204  तेरे द्वारा सृजित, मैं हूँ तेरी

1

कई उतार-चढ़ावों और अनगिन बदलावों से होकर।

मैं चलती हूँ तेरे पीछे-पीछे, बारिश में पूरी तरह भीगकर।

खतरे और मुश्किलें हैं भट्टी, सच्चे प्यार और उत्साह की।

प्यार में पागल दिल मेरा, बहुत चाहता है तुझे, तुझे।

कितनी ही बार कटु सर्दी बन गयी सुंदर बसंत?

कड़वा फिर मीठा, चखा सब एक-एक कर।

पतझड़ बीत गया, अब स्वागत करती मैं बसंती बहारों का।

अनिश्चितताएं एक योद्धा के जीवन की, तेरे दिल को मैं जानती हूँ।

जब विनम्रता से आया तू इस दुनिया में, कष्ट सहा तूने।

बारिश तूफ़ान झेले तूने, पर किसी को तरस ना आया।

कईयों ने ठुकराया तुझे, दुखदायी इतना कि शब्दों में बयाँ न हो सके।

फिर भी तेरे दिल की इच्छा तेरे वचनों से झलकती है।

जीवन के तेरे वचन मेरे दिल को सींचते हैं,

अंतरतम गहराई से।

अच्छा बनकर दिल मेरा, तुझे चाहता है।

कब होगा मेरा दिल एक तेरे दिल के साथ?

तेरे द्वारा सृजित, तेरी हूँ मैं।

विश्वास तोड़ना होगा एक अनादि पाप।

तेरे चोट खाए दिल के आँसू पोछूँगी मैं।

तेरे दिल की इच्छा पूरी करने, अपना दिल देती हूँ मैं।


2

जब तू चला गया, तो कठिन है जानना तू कब वापस आएगा,

तू कब वापस आएगा।

मौत जैसी चुभती है ये जुदाई, दुःख भरे आँसू झरते हैं।

इंतजार करती, जाना नहीं चाहती, मेरे दिल के टुकड़े हज़ार हुए हैं।

पलकें बिछाए, तेरी वापसी के लिए तड़प रही हूँ मैं।

सूनी है आत्मा मेरी इतनी कि छिप नहीं सकती मैं।

घुटने टेकती हूँ जब, महसूस होता है मलाल बेधता है आत्मा मेरी।

दूर हैं बहुत, लेकिन दोस्त हैं नज़दीकी।

छोटा-सा चढ़ावा रखती हूँ तेरे सामने।

जब हम मिलते हैं, तू मुझ पर मुस्कुराता है।

पिछला:  203  तुम हमेशा मेरे दिल में रहो

अगला:  205  दुखद दुनिया के लिए एक विलाप

संबंधित सामग्री

902  परमेश्वर अंततः उसी को स्वीकार करते हैं, जिसके पास सत्य होता है

1 अंत के दिनों में जन्म लेने वाले लोग किस प्रकार के थे? ये वो लोग हैं जो हजारों सालों से शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए थे, वे इतनी गहराई तक...

610  मानवता में परमेश्वर के कार्य का तरीक़ा और सिद्धांत

1जब परमेश्वर देहधारी न था, तो उसके वचन इंसान समझ न पाता था,क्योंकि उसकी दिव्यता से आये थे वचन।न समझ पाता था वो उनका प्रसंग या दृष्टिकोण।वे...

775  जब तुम सत्य का अनुसरण नहीं करते तो तुम पौलुस के रास्ते पर चलते हो

1 इन दिनों, अधिकांश लोग इस तरह की स्थिति में हैं : "आशीष प्राप्त करने के लिए मुझे परमेश्वर के लिए खुद को खपाना होगा और परमेश्वर के लिए कीमत...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

Connect with us on Messenger