426  परमेश्वर मानव के सृजन के अर्थ को पुनर्स्थापित करेगा

1

परमेश्वर ने मानवजाति का सृजन किया,

उन्हें पृथ्वी पर स्थान दिया,

और वर्तमान तक पहुंचने की राह दिखाई।

उसने खुद की आहुति दे कर मनुष्य को बचाया

और अंत में अपनी जीत कायम करके

उसे मनुष्य को पुनःस्थापित करना पड़ेगा।

उसे मनुष्य को पुनःस्थापित करना पड़ेगा।

प्रारम्भ से ही उसने इसी कार्य में खुद को संलग्न किया।

प्रारम्भ से ही उसने इसी कार्य में खुद को संलग्न किया।

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

पृथ्वी और मानव की स्थिति पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।

सारी सृष्टि पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।


2

शैतान से होके दूषित, मानव ने अपना दिल खोया,

अपना धर्मभीरू दिल खोया।

और उसने अपना वह प्रकार्य खोया

जो परमेश्वर के हर सृजन से आरम्भ से अपेक्षित है।

वह शैतान के अधिकार क्षेत्र में रहकर, प्रभु का शत्रु बन चुका है।

परमेश्वर ने मानव की आज्ञाकारिता और भय को खोया,

और अब उसका काम मनुष्यों के बीच नहीं हो सकता। नहीं हो सकता।

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

पृथ्वी और मानव की स्थिति पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।

सारी सृष्टि पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।


3

परमेश्वर ने मनुष्य को बनाया,

मानव का कर्तव्य है उसकी आराधना करना।

पर मानव ने प्रभु से मुँह मोड़ के, की शैतान की उपासना।

पर मानव ने प्रभु से मुँह मोड़ के, की शैतान की उपासना।

शैतान बन गया आराध्य प्रतिमा,

इंसान के दिल में परमेश्वर ने अपना आसन खोया।

अर्थात मनुष्य ने अपनी सृष्टि का मतलब खोया।

इस मतलब को पुनःप्राप्त करने,

मानव को अपनी पूर्व-स्थिति में वापस जाना होगा।

परमेश्वर को मानव को उसके दुराचरण से मुक्ति दिलानी होगी।

परमेश्वर को मानव को उसके दुराचरण से मुक्ति दिलानी होगी।

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

वह अपने राज्य का स्थापन करेगा,

पृथ्वी और मानव की स्थिति पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।

सारी सृष्टि पर अपना अधिकार पुनःस्थापित करेगा।


4

शैतान से मानव को वापस लाने के लिए

परमेश्वर को उसे पाप से बचाना ही होगा।

तब जाके वह धीरे धीरे

मनुष्य की प्राथमिक भूमिका पुनःस्थापित कर पायेगा।

और अंत में अपना राज्य पुनःस्थापित करेगा।

सारे आज्ञालंघनकारियों का विनाश होगा।

ताकि मनुष्य परमेश्वर की बेहतर तरह से भक्ति कर सके,

इस पृथ्वी पर बेहतर जीवन जी सके।

ताकि मनुष्य परमेश्वर की बेहतर तरह से भक्ति कर सके,

इस पृथ्वी पर बेहतर जीवन जी सके,

और इस पृथ्वी पर एक बेहतर जीवन जी सके,

और इस पृथ्वी पर एक बेहतर जीवन जी सके।


—वचन, खंड 1, परमेश्वर का प्रकटन और कार्य, परमेश्वर और मनुष्य साथ-साथ विश्राम में प्रवेश करेंगे से रूपांतरित

पिछला:  425  विश्राम में प्रवेश करने की मानवता के लिए एकमात्र राह

अगला:  428  स्वभाव में बदलाव पवित्र आत्मा के काम से अलग नहीं हो सकता

संबंधित सामग्री

902  परमेश्वर अंततः उसी को स्वीकार करते हैं, जिसके पास सत्य होता है

1 अंत के दिनों में जन्म लेने वाले लोग किस प्रकार के थे? ये वो लोग हैं जो हजारों सालों से शैतान द्वारा भ्रष्ट किए गए थे, वे इतनी गहराई तक...

396  उद्धार-कार्य के अधिक उपयुक्त है देहधारी परमेश्वर

1 अन्त के दिनों में, परमेश्वर देहधारी रूप में प्रकट होकर अपना न्याय का कार्य करता है। क्योंकि जिसका न्याय किया जाता है वह मनुष्य है, मनुष्य...

775  जब तुम सत्य का अनुसरण नहीं करते तो तुम पौलुस के रास्ते पर चलते हो

1 इन दिनों, अधिकांश लोग इस तरह की स्थिति में हैं : "आशीष प्राप्त करने के लिए मुझे परमेश्वर के लिए खुद को खपाना होगा और परमेश्वर के लिए कीमत...

परमेश्वर का प्रकटन और कार्य परमेश्वर को जानने के बारे में अंत के दिनों के मसीह के प्रवचन मसीह-विरोधियों को उजागर करना अगुआओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सत्य के अनुसरण के बारे में सत्य के अनुसरण के बारे में न्याय परमेश्वर के घर से शुरू होता है अंत के दिनों के मसीह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर के अत्यावश्यक वचन परमेश्वर के दैनिक वचन सत्य वास्तविकताएं जिनमें परमेश्वर के विश्वासियों को जरूर प्रवेश करना चाहिए मेमने का अनुसरण करो और नए गीत गाओ राज्य का सुसमाचार फ़ैलाने के लिए दिशानिर्देश परमेश्वर की भेड़ें परमेश्वर की आवाज को सुनती हैं परमेश्वर की आवाज़ सुनो परमेश्वर के प्रकटन को देखो राज्य के सुसमाचार पर अत्यावश्यक प्रश्न और उत्तर मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 1) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 2) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 3) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 4) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 5) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 6) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 7) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 8) मसीह के न्याय के आसन के समक्ष अनुभवात्मक गवाहियाँ (खंड 9) मैं वापस सर्वशक्तिमान परमेश्वर के पास कैसे गया

सेटिंग

  • इबारत
  • कथ्य

ठोस रंग

कथ्य

फ़ॉन्ट

फ़ॉन्ट आकार

लाइन स्पेस

लाइन स्पेस

पृष्ठ की चौड़ाई

विषय-वस्तु

खोज

  • यह पाठ चुनें
  • यह किताब चुनें

Connect with us on Messenger