अध्याय 24

समय बहुत नजदीक आता जा रहा है। जागो! सभी संतो! मैं तुम लोगों से अपने कथन कहता हूँ, और जो भी सुनते हैं, उन्हें जागना ही होगा। मैं ही वह परमेश्वर हूँ, जिस पर तुम लोगों ने इन कई वर्षों के दौरान विश्वास किया है। आज मैंने देहधारण कर लिया है और तुम लोगों की आँखों के सामने आ गया हूँ, और इस प्रकार यह प्रकट कर रहा हूँ कि कौन वास्तव में मुझे चाहता है, कौन मेरे लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार है, कौन वास्तव में मेरे वचन को सुनता है, और कौन सत्य को अभ्यास में लाने के लिए तैयार है। क्योंकि मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूँ—मैं मनुष्य के अँधेरे में छिपे हुए सभी रहस्य देख सकता हूँ, मैं जानता हूँ कि कौन वास्तव में मुझे चाहता है, और मैं जानता हूँ कि कौन मेरा विरोध करता है। मैं सभी चीजों की पड़ताल करता हूँ।

अब मैं यथाशीघ्र उन लोगों का एक समूह बनाना चाहता हूँ, जो मेरे इरादों के अनुरूप हैं, ऐसे लोगों का समूह, जो मेरे बोझ के प्रति विचारशील होने में सक्षम हैं। किंतु मैं अपनी कलीसिया की सफाई और शुद्धि करने से नहीं रुक सकता; कलीसिया मेरा हृदय है। मैं उन सभी बुरे लोगों से नफरत करता हूँ, जो तुम लोगों को मेरे वचन खाने और पीने से रोकते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कुछ लोग हैं, जो वास्तव में मुझे नहीं चाहते। वे लोग कपट से भरे हुए हैं, वे अपने सच्चे हृदय से मेरे पास नहीं आते; वे दुष्ट हैं, और वे ऐसे लोग हैं जो मेरी इच्छा कार्यान्वित करने में बाधा डालते हैं; वे ऐसे लोग हैं जो सत्य का अभ्यास नहीं करते हैं। वे लोग आत्मतुष्टता और ढीठता से भरे हुए हैं, वे बेतहाशा महत्वाकांक्षी हैं, वे दूसरों को नीचा दिखाना पसंद करते हैं, और हालाँकि वे जो वचन बोलते हैं वे सुनने में सुखद होते हैं, लेकिन एकांत में वे सत्य का अभ्यास नहीं करते। इन सभी बुरे लोगों को निकाल फेंककर बुहार दिया जाएगा; वे आपदा में यंत्रणा झेलेंगे। ये वचन तुम लोगों को यह याद दिलाने और चेतावनी देने के लिए हैं कि अपने कदम मेरे इरादों के अनुरूप रखो। सदैव अपनी आत्मा में लौटो, क्योंकि मैं उन लोगों से प्रेम करता हूँ, जो अपने पूरे हृदय से मुझसे प्रेम करते हैं। चूँकि तुम लोग मेरे करीब आते हो, इसलिए मैं तुम लोगों की रक्षा करूँगा और तुम्हें उन दुष्टों से दूर रखूँगा; मैं तुम लोगों को अपने घर में सुदृढ़ खड़ा करूँगा और तुम्हारी रक्षा करूँगा ताकि तुम रास्ते के अंत तक पहुँच सको।

पिछला:  अध्याय 23

अगला:  अध्याय 25

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

Connect with us on Messenger