत संपन्न हैं और उन्होंने बहुत अधिक भेंट भी चढ़ाई है—यदि कलीसिया के आसपास के क्षेत्र में भेंटों की सुरक्षा के लिए कोई उपयुक्त परिवार नहीं है, तो उन्हें कलीसिया के पैसों और संपत्ति की सुरक्षा का कर्तव्य करने में प्राथमिकता दी जाती है। ऐसी व्यवस्था भी सिद्धांतों पर आधारित है, क्योंकि ऐसे लोग अपेक्षाकृत अधिक विश्वसनीय होते हैं।
अगुआओं और कार्यकर्ताओं के लिए, परमेश्वर की सेवा करने और काम करने के दौरान, पैसे से जुड़े मामले ऐसी चीजें हैं जिनके संपर्क में उन्हें अक्सर आना पड़ता है और जिनका सामना करना पड़ता है, और वे ऐसी चीजें भी हैं जिनसे वे बच नहीं सकते। जब तुम पैसे से जुड़े मामलों का सामना करते हो, यदि तुम जिन दृष्टिकोणों और तरीकों के अनुसार चलते हो, वे परमेश्वर के इरादों के अनुरूप नहीं हैं, और परमेश्वर में घृणा और नफरत पैदा करते हैं, तो तुम्हारे चरित्र के संदर्भ में और परमेश्वर के प्रति तुम्हारे रवैये के संदर्भ में परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति के रूप में तुम्हारे बारे में परमेश्वर का आकलन बहुत तेजी से गिर जाएगा। विशेष रूप से, कुछ महिलाएँ खासकर भोजन, कपड़े और आनंद पर ध्यान केंद्रित करती हैं, और उच्च-स्तरीय कपड़े और उच्च-स्तरीय सौंदर्य प्रसाधन पसंद करती हैं। यदि वे किसी ऐसे अमीर मेजबान परिवार में जाती हैं जहाँ वे अच्छा खाती हैं, आनंद लेती हैं और उन्हें खर्च करने के लिए पैसे दिए जाते हैं, तो वे वहीं रुकेंगी और वहाँ से नहीं जाएँगी। वे अक्सर चिकन सूप पीती हैं और पोषण संबंधी पूरक आहार खाती हैं, और भोजन के समय, कोई उनके लिए सीधे खाना लाता है और उनकी ऐसी देखभाल करता है जैसे कि वे शाही परिवारों की पत्नियाँ हों। वे बस इन चीजों का आनंद लेना पसंद करती हैं। कुछ महिलाएँ अगुआ और कार्यकर्ता बनने के बाद उच्च-स्तरीय महँगी चीजों का आनंद भी लेती हैं; उनका रुतबा जितना ऊँचा होता है, उनके द्वारा आनंद ली जाने वाली चीजों का स्तर उतना ही ऊँचा होता है, और उनका रुतबा जितना ऊँचा होता है, उनके खर्चे और व्यय उतने ही अधिक होते हैं। कलीसिया में भेंटों का प्रबंधन करने वाले कुछ लोगों को रुतबे के फायदों में लिप्त होने वाले इन अगुआओं और कार्यकर्ताओं के बारे में भेद पहचानने की क्षमता नहीं होती है। वे सोचते हैं कि परमेश्वर का घर दुनिया के समान ही है; वे परमेश्वर के घर में परमेश्वर की सेवा करने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं और उन्हें ऐसे नजराना देते हैं जैसे कि वे उनके वरिष्ठ या सांसारिक अगुआ हों। वे अगुआओं और कार्यकर्ताओं को उतना पैसा देते हैं जितना वे माँगते हैं, और महँगी चीजें खरीदने के लिए पैसा माँगे जाने पर भी वे इनकार नहीं करते हैं। वे माँगी गई कोई भी राशि दे देते हैं, एक पैसा भी कम देने की हिम्मत नहीं करते, और वे भेंटों को खर्च करने में उनके इरादों और लक्ष्यों की कभी जाँच नहीं करते हैं। भेंटों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार कर्मियों को यह पर्यवेक्षण करने और जाँच करने का अधिकार है कि अगुआ और कार्यकर्ता भेंटों को कैसे खर्च करते हैं, और उनका यह दायित्व भी है और हर भेंट की राशि के उद्देश्य के बारे में पूछने की जिम्मेदारी भी है। उदाहरण के लिए, यदि कोई अगुआ या कार्यकर्ता भेंटों का उपयोग करना चाहता है, तो तुम्हें उनसे पूछना चाहिए, “तुम इस पैसे का उपयोग किस लिए करने जा रहे हो? तुम्हें इतना पैसा क्यों चाहिए?” यदि वे तुम्हारे पर्यवेक्षण को स्वीकार नहीं करते हैं और तुम्हें इसके बारे में पूछताछ नहीं करने देते हैं, तो तुम समझौता नहीं कर सकते; तुम्हें सिद्धांतों पर अवश्य टिके रहना चाहिए और कहना चाहिए, “मैं भेंटों का प्रबंधन करता हूँ, इसलिए मुझे परमेश्वर की भेंटों का एक अच्छा भंडारी अवश्य होना चाहिए। मुझे चीजों की जाँच करनी होगी। यदि तुम इसे स्पष्ट रूप से नहीं समझाते हो तो काम नहीं चलेगा।” कुछ अगुआ और कार्यकर्ता जिन सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करते हैं, उनकी कीमत कई सौ या एक हजार युआन या उससे अधिक होती है; कुछ की कीमत तो कई हजार या दस हजार युआन या उससे अधिक होती है। जब वे कपड़े खरीदने के लिए मॉल जाते हैं, तो वे कभी कीमत के बारे में नहीं पूछते; वे बस जो चाहते हैं वही खरीद लेते हैं, और ऐसे लोग हैं जो विशेष रूप से उनके लिए भुगतान करते हैं, एक बार में दस हजार युआन से अधिक खर्च करते हैं। वे पलक झपकाए बिना या अपने दिलों में ज़रा-सी भी बेचैनी महसूस किए बिना इस तरह भेंटों को उड़ाते हैं, और भुगतान करने वाले लोग उनके चारों ओर घूमते हैं और गुलामों की तरह उनके पीछे-पीछे चलते हैं। क्या वे जानवरों का झुंड, दानवों का झुंड नहीं हैं? भेंटों को खर्च करते समय तुम इतना उचित और बेफिक्र कैसे महसूस कर सकते हो? क्या वे भेंटें तुम्हारे खर्च करने के लिए हैं? और ऐसे उच्च-स्तरीय सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग करना—क्या तुम इसके लायक हो? तुम एक मिशन को पूरा करने और एक आदेश को पूरा करने के लिए परमेश्वर की सेवा करते हो; तुम यहाँ सुख-सुविधाएँ खोजने और मौज-मस्ती करने के लिए नहीं हो, न ही तुम यहाँ महारानी या सेवानिवृत्त सम्राट बनने के लिए हो। कलीसिया का काम करने में, तुम्हें कष्ट सहना होगा और कीमत चुकानी होगी; परमेश्वर की सेवा करने के लिए तुम्हें साधारण लोगों की तुलना में कई गुना अधिक कीमत चुकानी होगी। तुम्हें अपनी सच्चाई अर्पित करनी होगी, न कि यहाँ शरीर का आनंद लेने आना होगा। परमेश्वर अपेक्षा करता है कि जो लोग उसकी सेवा करते हैं वे उसके बोझ के प्रति विचारशील हों और कलीसिया का काम अच्छी तरह से करें, न कि देह का आनंद लें और रुतबे के फायदों का आनंद लें। परमेश्वर ने तुम्हें यह काम इसलिए नहीं दिया ताकि तुम खुद आनंद ले सको। तुम्हारा आनंद लेना बेशर्मी है; यह विवेक से रहित और मानवता से रहित है—यही तो एक दानव करता है। तुम परमेश्वर के घर का खाना मुफ्त में खाते हो, और परमेश्वर तुम्हें सत्य भी प्रदान करता है और तुम्हें जीवन भी प्रदान करता है—तुमने पहले ही काफी कुछ पा लिया है। फिर भी तुम अभी भी चुपके से भेंटें खर्च करना चाहते हो। क्या तुम्हें लगता है कि परमेश्वर की सेवा करना कोई सांसारिक नौकरी करने और वेतन लेने जैसा है? यहाँ तक कि अगर तुम कोई नौकरी कर रहे होते और वेतन ले रहे होते, तो भी तुम इतना पैसा नहीं कमा पाते। परमेश्वर की सेवा करने में कोई वेतन और कोई लाभांश नहीं होता है। जब तुम खुद को अर्पित करते हो और परमेश्वर की सेवा करने के लिए उसे अपनी सच्चाई अर्पित करते हो, तो तुम जो पाते हो वह सत्य है, तुम जो पाते हो वह जीवन है, और तुम जो पाते हो वह उद्धार है—महँगी चीजें नहीं और दैहिक आनंद नहीं। इसके अलावा, क्या तुम्हारी उस थोड़ी-सी सच्चाई के बदले में वे महँगी चीजें मिल सकती हैं? दुनिया में काम करते हुए उन चीजों को कमाने के लिए तुम्हें कितने कष्ट सहने होंगे और कितनी कीमत चुकानी होगी? ज्यादा से ज्यादा, तुम केवल अपना भरण-पोषण ही कर पाओगे और कपड़े ही खरीद पाओगे, फिर भी तुम अच्छी चीजों का आनंद लेना चाहते हो। परमेश्वर की सेवा करने वाले लोगों को आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, न ही उन्हें दैहिक सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्हें देह का आनंद लेने के बजाय कष्ट सहने, कीमत चुकाने और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने, और सत्य प्राप्त करने के लिए परमेश्वर की ताड़ना और न्याय को स्वीकार करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। देह का आनंद लेना, दावत और मौज-मस्ती का आनंद लेना, और खाने, पीने और आमोद-प्रमोद का आनंद लेना—यह अविश्वासियों का जीवन है; यह उनके जीवन का नजरिया और उनका अनुसरण है। देखो, इन वर्षों में, जैसे-जैसे पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने अपना काम किया है, वह हर बीतते साल के साथ और अधिक व्यस्त होता गया है, हर बीतते साल के साथ उसके काम का बोझ बढ़ता गया है, वह हर बीतते साल के साथ और अधिक थकता गया है, और हर बीतते साल के साथ उसकी उम्र बढ़ती गई है। इसके बावजूद, उसने खुद को जवान दिखाने के लिए कभी भी किन्हीं सौंदर्य प्रसाधनों का आनंद लेने पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है ताकि भाई-बहनों के मन में उसकी बेहतर छवि बने; उसने कभी इन चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है। दैहिक आनंद के प्रति अपने दृष्टिकोण के संबंध में, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य कभी नहीं कहता, “चूँकि मैं परमेश्वर की सेवा करने वाला व्यक्ति हूँ, चूँकि मैं पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य हूँ, इसलिए मैं इन भेंटों का आनंद लेने के योग्य हूँ। मैं जो कुछ भी खरीदूँ, मुझे कुछ अच्छा खरीदना होगा, मुझे उच्चतम स्तर की कोई चीज खरीदनी होगी।” उसमें यह असंयमित इच्छा नहीं है। वह अपने काम से इतना थक जाता है, फिर भी कभी-कभी जब परमेश्वर का घर उसे कुछ अतिरिक्त पोषण प्राप्त करने के लिए कुछ अच्छा खाने देने की स्थिति में होता है, तो उसे यहाँ तक लगता है कि यह अनावश्यक है और इसका आनंद लेना एक असंयमित इच्छा है। देखो, जब पैसे, भौतिक चीजों और दैहिक आनंद की बात आती है, तो वह अपने प्रति काफी सख्त रहता है, है ना? (हाँ।) यदि तुम लोगों के पास रुतबा होता, तो क्या तुम लोगों को लगता कि यह एक असंयमित इच्छा है? (यदि परिस्थितियाँ अनुकूल होतीं, तो हमें नहीं लगता कि यह एक असंयमित इच्छा है।) यह एक असंयमित इच्छा है या नहीं, यह स्थिति पर निर्भर करता है : एक तो, यह व्यक्ति की शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। दूसरा, यह परमेश्वर के घर के काम में उसके योगदानों पर निर्भर करता है। तुम लोगों में से अधिकांश ने परमेश्वर के घर के काम में शायद ही कोई योगदान दिया है, यानी तुमने परमेश्वर के घर में काम की किसी भी मद को आगे बढ़ाने में कोई ठोस भूमिका नहीं निभाई है—तुम केवल अपना श्रम देते हो; यह नहीं कहा जा सकता कि तुम कलीसिया के लिए आपूर्ति करते हो, और यह नहीं कहा जा सकता कि तुम परमेश्वर के चुने हुए लोगों के जीवन के लिए आपूर्ति करते हो, कलीसिया के काम के प्रति तुम्हारे समर्पित होने की बात तो दूर रही। यदि तुम्हारी ऐसी अपेक्षाएँ हैं, तो यह एक असंयमित इच्छा है। इसके अलावा, तुम लोगों में से अधिकांश अभी भी युवा हैं और तुम लोगों की शारीरिक स्थिति अच्छी है। दैनिक जीवन में तुम लोगों के पास रोजमर्रा के घर के पके भोजन का पोषण पर्याप्त है। यदि तुम लोग नियमित रूप से अधिक व्यायाम भी करते हो, तो तुम लोगों को विशेष पोषण की आवश्यकता नहीं है। भले ही कुछ व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर हों और उन्हें स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता हो, फिर भी कुछ पोषण संबंधी पूरक आहार लेना पर्याप्त है। लेकिन पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य तुम लोगों से अलग है। एक तो, भाई ने कलीसिया के काम और परमेश्वर के घर में योगदान दिया है; यह सभी के लिए स्पष्ट है और एक निर्विवाद तथ्य है। दूसरा, भाई ने परमेश्वर के घर के काम के लिए इतनी ऊर्जा और दिल का खून खपाया है और इतनी कीमत चुकाई है। अब चूँकि परमेश्वर के घर के पास साधन हैं, भले ही वह कुछ अतिरिक्त पोषण प्राप्त करने के लिए कुछ अच्छा खाए, तो वह असंयमित इच्छा नहीं मानी जाती, है ना? (हाँ।) अधिकांश लोगों के लिए, ऐसी अपेक्षाएँ रखना एक असंयमित इच्छा है, क्योंकि उनके पास अच्छी मानवता नहीं है, उन्होंने परमेश्वर के घर के काम में ज्यादा योगदान नहीं दिया है, और वे इस तरह के व्यवहार का आनंद लेने के बिल्कुल भी योग्य नहीं हैं, है ना? (हाँ।) मुझे बताओ, यदि परमेश्वर की सेवा करने वाले किसी व्यक्ति की नजर हमेशा भेंटों पर टिकी रहती है, वह हमेशा भेंटों पर बुरी नीयत रखता है, और वह भेंटों का आनंद लेता है और देह का आनंद लेता है या यदि वह कभी भेंटों को गंभीरता से नहीं लेता है और उनका प्रबंधन नहीं करता है, और जब भेंटों का नुकसान होता है, तो वह इसकी भरपाई करने के तरीकों के बारे में नहीं सोचता, अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से विफल रहता है—तो क्या परमेश्वर उसकी इस तरह सेवा करने वाले व्यक्ति से संतुष्ट होगा? (नहीं।) परमेश्वर के चुने हुए लोग परमेश्वर को जो भेंटें चढ़ाते हैं, उनका उपयोग कलीसिया का काम करने के लिए किया जाता है। मान लो तुम सोचते हो, “जो भी हो, यह पैसा मेरे खर्च करने के लिए नहीं है, न ही यह मेरे बाँटने या प्रबंधन करने के लिए है; मुझे इसका उपयोग करने का अधिकार भी नहीं है। इसलिए, यह पैसा कौन खर्च करता है, यह कहाँ खर्च किया जाता है और वे ज्यादा खर्च करते हैं या कम, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। ये सभी मामले शायद रहस्य हों, इसलिए मैं इनकी परवाह नहीं करूँगा या इनके बारे में पूछताछ नहीं करूँगा। यहाँ तक कि अगर मुझे सच में किन्हीं समस्याओं का पता चलता भी है, तो मुझे हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है; यह मेरी जिम्मेदारियों के दायरे में नहीं है।” क्या यह रवैया सही है? (नहीं।) मान लो कि भेंटों का प्रबंधन करने वाला व्यक्ति अनुपयुक्त है, भेंटों को चुराने या भेंटों का गबन करने के मामले हैं, और सिद्धांतों का उल्लंघन करके भेंटों का उपयोग करने के भी कई मामले हैं—यदि तुम्हें इन चीजों का पता चलता है लेकिन तुम उन्हें रोकते नहीं हो या उनसे निपटते नहीं हो, तो क्या परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति का यही रवैया होना चाहिए? (नहीं।) भेंटों का सही ढंग से उपयोग और प्रबंधन करना एक ऐसा सिद्धांत है जो परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति में होना चाहिए, है ना? (हाँ।) परमेश्वर की सेवा करने में यह दूसरा मुद्दा है जिसका सामना करना आवश्यक है—पैसे, भौतिक आनंद और दैहिक आनंद का मुद्दा।
परमेश्वर की सेवा करने का एक और पहलू है जिसका व्यक्ति को सामना करना पड़ता है और वह है रुतबा। यद्यपि पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य इस पद पर कार्य करता है, लेकिन वह कभी भी लोगों को दबाने या लोगों को नियंत्रित करने के लिए रुतबे का उपयोग नहीं करता है। इसके बजाय, इस पद पर रहते हुए, वह अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करता है और अपना कार्य अच्छी तरह से करता है, और वह कभी भी रुतबे के फायदे नहीं उठाता। अपने दैनिक जीवन में, भाई शायद ही कभी विशेष देखरेख और व्यवहार का आनंद लेता है। अपने दैनिक आहार में, उसने कभी भी अपने लिए विशेष रूप से तैयार किए गए भोजन का आनंद नहीं लिया है; अधिक से अधिक, जब कोई बड़ी सभा होती है, तो कोई व्यक्ति भाई के लिए मांस वाला एक अतिरिक्त व्यंजन बना सकता है और इतना ही काफी अच्छा होता है। कभी-कभार, वे कुछ स्टीम्ड स्टफ्ड बन्स या डंपलिंग बना सकते हैं, और इसे विशेष व्यवहार माना जाता है। यहाँ तक कि जब वह कुछ मेजबान परिवारों के पास जाता है और उसके साथ ऐसा व्यव्हार नहीं किया जाता है, तब भी भाई को लगता है कि यह काफी सामान्य है और वह किसी विशेष तरीके से व्यवहार किए जाने की अपेक्षा नहीं करता है। परमेश्वर के घर में कार्य करते समय, चाहे वह किसी अमीर क्षेत्र में जाए या गरीब क्षेत्र में, रहन-सहन की स्थिति चाहे कैसी भी हो या भोजन और आवास अच्छा हो या नहीं, वह इसके प्रति सही दृष्टिकोण रख सकता है। वह खराब स्थिति वाले स्थानों के बारे में शिकायत नहीं करता है, न ही वह अच्छी स्थिति वाले स्थानों की सुख-सुविधाओं से इतना जुड़ जाता है कि वह वहीं रुक जाए और जाने का नाम न ले। उसने कभी भी केवल इसलिए किसी विशेष स्तर के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की है क्योंकि वह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य है। वह कभी इन चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करता; वह मूल रूप से भाई-बहनों के समान ही सामूहिक भोजन करता है। यहाँ तक कि जब कुछ मेजबान परिवारों की मानवता बहुत अच्छी नहीं होती है और वे अपेक्षाकृत स्वार्थी होते हैं, अपने परिवार के सदस्यों के लिए अच्छा भोजन रखते हैं और इसे भाई को देने में अनिच्छुक होते हैं, तब भी भाई इस मामले से बाधित नहीं होता है और फिर भी इसके प्रति सही दृष्टिकोण रख सकता है। वह कहता है, “मैं बस एक साधारण व्यक्ति हूँ। मैं यह अपेक्षा नहीं कर सकता कि दूसरे मेरे साथ विशेष रूप से अच्छा व्यवहार करें। मैं जिसकी सेवा करता हूँ वह परमेश्वर है। मैं यह अपेक्षा नहीं कर सकता कि भाई-बहन मेरे प्रति अत्यधिक सम्मानजनक और आदरपूर्ण हों या मेरी विशेष देखरेख करें क्योंकि मेरे पास रुतबा है। भाई-बहन मेरे साथ जैसा चाहें वैसा व्यवहार करने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं इन चीजों को परमेश्वर की अपनी सेवा पर प्रभाव नहीं डालने दे सकता।” वह लोगों से बड़ी अपेक्षाएँ नहीं रखता है, है ना? (हाँ।) इसके अलावा, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य रुतबे का रौब दिखाकर कार्य नहीं करता है। कलीसिया में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं या ऐसी चीजों का सामना करने पर जिनके संपर्क में वह पहले नहीं आया है, भाई इस मामले पर संगति करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा बुलाएगा। संगति के दौरान, वह केवल इसकी अध्यक्षता करता है; क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में अपने खुद के अनुमान लगाने के लिए वह अपनी इच्छा पर निर्भर नहीं रहता है। इसके बजाय, खोज करते हुए, वह चीजों को सँभालने के बेहतर तरीकों के बारे में अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगति करता है। वह अपने खुद के अनुमान लगाने और अपनी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करने के वास्ते अपने रुतबे का रौब दिखाने के बजाय, संगति करने के रवैये और खोज करने के रवैये के साथ कलीसिया में उत्पन्न होने वाले समस्याओं को हल करता है। जब वह मामले पर चर्चा और संगति करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं को बुलाता है, तो वह यह भी खोज रहा होता है कि ऐसे तरीके से कैसे कार्य किया जाए जिससे परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा हो सके, और ऐसे तरीके से कैसे कार्य किया जाए जिससे बाद के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके और छिपे हुए खतरों को कम किया जा सके। खोज करने के रवैये के साथ और परमेश्वर के घर के हितों और परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के सिद्धांत के साथ, और भाई-बहनों द्वारा सामान्य रूप से अपना कर्तव्य निभाने के लिए मौजूद सभी आवश्यक स्थितियों की उचित रूप से रक्षा करते हुए, वह मामले पर संगति करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा बुलाता है। यद्यपि उसके पास रुतबा है, साथ ही उसके अपने व्यक्तिपरक इरादे और विचार हैं, फिर भी वह एक सावधान और सतर्क हृदय बनाए रखता है, मामले पर चर्चा करने और एक साथ खोज करने के लिए प्रासंगिक पेशेवर विशेषज्ञता वाले भाई-बहनों या अगुआओं और कार्यकर्ताओं की तलाश करता है। वह ऐसा क्यों करता है? ऐसा करने में उसका उद्देश्य यह विश्वास है कि चूँकि लोग इस अंधकारमय और दुष्ट समाज में पैदा हुए हैं, इसलिए हमेशा कई चीजें होती हैं जिन्हें वे स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते; कोई व्यक्ति चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, हमेशा कई चीजें होती हैं जिनका उसने न तो अनुभव किया है और न ही उन्हें देखा है; और यह कि कोई भी पूर्ण नहीं है—हर किसी के पास ऐसे क्षेत्र होते हैं जिनमें वह उत्कृष्ट नहीं होता या जिन्हें वह नहीं समझता है, और मामलों का सामना करते समय, भले ही व्यक्ति के पास कुछ विचार हों, वेवह निश्चित नहीं हो सकता कि वे विचार सही हैं या नहीं, इसलिए उसे संगति करने और खोज करने की आवश्यकता होती है। जब वह संगति करता है, तो वह दो पहलुओं से ऐसा करता है। सकारात्मक पक्ष पर, वह इस बात पर संगति करता है कि यदि चीजें इस तरह से की जाती हैं तो क्या होगा और यदि चीजें उस तरह से की जाती हैं तो क्या होगा; नकारात्मक पक्ष पर, वह इस बात पर संगति करता है कि यदि चीजें इस तरह से नहीं की जाती हैं तो क्या होगा। वह हर दृष्टिकोण से संगति करता है ताकि परमेश्वर के घर में हल की जाने वाली समस्याओं से बेहतर ढंग से निपटा जा सके, परमेश्वर के घर के हितों की उचित रूप से रक्षा की जा सके, और भाई-बहनों के अधिकारों और हितों की उचित रूप से रक्षा की जा सके, ताकि उनके जीवन प्रवेश और उनके द्वारा अपने कर्तव्य निभाने के माहौल और स्थितियों पर प्रभाव न पड़े या उन्हें नुकसान न पहुँचे। बेशक, यह परमेश्वर के घर के कार्य की भी बेहतर ढंग से रक्षा करता है ताकि यह व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़े, और वह अंततः उन दायित्वों और जिम्मेदारियों को पूरा कर पाता है जिन्हें परमेश्वर की सेवा करने वाले व्यक्ति को पूरा करना चाहिए, वह परमेश्वर को हिसाब दे पाता है और परमेश्वर को संतुष्ट कर पाता है। देखो, क्या यह उद्देश्य और यह सिद्धांत परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हैं? (हाँ।) यद्यपि उसके पास रुतबा है और कई वर्षों तक कार्य करने से उसके पास कलीसिया में होने वाली कई घटनाओं या कलीसिया में मौजूद कई समस्याओं के संबंध में कार्य अनुभव और प्रत्यक्ष अनुभव दोनों हैं, और वह कई सत्यों को भी समझता है और उसके पास वास्तविक प्रवेश है, फिर भी अचानक उत्पन्न होने वाले और जिनका उसने पहले कभी सामना नहीं किया है, ऐसे कुछ मामलों का सामना करने पर, वह परमेश्वर के घर के हितों की अधिकतम सीमा तक रक्षा करने के लिए, उपयुक्त सिद्धांतों और मामले से निपटने की उपयुक्त योजनाओं की तलाश करते हुए, संगति करने के लिए अगुआओं और कार्यकर्ताओं को बुलाएगा। यद्यपि उसके पास रुतबा है और वह निर्णय ले सकता है और आदेश जारी कर सकता है, लेकिन किसी मामले में जितना अधिक रुतबा शामिल होता है और जितना अधिक इसमें अंतिम निर्णय लेना शामिल होता है, वह उतना ही अधिक सतर्क रहता है और उतना ही कम लापरवाही से कार्य करता है। यद्यपि, उसके पद और उसके रुतबे को देखते हुए, और उसके वर्षों के कार्य अनुभव को देखते हुए, उसके पास अपने दम पर अंतिम निर्णय लेने और अंतिम बात कहने की शक्ति और लाभ है, और फिर वह तुम लोगों से इसे लागू करवा सकता है, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया है, न ही उसने रुतबे के विशेषाधिकार का आनंद लिया है। कोई मामला जितना अधिक महत्वपूर्ण होता है या कोई मामला जितना अधिक जटिल होता है—जितना अधिक इसमें परमेश्वर का नाम शामिल होता है या परमेश्वर के घर का कार्य शामिल होता है—वह इससे निपटने में उतना ही अधिक सतर्क रहता है। वह लापरवाही से निष्कर्ष नहीं निकालता या निर्णय नहीं लेता है, बल्कि वह परमेश्वर का भय मानने वाले दिल के साथ खोज करता है और संगति करता है, और अभ्यास के लिए सिद्धांतों और योजनाओं को निर्धारित करने के बाद ही कार्रवाई करता है। रुतबे के प्रति अपने दृष्टिकोण में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की यह एक अभिव्यक्ति है।
रुतबे के प्रति अपने दृष्टिकोण में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की एक और अभिव्यक्ति है : चाहे वह लोगों की काट-छाँट करे, उनकी कर्तव्य संबंधी स्थिति में बदलाव करे या उन्हें बर्खास्त करे, वह हमेशा सत्य सिद्धांतों के अनुसार कार्य करता है; वह लोगों को उपदेश नहीं देता या रुतबे का रौब दिखाकर उन्हें दबाता नहीं है। कभी-कभी जब भाई लोगों की काट-छाँट करता है, तो कुछ लोग कहेंगे, “मैं परमेश्वर में विश्वास करता हूँ, तुममें नहीं। तुम परमेश्वर नहीं हो, तो मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूँ?” क्या भाई ने ऐसे लोगों के साथ इसे कोई मुद्दा बनाया है? क्या वह उनसे निपटा है, उनके लिए मुश्किलें खड़ी की हैं या उस कथन के कारण उन्हें निष्कासित कर दिया है? (नहीं।) जहाँ तक मुझे पता है, भाई ने कभी ऐसा काम नहीं किया है। इन वर्षों में जब से भाई कलीसिया का कार्य कर रहा है, कार्मिक और प्रशासनिक कार्य करते हुए, उसने कई झूठे अगुआओं को बर्खास्त किया है और कलीसिया ने भी बहुत सारा सफाई का कार्य किया है। कई लोगों को पूर्णकालिक कर्तव्य वाली कलीसियाओं से अंशकालिक कर्तव्य वाली कलीसियाओं, साधारण कलीसियाओं या ब समूहों में स्थानांतरित किया गया है। हमेशा कुछ ऐसे लोग होते हैं जो भाई के प्रति अवज्ञाकारी होते हैं और मन में नाराजगी रखते हैं, और कहते हैं, “अगर तुम पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य हो, तो क्या हुआ? मैं तुममें विश्वास नहीं करता, मैं परमेश्वर में विश्वास करता हूँ!” भाई ऐसे लोगों के साथ भी सत्य सिद्धांतों के अनुसार व्यवहार करता है, और कहता है, “बेशक तुम मुझ पर विश्वास नहीं करते और मैंने तुमसे मुझ पर विश्वास करने के लिए नहीं कहा है। मेरा तुम्हारी काट-छाँट करना, तुमसे निपटना और तुम्हें बर्खास्त करना सत्य सिद्धांतों पर आधारित है और परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के लिए है।” वह ऐसा कहता है और बेशक, वह इस सिद्धांत के अनुसार कार्य भी करता है। उसने तुमसे उस पर विश्वास करने के लिए नहीं कहा है, और इसके अलावा, यदि तुम उस पर विश्वास करते, तो जिस मार्ग पर तुम चलते वह गलत होता। बस यह देखो कि जिन सिद्धांतों के द्वारा भाई विभिन्न मामलों से निपटाता है, विभिन्न समस्याओं को हल करता है और इन झूठे अगुआओं और झूठे कार्यकर्ताओं को बर्खास्त करता है, क्या वे परमेश्वर के इरादों के अनुरूप हैं, और देखो कि क्या उसके द्वारा तुम्हारी काट-छाँट सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है। यदि यह सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है और परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है, तो तुम्हें समर्पण करना चाहिए। तुम इस व्यक्ति के प्रति समर्पण नहीं कर रहे हो और न ही तुम्हें इस व्यक्ति के प्रति समर्पण करना चाहिए। तुम सत्य के प्रति, परमेश्वर के प्रति समर्पण कर रहे हो। यदि भाई द्वारा तुम्हारी काट-छाँट करना और तुम्हें बर्खास्त करना सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है, फिर भी तुम अवज्ञाकारी बने रहते हो, तो यह तुम्हारा सत्य को स्वीकार न करना है—यह तुम्हारी समस्या है, भाई की समस्या नहीं; उसे कोई समस्या नहीं है। वह रुतबे का रौब दिखाकर तुम्हें फटकारता नहीं है, तुम्हें बाधित नहीं करता है या तुम्हें नियंत्रित नहीं करता है। वह सिद्धांतों के अनुसार कार्य करता है और सिद्धांतों के अनुसार तुमसे निपटता है। उसके द्वारा तुम्हारी काट-छाँट परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने और परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा करने, परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश को पूरा करने, और परमेश्वर के प्रति अपनी लगन अर्पित करने पर आधारित है। सत्य पर उसकी संगति समस्याओं को लक्षित करती है, लोगों को नहीं। फिर भी तुम हमेशा चिल्लाते हो, “मैं तुममें विश्वास नहीं करता, मैं परमेश्वर में विश्वास करता हूँ,” और भाई के साथ बहस करने के लिए लगातार इन शब्दों का उपयोग करते हो। अपने खुद के दिल को टटोलो : क्या ऐसा है कि तुम सत्य का अभ्यास नहीं कर रहे हो या ऐसा है कि भाई ने कुछ गलत किया है? क्या भाई ने तुमसे उसमें विश्वास करने के लिए कहा था? भाई का रुतबा पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का रुतबा है, और पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य की पहचान और रुतबा परमेश्वर की सेवा करने वाले किसी व्यक्ति की पहचान और रुतबा है; उसका रुतबा परमेश्वर का रुतबा नहीं है, उसका जीवन परमेश्वर का जीवन नहीं है, और परमेश्वर ने कभी यह गवाही नहीं दी है कि वह स्वयं परमेश्वर है। शुरू से अंत तक, परमेश्वर ने तुम लोगों को केवल यही बताया है कि वह परमेश्वर द्वारा उपयोग किया जाने वाला व्यक्ति है, वह भ्रष्ट मानवजाति का एक सदस्य है और वह ऐसा व्यक्ति है जिसे परमेश्वर ने पदोन्नत किया है, जो परमेश्वर की सेवा करता है और जिसका परमेश्वर उपयोग कर सकता है। परमेश्वर ने कभी यह गवाही नहीं दी है कि तुम्हें उसमें विश्वास करना चाहिए। फिर भी तुम हमेशा चिल्लाते हो, “मैं तुममें विश्वास नहीं करता,” और तुम हमेशा इस मामले पर बहस करने और इसे स्पष्ट रूप से समझाए जाने पर जोर देते हो। यह तुम्हारी समस्या है; यह तुम्हारा सत्य को स्वीकार न करना है। तुम खुद की जाँच क्यों नहीं करते कि तुम कहाँ गलत हो? भाई ने तुम्हारी काट-छाँट क्यों की? तुम्हारी काट-छाँट करने के पीछे भाई का क्या कारण था? यदि यह मानवीय इच्छा से व्यक्तिगत क्रोध निकालने का मामला था, तो वह गलत है। लेकिन यदि यह इसलिए था क्योंकि तुमने सिद्धांतों के अनुसार अपना कार्य नहीं किया और बेतहाशा बुरे कर्म किए, जिससे विघ्न-बाधाएँ उत्पन्न हुईं; या यदि तुम्हारी खानापूरी ने कलीसिया के कार्य में बाधा डाली और कलीसिया के कार्य को नुकसान पहुँचाया, तो भाई द्वारा तुम्हारी काट-छाँट करना पूरी तरह से परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है और निंदनीय नहीं है। भाई का तुमसे निपटना भी सिद्धांतों के अनुरूप है और यह गलत नहीं है; यह पूरी तरह से परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है, परमेश्वर इसे दोषी नहीं ठहराता है; यही नहीं, परमेश्वर इसे याद रखता है और परमेश्वर इसे स्वीकृति देता है। तुम हमेशा उस व्यक्ति के प्रति प्रतिरोधी महसूस करते हो जिसे परमेश्वर स्वीकृति देता है और उन क्रियाकलापों के प्रति प्रतिरोधी महसूस करते हो जिन्हें परमेश्वर स्वीकृति देता है और हमेशा उनकी निंदा करते हो, और तुम चिल्लाते रहते हो, “मैं तुममें विश्वास नहीं करता।” क्या यह अफसोसनाक और अनुचित होना नहीं है? (हाँ।) यह अफसोसनाक और अनुचित होना है। तुम हमेशा उस व्यक्ति के विरोधी होते हो जिसका परमेश्वर उपयोग करता है, वह व्यक्ति जो परमेश्वर की सेवा करता है और उसके इरादों के अनुरूप है, और तुम हमेशा उसे शत्रुता की दृष्टि से देखते हो। तो ज़रा देखो : उसके पीछे वह कौन है जो उसका उपयोग कर रहा है? वह परमेश्वर है। वह जो करता है वह परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है; परमेश्वर उसका उपयोग करता है और परमेश्वर उसकी सेवा को स्वीकृति देता है। यदि तुम उसका विरोध करने के लिए उठ खड़े होते हो, तो यह परमेश्वर का विरोध करने के बराबर है। यह उसी प्रकृति का है जैसे जब परमेश्वर ने मूसा का उपयोग किया था तब दो सौ पचास अगुआ मूसा का विरोध करने के लिए उठ खड़े हुए थे। तुम कहते हो कि वह पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य नहीं है जिसमें तुम विश्वास करते हो। खैर, परमेश्वर ने तुमसे उसमें विश्वास करने के लिए नहीं कहा है। यकीनन, उसके द्वारा तुम्हारी काट-छाँट से पहले तुम उसमें विश्वास नहीं करते थे? भाई तुम्हारी काट-छाँट इसलिए करता है ताकि तुम अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाओ, ताकि तुम सत्य सिद्धांतों के अनुसार कार्य करो, और ताकि तुम अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करो और खानापूरी वाले तरीके से कार्य करने या विघ्न-बाधाएँ उत्पन्न करने से बचो। उसके द्वारा तुम्हें बर्खास्त किया जाना भी परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के लिए है, क्योंकि यदि वह तुम्हें बर्खास्त नहीं करता, तो परमेश्वर के घर के कार्य को नुकसान पहुँचता; वह परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने के लिए तुम्हें बर्खास्त करता है। लेकिन तुम्हारे बर्खास्त होने के बाद, तुम नाखुश और असंतुष्ट हो जाते हो; तुम अफसोसनाक और अनुचित होते हुए, कुतर्क भी देते हो, और यहाँ तक कि चाहते हो कि वह नरम पड़ जाए और तुम्हें छोड़ दे। क्या ये शैतान के विचार नहीं हैं? क्या ऐसे लोग दानव नहीं हैं? (हाँ।) पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य अपना कार्य किन सिद्धांतों पर आधारित करता है? वह इसे इन दो प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित करता है : परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करना और परमेश्वर के चुने हुए लोगों के जीवन के लिए जिम्मेदार होना, न कि रुतबे का रौब दिखाकर तुम लोगों को धमकाना, तुम लोगों को डराना या तुम लोगों का शोषण करना। वह कभी-कभार तुम लोगों को डाँटता है, जो मानवीय परिप्रेक्ष्य से, उसकी रक्त-प्रकृति से उत्पन्न होता प्रतीत होता है, लेकिन वह तुम लोगों को क्यों डाँटता है? यदि तुम लोगों ने जो कुछ भी किया वह सिद्धांतों के अनुरूप होता और तुम उन सिद्धांतों पर कायम रह सकते जिनका तुम्हें पालन करना चाहिए, उन मामलों के संबंध में परामर्श कर सकते और सत्य खोज सकते जिन्हें तुम स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते हो, और उस कार्य को सिद्धांतों के अनुसार समय पर कार्यान्वित कर सकते जिसे तुम्हें कार्यान्वित करना चाहिए, तो क्या फिर भी तुम लोगों की काट-छाँट की जाती और तुम लोगों को डाँटा जाता? (नहीं।) वह तुम लोगों की काट-छाँट करता है और तुम लोगों को डाँटता है, और भले ही वह कभी-कभार थोड़ा क्रोधित हो जाता है और उसकी रक्त-प्रकृति थोड़ी क्रोधित हो उठती है, फिर भी मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखता, क्योंकि तुम लोग जो चीजें करते हो वे विघ्न-बाधाओं के अलावा और कुछ नहीं हैं, जो बहुत ही क्रोध दिलाने वाली हैं। किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व चाहे कितना भी अच्छा और कितना भी सौम्य क्यों न हो, फिर भी उसे क्रोध आ ही जाएगा। सामान्य लोगों में खुशी, क्रोध, दुख और आनंद होता है; जब किसी को ऐसी चीजें करते हुए देखा जाता है जो बहुत अधिक परेशान करने वाली होती हैं, तो क्रोधित महसूस न करना असंभव है—क्रोध व्यक्त न करना असामान्य होगा। कुछ लोग हमेशा यह दावा करते हैं कि उनमें न्याय की भावना है और वे अच्छे लोग हैं, लेकिन जब परमेश्वर के घर के हितों को नुकसान पहुँचता है और दूसरों द्वारा परमेश्वर की भेंटों को बर्बाद किया जाता है, तो पता चलने के बाद वे ज़रा भी परेशान या क्रोधित महसूस नहीं करते हैं। जब वे किसी को विघ्न-बाधाएँ उत्पन्न करते या खानापूरी वाले तरीके से अपना कार्य करते हुए देखते हैं, तो वे कभी उन्हें फटकारते नहीं हैं और उनकी मदद करने के लिए कभी संगति नहीं करते हैं, सिद्धांतों के अनुसार उनसे निपटने की तो बात ही छोड़ दो। क्या यह न्याय की भावना होना है? क्या यह सामान्य मानवता है? (नहीं।) इस तरह से कार्य करने से न केवल लोगों की कोई आध्यात्मिक उन्नति नहीं होती है, बल्कि तुम्हारे पास परमेश्वर को जवाब देने का कोई तरीका भी नहीं बचता है। तुम दूसरों के प्रति गैर-जिम्मेदार हो और उन्हें कोई सच्चा प्यार या मदद नहीं देते हो, परमेश्वर के प्रति कोई सच्चाई होने की तो बात ही छोड़ दो। तुम परमेश्वर के घर के हितों की ज़रा भी रक्षा नहीं करते, फिर भी तुम कहते हो कि तुममें न्याय की भावना है। तुममें कैसी न्याय की भावना है? तुम बस सबको खुश रखने वाले, एक धूर्त व्यक्ति हो; तुम बस एक जीवित शैतान हो! यदि तुममें वास्तव में न्याय की भावना होती, तो परमेश्वर के घर के हितों को नुकसान पहुँचने पर तुम परेशान क्यों नहीं होते? यदि कोई तुम्हें गाली देता है या तुम्हारे बारे में कुछ बुरा कहता है, तो तुम इतने परेशान हो जाते हो कि तुम कई दिनों और रातों तक सो नहीं पाते, और तुम जीवन भर उससे नफरत भी कर सकते हो और जीवन भर उस एक वाक्य को कभी नहीं भूलते। फिर भी तुम्हें परमेश्वर के घर के हितों को होने वाले नुकसान की ज़रा भी परवाह नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। तुममें कैसी न्याय की भावना है? तुम बस एक स्वार्थी और नीच किस्म के व्यक्ति हो; तुम बिल्कुल भी न्याय की भावना वाले व्यक्ति नहीं हो। भाई के पास पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का रुतबा है, लेकिन यदि उसके पास यह रुतबा न होता और वह एक साधारण अगुआ या कार्यकर्ता के रूप में अपना कार्य करता, यदि वह किसी को परमेश्वर की भेंटों को बर्बाद करते या दुष्ट लोगों को विघ्न-बाधाएँ उत्पन्न करते हुए देखता, तो भी क्या वह हस्तक्षेप करता? क्या वह अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करता? वह वैसे ही अपनी जिम्मेदारियाँ पूरी करता और वैसे ही हस्तक्षेप करता, जितना संभव हो उतने व्यापक दायरे में हस्तक्षेप करता, जितना संभव हो उतना बोलता और कार्य करने और परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने के लिए अपना पूरा प्रयास करता। इसलिए, कार्य करने और परमेश्वर की सेवा करने में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के रवैये को देखते हुए, साथ ही तुम लोगों के प्रति उसके रवैये और तुम लोगों के साथ व्यवहार करने के उसके तरीकों और विधियों को देखते हुए, कोई भी देख सकता है कि वह रुतबे का रौब दिखाकर कार्य नहीं करता है। उसके लिए, यह रुतबा एक जिम्मेदारी और एक मिशन है; यह एक मिशन है जो परमेश्वर ने उसे सौंपा है, एक जिम्मेदारी है जो परमेश्वर ने उसे सौंपी है, और विशेष रूप से जब तुम लोग उसे “भाई” कहते हो, तो उसे और भी अधिक लगता है कि उसकी जिम्मेदारी बड़ी है। कलीसियाई जीवन, कलीसिया का प्रशासनिक कार्य, कार्मिक कार्य और कार्य के अन्य पहलू, साथ ही क्या हर जगह कलीसियाओं में उपयुक्त अगुआ और कार्यकर्ता हैं, क्या सुसमाचार कार्य के लिए उपयुक्त लोग जिम्मेदार हैं, क्या सामान्य मामलों का कार्य करने वाले उपयुक्त लोग हैं, हर जगह कलीसियाओं में सुसमाचार फैलाने के कार्य की प्रगति क्या है, प्राप्त किए गए लोगों का कितना अनुपात बना हुआ है, क्या कलीसिया में शामिल होने वालों का सिंचन करने के लिए उपयुक्त लोग उपलब्ध हैं, और क्या उनका प्रबंधन करने और उन पर अनुवर्ती कार्रवाई करने के लिए उपयुक्त लोग उपलब्ध हैं—ये सभी वे चीजें हैं जिनकी वह परवाह करता है और जिन पर वह ध्यान देता है, और वे उसके कार्य में सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। हर दिन, ये वे सभी चीजें हैं जिनके बारे में वह बात करता है, अपने दिल में सोचता है, चिंतित रहता है और परवाह करता है। उसने कभी भी उन सम्मानों का आनंद नहीं लिया है जो रुतबा उसके लिए लाता है, और न ही उसने उन श्रेष्ठतर स्थितियों का आनंद लिया है जो रुतबा उसके लिए लाता है। अपने दिल में, वह इन चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है; वह जिस पर ध्यान केंद्रित करता है वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और परमेश्वर द्वारा उसे दिए गए आदेश और मिशन को पूरा करने के लिए अपना पूरा प्रयास करना है।
एक बार जब कुछ अगुआओं और कार्यकर्ताओं को रुतबा मिल जाता है, तो वे बात-बात पर भाई-बहनों को उपदेश देने के लिए सभाओं में बुलाते हैं, सुबह दो से तीन घंटे और दोपहर में दो से तीन घंटे उपदेश देते हैं। जब वे उपदेश देते हैं, तो भाई-बहन उत्सुकता से कुछ व्यावहारिक सुनने की उम्मीद करते हैं, लेकिन वे बस वहाँ शब्द और धर्म-सिद्धांत बोलते हैं, कोई भी वास्तविक समस्या हल किए बिना, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और भावनाएँ भड़काते हैं। उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि भाई-बहन व्यस्त हैं या नहीं; वे बात-बात पर उपदेश देने के लिए उन्हें बुलाते हैं और बस वास्तविक कार्य नहीं करते हैं। फरीसियों की तरह, वे केवल धर्म-सिद्धांत बोलना और नारे लगाना जानते हैं। वे कोई भी वास्तविक समस्या हल नहीं कर सकते—वे जीवन प्रवेश से संबंधित समस्याओं को हल नहीं कर सकते और चाहे वह सुसमाचार कार्य हो, सिंचन कार्य हो, कलीसिया का प्रशासनिक कार्य हो, सामान्य मामलों का कार्य हो और कार्मिक कार्य हो या विभिन्न विशेष क्षेत्रों का कार्य हो, वे कार्य का कोई भी पहलू नहीं कर सकते या उसकी जिम्मेदारी नहीं उठा सकते। इसके अलावा, वे पेशेवर ज्ञान नहीं सीखते हैं, परमेश्वर के वचनों को नहीं खाते और पीते हैं, सत्य में प्रयास नहीं करते हैं और अपने कार्य में बस खानापूरी करते हैं। वे बात-बात पर उपदेश देते हैं और महसूस करते हैं कि उन्होंने अपना कार्य अच्छी तरह से किया है और दिन के लिए अपने भोजन के पैसे कमा लिए हैं, और इसलिए वे रुतबे के फायदों का आनंद ऐसे लेते हैं जैसे कि यह केवल सही और उचित हो, ऐसा करने में वे खुद को न्यायसंगत और सहज महसूस करते हैं। जब खाने का समय होता है, तो वे हमेशा अच्छा खाना चाहते हैं, और कहते हैं, “तुमने कुछ डंपलिंग या ब्रेज़्ड पोर्क क्यों नहीं बनाया? दिन भर मेरा काम कितना थका देने वाला रहा है! सुबह तीन या चार घंटे की सभा और दोपहर में तीन या चार घंटे की सभा। मैंने इतना बोला है कि मेरा मुँह सूख गया है! मुझे अपने शरीर को पोषण देने के लिए कुछ अच्छा खाने की ज़रूरत है!” वास्तव में, वे केवल धर्म-सिद्धांतों का प्रचार करते हैं और नारे लगाते हैं, बिना किसी समस्या को हल किए। वे कोई वास्तविक कार्य नहीं करते हैं लेकिन फिर भी रुतबे के फायदों का आनंद लेना चाहते हैं, और जब उन्हें बर्खास्त कर दिया जाता है, तो वे इतना अन्याय महसूस करते हैं कि वे बस कई दिनों तक रोते रहते हैं। वे बस यह देखने के लिए खुद की जाँच नहीं करते कि उन्होंने वास्तव में क्या गलत किया और वे खुद को ज़रा भी नहीं जानते। क्या ऐसे लोग परमेश्वर की सेवा करने के योग्य हैं? पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को देखो : अपना कार्य करते हुए, वह हमेशा वास्तविक समस्याओं को हल करता है। हर चरण में, वह अगुआओं और कार्यकर्ताओं की कर्तव्य संबंधी स्थिति में बदलाव करने का बुनियादी प्रशासनिक कार्य लगातार करता रहता है। इसके अलावा, वह विशेष कार्य के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रतिदिन अनुवर्ती कार्रवाई करता है, और कलीसिया के सामान्य मामलों के कार्य में जो भी समस्याएँ होती हैं उनसे निपटता है। वह लगातार दो सबसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहा होता है—सुसमाचार कार्य और अगुआओं और कार्यकर्ताओं का सिंचन करने का कार्य। उसने कभी नहीं सोचा, “मैं बूढ़ा हो रहा हूँ। क्या मेरे लिए पीछे हटने का समय आ गया है? क्या मेरे लिए आराम करने और अपने बुढ़ापे का आनंद लेने का समय आ गया है?” उसमें अभी भी बहुत जोश है, वह कहता है, “मुझे परमेश्वर द्वारा दिए गए मिशन को अच्छी तरह से पूरा करना होगा। मैं जितना अधिक सत्य समझता हूँ, मुझे अगुआओं और कार्यकर्ताओं का सिंचन करने और भाई-बहनों का सिंचन करने का कार्य उतने ही अधिक विस्तार से और अच्छी तरह से करना चाहिए, जिससे सभी अगुआ और कार्यकर्ता सत्य सिद्धांतों के अनुसार कलीसिया का कार्य अच्छी तरह से कर सकें, और सभी भाई-बहन एक अच्छा कलीसियाई जीवन जी सकें और सभी सत्य वास्तविकता में प्रवेश कर सकें।” देखो, वह अपने लिए कार्य बढ़ाता रहता है और अपने करने के लिए चीजें खोजता रहता है; उसके दिल में हमेशा एक बोझ रहता है। एक या दो साल तक अगुआ और कार्यकर्ता रहने के बाद, कुछ लोग अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने लगते हैं, और सोचते हैं, “पिछले कुछ वर्षों में कलीसिया का कार्य करना काफी व्यस्त और थका देने वाला रहा है। यह आराम करने और आनंद लेने का समय है। इसके अलावा, मैं बूढ़ा हो रहा हूँ; मुझे पीछे हटने की ज़रूरत है!” वे इसे “पीछे हटने” का अच्छा लगने वाला नाम भी देते हैं। “पीछे हटने” का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है कि वे खुद को अनुभवी कार्यकर्ता मानते हैं, सोचते हैं कि यह उनके लिए पेंशन लेने का समय है, उनके सुनहरे वर्षों का आनंद लेने का समय है, और वे अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने के योग्य हैं। तुम्हारे पास क्या योग्यताएँ हैं? तुमने क्या वास्तविक कार्य किया है? पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने इतने वर्षों तक कार्य किया है और उसने कभी अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने के बारे में बात नहीं की है और कभी पीछे हटने के बारे में बात नहीं की है। तुमने जो थोड़ा सा कार्य किया है, उसे देखते हुए, तुम्हारे पास अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने की क्या योग्यताएँ हैं? कुछ लोग दुनिया के तौर-तरीकों की नकल भी करते हैं : “मुझे पीछे हटना होगा। अब से युवाओं को कार्य करने दो!” यह किस प्रकार का दृष्टिकोण है? यह मुझे इतना घृणित क्यों लगता है? परमेश्वर की सेवा करने वाले लोग वास्तव में सेवानिवृत्त हो रहे हैं? तो क्या तुम भी पेंशन लेना चाहते हो और यह भी चाहते हो कि लोग तुम्हें “अनुभवी कार्यकर्ता” कहें? तुम इतने बेशर्म कैसे हो सकते हो? परमेश्वर की सेवा करने से सेवानिवृत्त होना—क्या तुम्हें नरक में सेवानिवृत्त होने का डर नहीं है? क्या तुम नरक में सेवानिवृत्त होने के इच्छुक हो? तुम खुद को अच्छा साबित करने में इतने अच्छे कैसे हो सकते हो? यहाँ तक कि तुम पीछे हटना और एक अनुभवी कार्यकर्ता बनना चाहते हो! मुझे लगता है कि तुम बस एक कामचोर बॉस बनना चाहते हो, तुम बस कलीसिया पर पलना चाहते हो और तुम बस अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहना चाहते हो! क्या तुम अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने के योग्य हो? परमेश्वर की सेवा करते समय पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का क्या दृष्टिकोण होता है? वह कहता है, “परमेश्वर ने मुझे यह मिशन दिया है, इसलिए मैं अपना पूरा जीवन परमेश्वर को सौंप दूँगा। मुझे परमेश्वर का आदेश पूरा करने के लिए जीना चाहिए; यह लक्ष्य नहीं बदल सकता, और परमेश्वर ने मुझे जो कार्य सौंपा है वह रुक नहीं सकता। यदि मैं बीच में ही भाग जाता हूँ और अपना मिशन छोड़ देता हूँ, तो यह परमेश्वर से विश्वासघात करना है और मैं शापित होने लायक हूँ! मैं कार्य करना केवल तभी बंद कर सकता हूँ जब परमेश्वर अब मेरा उपयोग न करे। जब तक परमेश्वर मेरा उपयोग करता है, कलीसिया मुझे सौंपता है और कलीसिया का कार्य मुझे सौंपता है, मुझे अंत तक डटे रहना होगा और परमेश्वर द्वारा मुझे दिए गए आदेश को पूरा करना होगा।” पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने कभी नहीं सोचा कि कब सेवानिवृत्त होना है; वह बस हमेशा इसी तरह कार्य करता है। उसके पास यह बोझ है। वह हमेशा अपने दिल में महसूस करता है कि करने के लिए बहुत सारा कार्य है, और जो कार्य किया जाना चाहिए, उसमें वह पूरी तरह से व्यस्त रहता है। इसलिए वह चीजों को उनके महत्व और तात्कालिकता के अनुसार प्राथमिकता देता है, अहम कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करता है और लगातार मुख्य कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करता है। उसके पास कोई रविवार की छुट्टी नहीं है और कोई आराम करने का दिन नहीं है; साल दर साल, वह बिना कोई आराम किए व्यस्त रहता है। वह कभी अपनी पिछली उपलब्धियों पर निर्भर रहने के बारे में नहीं सोचता और न ही वह रुतबे के फायदों का आनंद लेने के लिए सेवानिवृत्त होने के बारे में सोचता है। उसे बिल्कुल नहीं लगता कि रुतबा उसके लिए इतना महत्वपूर्ण है; उसे नहीं लगता कि उसके पास रुतबा है। उसे लगता है कि यह परमेश्वर द्वारा आदेशित कार्य है और इस कार्य को करना सम्मान की बात है; उसे लगता है कि परमेश्वर की सेवा करना बहुत ही गौरवशाली कार्य है। परमेश्वर की सेवा करने को कैसे समझा जाना चाहिए? इसका अर्थ है कि परमेश्वर तुम्हें एक मिशन देता है और जब वह कार्य का कोई पहलू करता है, तो उसे तुम्हारे सहयोग की आवश्यकता होती है; परमेश्वर की क्या अपेक्षाएँ हैं, परमेश्वर के क्या इरादे हैं, परमेश्वर की क्या इच्छाएँ हैं, परमेश्वर क्या पूरा करना चाहता है और वह क्या नतीजे हासिल करना चाहता है, और परमेश्वर की इच्छा क्या है—परमेश्वर उन्हें तुम्हें सौंपता है और तुमसे सहयोग करने के लिए कहता है ताकि उसकी इच्छा पूरी की जा सके और तुम इस बोझ को उठाते हो और यह कार्य करना शुरू करते हो। इसे परमेश्वर की सेवा करना कहा जाता है। परमेश्वर की सेवा करने के कार्य के दायरे को देखते हुए, क्या परमेश्वर की सेवा करना समाज में नौकरी करने, व्यवसाय चलाने या अपना उद्यम चलाने के समान है? (नहीं।) यह कैसे अलग है? (समाज में नौकरी करना अपने खुद के हितों के लिए है। परमेश्वर की सेवा करना परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने और परमेश्वर के इरादों के प्रति विचारशील होने के लिए है।) परमेश्वर की सेवा करना अपने लिए वेतन कमाना नहीं है, यह अपना उद्यम चलाना नहीं है और यह अपना खुद का व्यवसाय चलाना नहीं है; बल्कि, यह परमेश्वर के प्रबंधन के साथ सहयोग करना, मनुष्य की जिम्मेदारियों को पूरा करना और मनुष्य के मिशन को पूरा करना है, और यह उन चीजों को करना है जो परमेश्वर तुम्हें सौंपता है, यह वह कार्य करना है जो परमेश्वर तुम्हें सौंपता है। तुम जो कुछ भी करते हो वह परमेश्वर की अपेक्षाओं, तुम्हारे लिए परमेश्वर के आदेश, परमेश्वर की इच्छा और परमेश्वर के इरादों के अनुसार किया जाना आवश्यक है। इसमें मानवीय इच्छा की मिलावट बिल्कुल नहीं होनी चाहिए, और ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए, “मैं इसे इस तरह से करना चाहता हूँ, मैं इसे इस तरह से करने की योजना बना रहा हूँ, मैं इसे इस तरह से कर सकता हूँ, मैं इसे इस तरह से करने का इच्छुक हूँ।” इसके बजाय, सभी पहलुओं और सभी चीजों में, तुम्हें खोजना चाहिए : “परमेश्वर ने मुझसे क्या करने के लिए कहा है? परमेश्वर ने क्या निर्देश दिया है? परमेश्वर ने क्या अपेक्षा की है? क्या मैं परमेश्वर की अपेक्षाओं के अनुसार कार्य कर रहा हूँ? क्या परमेश्वर संतुष्ट है?” चूँकि तुम परमेश्वर की सेवा कर रहे हो, इसलिए तुम्हें हमेशा यह खोजना होगा कि क्या तुम्हारे इस तरह से काम करने से परमेश्वर संतुष्ट है और तुम्हें हमेशा खुद की जाँच करनी होगी : “क्या मेरा इस तरह से काम करना गड़बड़ पैदा कर रहा है? क्या इसमें कोई मानवीय इच्छा मिली हुई है? क्या मैं इसे अपनी इच्छा के आधार पर कर रहा हूँ? क्या इसे इस तरह से करना परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है? क्या परमेश्वर इसे स्वीकार करता है? क्या यह एक अच्छा कर्म है?” तुम्हें हमेशा इस तरह से खोजना होगा और खुद की जाँच करनी होगी; केवल इस तरह से अभ्यास करना ही परमेश्वर की सेवा करना है। इस तरह, तुम परमेश्वर से जो प्राप्त करते हो वह रुतबा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना केवल वह कार्य करना है जो तुम्हें करना चाहिए, यह वे शब्द कहना है जो तुम्हें कहने चाहिए और वह हिस्सा अर्पित करना है जो तुम्हें अर्पित करना चाहिए, न कि अपना उद्यम चलाना है। रुतबे के प्रति पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य का दृष्टिकोण यह है : “यदि मैं लोगों को अपने सामने लाता हूँ और वे केवल मेरी बात सुनते हैं, और परमेश्वर में विश्वास करने के बावजूद उसकी बात नहीं सुनते हैं, और मैं परमेश्वर को केवल नाममात्र का बना देता हूँ, तो मेरे पाप वास्तव में बहुत बड़े होंगे और मुझे युगों-युगों तक एक पापी के रूप में दोषी ठहराया जाएगा। यदि मैं लोगों के साथ जो संगति करता हूँ और मैं उन्हें जो कार्य करने के लिए अगुआई करता हूँ, उसके अंतिम नतीजे यह होते हैं कि वे परमेश्वर के सामने आ सकते हैं, परमेश्वर को खोजना जानते हैं, परमेश्वर के साथ उनका एक सामान्य संबंध होता है और वे कार्य करते समय परमेश्वर के इरादों को खोजना और सत्य सिद्धांतों को खोजना जानते हैं, और परमेश्वर यह देखकर संतुष्ट होता है, तो मेरे इस तरह से परमेश्वर की सेवा करने से लोगों को परमेश्वर के सामने लाया गया है, मेरी सेवा परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है और यह एक सफलता है। यदि मैं लोगों को अपने सामने लाता हूँ और हर कोई मेरी बात सुनता है और मुझ पर निर्भर रहता है, लेकिन वे परमेश्वर पर निर्भर रहना या परमेश्वर को खोजना नहीं जानते हैं, और मामलों का सामना करते हुए वे परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते हैं और सत्य सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना नहीं जानते हैं, तो मैं परमेश्वर की अपनी सेवा में विफल रहा हूँ और मैं एक पापी बन गया हूँ।” देखो, उसमें यह जागरूकता है। इसलिए, कई बार, चाहे अगुआओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगति करनी हो या साधारण भाई-बहनों के साथ संगति करनी हो, पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य उन्हें सत्य सिद्धांत बताता है, उनसे कहता है कि जब भी वे अपने दैनिक जीवन में या अपना कर्तव्य निभाने के दौरान समस्याओं का सामना करें तो वे परमेश्वर के वचनों को खोजें और परमेश्वर से प्रार्थना करें, और उनसे कहता है कि जब वे अपना कर्तव्य निभाते समय भ्रष्ट स्वभाव प्रकट करते हैं या सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं, तो वे परमेश्वर के वचनों के आधार पर आत्म-चिंतन करें और खुद को जानें, परमेश्वर से उन्हें अनुशासित करने के लिए कहें, और परमेश्वर की ताड़ना और न्याय को स्वीकार करें। इसके अलावा, कार्य के कई पहलुओं को करने में, वह परमेश्वर के वचनों की गवाही दे रहा है और सत्य की गवाही दे रहा है। कभी-कभी वह तुमसे अपनी बात सुनने के लिए कहता है, लेकिन वह किस संदर्भ में है? यह तब होता है जब वह सौ प्रतिशत निश्चित होता है कि वह जो कहता है वह पूरी तरह से परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है, और यदि तुम उसके कहे अनुसार करते हो तो यह गलत नहीं होगा। चूँकि तुम्हारा आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है, तुम खुद सत्य खोजना नहीं जानते हो और तुम नहीं जानते कि परमेश्वर की अपेक्षाएँ क्या हैं, इसलिए वह तुम्हें सीधे बताता है कि क्या करना है; जैसा वह कहता है वैसा करो और यह निश्चित रूप से परमेश्वर के इरादों के अनुरूप होगा। वह तुमसे जो यह अपेक्षा करता है वह निश्चित रूप से परमेश्वर की अपेक्षाओं के विपरीत नहीं जाती है और उनका खंडन नहीं करती है, यह निश्चित रूप से परमेश्वर से विश्वासघात करना नहीं है, इसे निश्चित रूप से परमेश्वर द्वारा दोषी नहीं ठहराया जाता है, यह निश्चित रूप से परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है और यह निश्चित रूप से परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करता है। इसलिए, तुम्हारा उसकी बात सुनना निश्चित रूप से गलत नहीं है। उसकी बात सुनना तुम्हारा इस व्यक्ति के प्रति समर्पण करना नहीं है, बल्कि सत्य के प्रति समर्पण करना और परमेश्वर के प्रति समर्पण करना है, है ना? (हाँ।)
भ्रष्ट मानवजाति के लिए, रुतबा वास्तव में लोगों के लिए पुरुषों और महिलाओं के बीच के रिश्तों, पैसे या दैहिक हितों की तुलना में एक अधिक बड़ा प्रलोभन है, और यह उस मार्ग को उजागर करने में अधिक सक्षम है जिस पर कोई व्यक्ति चल रहा होता है। विशेष रूप से परमेश्वर की सेवा करने वाले किसी व्यक्ति के लिए, जब उसके पास रुतबा नहीं होता है, तो वह सत्य का अनुसरण करने में सक्षम और जोशपूर्ण ढंग से खुद को खपाने में सक्षम प्रतीत होता है; वह काफी सावधानी से कार्य करता है, उसका हृदय विनम्र होता है और वह सत्य सिद्धांतों की खोज कर सकता है। हालाँकि, क्या रुतबा मिलने पर भी वह इन सत्य सिद्धांतों और अभ्यास के इन मार्गों पर टिका रह सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह व्यक्ति किस मार्ग पर चल रहा है। जब सत्य का अनुसरण करने वाला कोई व्यक्ति योग्य होता है या परमेश्वर की सेवा करने की स्थिति में होता है, तो वह इस बात पर ध्यान देता है कि वह जिस मार्ग पर चल रहा है वह सही है या नहीं। जब सत्य का अनुसरण नहीं करने वाले किसी व्यक्ति को रुतबा मिलता है, तो उसकी असलियत उजागर हो जाती है। इसलिए, जब कुछ लोगों के पास रुतबा नहीं होता है, तो वे केवल मसीह-विरोधी स्वभाव वाले प्रतीत होते हैं, और उनके भ्रष्ट स्वभावों के कुछ पहलू थोड़े स्पष्ट होते हैं, लेकिन जब उनके पास रुतबा होता है, तो वे सत्ता सँभाल सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं और वे स्वतंत्र राज्य स्थापित कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि उनमें केवल मसीह-विरोधी स्वभाव ही नहीं है, बल्कि वे मसीह-विरोधी हैं। इस प्रकार, जब बहुत-से लोगों के पास रुतबा नहीं होता है, तो वे मसीह-विरोधियों के मार्ग पर चल सकते हैं, और जैसे ही उन्हें रुतबा मिलता है, वे मसीह-विरोधी बन जाते हैं—जैसे ही उन्हें रुतबा मिलता है, उनकी असलियत उजागर हो जाती है। जब इस प्रकार के व्यक्ति के पास रुतबा नहीं होता है, तो वह कभी स्वयं को नहीं जान पाता है और अपने भ्रष्ट स्वभावों के बारे में खुलकर संगति नहीं करता है—यह एक प्रमुख विशेषता है। दूसरी विशेषता सत्य को स्वीकार न करना और सत्य का अभ्यास न करना है। जब कोई उससे अपेक्षाएँ करता है या उसकी काट-छाँट करता है और किसी क्षेत्र में उसकी कोई समस्या बताता है, तो उसे यह देखना होता है कि दूसरे व्यक्ति के पास रुतबा है या नहीं। यदि यह मैं, भाई या उसका उच्च-स्तरीय अगुआ कहता है, तो वह कहेगा, “तुमने जो कहा वह सही है, मैं इसे स्वीकार करता हूँ और इसके प्रति समर्पण करता हूँ।” यदि बिना रुतबे वाला कोई व्यक्ति उसे वही समस्याएँ बताता है, तो वह इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेगा। वह काट-छाँट स्वीकार करता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी काट-छाँट करने वाले व्यक्ति का रुतबा ऊँचा है या नीचा। जब उसके पास रुतबा होता है, तो वह रुतबे की स्थिति से काम करता है और चीजें करता है; वह कभी अपना गहन-विश्लेषण नहीं करता है या स्वयं को नहीं जानता है, और वह कभी सत्य को स्वीकार नहीं करता है या काट-छाँट स्वीकार नहीं करता है—भले ही वह इसे स्वीकार कर ले, यह केवल सतही स्वीकृति होती है। काट-छाँट के वचन सुनने के बाद, वह न केवल स्वयं की जाँच या आत्म-चिंतन नहीं करता है, बल्कि वह अपने दिल में यह भी कहता है, “तुम्हारे पास रुतबा है, इसलिए तुम जो कुछ भी कहते हो वह सही है। यदि तुम्हारे पास रुतबा नहीं होता, तो मैं तुम पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता और मैं तुम्हारी बातों को बिल्कुल भी दिल पर नहीं लेता!” वह न केवल सत्य को स्वीकार नहीं करता है, बल्कि वह अपनी इच्छा के अनुसार कार्य भी करता है; वह अपने क्रियाकलापों में मनमौजी, मनमाना और हठी होता है और वह स्वतंत्र राज्य भी स्थापित कर सकता है और अपना उद्यम चला सकता है। वह सोचता है, “अब जबकि मेरे पास रुतबा है, मेरे अधिकार का दायरा चाहे कितना भी बड़ा हो, मैं उस दायरे में अपनी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा स्थापित करूँगा और अपना व्यक्तिगत रुतबा सुरक्षित करूँगा। किसी और को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है, और काम कैसे किया जाए, इस पर मेरा ही अंतिम निर्णय होगा। परमेश्वर को अवश्य किनारे हट जाना चाहिए, सत्य को अवश्य किनारे हट जाना चाहिए; पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य, परमेश्वर के घर की कार्य-व्यवस्थाओं और सत्य सिद्धांतों, सभी को अवश्य किनारे हट जाना चाहिए। मैं जो चाहूँगा वही करूँगा और मैं इसे जैसे चाहूँगा वैसे करूँगा। मैं ही सर्वोच्च सिद्धांत हूँ और मेरे वचन ही कसौटी हैं!” वह कभी यह नहीं खोजता है कि ऐसा कहना और ऐसा करना परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है या नहीं और सत्य सिद्धांतों के अनुरूप है या नहीं या फिर क्या यह वही है जिस पर परमेश्वर ने संगति की है। जब वह प्रशासनिक और कार्मिक कार्य करता है, तो वह कभी कार्य व्यवस्थाओं की खोज नहीं करता है, न ही वह कार्य व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य करता है; इसके बजाय, वह जैसे चाहता है वैसे काम करता है, स्थानीय तानाशाहों और डाकुओं के सरगनाओं की तरह काम करता है, और कलीसिया में राजाओं की तरह सत्ता सँभालता है और निर्णय लेता है। क्या ये मसीह-विरोधी हैं? (हाँ।) क्या ऐसे लोग परमेश्वर की सेवा कर रहे हैं? (नहीं।) थोड़ा कष्ट सहने और थोड़ी कीमत चुकाने के बाद, वे अपनी उपलब्धियों का आनंद लेना चाहते हैं और वे हमेशा अपनी बड़ाई करते हैं, हमेशा छोटे व्यक्तिगत समूह बनाते हैं और हमेशा अपने हितों के लिए गुट बनाते हैं—ये मसीह-विरोधी हैं। यदि तुम लोग परमेश्वर की अपनी सेवा में इस मार्ग पर चलते हो, तो तुम लोग पूरी तरह से खत्म हो चुके हो और तुम लोगों का हटा दिया जाना तय है। अविश्वासियों के शब्दों में, रुतबा एक दोधारी तलवार है। तुम इसे एक जिम्मेदारी मान सकते हो, और बेशक, तुम इसे अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने के साधन और माध्यम भी मान सकते हो; यह तुम्हारे लिए परमेश्वर की सेवा करने और उद्धार प्राप्त करने का एक छोटा रास्ता बन सकता है और यह तुम्हें नाश की ओर भी ले जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि तुम किस मार्ग पर चलते हो और यह इस बात पर निर्भर करता है कि तुम इस रुतबे के साथ कैसा व्यवहार करते हो।
पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को यह रुतबा मिलने के बाद, हर मामले और हर व्यक्ति से निपटने में उसने जिन सिद्धांतों का पालन किया है—चाहे उच्च-स्तरीय अगुआओं और कार्यकर्ताओं से निपटना हो, किसी समूह के पर्यवेक्षक से निपटना हो या विघ्न-बाधा पैदा करने वाले साधारण विश्वासियों से निपटना हो—वे सभी ऐसे सिद्धांत हैं जिन्हें उसने खोजा है और कई दृष्टिकोणों से उन पर विचार किया है। विशेष रूप से जब उसने पहली बार कलीसिया का काम करना शुरू किया था, तो अगुआओं और कार्यकर्ताओं या साधारण विश्वासियों से निपटते समय वह विशेष रूप से सावधान और सतर्क रहता था। कम से कम, वह एक सिद्धांत का पालन करता था : “जब मैं किसी से निपटता हूँ, तो यह मेरी अपनी इच्छा के अनुसार नहीं होता है, न ही मैं उससे इसलिए निपटता हूँ क्योंकि उसने मुझे नाराज किया है। ऐसा हो सकता है कि इस व्यक्ति की मुझसे कोई व्यक्तिगत रंजिश न हो, वह मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार करता हो, मेरे साथ उसका काफी घनिष्ठ संबंध हो, और यहाँ तक कि वह मेरा बहुत आदर करता हो। लेकिन यदि उसने परमेश्वर के घर के कार्य में विघ्न-बाधा पैदा की है और वह विकसित किए जाने के लिए उपयुक्त नहीं है, तो परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के सिद्धांत के आधार पर, जब उससे निपटा जाना चाहिए तब मुझे उससे निपटना चाहिए।” बिल्कुल शुरुआत में, चाहे पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य झूठे अगुआओं और मसीह-विरोधियों से निपट रहा हो या झूठे विश्वासियों, छद्म-विश्वासियों और बुरे लोगों से निपट रहा हो, उसने वास्तव में काफी छूट दी थी। उसने काफी छूट क्यों दी थी? ऐसा इसलिए था क्योंकि बिल्कुल शुरुआत में, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य लोगों के संपर्क में आया और कलीसिया के काम के संपर्क में आया, तो उसने परमेश्वर के इरादों को, विभिन्न प्रकार के लोगों के प्रकृति सार को और उनसे निपटने के सिद्धांतों को या विभिन्न प्रकार के लोगों के क्रियाकलापों और व्यवहार का कलीसिया के काम और कलीसियाई जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा, इसे अभी तक पूरी स्पष्टता के साथ नहीं देखा था, और उसे इन मामलों से निपटने का कोई अनुभव नहीं था। इसलिए, उसने हमेशा लोगों के प्रति उदारता दिखाई और उन्हें यथासंभव अधिक से अधिक अवसर दिए, और यह प्रयास किया कि परमेश्वर में सच्चाई से विश्वास करने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो। बाहरी तौर पर, कुछ लोग परमेश्वर के सच्चे विश्वासी प्रतीत होते थे और उन्होंने चीजों का त्याग किया और खुद को खपाया था, लेकिन कभी-कभी उन्होंने ऐसे काम भी किए जिनसे विघ्न-बाधा पैदा हुई, और फिर भी उसने उन्हें पश्चात्ताप करने के अवसर दिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी लोग भ्रष्ट मानव हैं, उनमें से कोई भी सत्य को नहीं समझता है, न ही वे परमेश्वर के इरादों को समझते हैं, और वे सभी अपने भ्रष्ट स्वभावों के अनुसार जीते हैं। इसलिए, शुरुआत में, जब पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को कलीसिया के प्रशासनिक कार्य, कार्मिक कार्य, सामान्य मामलों के कार्य और कार्य की अन्य मदों के संबंध में सिद्धांतों की बहुत अधिक समझ नहीं थी, तो उसने कलीसिया के कार्य की विभिन्न मदों को सावधानी और सहिष्णुता के साथ सँभाला और उसने कलीसिया में विभिन्न प्रकार के लोगों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया। शुरुआती कुछ समय के लिए, हर जगह कलीसियाओं में अगुआओं के बीच, रुतबे पर काबिज कुछ ऐसे लोग थे जिनकी मानवता खराब थी या जो वास्तविक काम नहीं कर सकते थे। सत्य के विभिन्न पहलुओं—लोगों के भ्रष्ट स्वभावों और प्रकृति सार के बारे में परमेश्वर के प्रकाशन, विभिन्न प्रकार के लोगों के बारे में परमेश्वर के निरूपण, इत्यादि—के धीरे-धीरे प्रकट और व्यक्त होने के बाद ही, एक तो पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य ने काम का बहुत सारा अनुभव संचित किया, जिससे वह लोगों को देखने और चीजों को देखने में अधिकाधिक सटीक हो गया, और विभिन्न प्रकार के लोगों के सार को सटीक रूप से देखने लगा। इसके अतिरिक्त, जैसे-जैसे परमेश्वर ने अधिकाधिक सत्य व्यक्त किए, वह भी अधिकाधिक सत्य समझने लगा। इन दोनों पहलुओं को मिलाकर, कलीसिया के प्रशासनिक कार्य, कार्मिक कार्य, सामान्य मामलों के कार्य और कार्य की अन्य मदों का उसका निर्वहन अधिकाधिक सटीक, सिद्धांतों के अधिकाधिक अनुरूप, परमेश्वर के इरादों के अधिकाधिक अनुरूप हो गया, और उसने परमेश्वर के घर के कार्य की अधिकाधिक रक्षा की। इस तरह, वह धीरे-धीरे अधिकांश लोगों के प्रति सहिष्णुता दिखाने, उनके साथ धैर्य रखने और उन्हें अवसर देने के शुरुआती चरण से कलीसिया की सफाई करने—विभिन्न प्रकार के बुरे लोगों, मसीह-विरोधियों और छद्म-विश्वासियों को दूर करने, और विघ्न-बाधा पैदा करने वाले विभिन्न प्रकार के लोगों को दूर करने—के चरण में भी चला गया; और फिर वह कलीसिया में कर्तव्य निभाने वाले कर्मियों को वर्गीकृत करने और उन्हें कलीसियाओं में विभाजित करने के चरण में भी चला गया, और पूर्णकालिक कर्तव्य वाली कलीसियाओं से उन विभिन्न प्रकार के लोगों को लगातार दूर करने लगा जो पूर्णकालिक रूप से अपना कर्तव्य निभाने के मानकों को पूरा नहीं करते हैं। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किया जाने वाला मनुष्य हमेशा से यह काम करता आ रहा है। जैसे-जैसे परमेश्वर ने मार्ग दिखाया, और जैसे-जैसे परमेश्वर ने धीरे-धीरे विभिन्न सत्य व्यक्त किए, वह भी धीरे-धीरे अधिक सत्य समझता गया, धीरे-धीरे कलीसिया के काम के विभिन्न पहलुओं को पूरा करने के सिद्धांतों को समझता गया, और काम को बेहतर से बेहतर तरीके से करता गया। इसमें कुछ भी अलौकिक नहीं है, है ना? (हाँ।)
कार्य की विभिन्न मदों के प्रति पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के रवैये और उसके द्वारा पालन किए जाने वाले सिद्धांतों का आकलन करें—जैसा कि उसके काम करने के दौरान प्रदर्शित होता है—यह देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति परमेश्वर की सेवा करने के दौरान उस मार्ग पर बहुत ध्यान देता है, जिस पर वह चलता है। वह रुतबे और प्रसिद्धि को महत्व नहीं देता, न ही वह लोगों के बीच अपनी प्रतिष्ठा और अपनी व्यक्तिगत साख को महत्व देता है; बल्कि वह इस बात पर ध्यान देता है कि परमेश्वर की सेवा करने की इस यात्रा में वह किस मार्ग पर चल रहा है। वह इस मामले में बहुत सतर्कता बरतता है और एक मसीह-विरोधी के मार्ग पर चलने के खिलाफ, अपना उद्यम चलाने के खिलाफ, गुट और धड़े बनाने के खिलाफ या स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के खिलाफ खुद को सावधानीपूर्वक बचाता है। उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य की हर मद परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करती है, परमेश्वर के कार्य की रक्षा करती है और राज्य के सुसमाचार के फैलाव और प्रगति की अधिकतम सीमा तक रक्षा करती है। परमेश्वर की सेवा करने के दौरान वह बिना सोचे-समझे और अपनी मर्जी से काम नहीं करता; बल्कि अपने दिल की गहराइयों में वह चीजों पर विचार करता है और उसके अपने विचार और दृष्टिकोण होते हैं। एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात जिस पर वह लगातार विचार करता है—जो तुम लोगों के लिए भी एक बहुत महत्वपूर्ण बात है—यह है कि वह हर समय विचार करता है, “क्या मैं जिस मार्ग पर चल रहा हूँ वह सही है? मैं जो कहता और करता हूँ, क्या उसमें मैं परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चल रहा हूँ? क्या मैं परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा कर रहा हूँ? क्या मैं सभी के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार कर रहा हूँ? क्या मैं लोगों के साथ सिद्धांतों के अनुसार व्यवहार कर रहा हूँ? जिन लोगों ने अपराध किए हैं, क्या मैंने उन्हें पश्चात्ताप करने का अवसर दिया है? क्या मैंने उनकी मदद की है और उन्हें सहारा दिया है? यदि यह निश्चित है कि इस प्रकार का व्यक्ति मसीह-विरोधी है और अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए मैं उसे नाराज नहीं करता और उसे दूर नहीं करता, तो क्या इससे कलीसिया को नुकसान पहुँचेगा? तो क्या परमेश्वर के सामने मेरी सेवा विफल हो जाएगी? क्या इसे परमेश्वर द्वारा स्वीकृति नहीं दी जाएगी? क्या इसे परमेश्वर द्वारा दोषी ठहराया जाएगा?” वह कार्य की चाहे जो भी मद करे, वह सबसे पहले कलीसिया के कार्य पर विचार करता है और परमेश्वर के घर के हितों पर विचार करता है, साथ ही वह इस बात पर भी विचार करता है कि वह जो करता है वह परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है या नहीं। वह अपने स्वयं के रुतबे, साख, मूल्य, प्रतिष्ठा या अपनी सत्ता के दायरे पर विचार नहीं करता है; बल्कि वह इस बात पर विचार करता है कि हर एक काम करने में वह जो मार्ग अपनाता है वह सही है या नहीं और जिन सिद्धांतों और कसौटियों का वह पालन करता है वे सत्य के अनुसार हैं या नहीं। उदाहरण के लिए, मान लो कि किसी विशेष कार्य की मद का पर्यवेक्षक या टीम अगुआ इस कार्य को सँभालने में सक्षम है, लेकिन यह व्यक्ति सत्य का बहुत अधिक अनुसरण नहीं करता है, उसका जीवन प्रवेश खराब है, वह अक्सर भ्रष्ट स्वभावों के आधार पर कार्य करता है, और उसमें कई कमियाँ और खामियाँ हैं—लेकिन उसके अलावा इस कार्य को सँभालने के लिए कोई और व्यक्ति अधिक उपयुक्त नहीं है। इस प्रकार की समस्या का सामना होने पर भाई क्या करता है? उसे सहिष्णु और धैर्यवान होना पड़ता है और अक्सर उसे सहारा देना होता है और उसकी मदद करनी पड़ती है और उसे व्यावहारिक मार्गदर्शन देना पड़ता है। एक तो उसका ऐसा करना अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना है और वह करना है जो उसे करना चाहिए; दूसरा, व्यापक परिप्रेक्ष्य से कहा जाए, तो यह कार्य की एक ऐसी मद भी है जिसे उसे करना चाहिए और एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे उसे परमेश्वर की सेवा करने में पूरा करना चाहिए। विशेष रूप से यह कार्य की इस मद की प्रगति और अस्तित्व की रक्षा करना भी है; यानी यह एक बहुत ही विशिष्ट और बहुत ही सूक्ष्म पहलू से परमेश्वर के घर में कार्य की इस मद के आगे के विकास और अस्तित्व की रक्षा करना है। इसलिए ऐसे टीम अगुआ या पर्यवेक्षक के साथ अपने व्यवहार में उसे उसके साथ अधिक संगति करनी होगी और उसकी मदद करनी होगी। यदि वह फिर भी नहीं बदलता है, तो उसे काट-छाँट करनी पड़ती है और उजागर करना पड़ता है, जिसमें कभी-कभी कुछ कठोर शब्द बोलना शामिल होता है और कभी-कभी ऐसे शब्द बोलना शामिल होता है, जो दिल को चुभते हैं और उकसाते हैं। चाहे किसी भी तरीके का उपयोग किया जाए, उसका अंतिम लक्ष्य यह है कि कार्य की यह मद समाप्त होने के बजाय अस्तित्व में रहे। वह चाहे जो भी करे, भाई परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करने और परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा करने के लिए हर संभव प्रयास करता है, न कि इसे कमजोर करने, विघ्न पैदा करने या खुद को स्थापित करने का। कुछ लोग जिनमें आध्यात्मिक समझ नहीं होती है, वे सिद्धांतों को नहीं समझते, न ही वे यह जानते हैं कि इस तरीके से परमेश्वर की सेवा कैसे की जाए, जिससे परमेश्वर के घर के कार्य की रक्षा हो। जब वे भाई को किसी की काट-छाँट करते हुए देखते हैं, तो वे मान लेते हैं कि भाई को वह व्यक्ति नापसंद होगा और वह उस व्यक्ति को बर्खास्त करना चाहता है। इसलिए वे हवा के रुख के साथ चलते हैं; भाई जिसकी भी काट-छाँट करता है, वे भी उसकी काट-छाँट करते हैं और वे तो और भी अधिक कठोरता से काट-छाँट करते हैं। वे मन ही मन सोचते हैं, “मैं और भी अधिक सख्त कदम उठाऊँगा—मैं तुम्हें बर्खास्त कर दूँगा! मैं इस काम पर पड़ने वाले प्रभाव पर विचार नहीं करूँगा। जब मुझे गुस्सा आएगा, तो मैं अपना आपा खो दूँगा, मेज पर हाथ पटकूँगा, तुम्हें बर्खास्त कर दूँगा, तुम्हें ब समूह में भेज दूँगा और तुम्हें अपना कर्तव्य निभाने से निलंबित कर दूँगा! मैं तुम्हारे समूह को भंग कर दूँगा और मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि तुम्हारा समूह अब अस्तित्व में ही न रहे!” तुम इस तरीके के बारे में क्या सोचते हो? क्या यह तुरंत और निर्णायक रूप से कार्य करना है? क्या वे जानते हैं कि काम कैसे करना है? (नहीं।) वे सोचते हैं कि ऐसा करके उन्होंने भाई के नाम की रक्षा की है और मन ही मन सोचते हैं, “भाई, तुम इतने क्रोधित हो, फिर भी तुम उसे बर्खास्त करने में बहुत संकोच महसूस करते हो। तुम लोगों को नाराज करने में बहुत संकोच महसूस करते हो, इसलिए मैं तुम्हारे लिए उसे बर्खास्त कर दूँगा।” वे नहीं जानते कि भाई अपनी सहिष्णुता और धैर्य और अपनी काट-छाँट के पीछे किन सिद्धांतों का पालन करता है। वास्तव में काट-छाँट करना एक तरीका है और इसका अंतिम लक्ष्य लोगों को अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से निभाने में सक्षम बनाना और परमेश्वर के घर में कार्य की इस मद की निरंतरता और अस्तित्व की उचित रूप से रक्षा करना है। वे सोचते हैं कि भाई उस टीम अगुआ को बर्खास्त करने में बहुत संकोच महसूस करता है, इसलिए वे बस सीधे उसे दबा देते हैं, समूह को भंग कर देते हैं और लोगों को उनके कर्तव्य निभाने से रोक देते हैं। यदि वे कलीसिया के कार्य को बर्बाद कर देते हैं, तो वे खुश होते हैं और यहाँ तक कि विशेष रूप से न्यायसंगत महसूस करते हैं। मुझे बताओ, क्या वे जो करते हैं वह परमेश्वर के इरादों के अनुरूप है? (यह परमेश्वर के इरादों के अनुरूप नहीं है।) आओ अभी के लिए इसे अलग रख दें कि समस्या से निपटने वाले व्यक्ति के व्यक्तिगत इरादे और मंशाएँ हैं या नहीं; यदि ऐसे व्यक्ति को सचमुच परमेश्वर की सेवा करने की अनुमति दी जाए, तो क्या वे केवल विघ्न-बाधा ही पैदा नहीं करेंगे? क्या ऐसा व्यक्ति परमेश्वर की सेवा कर सकता है? (नहीं।) तुम केवल कुछ धर्म-सिद्धांतों को समझते हो, लेकिन सिद्धांतों को नहीं जानते; समस्याओं का सामना करने पर तुम नहीं जानते कि उन्हें कैसे हल किया जाए और तुम नहीं जानते कि परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा कैसे की जाए। तुम कलीसिया का कार्य अच्छी तरह से करना तो चाहते हो, लेकिन तुम नहीं जानते कि इसे कैसे करना है। यहाँ क्या समस्या है? तुम जोर से कहते हो, “मैं वाकई परमेश्वर के घर के हितों की रक्षा करना चाहता हूँ। मैं कलीसिया के कार्य में विघ्न-बाधा पैदा करने से बहुत डरता हूँ और मैं कलीसिया के कार्य को बिगाड़ने से बहुत डरता हूँ। मैं परमेश्वर को दुखी करने से भी डरता हूँ; मैं नहीं चाहता कि परमेश्वर चिंता करे और मैं परमेश्वर को एक संतोषजनक उत्तर देना चाहता हूँ।” लेकिन वास्तव में तुम्हारे क्रियाकलाप और व्यवहार विघ्न-बाधाएँ पैदा कर रहे हैं और चीजों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। मुझे बताओ, यहाँ क्या समस्या है? मेरी ओर से मैं तुम लोगों से बातों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं कहूँगा; मैं यह नहीं कहूँगा कि तुम लोगों की मानवता कैसी है, न ही मैं यह कहूँगा कि तुम लोग व्यक्तिगत क्रोध निकाल रहे हो या नहीं। इस बात की परवाह किए बिना कि तुम लोगों की समस्या किस पहलू में है, कुल मिलाकर तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है। तुम लोगों के आध्यात्मिक कद के बहुत छोटे होने को विशेष रूप से कैसे समझाया जाना चाहिए? इसका मतलब है कि तुम लोग सचमुच सत्य सिद्धांतों को नहीं समझते; यदि कोई तुम लोगों की अगुआई नहीं करता है, तो तुम लोग अंधाधुंध कुकर्म कर सकते हो और यहाँ तक कि कलीसिया के कार्य को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर सकते हो, जिससे उसे पहचाना ही न जा सके। कलीसिया में लोग घबराहट की अवस्था में होंगे और काम के सभी पहलुओं से कोई नतीजा नहीं मिलेगा—यह मूल रूप से ठप हो जाएगा। तुम लोग सिद्धांतों को नहीं समझते, तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है, तुम लोग बहुत कम सत्य सिद्धांतों को समझते हो, तुम लोग परमेश्वर के इरादों को नहीं समझते और तुम लोग नहीं जानते कि परमेश्वर की अपेक्षाएँ क्या हैं—यह सत्य को न समझना है। यह मत सोचो कि परमेश्वर के घर में आठ या दस साल तक अपना कर्तव्य निभाने से तुम लोगों को पूँजी मिल जाती है, तुम लोग कलीसिया के मामलों के बारे में लापरवाही से निर्णय ले सकते हो और तुम लोग परमेश्वर की सेवा कर सकते हो। तुम लोग अभी भी इससे बहुत दूर हो। तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है; तुम लोग केवल कुछ धर्म-सिद्धांतों को समझते हो, लेकिन सत्य को समझने के स्तर तक नहीं पहुँचे हो, इसलिए तुम लोगों की बातें और क्रियाकलाप सत्य सिद्धांतों से कमतर रह जाते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि तुम लोग नहीं जानते कि कलीसिया में उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं से सत्य सिद्धांतों के अनुसार कैसे निपटा जाए। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि तुम लोग सत्य पर संगति करके समस्याओं को हल नहीं कर सकते हो। तुम लोग जिन धर्म-सिद्धांतों का प्रचार कर सकते हो, वे बिल्कुल भी काम के नहीं हैं। परिणामस्वरूप, तुम लोग जो शब्द बोलते हो और जो चीजें करते हो, वे परमेश्वर के इरादों के अनुरूप नहीं हो सकते। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम लोग कितने समय से अपना कर्तव्य निभा रहे हो, तुम लोग अभी भी परमेश्वर की इच्छा के अनुसार चलने में विफल रहते हो। इसलिए तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है और तुम लोग अभी तक सत्य को समझने के स्तर तक नहीं पहुँचे हो। यह तुम लोगों के छोटे आध्यात्मिक कद की एक अभिव्यक्ति है। तुम लोगों में आकांक्षाएँ हैं, इच्छाएँ हैं और अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाने का संकल्प है और यहाँ तक कि तुम लोगों में से कुछ अक्सर कसमें भी खाते हैं, लेकिन यह एक निर्विवाद तथ्य है कि तुम लोगों का आध्यात्मिक कद अभी भी बहुत छोटा है और तुम लोगों के बारे में प्रशंसा करने लायक कुछ भी नहीं है। तुम लोग जो थोड़े-बहुत शब्द और धर्म-सिद्धांत समझते हो, वे परमेश्वर की सेवा का काम करने के लिए मूल रूप से अपर्याप्त हैं, परमेश्वर की सेवा करने की भारी जिम्मेदारी उठाने के लिए अपर्याप्त हैं। इस बात की परवाह किए बिना कि परमेश्वर के लिए खुद को खपाने के मामले में तुममें सच्चाई है या नहीं, भले ही तुम्हारे इरादे अच्छे हों और तुम्हारी मंशा नेक हो, तुम फिर भी विघ्न पैदा कर सकते हो, बाधाएँ पैदा कर सकते हो और चीजों को नुकसान पहुँचा सकते हो। यह दर्शाता है कि तुम लोगों का आध्यात्मिक कद बहुत छोटा है और तुम लोगों को अभी भी खुद को कई सत्यों से लैस करना है। क्या तुम लोग समझते हो? तुम लोगों के वर्तमान आध्यात्मिक कद के आधार पर भले ही तुम लोगों को रुतबा दे दिया जाए, तुम लोग काम नहीं कर पाओगे। मैंने इन दिनों तुम लोगों के साथ परमेश्वर की सेवा करने में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के क्रियाकलापों और तौर-तरीकों, उसकी व्यक्तिगत अभिव्यक्तियों और उसके द्वारा पालन किए जाने वाले सिद्धांतों, उसके विचारों, उसके दृष्टिकोणों और हर एक काम करने में उसकी मंशा के बारे में संगति की है—यह तुम लोगों को सिखाना है कि परमेश्वर की सेवा कैसे की जाए और सही मार्ग पर कैसे चला जाए। यह मत सोचो कि एक बार जब तुम अगुआ या कार्यकर्ता बन जाते हो, तो तुम्हारे पास रुतबा होता है और तुम्हारे सिर पर एक प्रभामंडल होता है। असलियत में कोई प्रभामंडल नहीं होता; वह रुतबा केवल एक जिम्मेदारी है। पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य को देखो : उसने कब लोगों द्वारा आदर किए जाने, प्रशंसा किए जाने, बड़ाई किए जाने, सराहे जाने और चापलूसी किए जाने का आनंद लिया है? वह इन चीजों का आनंद नहीं लेता है। जब वह तुम लोगों को मूर्खतापूर्ण काम करते हुए देखता है, तो वह व्याकुल और परेशान हो जाता है और मुझसे इन मामलों के बारे में बात करता है और मैं भी उनके बारे में सुनकर बहुत परेशान हो जाता हूँ। मैं परेशान क्यों हो जाता हूँ? तुम लोगों ने इतने वर्षों तक उपदेश सुने हैं, फिर भी तुम लोगों का आध्यात्मिक कद अभी भी बहुत छोटा है। यदि तुम लोग यह एहसास कर सको कि तुम लोगों का आध्यात्मिक कद छोटा है, यह जान सको कि तुम लोगों की क्या हैसियत है, अब और रुतबे के पीछे न भागो और अब और यह महसूस न करो कि तुम लोग अच्छे हो, तो इसे कुछ आत्म-जागरूकता होना माना जाएगा। हालाँकि अधिकांश लोगों में अभी भी आत्म-जागरूकता नहीं है। इतने छोटे आध्यात्मिक कद के साथ तुम लोग कोई काम नहीं कर सकते, तुम लोग कोई कार्य नहीं सँभाल सकते और तुम लोग स्वतंत्र रूप से कोई काम पूरा नहीं कर सकते। इसके अलावा तुम लोग हमेशा मूर्खतापूर्ण चीजें और बेतुकी चीजें करते हो और तुम लोग विघ्न-बाधाएँ पैदा करते हो, फिर भी तुम लोग इससे बेखबर रहते हो और अभी भी अपने बारे में काफी अच्छा महसूस करते हो। मुझे बताओ, मैं व्याकुल और परेशान कैसे नहीं हो सकता? मैं तुम लोगों का ध्यान रुतबे, खोखली प्रसिद्धि और सुख-सुविधाओं जैसी बेकार चीजों पर केंद्रित करने के बजाय सत्य पर केंद्रित करने के तरीके खोजने की कोशिश करता हूँ; उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना अर्थहीन है। जब तुम लोग “परमेश्वर की इच्छा है कि मानवजाति सत्य का अनुसरण करे और जीवित बची रहे” भजन गा रहे होते हो, तो मैं यह देखने के लिए तुम लोगों का अवलोकन करता हूँ कि कौन इसे गंभीरता से गाता है, कौन इसे ऐसे गाता है जो लोगों के दिलों को छू सके और कौन-से लोग इस भजन को गाना नहीं जानते या गाना पसंद नहीं करते हैं। क्या मेरा इस तरह से अवलोकन करना सही है? क्या मैं पीठ पीछे तुम लोगों की जासूसी कर रहा हूँ? असलियत में यह तुम लोगों की जासूसी करना नहीं है; यह तुम लोगों के लिए बोझ उठाना है, तुम लोगों से उम्मीदें रखना है और तुम लोगों से अपेक्षाएँ रखना है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मैं तुम लोगों के मूर्खतापूर्ण चीजें और बेतुकी चीजें करने के बारे में बहुत कम सुनूँगा; मुझे उम्मीद है कि तुम लोगों का जीवन तेजी से प्रगति करेगा, तुम लोग विभिन्न मामलों का अनुभव करने और विभिन्न परिवेशों का अनुभव करने में सक्षम होगे और विभिन्न लोगों, घटनाओं और चीजों का भेद पहचानना सीखोगे और यह कि तुम चाहे कर्तव्य का कोई भी पहलू कर रहे हो, तुम सत्य के लिए प्रयास करोगे और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने में सक्षम होगे। सत्य के लिए प्रयास करने का क्या अर्थ है? इसका अर्थ है सभी चीजों में सत्य खोजना, सत्य सिद्धांतों के अनुसार सख्ती से अभ्यास करना और तुम्हारे द्वारा खोजी गई किसी भी समस्या को हल करने के लिए तुरंत सत्य खोजने में सक्षम होना—यह सचेत रूप से सत्य का अनुसरण करना और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना है। तुम्हारा जिस भी परिस्थिति से सामना हो, उसमें तुम्हें आत्म-चिंतन करना चाहिए, खुद से पूछना चाहिए कि सत्य के अनुसार अभ्यास कैसे किया जाए और क्या तुम लोगों के पास अभी भी कोई ऐसी समस्या है जिसे हल करने की आवश्यकता है और तुम्हें अक्सर यह एहसास करने में सक्षम होना चाहिए कि तुममें किस चीज की कमी है, तुम्हें खुद को किस चीज से लैस करने की आवश्यकता है और तुम्हें अपनी कमियों को कैसे पूरा करना चाहिए। इसके अतिरिक्त तुम्हें यह जानने में सक्षम होना चाहिए कि तुम जो कर्तव्य निभाते हो उसमें तुमने किन सत्य सिद्धांतों को समझा है और किन सत्य सिद्धांतों को तुम अभी भी नहीं समझते हो, जिन्हें खोजने की आवश्यकता है और जिन पर परमेश्वर की प्रबुद्धता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। विशेष रूप से परमेश्वर की सेवा करने के दौरान तुम्हें यह एहसास करने में सक्षम होना चाहिए कि परमेश्वर की सेवा करने में तुमको किन सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। तुम्हें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि तुम जिस मार्ग पर चलते हो वह सही है या नहीं और यह उद्धार प्राप्त करने के लिए सत्य का अनुसरण करने का मार्ग है या नहीं।
कलीसिया का काम करना अविश्वासियों की दुनिया में नौकरी करने जैसा नहीं है। तुम जिसकी सेवा कर रहे हो, वह परमेश्वर है। यह एक गंभीर मामला है; यह कोई खेल नहीं है। इसे खेल समझना अपनी खुद की मंजिल को मजाक समझने के बराबर है। यदि तुम अभी भी नहीं जानते हो कि तुम किस मार्ग पर चल रहे हो, तो तुम्हें स्वयं की जाँच करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यदि तुम पहले से ही जानते हो कि तुम जिस मार्ग पर चल रहे हो वह सत्य का अनुसरण करने का मार्ग नहीं है, बल्कि फरीसियों का मार्ग है, झूठे अगुआओं का मार्ग है, मसीह-विरोधियों का मार्ग है, तो तुम्हें क्या करना चाहिए? क्या यह भी खोजने की एक दिशा नहीं है? (हाँ।) यदि तुम अनिश्चित हो कि तुम जिस मार्ग पर चल रहे हो वह सही है या नहीं, तो उस बात पर ध्यान दो जिस पर हमने आज परमेश्वर की अपनी सेवा में पवित्र आत्मा द्वारा उपयोग किए जाने वाले मनुष्य के बारे में संगति की है : वह कैसा व्यवहार करता है, वह क्या अभ्यास करता है, वह किसे महत्व देता है, और वह क्या विचार और दृष्टिकोण रखता है, साथ ही वे क्षेत्र जिनमें वह विशेष सावधानी और विशेष गंभीरता और संजीदगी बरतता है। इन पहलुओं से शुरुआत करो, इन पहलुओं में प्रयास करो और अपने कदम सँभालकर रखो। यह मत सोचो कि चूँकि तुम्हारे पास रुतबा है और तुम परमेश्वर की सेवा करते हो, इसलिए तुम ऊँचे स्थान पर खड़े होकर आदेश जारी कर सकते हो, और बिना शर्म महसूस किए शब्द और धर्म-सिद्धांतों का प्रचार कर सकते हो और नारे लगा सकते हो। यह तुम्हारी अपनी मंजिल के प्रति, परमेश्वर के कार्य के प्रति और परमेश्वर द्वारा तुम्हें दिए गए मिशन के प्रति एक गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। यदि तुम्हारा ऐसा रवैया है, तो तुम बड़े खतरे में हो; तुम्हारे लिए ठोकर खाना आसान होगा, तुम्हारे लिए गिरना आसान होगा, तुम्हारे लिए भटक जाना आसान होगा, तुम्हारे लिए मसीह-विरोधियों के मार्ग पर चलना आसान होगा और तुम्हारे लिए परमेश्वर की अपेक्षाओं के विपरीत कार्य करना आसान होगा। इस परिणाम से बचने के लिए, तुम्हें क्या करना चाहिए? कम से कम, तुम्हें इस बात की जाँच करनी चाहिए कि परमेश्वर की सेवा करने के दौरान तुमने क्या अपराध किए हैं या तुम किन गलत रास्तों पर भटके हो। तुम्हें सबक सीखने चाहिए और अनुभव प्राप्त करना चाहिए, यह सुनिश्चित करने का प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में परमेश्वर की सेवा करने के दौरान तुम जिस मार्ग पर चलो, वह फरीसियों का मार्ग न हो और मसीह-विरोधियों का मार्ग न हो, बल्कि सत्य का अनुसरण करने का मार्ग हो। जब मैं इस तरह संगति करता हूँ, तो क्या तुम लोग समझ सकते हो? (हम समझ सकते हैं।) तो आओ, आज के लिए हम अपनी संगति यहीं समाप्त करें। अलविदा!
1 मार्च 2025